प्रश्न
नए पहले62 में से 1–50 प्रश्न
- 1. \(27^{\circ} C\) पर एक ऑक्सीजन अणु का दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य \(x \times 10^{-12} m\) है। \(x\) का मान है (प्लैंक स्थिरांक \(=6.63 \times 10^{-34} J . s\) लीजिए, बोल्ट्ज़मान स्थिरांक \(=1.38 \times 10^{-23} J / K\) और ऑक्सीजन अणु का द्रव्यमान \(\left.=5.31 \times 10^{-26} kg\right)\) लीजिए)। 2026 कठिन
- 2. एक इलेक्ट्रॉन मुक्त आकाश में \(v\) वेग से गति कर रहा है और जब यह किसी माध्यम में प्रवेश करता है, तो इसका वेग \(20\%\) कम हो जाता है। माध्यम में इलेक्ट्रॉन की दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य \(\alpha\lambda_0\) है, जहाँ \(\lambda_0\) मुक्त आकाश में इसकी दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य है। \(\alpha\) का मान _______ है। 2026 मध्यम
- 3. द्रव्यमान \(m\) का एक इलेक्ट्रॉन एक विद्युत क्षेत्र \(\vec{E} = -2E_0\hat{i}\) (\(E_0 =\) नियतांक \(> 0\)) में प्रारंभिक वेग \(\vec{V} = v_0\hat{i}\) (\(v_0 =\) नियतांक \(> 0\)) से गतिमान है। यदि \(\lambda_0 = \dfrac{h}{4mv_0}\) है, तो समय \(t\) पर इसकी दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य __________ है।
(\(e =\) इलेक्ट्रॉन का आवेश) 2026 कठिन - 4. एक ड्यूटरॉन जिसका गतिज ऊर्जा \(E\) है और एक अल्फा कण जिसका गतिज ऊर्जा \(2 E\) है, के दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य का अनुपात \(n: 1\) है। \(n\) का मान ___________.
(मान लीजिए प्रोटॉन का द्रव्यमान = न्यूट्रॉन का द्रव्यमान) : 2026 कठिन - 5. एक कण जिसका विद्युत आवेश \(3 \times 10^{-19} C\) तथा द्रव्यमान \(6 \times 10^{-27} kg\) है, उसको 1.21 V के विद्युत विभव द्वारा त्वरित किया जाता है। कण से संबद्ध पदार्थ तरंग की तरंगदैर्घ्य \(\alpha \times 10^{-12} m\) है। \(\alpha\) का मान _________ है।
(प्लांक नियतांक \(=6.6 \times 10^{-34} J . s\) लीजिए) 2026 मध्यम - 6. V विभवांतर से त्वरित एक इलेक्ट्रॉन से संबद्ध दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य \(\lambda_e\) है और समान विभवांतर से त्वरित एक प्रोटॉन से संबद्ध दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य \(\lambda_p\) है। यदि उनके संगत द्रव्यमान क्रमशः \(m_e\) और \(m_p\) हैं, तो उनके दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्यों का अनुपात \(\left(\dfrac{\lambda_e}{\lambda_p}\right)\) है ______। 2026 मध्यम
- 7. \(V_1\) वोल्ट के विभवांतर से त्वरित एक इलेक्ट्रॉन के लिए डी ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य \(\lambda_1\) है। जब विभवांतर को बदलकर \(V_2\) वोल्ट किया जाता है, तो संबंधित डी ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य \(50\%\) बढ़ जाती है। यदि \((V_1/V_2) = (9/\alpha)\) है, तो \(\alpha\) का मान __________ है। 2026 मध्यम
- 8. एक इलेक्ट्रॉन जिसका द्रव्यमान ' \(m\) ' है, प्रारंभिक वेग \((\mathrm{t}=0) \overrightarrow{\mathrm{v}}=\mathrm{v}_0 \hat{\mathrm{i}} \quad\left(\mathrm{v}_0 \gt 0\right)\) के साथ एक चुंबकीय क्षेत्र \(\vec{B}=B_0 \hat{j}\) में प्रवेश करता है। यदि \(\mathrm{t}=0\) पर प्रारंभिक डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य \(\lambda_0\) है, तो समय ' t ' के बाद इसका मान क्या होगा? 2025 मध्यम
- 9. एक इलेक्ट्रॉन को विराम अवस्था से एक अनंत अचालक शीट के निकट छोड़ा जाता है, जिसका एकसमान आवेश घनत्व ' \(-\sigma\) ' है। इलेक्ट्रॉन से संबद्ध दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य के परिवर्तन की दर समय की \(\mathrm{n}\)वीं घात के व्युत्क्रमानुपाती है। \(n\) का संख्यात्मक मान ________ है। 2025 कठिन
- 10. एक प्रकाश-उत्सर्जक पदार्थ को \(\lambda_i\) तरंगदैर्ध्य के विकिरण से प्रकाशित किया जाता है जिससे यह \(\lambda_e\) दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य वाले इलेक्ट्रॉनों को उत्सर्जित करता है। विकिरण की सबसे लंबी तरंगदैर्ध्य जो प्रकाश-इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित कर सकती है, वो \(\lambda_0\) है। दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य के लिए व्यंजक दिया गया है :
( \(\mathrm{m}:\) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान, \(\mathrm{h}:\) प्लांक नियतांक तथा \(c\) : प्रकाश की चाल) 2025 मध्यम - 11. एक प्रोटॉन जिसका द्रव्यमान ' \(m_{\mathrm{p}}\) ' है, की ऊर्जा ' \(\lambda\) ' तरंगदैर्ध्य के एक फोटॉन की ऊर्जा के समान है। यदि प्रोटॉन अनापेक्षिकीय (गैर-सापेक्षिक) चाल से गति कर रहा है, तो उसकी दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य का फोटॉन की तरंगदैर्ध्य से अनुपात क्या है? 2025 मध्यम
- 12. एक उप-परमाणु कण जिसका द्रव्यमान \(10^{-30} \mathrm{~kg}\) है, वेग \(2.21 \times 10^6 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) से गतिमान है। द्रव्य तरंग के विचार के अंतर्गत, कण लगभग _______ की तरह व्यवहार करेगा। \(\left(\mathrm{h}=6.63 \times 10^{-34} \mathrm{~J} . \mathrm{s}\right)\) 2025 आसान
- 13. 'm' द्रव्यमान का एक इलेक्ट्रॉन प्रारंभिक वेग \(\overrightarrow{\mathrm{v}}=\mathrm{v}_0 \hat{i}\left(\mathrm{v}_0\gt0\right)\) से एक विद्युत क्षेत्र \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=-\mathrm{E}_{\mathrm{o}} \hat{\mathrm{k}}\). में प्रवेश करता है। यदि प्रारंभिक दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य \(\lambda_0\) है, तो समय t के बाद का मान क्या होगा? 2025 कठिन
- 14. एक इलैक्ट्रान की डी-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य एक फोटॉन की डी-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य के समान है। यदि इलैक्ट्रान का वेग प्रकाश के वेग का \(25 \%\) हो तो इलैक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा तथा फोटॉन की गतिज ऊर्जा का अनुपात होगा : 2024 कठिन
- 15. एक प्रोटॉन और एक इलेक्ट्रॉन का दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य समान है। यदि \(K_p\) और \(K_e\) क्रमशः प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जाएँ हैं। तो सही संबंध चुनें : 2024 कठिन
- 16. एक प्रोटॉन और एक इलेक्ट्रॉन समान दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य से संबद्ध हैं। उनकी गतिज ऊर्जाओं का अनुपात _______ है। (मान लीजिए \(\mathrm{h}=6.63 \times 10^{-34} \mathrm{~J} \mathrm{~s}, \mathrm{~m}_{\mathrm{e}}=9.0 \times 10^{-31} \mathrm{~kg}\) और \(\mathrm{m}_{\mathrm{p}}=1836\) गुना \(\mathrm{m}_{\mathrm{e}}\) ) 2024 कठिन
- 17. एक प्रोटॉन, एक इलेक्ट्रॉन और एक अल्फा कण की ऊर्जा समान होती है। उनकी डी-ब्रोगली तरंग दैर्ध्य की तुलना _______ के रूप में की जाएगी। 2024 कठिन
- 18. \(\mathrm{E}\) गतिज ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉन की डी-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) है। यदि इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा \(\frac{E}{4}\) हो जाए, तो इसकी डी-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य होगी: 2023 आसान
- 19. एक इलेक्ट्रान, \(\alpha\)-कण एवं एक प्रोटॉन की गतिज ऊर्जा क्रमशः \(4 \mathrm{~K}, 2 \mathrm{~K}\) एवं \(\mathrm{K}\) है। इलेक्ट्रॉन, \(\alpha\)-कण तथा प्रोटॉन से सम्बन्धित डी-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य क्रमश: \(\lambda \mathrm{e}, \lambda \alpha\) तथा \(\lambda \mathrm{p}\) इस प्रकार हैं: 2023 मध्यम
- 20. एक \(\alpha\)-कण, एक प्रोटोन व एक इलेक्टॉन की गतिज ऊर्जा समान है। इनकी डी ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य के प्रकरण में सही विकल्प चुनिये। 2023 मध्यम
- 21. एक प्रोटॉन एवं एक \(\alpha\)-कण को क्रमशः \(2 \mathrm{~V}\) एवं \(4 \mathrm{~V}\) के द्वारा विश्राम से त्वरित किया जाता है। उनकी डी-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्यों का अनुपात है: 2023 मध्यम
- 22. जब किसी इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉन किरण पुँज को \(20 \mathrm{kV}\) के वोल्टेज (विभव) से त्वरित किया जाता है, तो डी ब्रोगली तरंगदैर्ध्य \(\lambda_0\) है। यदि वोल्टेज का मान बढ़ाकर \(40 \mathrm{kV}\) कर दिया जाए तो इलेक्ट्रॉन किरण पुँज में समाहित डी-ब्रोगली तरंगदैर्ध्य होगी : 2023 मध्यम
- 23. कमरे के तापमान \((300 \mathrm{~K})\) पर, किसी गैस के अणु की डी-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य \(\lambda_1\) है। यदि गैस का तापमान \(600 \mathrm{~K}\) तक बढ़ा दिया जाता है, तो उस गैस के अणु की डी-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य हो जाएगी: 2023 मध्यम
- 24. प्रकाश के वेग के दसवें भाग से घूमते हुए एक प्रोटॉन की डी-ब्रॉगली तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) है। निश्चित गतिज ऊर्जा के एक एल्फा कण की डी-ब्रागली तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) इसी के समान है। प्रोटॉन तथा एल्फा कण की गतिज ऊर्जाओं का अनुपात है: 2023 मध्यम
- 25. प्रोटान \((\mathrm{P})\) तथा इलैक्ट्रान \((\mathrm{e})\) की डी-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य एक समान होगी जब इनके संवेगों का अनुपात है \(\left(\mathrm{m}_{\mathrm{p}}=1849 \mathrm{~m}_{\mathrm{e}}\right.\) मानकर)। 2023 आसान
- 26. समान गतिजऊर्जा वाले प्रोटोन व इलेक्ट्रोन की डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्घ्य का अनुपात है। (माना: \(\mathrm{m}_{\mathrm{p}}=\mathrm{m}_{\mathrm{e}} \times 1849\) है) 2023 मध्यम
- 27. समान विभव द्वारा, विश्राम अवस्था से त्वरित किए गए, \(\alpha\)-कण एवं एक प्रोटॉन की डी-ब्रोगली तरंगदैर्ध्यो का अनुपात \(\frac{1}{\sqrt{\mathrm{m}}}\) है। \(\mathrm{m}\) का मान होगा। 2023 आसान
- 28. \(\mathrm{V}_1\) विभवान्तर द्वारा त्वरित एक इलैक्ट्रॉन की डी-ब्रोगली तरंग दैर्ध्य \(\lambda\) है। जब विभव बदलकर \(\mathrm{V}_2\) कर दिया जाये तो इसकी डी-ब्रोगली तरंदैर्घ्य \(50 \%\) बढ़ जाती है। \(\left(\frac{\mathrm{V}_1}{\mathrm{~V}_2}\right)\) का मान किस के बराबर है ? 2023 मध्यम
- 29. आरम्भिक वेग \(\overrightarrow{ V }= V _{0} \hat{ i }\left( V _{0}>0\right)\) और द्रव्यमान \(m\) का कोई इलेक्ट्रॉन किसी विघ्युत-क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }=- E _{0} \stackrel{\wedge}{ i }\) \(\left( E _{0}=\right.\) स्थिरांक \(>0\) ) में \(t =0\) पर प्रवेश करता है । यदि प्रारम्भ में इस इलेक्ट्रॉन की दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य \(\lambda_{0}\) है, तो समय \(t\) पर इसकी दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य होगी 2022 कठिन
- 30. एक \(\alpha\) कण तथा एक कार्बन 12 परमाणु की गतिज ऊर्जा \(K\) समान है। उनकी डी-ब्रोगली तरंगदैर्ध्य का अनुपात \(\left(\lambda_a: \lambda_{c 12}\right)\) होगा। 2022 मध्यम
- 31. एक प्रोटॉन, एक न्यूट्रॉन, एक इलेक्ट्रॉन और एक \(\alpha\)-कण की ऊर्जा समान है। यदि \(\lambda_{ p }, \lambda_{ n }, \lambda_{ e }\) व \(\lambda_\alpha\) क्रमशः प्रोटॉन, न्यूट्रॉन, इलेक्ट्रॉन व \(\alpha\) कण की डी-ब्रोग्ली तरंग दैर्ध्य है, तब नीचे दिए गए विकल्पों में से सही संबंध चुने : 2022 मध्यम
- 32. \(M\) द्रव्यमान का एक नाभिक स्तिथर अवस्था में, \(\frac{ M ^{\prime}}{3}\) और \(\frac{2 M ^{\prime}}{3}\left( M ^{\prime} < M \right)\) द्रव्यमानों के दो भागों में विभाजित होता है। दोनों भागों के डी-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्यो का अनुपात होगा : 2022 आसान
- 33. समीकरण \(\lambda=\frac{1.227}{ x }\,nm\) का प्रयोग एक इलेक्ट्रॉन की डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य ज्ञात करने में किया जा सकता है। इस समीकरण में \(x\) है : जहाँ, \(m =\) इलेक्ट्रान का द्रव्यमान \(P =\) इलेक्ट्रान का संवेग \(K =\) इलेक्ट्रान की गतिज ऊर्जा \(V =\) इलेक्ट्रॉन को त्वरित करने के लिए प्रयुक्त विभव \((volt\) में) 2022 आसान
- 34. विभव \(V _{ p }\) एवं \(V _{ d }\) से त्वरित, प्रोटॉन एवं डयूट्रान की तरंगदैद्यों का अनुपात \(1: \sqrt{2}\) है तो \(V _{ p }\) एवं \(V _{ d }\) का अनुपात होगा:- 2022 मध्यम
- 35. \(200\, V\) के विभवान्तर द्वारा एक \(\alpha\)-कण और एक प्रोटॉन को विराम से त्वरित किया गया है। इसके पश्चात इनकी दे ब्रॉग्ली (de Broglie) तरंगदैर्ध्य क्रमश: \(\lambda_{\alpha}\) और \(\lambda_{ p }\) हैं। \(\frac{\lambda_{ p }}{\lambda_{\alpha}}\) का मान है। 2021 मध्यम
- 36. \(3-\)विमा में इलेक्ट्रान की एक आदर्श गैस का ताप \(300\; K\) है। \(300\; K\) पर इलेक्ट्रान की डी一ब्रागली तरंगदैर्ध्य का लगभग मान है। \(\left[ m _{ e }=\right.\) इलेक्ट्रान का द्रव्यमान \(=9 \times 10^{-31} \;kg\) \(h =\) प्लांक नियतांक \(=6.6 \times 10^{-34}\; Js\) \(k _{ B }=\) बोल्टजमैन नियतांक \(=1.38 \times 10^{-23} \;JK ^{-1}\) ] 2021 मध्यम
- 37. \(9.1 \times 10^{-31} \;kg\) द्रव्यमान का कोई कण किसी माध्यम में \(10^{6} \;m / s\) की चाल से गति करता है और किसी विकिरण का कोई फोटॉन जिसका रेखीय संवेग \(10^{-27} \;kg\; m / s\) है निर्वात में गति करता है। फोटॉन की तरंगदैर्ध्य कण की तरंगदैर्ध्य का \(\dots\) गुना है। 2021 मध्यम
- 38. द्रव्यमान \(m\) के इलेक्ट्रोन तथा किसी फोटॉन की ऊर्जाएं \(E\) एकसमान है। इनसे संबद्भ दे-ब्राग्ली तरंग दैर्ध्यो का अनुपात है : 2021 मध्यम
- 39. \(E\) गतिज ऊर्जा के एक कण की डी一ब्रागली तरंगदेर्ध्य \(\lambda\) है। कण को कितनी अतिरिक्त ऊर्जा दी जाए कि उसकी डी一ब्रागली तरंगदैर्ध्य प्रारंभिक का \(75 \%\) हो जाए? 2021 कठिन
- 40. एक गतिशील प्रोटान तथा इलेक्ट्रान की डी一ब्राग्ली तरंगदैर्ध्य समान है। यदि \(K\) तथा \(P\) क्रमशः गतिज ऊर्जा तथा संवेग प्रदर्शित करते हो, तो। 2021 मध्यम
- 41. एक कण इलेक्ट्रॉन की गति से चार गुनी गति से चल रहा है। यदि कण और इलेक्ट्रॉन की दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्यो का अनुपात \(2: 1\) हो, तो कण का द्रव्यमान होगा। 2021 मध्यम
- 42. इलेक्ट्रॉन की \(\left(\lambda_{e}\right)\), \(\alpha\)-कण की \(\left(\lambda_{\alpha}\right)\) तथा प्रोटॉन की \(\left(\lambda_{ p }\right)\) की दे-ब्राग्ली तरंगदैधर्यों का क्रम क्या होगा? दिया है कि सभी की गतिज ऊर्जा समान है ? 2021 मध्यम
- 43. किसी इलेक्ट्रॉन और किसी प्रोटॉन से सम्बद्ध दे-ब्रॉग्ली तरंगदैधर्यों का परिकलन इन्हें \(100\; V\) के समान विभव से त्वरित करके किया गया। इनकी तरंगदैध्यों का अनुपात लगभग होना चाहिए लगभग । \(\left( m _{ P }=1.00727\;u , m _{ e }=0.00055 \;u \right)\) 2021 मध्यम
- 44. किसी प्रोटॉन और किसी \(\alpha\)-कण की दे ब्राग्ली (de Broglie) तरंगदैर्ध्य समान है। इनके वेगों का अनुपात होगा। 2021 मध्यम
- 45. \(m _{ e }\) द्रप्व्यमान के किसी इलेक्ट्रॉन तथा \(m _{ P }\) द्रव्यमान के किसी प्रोटॉन को समान विभवान्तर तक त्वरित किया गया है। इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन से सबंद्ध दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्यो का अनुपात \(\left(\lambda_{ e } / \lambda_{ P }\right)\) होगा। 2021 मध्यम
- 46. \(m _{ e }\) द्रव्यमान का एक इलेक्ट्रान और \(m _{ p }=1836 m _{ e }\) द्रव्यमान का एक प्रोटॉन समान समान चाल से गतिमान है। इसकी दे ब्राग्ली (de Broglie) तरंगदैर्ध्यों का अनुपात \(\frac{\lambda_{electron}}{\lambda_ {proton}}\) होगा। 2021 मध्यम
- 47. समान कणों की संख्या वाली इलेक्ट्रानों तथा प्रोट्रानों की दो आदर्श गैसों पर विचार कीजिए। दोनों गैसों के ताप समान हैं। इलेक्ट्रान की स्थिति तथा प्रोट्रान की स्थिति ज्ञात करने में अनिश्चितिता का अनुपात होता है। 2021 कठिन
- 48. विराम मे स्थित \(4 M\) द्रव्यमान का कोई कण \(M\) और \(3 M\) द्रव्यमान के दो कणों जिनके वेग शून्येतर है में क्षयित होता है। द्रव्यमान \(M\) और द्रव्यमान \(3 M\) की दे-ब्राग्ली तरंगदैर्ध्यों का अनुपात होगा। 2021 मध्यम
- 49. द्रव्यमान \(m _{ A }=\frac{ m }{2}\) वाला एक कण \(A , v _{0}\) वेग से \(x\)-अक्ष के अनुदिश गति करता हुआ विरामावस्था में स्थित द्रव्यमान \(m _{ B }=\frac{ m }{3}\) वाले एक अन्य कण \(B\) से प्रत्यास्थ रूप से टकराता है। यदि टक्कर के बाद दोनों कण \(x\)-अक्ष के अनुदिश गति करते है तो कण \(A\) की डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य \(\Delta \lambda\) में परिवर्तन टक्कर से पूर्व इसकी डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य \(\left(\lambda_{0}\right)\) के पदों में होगा। 2020 कठिन
- 50. एक इलैक्ट्रॉन (द्रव्यमान \(m\) ) का प्रांरभिक वेग \(\overrightarrow{ v }= v _{0} \hat{ i }+ v _{0} \hat{ j }\) है तथा यह एक विधुत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }=- E _{0} \hat{ k }\) में है। यदि इलैक्ट्रॉन की डी-ब्रोग्ली तंरग का प्रांरभिक तरंगदैर्ध्य \(\lambda_{0}\) हो तो \(t\) समय के पश्चात इसका तरंगदैर्ध्य होगा। 2020 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में पदार्थ तरंग और दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 62 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
पदार्थ तरंग और दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
11% आसान, 61% मध्यम और 27% कठिन।