प्रश्न
नए पहले33 में से 1–33 प्रश्न
- 1. दो बिंदु आवेश \(q_1=3\,\mu C\) और \(q_2=-4\,\mu C\) क्रमशः बिंदुओं \((2\hat{i}+3\hat{j}+3\hat{k})\) और \((\hat{i}+\hat{j}+\hat{k})\) पर रखे गए हैं। आवेश \(q_2\) पर बल ________ N है। \(\left(\text{लीजिए } \dfrac{1}{4\pi\epsilon_0} = 9\times 10^9 \text{ SI मात्रक}\right)\) 2026 मध्यम
- 2. एक बिंदु आवेश \(q = 1\ \mu\text{C}\), चित्रानुसार \(10\text{ cm}\) लंबाई वाले एक पतले कुचालक तार के एक सिरे से \(2\text{ cm}\) की दूरी पर स्थित है। इस तार पर \(Q = 24\ \mu\text{C}\) का आवेश समान रूप से वितरित है। \(q\) और तार के बीच लगने वाला बल _______ N है।
(उपयोग करें: \(\frac{1}{4\pi\varepsilon_0} = 9 \times 10^9\text{ N}\cdot\text{m}^2/\text{C}^2\))
2026 आसान - 3. एक छोटे अनावेशित चालक गोले को एक समान आवेशित गोले के संपर्क में रखा जाता है जिस पर \(4 \times 10^{-8} \mathrm{C}\) आवेश है, और फिर उन्हें एक दूरी तक पृथक् कर दिया जाता है जिससे उनके बीच प्रतिकर्षण बल \(9 \times 10^{-3} \mathrm{~N}\) हो जाता है। उनके बीच की दूरी क्या है? (\(\frac{1}{4 \pi \epsilon_{\mathrm{o}}}\) का मान \(9 \times 10^9 \mathrm{SI}\) मात्रकों में लीजिए) 2025 कठिन
- 4. एक धनात्मक आयन \(A\) और एक ऋणात्मक आयन \(B\) पर क्रमशः \(6.67 \times 10^{-19} \mathrm{C}\) और \(9.6 \times 10^{-10} \mathrm{C}\) आवेश तथा उनके द्रव्यमान क्रमशः \(19.2 \times 10^{-27} \mathrm{~kg}\) और \(9 \times 10^{-27} \mathrm{~kg}\) हैं। किसी क्षण, आयन r दूरी से अलग हैं। उस क्षण स्थिरवैद्युत बल और गुरुत्वाकर्षण बल के परिमाणों का अनुपात \(P \times 10^{45}\) है, जहाँ 10\(P\) का मान _______ है।
( \(\frac{1}{4 \pi \varepsilon_0}=9 \times 10^9 \mathrm{Nm}^2 \mathrm{C}^{-1}\) तथा सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक \(6.67 \times 10^{-11} \mathrm{Nm}^2 \mathrm{~kg}^{-2}\) लीजिए )
मान लीजिए कि आवेश इलेक्ट्रॉनों का एक पूर्ण गुणज नहीं हो सकता है। 2025 मध्यम - 5. \(10^{-4}\) मी. \(^2\) अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफल वाले एक धातु के पतले तार का प्रयोग करके \(30\) सेमी. त्रिज्या का एक छल्ला (रिंग) बनाया गया है। \(2 \pi \mathrm{C}\) के एक धन आवेश को छल्ले पर एक समान रूप से वितरित किया गया है तथा \(30 \mathrm{pC}\) का दूसरा धन आवेश छल्ले के केन्द्र पर रखा गया है। छल्ले में तनाव . . . . . . .\({N}\) है जबकि छल्ले का आकार अपरिवर्तित रहता है। (गुरूत्व का प्रभाव नगण्य मान कर) (यदि, \(\frac{1}{4 \pi \epsilon_0}=9 \times 10^9 \mathrm{SI}\) मात्रक) 2024 कठिन
- 6. दो समान संवाहक गोले \(\mathrm{P}\) और \(\mathrm{S}\) जिनमें से प्रत्येक पर \(Q\) आवेश है, एक दूसरे को बल \(16 \mathrm{~N}\) से प्रतिकर्षित करते हैं। एक तीसरा समान अनावेशित संवाहक क्षेत्र \(\mathrm{R}\) को क्रमिक रूप से दोनों क्षेत्रों के संपर्क में लाया जाता है। \(\mathrm{P}\) और \(\mathrm{S}\) के बीच प्रतिकर्षण का नया बल क्या है? 2024 कठिन
- 7. एक परमाणु नाभिक (Z=50) की सतह पर विद्युत विभव, जिसकी त्रिज्या \(9 \times 10^{-13} cm\) है, \(\alpha \times 10^6 V\) है। \(\alpha\) का मान क्या है?
(प्रोटॉन का आवेश \(1.6 \times 10^{-19} C\) है) 2024 मध्यम - 8. हाइड्रोजन सदृश निकाय में एक इलेक्ट्रॉन और एक प्रोटॉन के बीच कुलंब बल और गुरुत्वाकर्षण बल का अनुपात _______ की कोटि का है। 2024 कठिन
- 9. निर्वात में '\(r\) ' cm की दूरी पर स्थित दो बिन्दु आवेशों \(\mathrm{q}_1\) व \(\mathrm{q}_2\) के बीच लगने वाला बल \(\mathrm{F}\) है। \(K=5\) परावैद्युतांक वाले माध्यम में ' \(r / 5\) ' cm दूरी पर स्थित उन्हीं आवेशों की बीच लगने वाला बल _______ होगा। 2024 कठिन
- 10. \(-q\) आवेश तथा \(m\) द्रव्यमान का एक कण \(+\lambda\) रेखीय आवेश घनत्व के एक अनंत लम्बे रेखीय आवेश के परितः \(r\) त्रिज्या के एक वृत्त में गति करता है। तब इसका आवर्त काल _______ होगा। ( \(k\) को कुलंब नियतांक मानकर) 2024 कठिन
- 11. चित्र में दर्शाये अनुसार, प्रत्येक \(20 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान वाले दो समान बिन्दु आवेश \(\left(\mathrm{q}_0=+2 \mu \mathrm{C}\right)\) एक आनत तल पर रखे हैं। माना आवेशों एवं तल के बीच कोई घर्षण नहीं है। दोनों बिन्दु आवेशों के निकाय की साम्यावस्था स्थिर के लिए, \(\mathrm{h}=\mathrm{x} \times 10^{-3} \mathrm{~m}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान ________है। (यदि \(\frac{1}{4 \pi \varepsilon_0}=9 \times 10^9 \mathrm{~N} \mathrm{~m}^2 \mathrm{C}^{-2}, \mathrm{~g}=10 \mathrm{~ms}^{-1}\) )
2023 कठिन - 12. दो आवेशों \(\mathrm{q}_1\) व \(\mathrm{q}_2\) को \(\mathrm{K}\) परावैद्युतांक वाले माध्यम में एक दूसरे से 'd' दूरी पर रखा गया है। समान स्थिर वैद्युत बल के लिए वायु में दोनों आवेशों के बीच समतुल्य दूरी क्या होगी ? 2023 मध्यम
- 13. दो समान धनात्मक बिन्दु आवेश एक दूसरे से \(2 a\) दूरी पर स्थित हैं। निरक्ष रेखा पर (लम्ब समद्विभाजक) दोनों आवेशों को मिलाने वाली रेखा के केन्द्र से एक बिन्दु की दूरी \(\frac{a}{\sqrt{x}}\) है जहाँ पर स्थित परिक्षण आवेश \(q_0\) अधिकतम बल का अनुभव करता है। \(x\) का मान___________ है। 2023 कठिन
- 14. एक \(10 \mu \mathrm{C}\) आवेश दो भागों में विभाजित किया जाता है तथा \(1 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर रख दिया जाता है ताकि इसके बीच प्रतिकर्षण बल अधिकतम हो। दोनों भागों के आवेश है: 2023 कठिन
- 15. एक बिन्दु आवेश \(q_1=4 q_0\) मूल बिन्दु पर स्थित है।एक अन्य बिन्दु आवेश \(\mathrm{q}_2=-\mathrm{q}_0, \mathrm{x}=12 \mathrm{~cm}\) पर रखा गया है। आवेश \(\mathrm{q}_0\) वाले एक प्रोटोन को \(\mathrm{x}\)-अक्ष पर इस प्रकार रखा गया है कि प्रोटोन पर स्थिर वैद्युत बल का मान शून्य है। इस स्थिति में मूल बिन्दु से प्रोटोन की स्थिति _________\(\quad \mathrm{cm}\) है। 2023 मध्यम
- 16. तीन बिन्दु आवेश \(q,-2 q\) तथा \(2 q, x\)-अक्ष पर मूलबिन्दु से क्रमशः \(x=0, x=\frac{3}{4} R\) तथा \(x=R\) दूरी पर चित्रानुसार रखे हुये है। यदि \(\mathrm{q}=2 \times 10^{-6} \mathrm{C}\) तथा \(\mathrm{R}=2 \mathrm{~cm}\) हो तो आवेश \(-2 \mathrm{q}\) पर लगने वाले कुल बल का परिमाण है।
2023 मध्यम - 17. \(4\,\mu\,C\) के किसी आवेश को, दो आवेशों में विभाजित किया जाता है। विभाजित आवेशों के बीच की दूरी नियत है। यदि उनके बीच में अधिकतम बल लग रहा है, तो विभाजित आवेशों का परिमाण होगा : 2022 मध्यम
- 18. \(5\,\mu C , 0.16\,\mu C\) और \(0.3\,\mu C\) परिमाण के तीन बिन्दु आवेश, एक समकोण त्रिभुज के कोनों \(A , B\) और \(C\) पर क्रमश: रखें है, जिसकी भुजाऐं \(AB =3\,cm\), \(BC =3 \sqrt{2}\,cm\) और \(CA =3\,cm\) है, एवं \(A\) बिन्दु उसके समकोण वाले कोने पर है। बिन्दु \(A\) पर रखा आवेश, बाकी दो आवेशों के कारण \(.......N\) के स्थिर वैद्युत बल का अनुभव 2022 मध्यम
- 19. दो बिन्दु आवेश (प्रत्येक \(Q\) ) को \(d\) दूरी पर रखा गया है। एक तीसरे बिन्दु आवेश \(q\) को मध्य बिन्दु से लंब समद्विभाजक पर \(x\) दूरी पर रखा गया है। \(x\) का मान क्या हो जिस पर आवेश \(q\) पर अधिकतम कूलॉम बल लगे: 2022 कठिन
- 20. दो एकसमान धात्विक गोले \(A\) और \(B\) जब हवा में एक निश्चित दूरी पर रखे जाते है तो एक-दूसरे को \(F\) बल से प्रतिकर्षित करते हैं। एक और समरूप अनावेशित गोला \(C\), पहले \(A\) के सम्पर्क में, फिर \(B\) के सम्पर्क में और अंत में \(A\) और \(B\) के मध्य बिन्दू पर रखा जाता है। गोले \(C\) द्वारा अनुभव किया बल होगा : 2022 मध्यम
- 21. दो एकसमान धनावेश \(Q\), एक दूसरे से ' \(2\,a\) ' दूरी पर स्थिर किए गए हैं। दोनों स्थिर आवेशों के मध्य बिन्दु पर, किसी अन्य ' \(m\) ' द्रव्यमान के आवेश \(q _0\) को रखा जाता है। दोनों स्थिर आवेशों को जोड़ने वाली रेखा के अनुदिश एक लघु विस्थापन के कारण आवेश \(q _0\) सरल आवर्त गति करने लगता है। आवेश \(q _0\) के दोलनों का आवर्तकाल होगा : 2022 कठिन
- 22. दो समान आवेशित कण जिनमें से प्रत्येक का द्रव्यमान \(10\,g\) तथा आवेश \(2.0 \times 10^{-7}\,C\) कूलाम है, एक क्षैतिज मेज पर \(L\) दूरी पर सीमित संतुलन की स्तिथि में स्थित है। यदि प्रत्येक कण और मेज के मध्य घर्षण गुणांक \(0.25\) है तो \(L\) का मान \(........\) \(\left[ g =10\,ms ^{-2}\right]\) 2022 मध्यम
- 23. तीन एक समान आवेश प्रत्येक \(2\,C\) से आवेशित गेंदो को चित्रानुसार प्रत्येक \(2\,m\) लम्बे रेशम के धागों से बांधकर उभयनिप्ट बिन्दु \(P\) से लटकाया गया है। तीनों गेंदे \(1\,m\) भुजा के समबाहु त्रिभुज का निर्माण करती है।किसी एक आवेशित गेंद पर लग रहे कुल बल तथा किन्ही दो आवेशित गेंदो के बीच के परस्पर बल का अनुपात होगा-
2022 कठिन - 24. अनंत बिन्दु आवेशों, जिनमें प्रत्येक पर \(1\, \mu \,C\) का आवेश है। को \(y\)-अक्ष के अनुदिश \(y =1 \,m , 2\,m\), \(4\, m , 8\, m \ldots\) रखा गया है। मूलबिन्दु पर रखे \(1\, C\) बिन्दु आवेश पर लगने वाला कुल बल \(x\, \times 10^{3}\, N\) है। यहाँ \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक \(......\) होगा। \(\left[\frac{1}{4 \pi \epsilon_{0}}=9 \times 10^{9} \,N\,m ^{2} / C ^{2}\right.\) लीजिए । \(]\) 2021 मध्यम
- 25. द्रव्यमान \(1\, mg\) और आवेश \(q\) का कोई कण, एक दूसरे से \(2\, m\) दूरी पर स्थित दो स्थिर आवेशों जिनमें प्रत्येक का आवेश \(q\) है, के मध्यबिन्दु पर स्थित है। यदि मध्य बिन्दु स्थित कण मुक्त आवेश को अपनी साम्य स्थिति से किसी दूरी \('x'\) \(( x \,<\,1 \,m )\) तक विस्थापित करे, तो यह कण सरल आवर्त गति करने लगता है। इसके दोलन की कोणीय आवत्ति \(.........\,\times 10^{8}\, rad / s\) होगी यदि \(q ^{2}=10 \,C ^{2}\) । 2021 कठिन
- 26. दो लघु गोले, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान \(10\, mg\) है, \(0.5\, m\) लम्बे धागों द्वारा किसी बिन्दु से निलंबित हैं। समान आवेश द्वारा आवेशित करने पर ये एक दुसरे को \(0.20\, m\) दूरी तक प्रतिकर्षित करते हैं। प्रत्येक गोले पर आवेश \(\frac{ a }{21} \times 10^{-8} \,C\) है। \(a\) का मान \(......\) होगा। [दिया है : \(g =10\, ms ^{-2}\) ] 2021 कठिन
- 27. दो स्थिर इलेक्ट्रॉनों, जिनके बीच की दूरी \('2d'\) है, के बीच इन्हें मिलाने वाली रेखा के मध्यबिन्दु पर तीसरा आवेश प्रोटॉन रखा है। इस प्रोटॉन को किसी लघु दूरी \(x ( x < d )\) तक दोनों इलेक्ट्रॉनों को मिलाने वाली रेखा के लम्बवत् विस्थापित किया गया है। इसके कारण यह प्रोटॉन सरल आवर्त गति करने लगता है, जिसकी कोणीय आवत्ति होती है: \(( m =\) आवेशित कण की संहति \()\) 2021 कठिन
- 28. दो समान टेनिस बॉलों को, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान \('m'\) और आवेश \('q'\) है को \('l'\) लम्बाई के धागों के साथ एक स्थिर बिन्दु से लटकाया गया है। यदि प्रत्येक धागा, ऊर्ध्वाधर से छोटा कोण \('\theta'\) बनाए तो साम्यावस्था में धागों के बीच पथकन का मान होगा। 2021 कठिन
- 29. किसी निश्चित आवेश \(Q\) को दो भागों \(q\) और \(( Q - q )\) में विभाजित किया गया है। \(Q\) तथा \(q\) को किस प्रकार विभाजित किया जाना चाहिए ताकि \(q\) और \(( Q - q)\) को एक-दूसरे से किसी निश्चित दूरी पर रखे जाने पर ये परस्पर अधिकतम स्थिर विधुत प्रतिकर्षण बल का अनुभव करे? 2021 मध्यम
- 30. उपेक्षणीय आयतन के दो सर्वसम चालक गोलों पर \(2.1\, nC\) और \(-0.1\, nC\) के आवेश हैं। इस दोनों को सम्पर्क में लाकर फिर \(0.5 \,m\) की दूरी पर रख दिया गया है। इन दोनों गोलों के बीच स्थिर विधुत बल \(.....\,\times 10^{-9} N\) होगा। [दिया है : \(4 \pi \varepsilon_{0}=\frac{1}{9 \times 10^{9}} \,SI\) मात्रक] 2021 मध्यम
- 31. \(+ Q , q\) तथा \(+ Q\) के तीन आवेशों को \(x\)-अक्ष पर मूलबिन्दु से क्रमश: दूरी \(0, d / 2\) तथा \(d\) पर रखा गया है। यदि \(x =0\) पर रखे \(+ Q\) आवेश पर कुल बल शून्य है, तो \(q\) का मान होगा : 2019 कठिन
- 32. दो समरूप चालक गोलों \(A\) व \(B\) पर समान आवेश हैं। प्रारम्भ में उनके बीच की दूरी उनके व्यासों से बहुत अधिक है तथा उनके बीच बल \(F\) है। \(C\) इसी तरह का एक तीसरा गोला है जो आवेशहीन है। गोले \(C\) को पहले \(A\) से स्पर्श कराते हैं, फिर \(B\) से स्पर्श कराते हैं और फिर हटा देते हैं। इस प्रकार से \(A\) और \(B\) के बीच बल का मान होगा 2018 कठिन
- 33. \(x-\) अक्ष के बिन्दुओं \(x =- a\) तथा \(x = a\) में प्रत्येक पर समान आवेश \(q\) रखा हैं, तथा इसके केन्द्र पर \(m\) द्रव्यमान तथा \(q _{0}=\frac{ q }{2}\) आवेश का एक कण रखा हैं। यदि आवेश \(q_0\) को \(y-\) अक्ष के अनुदिश अल्प दूरी \(( y << a )\) विस्थापित किया जाए, तो कण पर लगने वाला परिणामी बल समानुपाती होगा, 2013 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में कूलॉम नियम के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 33 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
कूलॉम नियम के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
3% आसान, 42% मध्यम और 55% कठिन।