ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - समतल में गति

एकसमान वृत्तीय गति PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

एकसमान वृत्तीय गति पर STD 11 - समतल में गति के 19 प्रश्न, 2014–2025 में पूछे गए।

19प्रश्न
107STD 11 - समतल में गति में
2014–2025वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 16% मध्यम 5% कठिन 79%

प्रश्न

नए पहले

19 में से 1–19 प्रश्न

  1. 1. 1 m लंबाई की एक नली 2 M द्रव्यमान के एक आदर्श द्रव से पूरी तरह भरी हुई है और दोनों सिरों पर बंद है। नली को इसके एक सिरे के परितः क्षैतिज तल में एकसमान रूप से घुमाया जाता है। यदि दूसरे सिरे पर द्रव द्वारा लगाया गया बल F है तो नली का कोणीय वेग SI मात्रक में \(\sqrt{\frac{\mathrm{F}}{\alpha \mathrm{M}}}\) है। \(\alpha\) का मान __________ है। 2025 कठिन
  2. 2.
    लंबाई \(L\) की एक डोरी एक सिरे पर स्थिर है और दूसरे सिरे पर \(M\) द्रव्यमान से जुड़ी है। द्रव्यमान, जैसा कि दिखाया गया है, डोरी के सिरे से गुजरने वाली ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः \(\left(\frac{3}{\pi}\right)\) घूर्णन प्रति सेकंड करता है। डोरी में तनाव \(\ldots\ldots\) ML है।
    2025 कठिन
  3. 3. \(0.5\) kg द्रव्यमान की एक गेंद \(50 \mathrm{~cm}\) लम्बी एक डोरी से बाँधी गई है। गेंद को इसकी ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः एक क्षैतिज वृत्ताकार पथ पर घुमाया जाता है। डोरी द्वारा सहन करने वाला अधिकतम तनाव \(400 \mathrm{~N}\) है। गेंद के कोणीय वेग का अधिकतम संभव मान rad/s में _______ है। 2024 कठिन
  4. 4. \(900\) ग्राम द्रव्यमान के एक पत्थर को एक डोरी में बाँधकर एक ऊर्ध्वाधर \(1\) मी. त्रिज्या के वृत्त में घुमाया जाता है जो \(10\) चक्कर प्रति मिनट पूरे करता है तब पत्थर निम्नतम (निचले) बिन्दु पर हो तो डोरी में तनाव _______ है। (यदि \(\pi^2=9.8\) तथा \(\mathrm{g}=9.8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ) 2024 कठिन
  5. 5. एक आदमी अपने कंधे पर एक बंदर को लेकर \(9 \mathrm{~m}\) त्रिज्या वाले एक वृत्ताकार पथ पर सुचारु रूप से साइकिल चला रहा है और \(3\) मिनट में \(120\) चक्कर पूरे करता है। बंदर के अभिकेन्द्रीय त्वरण का परिमाण _______ (in \(\mathrm{m} / \mathrm{s}^2\) ) है। 2024 कठिन
  6. 6. एक घड़ी में \(75 \mathrm{~cm}, 60 \mathrm{~cm}\) लंबी क्रमशः सेकंड की सुई और मिनट की सुई है। \(30\) मिनट की अवधि में सेकंड की सुई की नोक, मिनट की सुई की नोक से \(x\) दूरी अधिक तय करेगी। \(x\) का मान मीटर में लगभग _______ है। (\(\pi=3.14\) लें) 2024 कठिन
  7. 7. एक कण \(\mathrm{R}\) त्रिज्या के एक वृत्त पर एक समान चाल से गति कर रहा है तथा एक चक्कर पूर्ण करने में \(\mathrm{T}\) समय लेता है। यदि इसको एक समान चाल से क्षैतिज से \(\theta\) कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है तो इसके द्वारा तय की गई अधिकतम ऊँचाई \(4 \mathrm{R}\) है। तब प्रक्षेपण कोण \(\theta\)_______ होगा। 2024 कठिन
  8. 8. \(180 \mathrm{~cm}\) लम्बी डोरी के सिरे से बंधा पत्थर क्षैतिज तल में प्रति मिनट \(28\) चक्कर लगा रहा है। पत्थर के त्वरण का परिमाण \(\frac{1936}{\mathrm{x}} \mathrm{ms}^{-2}\) है तो \(\mathrm{x}\) का मान है। \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2023 आसान
  9. 9. एक कण किसी वृत्ताकार पथ पर नियत चाल से गति कर रहा है। जब कण \(90^{\circ}\) के कोण से घूमता है, तो इसके तात्क्षणिक वेग तथा औसत वेग का अनुपात \(\pi: \mathrm{x} \sqrt{2}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान होगा: 2023 कठिन
  10. 10. प्रदर्शित चित्र के अनुसार, \(\mathrm{r}\) त्रिज्या वाले वृत्ताकार पथ पर कोणीय वेग \(\omega\) से केन्द्र \(\mathrm{O}\) के चारों ओर घूम रहे कण \(\mathrm{P}\) के लिए, समय \(\mathrm{t}\) पर \(\mathrm{OP}\) का \(\mathrm{x}\)-अक्ष पर प्रक्षेपण है:
    2023 आसान
  11. 11. प्रदर्शित चित्र में, एक कण नियत चाल \(\pi \mathrm{m} / \mathrm{s}\) से गति करता है। बिन्दु \(A\) से \(B\) तक की गति के लिए इसके औसत वेग का परिमाण है :
    2023 कठिन
  12. 12. एक लड़का द्रव्यमान \(100\,g\) के पत्थर को \(2\,m\) लम्बी रस्सी से बाँधकर क्षैतिज तल में चारों ओर घुमाता है। यदि रस्सी अधिकतम तनाव \(80\,N\) सहन कर सकती है तो अधिकतम चाल जिससे पत्थर घूम सकता है, \(\frac{ K }{\pi}\) घूर्णन/ \(/ min\) है। \(K\) का मान है - (रस्सी द्रव्यमानहीन व अवितान्य है) 2022 मध्यम
  13. 13. एक पहिया एकसमान त्वरण से स्थिर अवस्था से त्वरित होता है और प्रथम सेकण्ड में \(5\) रेडियन घूमता है। पहिये द्वारा अगले सेकण्ड में घूमा गया कोण क्या होगा \(....... rad\) 2022 आसान
  14. 14. \(4.4\) 'प्रकाश वर्ष' का बड़ा चाप वत्त के केन्द्र पर '\(4\) सेकन्ड' का कोण बनाता है। \(8\, AU\) प्रति सेकन्ड की चाल से एक वस्तु को \(4\) चक्कर पूरा करने में कितना समय लगेगा? दिया है: \(1\) प्रकाश वर्ष \(=9.46\) \(\times\, 10^{15} \,m ; 1 \,AU =1.5 \times \,10^{11} \,m\) 2021 कठिन
  15. 15. एक \(m\) द्रव्यमान का कण \(L\) लम्बाई के डोरी से एक छत से निलम्बित किया जाता है। कण \(r\) त्रिज्या के क्षैतिज वत्त में इस प्रकार गति है कि \(r =\frac{ L }{\sqrt{2}}\) हो। कण की चाल होगी। 2021 कठिन
  16. 16. कोई कण त्रिज्या \(R\) के वत्त की परिधि के अनुदिश किसी छद्म केन्द्रीय बल \(F\), जो \(R ^{3}\) के व्युत्क्रमानुपाती है, के अधीन समान चाल से गतिमान है। इसकी परिक्रमा का आवर्तकाल होगा। 2021 कठिन
  17. 17. \(2 \pi r\) लम्बई के एक घर्षण रहित तार को वृत्त बनाकर ऊर्ध्वाधर समतल में रखा है। एक मणिका (bead) इस तार पर फिसलती है। वृत्त को एक ऊर्ध्वाधर अक्ष \(AB\) के परितः चित्रानुसार कोणीय वेग \(\omega\) से घुमाया जाता है, तो वृत्त के सापेक्ष मणिका चित्रानुसार बिन्दु \(P\) पर स्थिर पायी जाती है। \(\omega^{2}\) का मान होगा?
    2019 कठिन
  18. 18. एक शांकव (conical) दोलक, जिसकी लम्बाई \(1\; m\) है और जो \(Z-\)अक्ष से \(\theta=45^{\circ}\) के कोण पर हैं, \(X Y\) समतल में एक गोलाकार पथ में चलता है। गोलाकार पथ की त्रिज्या \(0.4\; m\) है और उसका केन्द्र बिन्दु \(O\) के ठीक नीचे है। उस दोलक की गति गोलाकार पथ में होगी : \(\left(g=10 \;ms ^{-2}\right)\)
    2017 कठिन
  19. 19. एक ऊध्व्वाधर चिकने अर्द्धवृत्तीय पथ के बिन्दु \(X\) से एक कण को इस प्रकार छोड़ा जाता हैं कि \(OX\) ऊध्र्वाधर से कोण \(\theta\) बनाता हैं जैसा कि चित्र में दर्शाया गया हैं। कण के ऊपर पथ की अभिलम्ब प्रतिक्रिया बिन्दु \(Y\) पर समाप्त हो जाती हैं जहाँ \(OY\) क्षैतिज से कोण \(\phi\) बनाता है। तब :
    2014 कठिन

STD 11 - समतल में गति के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में एकसमान वृत्तीय गति के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2025 के 19 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

एकसमान वृत्तीय गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

16% आसान, 5% मध्यम और 79% कठिन।