ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी

Brewster's Law and Other methods of polarisation PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Brewster's Law and Other methods of polarisation पर STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के 9 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

9प्रश्न
169STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 11% मध्यम 44% कठिन 44%

प्रश्न

नए पहले

9 में से 1–9 प्रश्न

  1. 1. एक अध्रुवित प्रकाश चित्र में दर्शाए गए वायु-परावैद्युत माध्यम के समतल अंतरापृष्ठ पर आपतित होता है। यदि आपतन कोण ब्रूस्टर कोण के बराबर है, तो परावर्तित तरंग को निरूपित करने वाले व्यंजक की पहचान कीजिए।
    2026 कठिन
  2. 2. एक अध्रुवित प्रकाश दो परावैद्युत माध्यमों के एक अंतरापृष्ठ पर आपतित होता है, जिनके अपवर्तनांक क्रमशः 2 (आपतित माध्यम) और \(2 \sqrt{3}\) (माध्यम) हैं। इस शर्त को पूरा करने के लिए कि परावर्तित और अपवर्तित किरणें एक-दूसरे के लंबवत हों, आपतन कोण _________ है। 2026 आसान
  3. 3. जब एक अध्रुवित प्रकाश एक काँच की प्लेट (वायु में रखी हुई) पर एक विशेष कोण पर आपतित होता है, तो यह देखा जाता है कि परावर्तित किरण रैखिक रूप से ध्रुवित होती है। अभिलंब के सापेक्ष अपवर्तित किरण का कोण ___________ है।
    \(\left(\tan ^{-1}(1.52)=57.7^{\circ}\right.\), वायु और काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 1.00 और 1.52 हैं)
    2026 मध्यम
  4. 4. जब अध्रुवित प्रकाश वायु से किसी पारदर्शी माध्यम पर \(60^{\circ}\) के कोण पर आपतित होता है तो परावर्तित किरण पूर्णतः ध्रुवित होती है। माध्यम का अपवर्तन कोण _______ है। 2024 कठिन
  5. 5. नीचे दो कथन दिये गये है: कथन I: प्रकाश के वायु से काँच में संचरण के लिए यदि ब्रुस्टर कोण \(\theta_{\mathrm{B}}\) हो, तब प्रकाश के काँच से वायु में संचरण के लिए ब्रुस्टर कोण \(\frac{\pi}{2}-\theta_{\mathrm{B}}\) होगा। कथन II: प्रकाश का संचरण काँच से वायु में हो तो ब्रुस्टर कोण \(\tan ^{-1}\left(\mu_{\mathrm{g}}\right)\) है जहाँ \(\mu_{\mathrm{g}}\) काँच का अपवर्तनांक है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
  6. 6. एक प्रकाश जिसको विद्युत क्षेत्र सदिशों के एक अच्छे ध्रुवक के द्वारा पूर्ण रूप से हटा दिया जाता है, को प्रिज्म की सतह पर ब्रेवेस्टर कोण पर आपतित कराया जाता है प्रिज्म से संबधित परिघटना के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प का चयन करें। 2022 कठिन
  7. 7. काँच (अपवर्तनांक \(=1.5\) ) से बने एक टैंक की तली मोटी है। इसमें अपवर्तनांक \(\mu\) का एक द्रव भरा है। एक छात्र पाता है कि किसी भी आपतन कोण। \((\)चित्र देखिए\()\) पर द्रव में आपतित प्रकाश की किरण के लिए द्रव-काँच अंतर्पृष्ठ से परावर्तित किरण, कभी भी पूर्णतया ध्रुवित नहीं होती है। ऐसा होने के लिए \(\mu\) का न्यूनतम मान होगा।
    2019 कठिन
  8. 8. \(I _{0}\) तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश, काँच के ब्लॉक (गुटके) की सतह (पृष्ठ) पर, ब्रूस्टर कोण पर, आपतित होता है। इस स्थिति के लिये निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही (सत्य) है ? 2015 मध्यम
  9. 9. एक सघन से विरल माध्यम में प्रकाश की किरण आपतित हैं। पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के लिये क्रान्तिक कोण \(\theta_{ iC }\) है और आपतन का ब्रूस्टर कोण \(\theta_{ iB }\) इस प्रकार हैं कि \(\sin \theta_{ iC } / \sin \theta_{ iB }=\eta=1.28\) । दोनों माध्यमों का आपेक्षिक अपवर्तनाँक हैं : 2014 मध्यम

STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Brewster's Law and Other methods of polarisation के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 9 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Brewster's Law and Other methods of polarisation के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

11% आसान, 44% मध्यम और 44% कठिन।