प्रश्न
नए पहले12 में से 1–12 प्रश्न
- 1. 200 m चौड़ाई वाली एक नदी पश्चिम से पूर्व की ओर \(18 km / h\) की चाल से बह रही है। एक नाव, जो शांत जल में \(36 km / h\) की चाल से चल रही है, नदी के एक तट से दूसरे तट तक एक पूरा चक्कर (आना और जाना) लगाती है। इस यात्रा के लिए नाव द्वारा लिया गया न्यूनतम समय और नदी के किनारे के अनुदिश विस्थापन क्रमशः _________ और _________ हैं। 2026 मध्यम
- 2. एक गोले के परिकलित आयतन में प्रतिशत त्रुटि, यदि इसके व्यास मापन में \(2\%\) की त्रुटि है, __________ है। 2026 मध्यम
- 3. दो कारें \(P\) और \(Q\) एक सड़क पर एक ही दिशा में गति कर रही हैं। कार \(P\) का त्वरण समय के साथ रैखिक रूप से बढ़ता है जबकि कार \(Q\) एक नियत त्वरण से गति करती है। दोनों कारें समय \(t=0\) पर पहली बार एक-दूसरे को पार करती हैं। पार करने की अधिकतम संभावित संख्या (\(t=0\) पर पार करने सहित) ________ है। 2025 मध्यम
- 4. एक नदी पश्चिम से पूर्व दिशा में \(9 \mathrm{~km} \mathrm{~h}^{-1}\) की चाल से बह रही है। यदि एक नाव जो शांत जल में अधिकतम \(27 \mathrm{~km} \mathrm{~h}^{-1}\) की चाल से चल सकती है, नदी के प्रवाह की दिशा से \(150^{\circ}\) के कोण पर अधिकतम चाल से चलते हुए नदी को आधे मिनट में पार करती है, तो नदी की चौड़ाई है : 2025 आसान
- 5. किसी स्थिर जल में, एक तैराक की चाल \(4 \mathrm{~km} \mathrm{~h}^{-1}\) है। यदि यह तैराक, \(1 \mathrm{~km}\) चौडी नदी में, नदी के बहाव के लम्बवत तैरता है, तो यह दूसरी तरफ पहुँचने तक, बहाव के साथ \(750 \mathrm{~m}\) दूर बिन्दू पर पहुँचता है। नदी के जल की चाल__________ \(\mathrm{km} \mathrm{h}^{-1}\) है। 2023 मध्यम
- 6. एक लड़की बारिश से बचने के लिए अपना छाता ऊर्ध्वाधर से \(45^{\circ}\) के कोण पर पकड़ती है। यदि वह बिना छाते के \(15 \sqrt{2}\,kmh ^{-1}\) की चाल से चलती है, तो बारीश की बूँदे उसके सिर पर ऊर्ध्वाधर रूप से टकराती है। बारिश की बूँदों की गतिशील लडकी के सापेक्ष चाल होगी \(...........\,kmh ^{-1}\) 2022 मध्यम
- 7. एक व्यक्ति \(10\, m / s\) की चाल से धारा के साथ \(120^{\circ}\) का कोण बनाते हुए तैर कर नदी के दूसरे छोर पर ठीक विपरीत बिन्दु पर पहुँचता है। धारा की चाल \('x ' \,\,m / s\) है। यहाँ \('x'\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(.....\) होगा। 2021 मध्यम
- 8. क्षैतिज दिशा में उड़ने वाले लड़ाकू विमान से एक बम गिराया जाता है। विमान में बैठे प्रेक्षक के लिए बम का प्रक्षेप्य पथ होता है। 2021 मध्यम
- 9. कोई तैराक किसी नदी को बिन्दु \(A\) से बिन्दु \(B\) तक पार करना चाहता है। रेखा \(AB\) नदी के प्रवाह से \(30^{\circ}\) का कोण बनाती है। तैराक के वेग का परिमाण नदी के प्रवाह के वेग के बराबर है। रेखा \(AB\) से कोण \(\theta\) का मान \(.......\,{ }^{\circ}\) होना चाहिए ताकि वह तैराक बिन्दु \(B\) तक पहुंच सके।
2021 मध्यम - 10. कोई तितली उत्तर-पूर्व दिशा में \(4 \sqrt{2} \,m / s\) के वेग से उड़ रही है। हवा धीरे-धीरे \(1 \,m / s\) की चाल से उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर बह रही है। \(3\, s\) में इस तितली का परिणामी विस्थापन \(.....\,m\) होगा। 2021 कठिन
- 11. एक ड्राइवर को लगता है कि, जब कार विरामावस्था में ( रूकी हुई) है, तो वर्षा की बूंदे ऊर्ध्वाधर गिर रही है, और यदि कार \(v\) चाल से चलती है, तो बूंदे, क्षैतिज से \(60^{\circ}\) कोण पर आती है। कार की चाल को बढ़ाकर \((1+\beta) v\) करने पर यह कोण \(45^{\circ}\) हो जाता है, तो \(\beta\) का मान लगभग है। 2020 कठिन
- 12. एक आदमी स्थिर जल में \(4\, km / s\) की चाल से तैर सकता है। नदी की धारा की चाल \(2\, km / h\) है। नदी की जल धारा के सापेक्ष नदी को सीधा पार करने के लिए, तैराक की दिशा ....... \(^o\) होगी? 2019 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - समतल में गति के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में आपेक्षिक वेग के कितने प्रश्न आए हैं?
2019–2026 के 12 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
आपेक्षिक वेग के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
8% आसान, 75% मध्यम और 17% कठिन।