ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र

प्रकाश का अपवर्तन PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

प्रकाश का अपवर्तन पर STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र के 19 प्रश्न, 2019–2026 में पूछे गए।

19प्रश्न
230STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र में
2019–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 11% मध्यम 47% कठिन 42%

प्रश्न

नए पहले

19 में से 1–19 प्रश्न

  1. 1. प्रकाश की तरंगदैर्घ्य 540 nm है, जब यह जल से गुजर रही होती है। जल का अपवर्तनांक \(\frac{4}{3}\) है। उसी प्रकाश की तरंगदैर्घ्य, जब यह \(\frac{3}{2}\) अपवर्तनांक वाले एक पारदर्शी माध्यम से गुजर रही होती है, वह __________ nm है। 2026 आसान
  2. 2. एकवर्णी प्रकाश जिसकी आवृत्ति \(5 \times 10^{14} \mathrm{~Hz}\) है, वायु में गमन करते हुए, अपवर्तनांक ' 2 ' के किसी माध्यम पर आपतित होता है। अपवर्तित प्रकाश की तरंगदैर्घ्य क्या होगी? 2025 आसान
  3. 3. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक को अभिकथन (A) के रूप में तथा दूसरे को कारण (R) के रूप में नामांकित किया गया है।
    अभिकथन (A) : काँच का अपवर्तनांक वायु से अधिक होता है।
    कारण ( \(\mathrm{R}\)) : किसी माध्यम का प्रकाशीय घनत्व उसके द्रव्यमान घनत्व के अनुक्रमानुपाती होता है जिसके परिणामस्वरूप समानुपाती अपवर्तनांक होता है।
    उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
    2025 मध्यम
  4. 4. क्रमशः \(\frac{8}{5}\) तथा \(\frac{3}{2}\) अपवर्तनांक के दो अघुलनीय द्रवों को प्रदर्शित चित्र के अनुसार एक बीकर में रखा गया है। प्रत्येक स्तर की ऊँचाई \(6\) सेमी. है। एक सिक्के को बीकर की तली पर रखा गया है। निकटतम अभिलम्बवत दृश्य के लिए सिक्के की आभासी गहराई \(\frac{\alpha}{4}\) सेमी. है।  \(\alpha\)का मान . . . . .है।
    2024 कठिन
  5. 5. \(8 \mathrm{~ms}^{-1}\) एकसमान वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर उठती हुई एक मछली देखती है कि एक चिड़िया, मछली की तरफ उर्ध्वाधर नीचे की ओर \(12 \mathrm{~ms}^{-1}\) के वेग से आ रही है। यदि पानी का अपवर्तनांक \(\frac{4}{3}\) है, तो मछली को पकड़ने (उठाने) के लिए चिड़िया का वास्तविक वेग______________\(\mathrm{ms}^{-1}\) होगा। 2023 मध्यम
  6. 6. \(A.\) निर्वात में प्रकाश की चाल संचरण की दिशा पर निर्भर करती है। \(B.\) किसी माध्यम में प्रकाश की चाल प्रकाश की तरंग दैर्ध्य पर निर्भर नहीं करती है। \(C.\) प्रकाश की चाल स्त्रोत की गति पर निर्भर नही करती है। \(D.\) किसी माध्यम में प्रकाश की चाल तीव्रता पर निर्भर नहीं करती है। नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिएँ: 2023 मध्यम
  7. 7. एक ' \(d\) ' गहराई वाला बर्तन, \(n_1\) अपवर्तनांक वाले तेल से आधा भरा है, एवं बाकी का आधा \(\mathrm{n}_2\) अपवर्तनांक वाले पानी से भरा है। जब इस बर्तन को ऊपर से देखा जाता है, तो इसकी आभासी गहराई होगी 2023 मध्यम
  8. 8. एक खम्भा स्विमिंग पूल में ऊर्ध्वाधरतः इस प्रकार खड़ा है कि वह पानी के अन्दर \(2.15 \mathrm{~m}\) लम्बीं छाया देता है जब सूर्य की किरणें पानी की सतह के साथ \(30^{\circ}\) के कोण पर आपतित होती है। यदि स्विमिंग पूल \(1.5 \mathrm{~m}\) की ऊँचाई तक भरा हुआ हो, तो पानी की सतह के ऊपर खम्भे की ऊँचाई (सेमी.में)______________है \(\left(\mathrm{n}_{\mathrm{w}}=4 / 3\right)\) । 2023 कठिन
  9. 9. किसी माध्यम में प्रकाश तरंग की चाल, मुक्त आकाश में इसकी चाल का \(0.2\) गुना तक घटती है (माना \(\mathrm{c}=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ) तो माध्यम की सापेक्षिक विद्युतशीलता एवं इसके अपवर्तनांक का अनुपात \(\mathrm{x}: 1\) है। \(\mathrm{x}\) का मान है। (दिया है; मुक्त आकाश में प्रकाश की चाल \(=3 \times 10^8 \mathrm{~ms}^{-1}\) एवं माध्यम के लिए \(\mu_{\mathrm{r}}=1\) ) 2023 मध्यम
  10. 10. नीचे दो कथन दिये गये हैं: एक को अभिकथन \(\mathrm{A}\) तथा दूसरे को कारण \(\mathrm{R}\) से चिन्हित किया गया है। अभिकथन \(\mathrm{A}\) : दो प्रकाश तरंगों का कलान्तर परिवर्तित होता है यदि वे समान मोटाई परन्तु अलग-अलग अपवर्तनांक के विभिन्न माध्यमों से गुजरती हैं। कारण \(R\): तरंगों की तरंगदैर्ध्य अलग-अलग माध्यमों में अलग-अलग होगी। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए : 2023 मध्यम
  11. 11. वायु में \(\lambda_1\) तरंगदैर्ध्य एवं \(v_1\) आवृत्ति की एक एकवर्णी प्रकाश तरंग दूसरे माध्यम में प्रवेश करती है। यदि अन्तः सतह पर आपतन कोण तथा अपवर्तन कोण क्रमशः \(45^{\circ}\) व \(30^{\circ}\) हैं। तब अपवर्तित तरंग की तरंगदैर्ध्य \(\lambda_2\) व आवृत्ति \(v_2\) है: 2023 मध्यम
  12. 12. दो माध्यम \(A\) व \(B\) में प्रकाश की चाल में अंतर \(\left( v _{ A }- v _{ B }\right)\) का मान \(2.6 \times 10^7\,m / s\) है। यदि माध्यम \(B\) का अपवर्तनांक \(1.47\) है, तब माध्यम \(B\) व \(A\) के अपवर्तनांक का अनुपात होगा - (दिया गया है :निर्वात में प्रकाश की चाल \(c =3 \times 10^8 ms ^{-1}\) ) 2022 कठिन
  13. 13. माना कि एक प्रकाश किरण हवा से एक माध्यम जिसका अपवर्तनांक \(\sqrt{2 n}\) है, में आपतित होती है। आपतन कोण अपवर्तन कोण का दुगना है तो, आपतन कोण होगा: 2022 कठिन
  14. 14. समान मोटाई, वाले दो अलग-अलग पदार्थो \(A\) एवं \(B\), जिनका अपवर्तनांक क्रमशः \(\mu_{ A }\) एवं \(\mu_{ B }\) है, से गुजरने में प्रकाश को क्रमशः \(t_1\) एवं \(t_2\) समय लगता है। यदि \(t_2-t_1=5 \times 10^{-10} s\) एवं \(\mu_{ A }\) तथा \(\mu_{ B }\) का अनुपात \(1: 2\) है, तो पदार्थो की मोटाई मीटर में है : (दिया गया है कि पदार्थ \(A\) एवं \(B\) में प्रकाश का वेग क्रमशः \(v _{ A }\) एवं \(v _{ B }\) है \(\left.I \right)\). 2022 कठिन
  15. 15. यदि कोई तरंग अपवर्तित होकर सघन माध्यम में जाती है तो, निम्न में से सही कथन है- 2022 मध्यम
  16. 16. आसुत जल की सापेक्ष विधुतशीलता \(81\) है। इसमें प्रकाश का वेग \(....\,\times 10^{7}\,{m} / {s}\) होगा। (दिया है \(\mu_{ r }=1\) ) 2021 मध्यम
  17. 17. एक हौज ( \(\operatorname{tank})\), जिसकी सतह का आकार बहुत बड़ा है, में पानी (अपवर्तनांक \(\left.=\frac{4}{3}\right)\) भरा हुआ है और पानी की सतह के नीचे प्रकाश का एक छोटा स्रोत रखा हुआ है। यदि परावर्तन और पानी में अवशोषण द्वारा प्रकाश की होने वाली क्षति को नगण्य माना जाये तो पानी की सतह से बाहर आने वाला प्रकाश का प्रतिशत लगभग .....\(\%\) है। (एक गोलीय सतह, जिसकी ऊँचाई \(h\) हो और इसकी वक्रता त्रिज्या \(r\) हो तो इसका क्षेत्रफल \(2 \pi rh\) होता है) : 2020 कठिन
  18. 18. काँच के बने हुए एक ठोस गोले का अपवर्तनांक \(\mu=\sqrt{3}\) है। इसमें \(60^{\circ}\) आपतित कोण बनाते हुए एक प्रकाश की किरण प्रवेश करती है और दूसरी ओर की सतह पर परावर्तित और साथ में अपवर्तित भी होती है। ऐसी स्थिति में परावर्तित व अपवर्तित किरणों के बीच बनने वाले कोण का डिग्री में मान होगा। 2020 कठिन
  19. 19. एक प्रकाश की किरण \(AO\) निर्वात से काँच में \(60^{\circ}\) के कोण पर आपतित है तथा इसका अपवर्तन \(30^{\circ}\) के कोण पर \(OB\) के समदिश चित्रानुसार होता है। इस किरण की \(A\) से \(B\) तक प्रकाशिक पथ लम्बाई (Optical path length) होगी?
    2019 कठिन

STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में प्रकाश का अपवर्तन के कितने प्रश्न आए हैं?

2019–2026 के 19 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

प्रकाश का अपवर्तन के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

11% आसान, 47% मध्यम और 42% कठिन।