ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - विद्युत धारा PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

2013–2026 के 295 प्रश्न। समतुल्य पतिरोध सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

295प्रश्न
10टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 8% मध्यम 47% कठिन 45%

टॉपिक

10 टॉपिक

STD 12 - विद्युत धारा के सभी प्रश्न

नए पहले

295 में से 1–50 प्रश्न

  1. 1. 2m लंबाई और \( 0.2\,mm^{2} \) अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल वाले एक बेलनाकार चालक में 1.6 A विद्युत धारा प्रवाहित होती है जब इसके सिरों को 2V की बैटरी से जोड़ा जाता है। चालक में इलेक्ट्रॉनों की गतिशीलता \( \alpha\times10^{-3} m^{2}/V.s \) है। \( \alpha \) का मान है:
    (इलेक्ट्रॉन सांद्रता \( =5\times10^{28}/m^{3} \) और इलेक्ट्रॉन आवेश \( =1.6\times10^{-19} C \))
    2026 आसान
  2. 2. चित्र में दिखाए अनुसार \( R_{1} \) और \( R_{2} \) दो प्रतिरोधों वाले एक मीटर सेतु में बिंदु P से $40 cm$ की दूरी पर शून्य विक्षेप बिंदु प्राप्त होता है। जब 16 \( \Omega \) प्रतिरोध को \( R_{2} \) के समांतर क्रम में जोड़ा जाता है, तो शून्य विक्षेप बिंदु P बिंदु से 50 cm पर बदल जाता है। प्रतिरोधों \( R_{1} \) और \( R_{2} \) के मान __________ हैं।

    image
    2026 कठिन
  3. 3. चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में पोटेंशियोमीटर तार AB की कुल लंबाई 50 cm है। यदि P वह बिंदु है जहाँ गैल्वेनोमीटर शून्य विक्षेप दर्शाता है, तो AP की लंबाई _________ cm है।
    image
    2026 कठिन
  4. 4. दिए गए परिपथ में, जब \(1 \Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाली \(9 V\) की बैटरी को बिंदु A और B के बीच जोड़ा जाता है, तो \(1\) मिनट में उत्पन्न ऊष्मा _________ J है।
    image
    2026 कठिन
  5. 5. दो ज्ञात प्रतिरोध \(R \Omega\) और \(2 R \Omega\) तथा एक अज्ञात प्रतिरोध \(X \Omega\) चित्र में दर्शाए अनुसार एक परिपथ में जुड़े हैं। यदि परिपथ में बिंदुओं A और B के बीच तुल्य प्रतिरोध \(X \Omega\) है, तो X का मान _________ \(\Omega\) है।
    image
    2026 कठिन
  6. 6. दो प्रतिरोधक \(2 \Omega\) और \(3 \Omega\) को चित्र में दर्शाए अनुसार सेतु के अंतरालों में जोड़ा गया है। शून्य विक्षेप बिंदु जॉकी के तार XY पर किसी बिंदु के संपर्क से प्राप्त होता है। जब एक अज्ञात प्रतिरोधक को \(3 \Omega\) प्रतिरोधक के साथ समानांतर क्रम में जोड़ा जाता है, तो शून्य विक्षेप बिंदु Y की ओर 22.5 cm विस्थापित हो जाता है। अज्ञात प्रतिरोधक का प्रतिरोध _________ \(\Omega\) है।
    image
    2026 मध्यम
  7. 7. दो सेल जिनके विद्युत वाहक बल (EMF) E और आंतरिक प्रतिरोध r समान हैं, बाह्य प्रतिरोध 6 \(\Omega\) से प्रवाहित धारा समान होती है जब दोनों सेल या तो समांतर क्रम में या श्रेणी क्रम में संयोजित होते हैं। आंतरिक प्रतिरोध r का मान ___________ \(\Omega\) है। 2026 कठिन
  8. 8. एक बैटरी जिसका विद्युत वाहक बल E और आंतरिक प्रतिरोध r है, उसको एक प्रतिरोध R के सिरों से जोड़ा जाता है। प्रतिरोध R में शक्ति का क्षय अधिकतम तब होगा जब : 2026 आसान
  9. 9. एक मीटर सेतु प्रयोग में अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात करने के लिए, पहले \(2 \Omega\) और \(3 \Omega\) के प्रतिरोधों को सेतु के बाईं और दाईं ओर के अंतरालों में जोड़ा जाता है और संतुलन बिंदु बाईं ओर से \(l cm\) की दूरी पर प्राप्त होता है। अब जब एक अज्ञात प्रतिरोध \(x \Omega\) को \(3 \Omega\) प्रतिरोध के समानांतर जोड़ा जाता है, तो संतुलन बिंदु तार के दाईं ओर 10 cm से स्थानांतरित हो जाता है। अज्ञात प्रतिरोध \(x\) का मान _________ \(\Omega\) है। 2026 मध्यम
  10. 10. एक नियमित षट्भुज छह तारों से बना है, जिनमें से प्रत्येक का प्रतिरोध \(r \Omega\) है और कोने समान प्रतिरोध के तारों द्वारा केंद्र से जुड़े हैं। यदि धारा एक कोने से प्रवेश करती है और विपरीत कोने से निकलती है, तो दोनों विपरीत कोनों के बीच षट्भुज का तुल्य प्रतिरोध होगा 2026 आसान
  11. 11. एक व्हीटस्टोन सेतु प्रारंभ में कमरे के तापमान पर है और सेतु की सभी भुजाओं में समान मान के प्रतिरोध ( \(R_1=R_2=R_3=R_4\) ) हैं। जब \(R_3\) प्रतिरोध को किसी तापमान तक गर्म किया जाता है, तो इसका प्रतिरोध मान \(10 \%\) बढ़ जाता है। (\(R _3\) को गर्म करने के बाद) विभवांतर \(\left( V _{ a }- V _{ b }\right)\) ___________ V है।
    image
    2026 आसान
  12. 12. एक विद्युत शक्ति संचरण लाइन, जिसका कुल प्रतिरोध 2 Ω है, 250 V पर 1 kW शक्ति प्रदान करती है। संचरण लाइन की प्रतिशत दक्षता ________ है। 2026 कठिन
  13. 13. एकसमान प्रतिरोध \(\lambda \Omega / m\) का एक तार \(r\) त्रिज्या के एक वृत्त में मोड़ा गया है और 2 r लंबाई के तार का एक और टुकड़ा बिंदुओं A और B \(( AOB )\) के बीच जोड़ा गया है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। बिंदुओं A और B के बीच तुल्य प्रतिरोध ___________\(\Omega\) है।
    image
    2026 आसान
  14. 14. जब एक सेल के टर्मिनलों के सिरों पर एक \(5\ \Omega\) का बाह्य प्रतिरोध जोड़ा जाता है, तो उसमें \(0.25\text{ A}\) की धारा प्रवाहित होती है। जब इस \(5\ \Omega\) प्रतिरोधक को एक \(2\ \Omega\) प्रतिरोधक से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो उसमें \(0.5\text{ A}\) की धारा प्रवाहित होती है। सेल का आंतरिक प्रतिरोध _______ \(\Omega\) है। 2026 आसान
  15. 15. निम्नलिखित परिपथ में बिंदुओं \(A\) और \(B\) के बीच तुल्य प्रतिरोध \(\frac{x}{5} \Omega\) है। \(x\) का मान __________ है।
    image
    2026 कठिन
  16. 16. पोटेंशियोमीटर का उपयोग करके दो सेल के विद्युत वाहक बल (EMF) की तुलना करने पर प्राप्त संतुलन लंबाई 200 cm और 150 cm हैं। स्केल का अल्पतमांक 1 cm है। विद्युत वाहक बलों के अनुपात में प्रतिशत त्रुटि ___________ है। 2026 मध्यम
  17. 17. पोटेंशियोमीटर में, जब द्वितीयक परिपथ में सेल को 4 \(\Omega\) प्रतिरोध से शंट किया जाता है, तो तार की 120 cm लंबाई पर संतुलन प्राप्त होता है। अब जब उसी सेल को 12 \(\Omega\) प्रतिरोध से शंट किया जाता है, तो संतुलन 180 cm की लंबाई पर विस्थापित हो जाता है। सेल का आंतरिक प्रतिरोध ___________ \(\Omega\) है। 2026 मध्यम
  18. 18. परिपथ में दर्शाए गए \(A\) तथा \(B\) बिंदुओं के मध्य विभवांतर और विद्युत धारा हैं _____।
    2026 कठिन
  19. 19. नीचे दिए गए परिपथ आरेख को देखें। \(100\) सेकंड में \(6\,\Omega\) प्रतिरोध में उत्पन्न ऊष्मा \(\dfrac{\alpha}{100}\) J है। \(\alpha\) का मान _______ है। (निकटतम पूर्णांक)
    2026 कठिन
  20. 20. नीचे दिए गए चित्र को देखें, टर्मिनलों \(A\) और \(B\) के बीच धारा _____ A है।
    2026 कठिन
  21. 21. नीचे दिए गए चित्र का संदर्भ लें। \(I_1\), \(I_2\) और \(I_3\) के मान __________ हैं।
    2026 कठिन
  22. 22. \(1\) V और \(2\) V विद्युत वाहक बल तथा क्रमशः \(2\,\Omega\) और \(1\,\Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाले दो सेल समांतर क्रम में एक बाह्य प्रतिरोध से जुड़े हैं। इस संयोजन से बाह्य प्रतिरोध में \(1\) A की धारा प्रवाहित होती है। यदि किसी एक सेल की ध्रुवता उत्क्रमित कर दी जाए, तो बाह्य प्रतिरोध से प्रवाहित धारा का मान \(\dfrac{\alpha}{5}\) A होगा। \(\alpha\) का मान __________ है। 2026 कठिन
  23. 23. 25 m लंबाई और \(5 \mathrm{~mm}^2\) अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल वाले एक तार को, जिसकी प्रतिरोधकता \(2 \times 10^{-6} \Omega \mathrm{~m}\) है, एक पूर्ण वृत्त में मोड़ा जाता है। व्यासतः विपरीत बिंदुओं के बीच प्रतिरोध कितना होगा? 2025 मध्यम
  24. 24. \(9 \Omega\) प्रतिरोध के एक तार को एक समबाहु त्रिभुज बनाने के लिए मोड़ा जाता है। तो किन्हीं दो शीर्षों के बीच समतुल्य प्रतिरोध _____ ओम होगा। 2025 आसान
  25. 25. दो सेल जिनका विद्युत वाहक बल 1 V और 2 V है तथा आंतरिक प्रतिरोध क्रमशः \(2 \Omega\) और \(1 \Omega\) है, एक \(6 \Omega\) के बाह्य प्रतिरोध के साथ श्रेणीक्रम में जुड़े हुए हैं। परिपथ में कुल धारा \(\mathrm{I}_1\) है। अब उन्हीं दो सेलों को समांतर क्रम में उसी बाह्य प्रतिरोध के साथ जोड़ा जाता है। इस स्थिति में, प्रवाहित कुल धारा \(I_2\) है। \(\left(\frac{I_1}{I_2}\right)\) का मान \(\frac{x}{3}\) है। \(x\) का मान _____ है। 2025 मध्यम
  26. 26. एक मोटर जो 100 V पर प्रचालित है, 1 A की धारा लेती है। यदि मोटर की दक्षता \(91.6 \%\) है, तो \(\mathrm{cal} / \mathrm{s}\) की इकाइयों में शक्ति क्षय _________ है। 2025 मध्यम
  27. 27. एक समांतर प्लेट संधारित्र जिसका क्षेत्रफल \(A=16 \mathrm{~cm}^2\) और प्लेटों के बीच की दूरी 10 cm है, को एक DC धारा द्वारा आवेशित किया जाता है। संधारित्र के अंदर और प्लेटों के समांतर, \(\mathrm{A}_0=3.2 \mathrm{~cm}^2\) क्षेत्रफल की एक काल्पनिक समतल सतह पर विचार करें। किसी क्षण, परिपथ में धारा 6A है। उसी क्षण \(\mathrm{A}_0\) से होकर विस्थापन धारा ________ mA है। 2025 मध्यम
  28. 28. किसी पदार्थ में तापान्तर ऊष्मा ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर सकता है। ऊष्मा ऊर्जा का संचयन करने के लिए, पदार्थ में _________ होना चाहिए। 2025 आसान
  29. 29. किसी तार से समय के फलन के रूप में प्रवाहित धारा \(\mathrm{I}(\mathrm{t})=0.02 \mathrm{t}+0.01 \mathrm{~A}\) के रूप में दी गई है। \(t=1 s\) से \(t=2 s\) तक तार से प्रवाहित होने वाला आवेश है : 2025 मध्यम
  30. 30. ' \(n\) ' संख्या के समरूप विद्युत बल्ब हैं, जिनमें से प्रत्येक को मुख्य आपूर्ति से स्वतंत्र रूप से \(p\) शक्ति खींचने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अब उन्हें मुख्य आपूर्ति के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा गया है। संयोजन द्वारा खींची गई कुल शक्ति है: 2025 आसान
  31. 31. नीचे दिए गए विद्युत परिपथ में धारा I का मान, जब A पर विभव B पर विभव के बराबर है, ____ A होगा।
    2025 मध्यम
  32. 32. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
    कथन-I : दो अनादर्श बैटरी के समांतर क्रम में संयोजित होने पर उनका तुल्य विद्युत वाहक बल दोनों विद्युत वाहक बलों में से किसी एक से कम होता है।
    कथन-II : दो अनादर्श बैटरी के समांतर क्रम में संयोजित होने पर उनका तुल्य आंतरिक प्रतिरोध दोनों बैटरियों के आंतरिक प्रतिरोधों में से किसी एक से कम होता है।
    उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
    2025 मध्यम
  33. 33. निम्नलिखित परिपथ के दो सिरों के बीच तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए
    image
    2025 आसान
  34. 34.
    पोटेंशियोमीटर का सर्पी संपर्क पोटेंशियोमीटर तार के मध्य में है, जिसका प्रतिरोध \(R_p=1 \Omega\) है, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। एक बाह्य प्रतिरोध \(R_e=2 \Omega\) सर्पी संपर्क के माध्यम से जुड़ा है। परिपथ में विद्युत धारा है :
    2025 मध्यम
  35. 35. R प्रतिरोध के एक तार को एक समबाहु त्रिभुज के रूप में मोड़ा जाता है और एक समान तार को एक वर्ग के रूप में मोड़ा जाता है। त्रिभुज की एक भुजा के दो अंतिम बिंदुओं के बीच प्रतिरोध का वर्ग की एक भुजा के दो अंतिम बिंदुओं के बीच प्रतिरोध से अनुपात है: 2025 मध्यम
  36. 36. \(R\) प्रतिरोध के एक तार को एक त्रिकोणीय पिरामिड के रूप में मोड़ा जाता है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है, जिसमें प्रत्येक खंड की लंबाई समान है। बिंदुओं \(A\) और \(B\) के मध्य प्रतिरोध \(R / n\) है। \(n\) का मान है :
    2025 मध्यम
  37. 37. \(0^{\circ} \mathrm{C}\) पर दो चालकों का प्रतिरोध समान तथा प्रतिरोध ताप गुणांक क्रमशः \(\alpha_1\) तथा \(\alpha_2\) है। श्रेणी क्रम व समान्तर क्रम में उनके संगत प्रतिरोध ताप गुणांक _______ है। 2024 कठिन
  38. 38. \(10\) सेमी. लम्बाई \(\sqrt{7} \times 10^{-4}\) मी. त्रिज्या का एक तार मीटर सेतु के दाहिने अन्तराल से जोड़ा गया है। प्रतिरोध बॉक्स का प्रयोग करके \(4.5 \Omega\) का एक प्रतिरोध बाँये सिरे से \(60\) सेमी. की दूरी पर सन्तुलित लम्बाई प्राप्त होती है। यदि तार की प्रतिरोधकता \(\mathrm{R} \times 10^{-7} \Omega \mathrm{m}\) हो तो \(\mathrm{R}\) का मान है: 2024 कठिन
  39. 39. \(100 \Omega\) व \(200 \Omega\) के दो प्रतिरोधों को नगण्य आन्तरिक प्रतिरोध व \(4 \mathrm{~V}\) की बैटरी के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ जाता है। \(100 \Omega\) प्रतिरोध के संगत वोल्टेज मापन के लिए एक वोल्टमीटर का उपयोग किया गया है, जिसका पाठ्यांक \(1 \mathrm{~V}\) है। वोल्टमीटर का प्रतिरोध _______ \(\Omega\) होना चाहिए। 2024 कठिन
  40. 40. 12 तार, प्रत्येक का प्रतिरोध \(2 \Omega\) है, एक घन बनाने के लिए जोड़े गए हैं। \(6 \mathrm{~V}\) विद्युत वाहक बल की एक बैटरी बिंदु \(\mathrm{a}\) और \(\mathrm{c}\) के आर-पार जोड़ी गई है। \(e\) और \(f\) के बीच विभवांतर ______ V है।
    2024 कठिन
  41. 41. \(220 \mathrm{~V}\) पर कार्य कर रहे \(110 \mathrm{~W}\) बल्ब के फिलामेंट में प्रति सेकंड प्रवाहित इलेक्ट्रॉनों की संख्या _______ है। (दिया गया है \(\mathrm{e}=1.6 \times 10^{-19} \mathrm{C}\) ) 2024 कठिन
  42. 42. A और B के बीच प्रभावी प्रतिरोध, यदि प्रत्येक प्रतिरोधक का प्रतिरोध \(R\) है, तो _______ होगा।
    2024 कठिन
  43. 43. A और B के बीच तुल्य प्रतिरोध _______ है।
    2024 कठिन
  44. 44. धारा \(20 \%\) कम हो जाने पर लैम्प की प्रदीप्ति में कितने प्रतिशत कमी होगी? 2024 कठिन
  45. 45. दिए गए परिपथ में, सेल का टर्मिनल विभवांतर _______ है।
    2024 कठिन
  46. 46. दी गई आकृति में \(R_1=10 \Omega, R_2=8 \Omega, R_3=4 \Omega\) और \(R_4=8 \Omega\) हैं। बैटरी आदर्श है जिसका विद्युत वाहक बल \(12 \mathrm{~V}\) है। परिपथ का तुल्य प्रतिरोध और बैटरी द्वारा आपूर्ति की गई धारा क्रमशः _______ हैं।
    2024 कठिन
  47. 47. दिये गये चित्र में जब बिन्दु \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) को एक तार से जोड़ दिया जाये तो \(6 \mu \mathrm{F}\) है। संधारित्र में संचित आवेश _______ \(\mu \mathrm{C}\) है।
    2024 कठिन
  48. 48. दिये गये परिपथ में \(20 \Omega\) प्रतिरोध में प्रवाहित धारा \(0.3 \mathrm{~A}\) है तबकि अेमीटर \(0.9 \mathrm{~A}\) पढ़ता है। \(\mathrm{R}_1\) का मान ______ \(\Omega\) है।
    2024 कठिन
  49. 49. दिये गये परिपथ में, आदर्श वोल्टमीटर \((\mathrm{V})\) में पाठ्यांक _______ है।
    2024 कठिन
  50. 50. दिये गये परिपथ में, प्रतिरोध \(\mathrm{R}_3\) में धारा _______ है।
    2024 कठिन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में STD 12 - विद्युत धारा के कितने प्रश्न आए हैं?

2013–2026 के 295 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

STD 12 - विद्युत धारा का कौन-सा टॉपिक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है?

समतुल्य पतिरोध, 81 प्रश्नों के साथ; उसके बाद ओम का नियम, प्रतिरोधकता और चालकता, 42 प्रश्नों के साथ।

STD 12 - विद्युत धारा के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

8% आसान, 47% मध्यम और 45% कठिन।