ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - तरंगें

ध्वनि तरंग PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

ध्वनि तरंग पर STD 11 - तरंगें के 7 प्रश्न, 2018–2026 में पूछे गए।

7प्रश्न
129STD 11 - तरंगें में
2018–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 43% मध्यम 43% कठिन 14%

प्रश्न

नए पहले

7 में से 1–7 प्रश्न

  1. 1. हवा में ध्वनि का वेग दोगुना हो जाता है जब तापमान को \(0^{\circ} C\) से \(\alpha^{\circ} C\) तक बढ़ाया जाता है। \(\alpha\) का मान ________ है। 2026 मध्यम
  2. 2. आदर्श गैसों हीलियम (\(\mathrm{He}\)), मीथेन (\(\mathrm{CH}_4\)) और कार्बन डाइऑक्साइड (\(\mathrm{CO}_2\)) में यात्रा करने वाली ध्वनि तरंग पर विचार करें। सभी गैसों में \(\frac{P}{\rho}\) का अनुपात समान है, जहाँ \(P\) दाब है और \(\rho\) घनत्व है। गैसों के माध्यम से ध्वनि की चाल का अनुपात \(\mathrm{v}_{\mathrm{He}}: \mathrm{v}_{\mathrm{CH}_4}: \mathrm{v}_{\mathrm{CO}_2}\) किसके द्वारा दिया जाता है? 2025 मध्यम
  3. 3. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण \(\mathbf{R}\) कहा गया है
    अभिकथन A: ध्वनि तरंगों की गति ठोसों में गैसों की तुलना में अधिक होती है।
    कारण R: गैसों का आयतन प्रत्यास्थता गुणांक ठोसों की तुलना में अधिक होता है।
    उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
    2025 आसान
  4. 4. मानक ताप एवं दाब पर ऑक्सीजन में ध्वनि की चाल लगभग _______ होगी।
    (दिया है \(\mathrm{R}=8.3 \mathrm{JK}^{-1}, \gamma=1.4\) )
    2024 आसान
  5. 5. समान तापमान पर हाइड्रोजन गैस में ध्वनि की चाल एवं ऑक्सीजन गैस में ध्वनि की चाल का अनुपात है: 2023 आसान
  6. 6. दाब तरंग समीकरण, \(P =0.01 \sin [1000 t -3 x )\, Nm ^{-2}\) किसी दोलित ब्लेड द्वारा उत्पन्न ध्वनि के संगत वायुमंडलीय ताप \(0^{\circ} C\) पर द्वारा दिया जाता है। किसी दूसरे दिन जब तापमान \(T\) है तो उसी ब्लेड द्वारा उत्पन्न ध्वनि की आवृत्ति \(336 \,ms ^{-1}\) है। तापमान \(T\) का मान लगभग .... \(^oC\) होगा। 2019 मध्यम
  7. 7. \(60\) सेमी लंबाई की ग्रेनाईट की छड़ को उसके मध्य से परिबद्ध करके उसमें अनुदैर्ध्य कम्पन्न उत्पन्न किये जाते हैं। ग्रेनाईट का घनत्व \(2.7 \times 10^{3}\, kg / m ^{3}\) तथा यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(9.27 \times 10^{10}\) \(Pa\). है। अनुदैर्ध्य कम्पन की मूल आवृत्ति क्या .......... \(kHz\) होगी ? 2018 कठिन

STD 11 - तरंगें के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में ध्वनि तरंग के कितने प्रश्न आए हैं?

2018–2026 के 7 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

ध्वनि तरंग के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

43% आसान, 43% मध्यम और 14% कठिन।