प्रश्न
नए पहले17 में से 1–17 प्रश्न
- 1. एक परिनालिका में \(400\) आपेक्षिक चुंबकशीलता वाले पदार्थ का एक क्रोड है। परिनालिका के भीतर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र \(1.0\) T है। SI मात्रकों में चुंबकीय तीव्रता \(\alpha \times 10^5\) है। \(\alpha\) का मान ______ है।
(निर्वात की चुंबकशीलता \(\mu_0=4\pi \times 10^{-7}\) SI मात्रक।) 2026 मध्यम - 2. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। लौहचुंबकीय पदार्थ पर विचार कीजिए :
अभिकथन (A) : लौहचुंबकीय पदार्थ में व्यक्तिगत परमाणु चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण रखते हैं और एक दूसरे के साथ इस प्रकार अन्योन्यक्रिया करते हैं कि वे स्वतः ही संरेखित होकर डोमेन बनाते हैं।
कारण (R) : पर्याप्त उच्च तापमान पर, लौहचुंबकीय पदार्थ की डोमेन संरचना विघटित हो जाती है। इस प्रकार, पर्याप्त उच्च तापमान पर, जिसे क्यूरी ताप के रूप में जाना जाता है, चुंबकन समाप्त हो जाएगा।
उपरोक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें : 2026 कठिन - 3. अनुचुंबकीय पदार्थ: \(A\). स्वयं को बाह्य चुंबकीय क्षेत्र की दिशाओं के अनुदिश संरेखित करते हैं। \(B\). बाह्य चुंबकीय क्षेत्र की ओर प्रबलता से आकर्षित होते हैं। \(C\). उसकी प्रवृत्ति शून्य से थोड़ी अधिक होती है। \(D\). प्रबल चुंबकीय क्षेत्र से दुर्बल चुंबकीय क्षेत्र की ओर चलते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए: 2024 कठिन
- 4. \(2 \mathrm{~m}\) लम्बी एवं \(0.2 \mathrm{~m}\) व्यास वाली एक काँच की नली पर, \(1200\) घेरों वाली एक परिनलिका को एक समान रूप से एक ही परत में बाँधा जाता है। जब परिनलिका में \(2 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित होती है, तो इसके केन्द्र पर चुम्बकीय तीव्रता है: 2023 आसान
- 5. एक लम्बी धारावाही परिनालिका के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता \(1.6 \times 10^3 \mathrm{Am}^{-1}\) प्राप्त होती है। यदि प्रति से.मी. फेरों की संख्या \(8\) हो, तो परिनालिका में प्रवाहित धारा__________\(A\) है। 2023 आसान
- 6. नीचे दो कथन दिए गए है, एक को अभिकथन \(A\) एवं दूसरे को कारण \(R\) कहा गया है। अभिकथन \(A\): विद्युत चुम्बक नरम लोहे की बनी होती हैं। कारण \(R\): नरम लोहे में उच्च चुम्बकशीलता एवं निम्न धारणशीलता होती है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये। 2023 मध्यम
- 7. नीचे दो कथन दिए गए हैं। कथन \(I\): प्रतिचुम्बकीय पदार्थों के लिए, \(-1 \leq \chi<0\), जहाँ \(\chi\) चुम्बकीय प्रवृत्ति है। कथन \(II\): प्रतिचुम्बकीय पदार्थों को जब बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो वह क्षेत्र में अधिक तीव्रता वाले स्थान से कम तीव्रता वाले स्थान की ओर जाने का प्रयत्न करते हैं। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 8. नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन \(I\) : प्रतिचुम्बकीय गुण, तापमान पर निर्भर करता है। कथन \(II\) : प्रतिचुम्बकीय नमूने में प्रेरित चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण, सदैव चुम्बकीय क्षेत्र के विपरीत होता है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 9. नीचे दो कथन दिए गए है : कथन \(-I\) : अनुचुम्बकीय और लोहचुम्बकीय पदार्थो की चुम्बकीय सुग्राहिता तापमान में कमी के साथ बढ़ती है। कथन \(-II\) : प्रतिचुम्बकत्व इलेक्ट्रॉनों की कक्षीय गति का एक परिमाण है, जो आरोपित चुम्बकीय क्षेत्र के विपरीत चुम्बकीय आघूर्ण उत्पन्न करते है। सही विकल्प चुनिये। 2022 मध्यम
- 10. \(1000\) फेरे प्रति मीटर की एक लम्बी परिनालिका में सापेक्ष चुम्बकशीलता \(500\) तथा आयतन \(10^{3}\) सेमी \(^{3}\) का एक क्रोड पदार्थ रखा है। यदि क्रोड पदार्थ को \(750\) आपेक्षिक चुम्बकशीलता तथा समान आयतन के दूसरे क्रोड पदार्थ से प्रतिस्थापित कर दिया जाए तथा परिनालिका में समान धारा \(0.75\) एम्पियर पोषित रहे, तो क्रोड के चुम्बकीय आघूर्ण में भिन्नात्मक परिवर्तन लगभग \(\left(\frac{ x }{499}\right)\) होगा। \(x\) का मान \(......\) होगा। 2021 कठिन
- 11. क्यूरी-ताप से नीचे किसी लौह-चुम्बकीय पदार्थ के डोमेन को इस रूप में परिभाषित किया जाता है 2021 मध्यम
- 12. किसी बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में कोई कोमल लौह चुम्बकीय पदार्थ रखा है। चुम्बकीय डोमेनों \(.....\)। 2021 मध्यम
- 13. कथन \(I :\) लोहचुम्बकीय गुण ताप पर निर्भर करता है। उच्च ताप पर लोहचुम्बक अनुचुम्बक बन जाता है। कथन \(II :\) उच्च ताप पर किसी लोहचुम्बकीय पदार्थ का डोमेन-दीवार क्षेत्रफल बढ़ जाता है। उपरोक्त कथनों के अनुसार नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए। 2021 मध्यम
- 14. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ? \((A)\) विधुतीय एकलध्रुव अस्तित्व नहीं रखते जबकि चुम्बकीय एकलध्रुव अस्तित्व रखते हैं। \((B)\) परिनालिका के कारण, इसके सिरों पर और बाहर, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ पूर्णरूप से सीधी और परिबद्ध नही हो सकती। \((C)\) टोरॉइड (toroid) के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ पूर्णरूप से परिबद्ध होती है। \((D)\) छड़ चुम्बक के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ समांतर नही होती हैं। \((E)\) आदर्श प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के लिए, \(\chi=-1\) होता है, जहाँ \(\chi\) चुम्बकीय प्रवत्ती है। नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर को चुनिए। 2021 मध्यम
- 15. एक प्रतिचुम्बकीय (dimagnetic) पदार्थ से बने एक गोले के केन्द्र पर एक छोटी गोलाकार गुहा बनायी गयी है जिसमें एक अनुचुम्बकीय (paramagnetic) पद्रार्थ भर दिया गया है। इस पूरे निकाय को एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) में रखा जाय तो अनुचुम्बकीय पदार्थ में चुम्बकीय क्षेत्र होगा?
2020 मध्यम - 16. अतिचालक आदर्श अनुचुम्बक का एक उदाहरण है। इसका अर्थ है कि जब तीव्रता \(B\) के एक चुम्बकीय क्षेत्र में अतिचालक को रखा जाता हैं, तब अतिचालक के अन्दर चुम्बकीय क्षेत्र \(B _{ S }\) इस प्रकार होगा : 2014 मध्यम
- 17. तीन सर्वसमरूपी छड़े \(A , B\) एवं \(C\) तीन विभिन्न चुम्बकीय पदार्थों से बनी हैं। जब इन्हें एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तब इन पर क्षेत्र रेखाएँ निम्न प्रकार से दिखती हैं इन छड़ों के पदार्थों को प्रतिचुम्बकीय \((D)\), लोह चुम्बकीय \((F)\) एवं अनुचुम्बकीय \(( P )\) आधार पर संगत करें
2014 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में चुंबकीय पदार्थों के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 17 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
चुंबकीय पदार्थों के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
12% आसान, 71% मध्यम और 18% कठिन।