प्रश्न
नए पहले27 में से 1–27 प्रश्न
- 1. एक \(L\) लंबाई की धातु की छड़ मूल बिंदु पर एक सिरे के परितः एक समान कोणीय वेग \(\omega\) से घूर्णन करती है। चुंबकीय क्षेत्र त्रिज्यीय रूप से \(B(r) = B_0 e^{-\lambda r}\) के अनुसार घटता है; जहाँ \(\lambda\) एक धनात्मक स्थिरांक है। प्रेरित विद्युत वाहक बल (छड़ में इलेक्ट्रॉनों पर अभिकेन्द्रीय बल को नगण्य मानते हुए) है : 2026 कठिन
- 2. मान लीजिए एक लंबे सोलेनोइड (परिनालिका) की 100 cm लंबाई, त्रिज्या 2 cm है, जिसमें प्रति इकाई लंबाई में 500 फेरे हैं और इसमें \(I=10 \sin (\omega t ) A\) धारा प्रवाहित होती है, जहाँ \(\omega=1000 rad . / s\) है। 1 cm त्रिज्या का एक वृत्ताकार चालक लूप (B), सोलेनोइड (परिनालिका) के अक्ष पर \(v =1 cm / s\) की गति से सरकाया जाता है। जब कुंडली B को सोलेनोइड (परिनालिका) के अंदर 10 cm तक डाला जाता है, तो लूप में प्रवाहित वर्ग माध्य मूल (r.m.s.) धारा \(\alpha / \sqrt{2} \mu A\) है। \(\alpha\) का मान ___________ है।
[लूप का प्रतिरोध \(=10 \Omega\) ] 2026 कठिन - 3. 20 cm त्रिज्या वाली एक वृत्ताकार तांबे की डिस्क पर 0.4 T का एकसमान चुंबकीय क्षेत्र लंबवत लगा हुआ है। डिस्क अपने केंद्र से गुजरने वाली तथा इसके लंबवत अक्ष के परितः \(10 \pi \mathrm{rad} \mathrm{s}^{-1}\) के एकसमान कोणीय वेग से घूम रही है। डिस्क की अक्ष और परिधि के बीच कितना विभवांतर उत्पन्न होता है? \((\pi=3.14)\) 2025 मध्यम
- 4. चालक तार ABCDE, जिसकी प्रत्येक भुजा की लंबाई \(10 \mathrm{~cm}\) है, को \(\frac{1}{\sqrt{2}}\) टेस्ला के चुंबकीय क्षेत्र में रखा गया है, जो इसके तल के लंबवत है। जब चालक को \(10 \mathrm{~cm} / \mathrm{s}\) के नियत वेग से दाईं ओर खींचा जाता है, तो बिंदुओं A और E के बीच प्रेरित विद्युत वाहक बल _____ mV है।
2025 कठिन - 5.

जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, एक चालक छड़ दो चालक पटरियों पर गति करती है। एक नियत चुंबकीय क्षेत्र B पृष्ठ के अंदर की ओर है। छड़ शीर्ष से \(t=0\) समय पर नियत वेग से गति करना प्रारंभ करती है। यदि प्रेरित विद्युत वाहक बल (EMF) \(\mathrm{E} \propto \mathrm{t}^{\mathrm{n}}\) है, तो n का मान है ________। 2025 मध्यम - 6. \(2.5\) मी. लम्बाई तथा \(2\) मी. चौड़ाई के एक आयताकार लूप को \(4 \mathrm{~T}\) के एक चुम्बकीय क्षेत्र में इससे \(60^{\circ}\) ए़ रखा गग़ा है। लूप को \(10 \mathrm{sec}\) में क्षेत्र से हटा दिया जाता है। इस समय में लूप में औसत प्रेरित वि.वा. बल है : 2024 कठिन
- 7. \(80 \mathrm{~cm}\) लंबाई के तीन पंखों के छत वाला पंखा \(1200 \mathrm{rpm}\) कोणीय वेग से घूम रहा है। उस परिवेश में पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र \(0.5 \mathrm{G}\) तथा नमन कोण \(30^{\circ}\) है। पंखों के सिरों के बीच उत्पन्न emf \(\mathrm{N} \pi \times 10^{-5} \mathrm{~V}\) है। \(\mathrm{N}\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 8. एक आयताकार लूप जिसकी भुजाएँ \(12 \mathrm{~cm}\) और \(5 \mathrm{~cm}\) हैं, जिसकी भुजाएँ क्रमशः \(x\)-अक्ष और \(y\)-अक्ष के समानांतर हैं, धनात्मक \(\mathrm{x}\) अक्ष दिशा में \(5 \mathrm{~cm} / \mathrm{s}\) के वेग से गति करता है, एक ऐसे स्थान में जहाँ धनात्मक \(z\) दिशा में एक परिवर्ती चुंबकीय क्षेत्र है। क्षेत्र का ऋणात्मक \(\mathrm{x}\) दिशा के अनुदिश \(10^{-3} \mathrm{~T} / \mathrm{cm}\) का प्रवणता है और यह समय के साथ \(10^{-5} \mathrm{~T} / \mathrm{s}\) की दर से घट रहा है। यदि लूप का प्रतिरोध \(6 \mathrm{~m} \Omega\) है, तो लूप द्वारा ऊष्मा के रूप में क्षयित शक्ति _______ \(\times 10^{-9} \mathrm{~W}\) है। 2024 कठिन
- 9. एक छड़ जिसकी लंबाई \(60 \mathrm{~cm}\) है, एकसमान कोणीय वेग \(20 \mathrm{rad} \mathrm{s}^{-1}\) से अपने लंब समद्विभाजक के परितः, एकसमान चुंबकीय क्षेत्र \(0.5 \mathrm{~T}\) में घूर्णन करती है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा घूर्णन अक्ष के समांतर है। छड़ के दोनों सिरों के बीच विभवांतर ________\(V\) है। 2024 कठिन
- 10. एक वर्ग लूप जिसकी भुजा \(15 \mathrm{~cm}\) है, चित्र में दिखाए अनुसार \(2 \mathrm{~cm} / \mathrm{s}\) की नियत चाल से दाईं ओर गति कर रहा है। सामने का किनारा \(t=0\) पर \(50 \mathrm{~cm}\) चौड़े चुंबकीय क्षेत्र में प्रवेश करता है। \(t=10 \mathrm{~s}\) पर लूप में प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान _______ होगा।
2024 कठिन - 11. एक वर्गाकार कुंडली \(\mathrm{PQRS}\) जिसमें \(10\) फेरे, क्षेत्रफल \(3.6 \times 10^{-3} \mathrm{~m}^2\) और प्रतिरोध \(100 \Omega\) है, जैसा कि दर्शाया गया है, \(\mathrm{B}=0.5 \mathrm{~T}\) परिमाण के एकसमान चुंबकीय क्षेत्र से धीरे-धीरे और एकसमान रूप से बाहर खींची जा रही है। कुंडली को \(1.0 \mathrm{~s}\) में क्षेत्र से बाहर खींचने में किया गया कार्य _______ \(\times 10^{-6} \mathrm{~J}\) है।
2024 कठिन - 12. पूर्व-पश्चिम दिशा में खिंचा हुआ \(5\) मी. लंबा एक क्षैतिज तार \(0.60 \times 10^{-4} \mathrm{Wbm}^{-2}\) पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक से समकोण पर \(10 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से गिर रहा है। तार में उत्पन्न प्रेरित विद्युत वाहक बल का क्षणिक मान _______ \(\times 10^{-3} \mathrm{~V}\) है। 2024 कठिन
- 13. \(0.4 \mathrm{~T}\) के किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में, क्षेत्र के लम्बवत \(10 \mathrm{~cm}\) लम्बी एक धात्विक छड़ में \(0.08 \mathrm{~V}\) का विद्युत वाहक बल प्रेरित होता है, जब यह निम्न वेग से गति करती है: 2023 मध्यम
- 14. \(20 \mathrm{~cm}\) लम्बी एक धात्विक छड़, \(210 \mathrm{rpm}\) की दर से किसी अक्ष के परितः घूम रही है, जो कि छड़ के लम्बवत है एवं इसके एक सिरे से गुजर रही है। छड़ का दूसरा सिरा एक वृत्ताकार धात्विक छल्ले के सम्पर्क में हैं। कोई \(0.2 \mathrm{~T}\) का एकसमान एवं स्थायी चुम्बकीय क्षेत्र, अक्ष के समान्तर सर्वत्र विद्यमान है। केन्द्र एवं छल्ले के बीच____________\(\mathrm{mV}\) विधुत वाहक बल उत्पन्न होगा। \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2023 मध्यम
- 15. एक \(1 \mathrm{~m}\) लम्बा तार \(2 \mathrm{~T}\) के एक चुम्बकीय क्षेत्र के समकोण पर \(8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के वेग से गति करता है। तार के सिरों के बीच प्रेरित विद्युत वाहक बल का परिणाम -____________\(V\) होगा 2023 आसान
- 16. एक कुण्डली में प्रेरित विद्युत वाहक बल उत्पन्न किया जा सकता है: \(A\). एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली की एकसमान चाल से गति द्वारा \(B\). एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली की असमान चाल से गति द्वारा \(C\). एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली के घूर्णन द्वारा \(D\). एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में कुण्डली के क्षेत्रफल में परिवर्तन द्वारा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
- 17. \(1\,m\) लम्बाई का एक धात्वीय चालक ऊर्ध्वाधर तल, जो पूर्व-पश्चिम दिशा के समान्तर है, में \(5\,rad / s\) कोणीय वेग से इसके सिरे के परित घूर्णन कर रहा है। यदि पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षेतिज घटक \(0.2 \times 10^{-4} T\) है, तो चालक के दोनो सिरो के बीच प्रेरित विभव वाहक बल क्या होगा? 2022 मध्यम
- 18. \(10\, m\) पंख विस्तार का कोई वायुयान क्षैतिज दिशा में \(180\, km / h\) की चाल से उड़ रहा है। उस भाग में पथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र की कुल तीव्रता \(2.5 \times 10^{-4}\) \(Wb / m ^{2}\) तथा नति कोण \(60^{\circ}\) है। इस वायुयान के पंखों की नोकों के बीच प्रेरित विधुत वाहक बल \((emf)\) होगी। (\(mV\) में) 2021 मध्यम
- 19. एक \(20\) सेमी भुजा तथा \(1\, \Omega\) प्रतिरोध का वर्गाकार लूप अचर चाल \(v_{0}\) से दाई दिशा की ओर गति करता है। लूप की दाँयी भुजा \(5 \,T\) के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में है। चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा तल के लम्बवत् नीचे की ओर है। लूप को प्रतिरोधों के नेटवर्क, जिसमें प्रत्येक प्रतिरोध \(4\, \Omega\) का है, से जोड़ देते हैं। \(v_{0}\) का मान कितना होना चाहिए कि लूप में \(2\, mA\) स्थिर धारा प्रवाहित हो ?
2021 कठिन - 20. किसी आयताकार चालक की भुजा \(PQ x =0\) से \(x =\) \(2 b\) तक बाहर की ओर फिर \(x =2 b\) से \(x =0\) भीतर की ओर आरेख में दर्शाए अनुसार गतिमान है। \(x =0\) से \(x\) \(= b\) तक तल के लम्बवत कोई एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र कार्यरत है। उस ग्राफ को पहचानिए जो दूरी के साथ विभिन्न राशियों के विचरण को दर्शाता है।
2021 कठिन - 21. किसी प्रभाग में चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }= B _{0}\left(\frac{ x }{ a }\right) \hat{ k }\) है। भुजा \(d\) के किसी वर्ग पाश को उसके किनारों को \(x\) और \(y\) अक्ष के अनुदिश रखते हुए रखा गया है। यह पाश किसी नियत वेग \(\overrightarrow{ v }= v _{0} \hat{ i }\) से गतिमान है। इस पाश में प्रेरित विधुत वाहक बल है।
2021 कठिन - 22. परिसर \(x\,>\,0\) में \(1\) टेसला का एक अचर चुम्बकीय क्षेत्र लगाया जाता है। त्रिज्या \(1\) मी. का एक धात्वीय वत्ताकार छल्ला \(x\)-अक्ष के अनुदिश \(1\) मी/से वेग से चलता है। \(t =0 \,s\) पर छल्ले का केन्द्र \(O , x =-1\) मी पर है। \(t =1 \,s\) पर छल्ले में प्रेरित वि.वा.बल क्या होगा ?(\(V\) में) (मान लीजिए छल्ले का वेग परिवर्तित नहीं होता है)
2021 कठिन - 23. \(10 \,m\) लम्बा क्षैतिज तार उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम तक विद्यमान है। यह पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज घटक \(0.3 \times 10^{-4}\, Wb / m ^{2}\) के लम्बवत् \(5.0\, ms ^{-1}\) चाल से गिर रहा है। तार में प्रेरित विधुत वाहक बल का मान है। 2019 मध्यम
- 24. \(2 \,cm\) कोर का ठोस धातु का घन, धनात्मक \(y\)-अक्ष की दिशा में \(6\, m / s\) की गति से जा रहा है। यहाँ \(0.1\, T\) का चुम्बकीय क्षेत्र धनात्मक \(Z\)-अक्ष की दिशा मे उपस्थित है। \(x\)-अक्ष के लम्बवत् घन के दो फलकों के बीच विभवान्तर का मान \(.....\,mV\) होगा। 2019 मध्यम
- 25. यहाँ आरेख में \(5\, cm\) भुजा का एक वर्गाकार पाश \(L\) दर्शाया गया है, जो, प्रतिरोधों के एक परिपथ से जुड़ा है। यह संयोजन \(1 \,cms ^{-1}\) की एक समान चाल से, दायीं ओर गति कर रहा है। किसी क्षण \(L\) का एक भाग \(1 \,T\) तीव्रता के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में है। यह क्षेत्र पाश \(L\) के समतल के लम्बवत् हैं यदि, इस पाश का प्रतिरोध \(1.7\, \Omega\) है तो, इस क्षण इसमें धारा का निकट मान .....\(\mu A\) होगा।
2019 कठिन - 26. \(10\; cm\) भुजा का एक वर्गाकार फ्रेम और धारा \(1 \;A\) से प्रवाहित एक लम्बा सीधा तार कागज़ के तल में रखे हैं। तार के समीप से, फ्रेम दाँयी ओर एक स्थिर चाल \(10 \;ms ^{-1}\) से गति करता हैं। (चित्र देखें)। तार से जब फ्रेम की बाँयी भुजा \(x=10 \;cm\) पर हैं तब उस समय प्रेरित विद्युत वाहक बल हैं :
2014 मध्यम - 27. \(\ell\) लंबाई की धातु की एक छड़ को \(2 \ell\) लंबाई की स्प्रिंग, जिसका एक सिरा बँधा हुआ है, से बाँधकर \(\omega\) कोणीय आवृत्ति से एक क्षैतिज पर घुमाया जाता है, यदि उस तल के ऊर्घ्वाधर चुम्बकीय क्षेत्र \('B'\) कार्यरत हो तो छड़ के सिरों पर उत्पन्न वि.वा. बल का मान होगा
2013 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण के अन्य टॉपिक
- 7प्रश्न इंडक्टर मे संचित ऊर्जा
- 30प्रश्न फैराडे ओर लेंज का नियम
- 11प्रश्न स्व प्रेरकत्व
- 13प्रश्न Dynamic EMI and Periodic EMI
- 16प्रश्न R-L D.C. Circuit
- 1प्रश्न Mix Examples-Electromagnetic Induction
- 11प्रश्न अन्योन्य प्रेरकत्व
- 9प्रश्न ट्रांसफार्मरों
- 3प्रश्न Static EMI (TVMF)
- 2प्रश्न Eddy Current
- 3प्रश्न Application of EMI (Motor)
- 4प्रश्न Magnetic Flux
- 3प्रश्न Combination of Inductor
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में गतिक विद्युत वाहक बल के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 27 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
गतिक विद्युत वाहक बल के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
4% आसान, 41% मध्यम और 56% कठिन।