ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - घर्षण

स्थैतिक और सीमांन्त घर्षण PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

स्थैतिक और सीमांन्त घर्षण पर STD 11 - घर्षण के 8 प्रश्न, 2021–2024 में पूछे गए।

8प्रश्न
40STD 11 - घर्षण में
2021–2024वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 50% कठिन 50%

प्रश्न

नए पहले

8 में से 1–8 प्रश्न

  1. 1. \(\mathrm{m}\) द्रव्यमान के एक गुटके को दिये गये ऊर्ध्वाधर परिच्छेद \(y=x^2 / 4\) वाले एक तल पर रखा गया है। यदि घर्षण गुणांक \(0.5\) है तो पृथ्वीतल के ऊपर वह अधिकतम ऊँचाई, जिसके पर गुटका बिना फिसलन के रखा जा सके वह _______ है। 2024 कठिन
  2. 2. चित्र में दर्शाये अनुसार, \(10 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान का एक गुटका किसी क्षैतिज तल पर रखा है, एवं इसे \(\mathrm{F}\) बल से खींचा जा रहा है, जा कि क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के काण पर कार्यरत है। \(\mu_{\mathrm{s}}=0.25\) के लिए, वह बल \(\mathrm{F}\) जिससे गुटका चलना प्रारम्भ कर ही देगा, वह है: [दिया है \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right]\)
    2023 मध्यम
  3. 3. किसी घूमती हुई मेज पर एक सिक्का रखा है, यदि सिक्के को केन्द्र से \(1 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर रखा जाता है, तो यह फिसलने लगता है। यदि मेज का कोणीय वेग आधा कर दिया जाता है, तो सिक्का जिस दूरी पर ठीक फिसलना प्रारम्भ कर देगा, वह है........ \(cm\) 2023 मध्यम
  4. 4. \(6\) मीटर लम्बाई की एक समान जंजीर को टेबल पर इस प्रकार रखा जाता कि इसकी लम्बाई का एक भाग टेबल के किनारे पर से लटका हुआ है। निकाय विरामावस्था में है। जंजीर और टेबल की सतह के मध्य स्थैतिक घर्षण गुणांक \(0.5\) है। टेबल से लटकने वाली जंजीर की अधिकतम लम्बाई मीटर में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  5. 5. एक \(2\,kg\) का ब्लॉक एक क्षैतिज सतह पर \(4\,ms ^{-1}\) से गतिशील है। यह एक खुरदरी सतह पर, \(x =\) \(0.5\,m\) से \(x =1.5\,m\) तक चलता हैं। खुरदरी सतह पर इस सीमा में मंदक बल \(F =- kx\) द्वारा व्यक्त किया जाता है, जहाँ \(k =12\,Nm ^{-1}\) है तो खुरदरी सतह को ठीक पार करते ही ब्लॉक की चाल \(.......... \,ms ^{-1}\) होगी 2022 कठिन
  6. 6. \(0.5 \;kg\) द्रव्यमान के लकड़ी के गुटके और ऊर्ध्वाधर रूक्ष दीवार के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक \(0.2\) है। इस गुटके को दीवार से चिपके रहने के लिए इस पर आरोपित क्षैतिज बल की परिमाण \(\dots\; N\) होगा। \(\left[ g =10 \;ms ^{-2}\right]\) 2021 मध्यम
  7. 7. आरेख में दर्शाए अनुसार \(\sqrt{3}\; kg\) द्रव्यमान का कोई गुटका \(\frac{1}{3 \sqrt{3}}\) घर्षण गुणांक के किसी रूक्ष क्षैतिज पष्ठ पर स्थित है। क्षैतिज से \(60^{\circ}\) पर गुटके के ऊर्ध्वाधर पष्ठ पर लगाए जाने वाले उस क्रांतिक बल का परिमाण, जिसे आरोपित करने पर यह गुटका गति न करे, \(3 x\) है । \(x\) का मान \(\dots\) होगा। \([ g =10 m / s ^{2} \;;\;\sin 60^{\circ}=\frac{\sqrt{3}}{2} \;; \;\cos 60^{\circ}=\frac{1}{2}]\)
    2021 कठिन
  8. 8. एक आनत तल इस प्रकार झुका है कि उसकी ऊर्द्वाधर अनुप्रस्थकाट \(y =\frac{ x ^{2}}{4}\) द्वारा निरूपित की गयी है, यहाँ \(y\) ऊर्ध्वाधर तथा \(x\) क्षैतिज दिशा में हैं। यदि इस वक्रित तल का ऊपरी पष्ठ रूक्ष है और इसका घर्षण गुणांक \(\mu=0.5\) है, तो वह अधिकतम ऊँचाई जिसमें कोई स्थिर गुटका नीचे की ओर नहीं फिसलेगा, \(\dots \; cm\) होगी। 2021 कठिन

STD 11 - घर्षण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में स्थैतिक और सीमांन्त घर्षण के कितने प्रश्न आए हैं?

2021–2024 के 8 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

स्थैतिक और सीमांन्त घर्षण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 50% मध्यम और 50% कठिन।