ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व

सावर्ट नियम PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

सावर्ट नियम पर STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व के 46 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

46प्रश्न
224STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 13% मध्यम 41% कठिन 46%

प्रश्न

नए पहले

46 में से 1–46 प्रश्न

  1. 1. \(1\) mm भुजा वाला एक छोटा घन \(10\) cm त्रिज्या के एक वृत्ताकार लूप के केंद्र में रखा गया है, जिसमें \(2\) A की धारा प्रवाहित हो रही है। घन के अंदर संचित चुंबकीय ऊर्जा \(\alpha \times 10^{-14}\) J है। \(\alpha\) का मान _______ है। (\(\mu_o = 4\pi \times 10^{-7}\) Tm/A, \(\pi = 3.14\)) 2026 कठिन
  2. 2. भुजा \(4\sqrt{3}\) cm के समबाहु त्रिभुज के रूप में एक चालक लूप से 2A की विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। इसके केंद्रक पर चुंबकीय क्षेत्र \(\alpha\times10^{-5}T\) है। \(\alpha\) का मान ___________ है।
    (दिया है: \(\mu_{o}=4\pi\times10^{-7}\) SI मात्रक)
    2026 मध्यम
  3. 3.
    image
    दो समरूप वृत्ताकार लूप P और Q प्रत्येक की त्रिज्या r है, समानांतर तलों में इस प्रकार स्थित हैं कि उनका उभयनिष्ठ अक्ष है। P और Q से प्रवाहित धाराएँ क्रमशः I और 4I हैं जो O से देखने पर दक्षिणावर्त दिशा में हैं। O पर कुल चुंबकीय क्षेत्र है:
    2026 आसान
  4. 4. एक अनंत लंबाई का सीधा तार जिसमें \(I\) धारा प्रवाहित हो रही है, चित्र में दर्शाए अनुसार एक समतलीय आकृति में मोड़ा गया है। वृत्ताकार भाग की त्रिज्या r है। वृत्ताकार पाश के केंद्र O पर चुंबकीय क्षेत्र है:
    image
    2026 मध्यम
  5. 5. त्रिज्या \(R\) के एक धारावाही वृत्ताकार लूप के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र 16 \(\mu\)T है। केंद्र से इसकी अक्ष पर \(x = \sqrt{3}R\) दूरी पर चुंबकीय क्षेत्र ________ \(\mu\)T होगा। 2026 मध्यम
  6. 6. दो समरूप लंबे धारावाही तारों को निम्नलिखित आकृतियों में दर्शाए अनुसार मोड़ा गया है। यदि अर्धवृत्ताकार चाप के केंद्रों P और Q पर चुंबकीय क्षेत्रों का परिमाण क्रमशः \(B_1\) और \(B_2\) है, तो अनुपात \(\dfrac{B_1}{B_2}\) _______ है।
    2026 कठिन
  7. 7. चित्र एक समतल में स्थित ' \(a\) ' भुजा की लंबाई वाले धारावाही वर्ग लूप ABCD को दर्शाता है। यदि \(A B C\) भाग का प्रतिरोध \(r\) है और \(A D C\) भाग का प्रतिरोध 2 r है, तो वर्ग लूप के केंद्र पर परिणामी चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण क्या है?
    2025 कठिन
  8. 8. दो लंबे समानांतर तार \(X\) और \(Y\), जिनके बीच की दूरी 6 cm है, क्रमशः 5A और 4A धाराएँ प्रवाहित करते हैं, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, विपरीत दिशाओं में। तार Y से 4 cm की दूरी पर बिंदु P पर परिणामी चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण \(x \times 10^{-5} \mathrm{~T}\) है। \(x\) का मान__________ है। मुक्त आकाश की पारगम्यता \(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{SI}\) मात्रक लीजिए।
    2025 आसान
  9. 9.
    एक अनंत तार में त्रिज्या a का एक वृत्ताकार मोड़ है, और इसमें I धारा प्रवाहित हो रही है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। चाप के मूल बिंदु \(O\) पर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण द्वारा दिया गया है:
    2025 आसान
  10. 10. एक लंबे सीधे तार, जिसका अनुप्रस्थ काट वृत्ताकार (त्रिज्या a) है, में स्थायी धारा I प्रवाहित हो रही है। धारा इस अनुप्रस्थ काट में एकसमान रूप से वितरित है। तार के अनुप्रस्थ काट के केंद्र से वे कोनसी दूरियाँ, जिन पर चुंबकीय क्षेत्र [तार के भीतर, तार के बाहर] तार के कारण कहीं भी अधिकतम संभव चुंबकीय क्षेत्र का आधा होगा? 2025 मध्यम
  11. 11. एक लूप ABCDA, जिसमें \(\mathrm{I}=12 \mathrm{~A}\) धारा प्रवाहित हो रही है, एक समतल में रखा गया है, जो \(R_1=6 \pi \mathrm{~m}\) और \(\mathrm{R}_2=4 \pi \mathrm{~m}\) त्रिज्या के दो अर्ध-वृत्ताकार खंडों से बना है। केंद्र O पर परिणामी चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण \(\mathrm{k} \times 10^{-7} \mathrm{~T}\) है। k का मान ______ है (दिया है। \(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{Tm} \mathrm{A}^{-1}\))
    2025 मध्यम
  12. 12. एक वर्गाकार लूप में 5A की धारा प्रवाहित होती है, जिसकी भुजा \(\frac{1}{\sqrt{2}} \mathrm{~m}\) है। तब वर्गाकार लूप के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र \(B\) का परिमाण \(p \times 10^{-6} \mathrm{~T}\) होगा। जहाँ, p का मान _____ है।
    \(\left[\right.\) लीजिए \(\left.\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{TmA}^{-1}\right]\).
    2025 मध्यम
  13. 13. माना \(R\) त्रिज्या तथा \(I\) धारा वहन करने वाली एक वृत्ताकार कुंडली के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण \(B_1\) है। तथा केंद्र से ' \(x\) ' की अक्षीय दूरी पर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण \(B_2\) है। यदि \(x: R=3: 4\) हो, तो \(\frac{B_2}{B_1}\) का मान है : 2025 मध्यम
  14. 14. \(6\) भुजाओं वाला एक सम बहुभुज \(4 \pi\) मीटर लंबाई के एक तार को मोड़कर बनाया गया है। यदि बहुभुज की भुजाओं से \(4 \pi \sqrt{3} \mathrm{~A}\) की विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है, तो बहुभुज के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र \(x \times 10^{7} \mathrm{~T}\) होगा। \(\mathrm{x}\) का मान ______ है। 2024 कठिन
  15. 15. चित्र में \(2 \mathrm{r}\) दूरी से पृथक दो समांतर लंबे धारावाही तार दर्शाए गए हैं। \(\mathrm{A}\) पर चुंबकीय क्षेत्र और \(C\) पर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र का अनुपात \(\frac{x}{7}\) है। \(x\) का मान _______ है।
    2024 कठिन
  16. 16. एक अवयव \(\Delta l=\Delta \mathrm{xi}\) मूल बिंदु पर रखा गया है और इसमें \(\mathrm{I}=10 \mathrm{~A}\) की बड़ी धारा प्रवाहित हो रही है। \(1 \mathrm{~cm}\) लंबाई के अवयव \(\Delta \mathrm{x}\) से \(0.5 \mathrm{~m}\) की दूरी पर \(y\)-अक्ष पर चुंबकीय क्षेत्र _______ है।
    2024 कठिन
  17. 17. प्रदर्शित चित्र में ' \(a\) ' त्रिज्या के दो अवाहक वृत्ताकर लूप \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) लिये गये है जिनमें '\(I\)' धारा वामावर्त दिशा में प्रवाहित होती है। केन्द्र पर चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण _______ होगा।
    2024 कठिन
  18. 18. प्रत्येक \(100\) फेरों वाली दो समान वृत्ताकार कुंडलियों \(\mathrm{P}\) तथा \(\mathrm{Q}\) की एक समान त्रिज्या \(\pi\) cm है। \(\mathrm{P}\) तथा \(\mathrm{R}\) में धारा क्रमशः \(1 \mathrm{~A}\) तथा \(2 \mathrm{~A}\) है। \(\mathrm{P}\) तथा \(\mathrm{Q}\) को उभयनिष्ठ केन्द्र के साथ तथा पारस्परिक लम्बवत तलों के साथ रखा गया है। कुंडलियों के केन्द्र पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र \(\sqrt{\mathrm{x}} \mathrm{mT}\) है, जहाँ \(\mathrm{x}=\) _______ [दिया है \(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{TmA}^{-1}\) ] 2024 कठिन
  19. 19. \(\mathrm{R}_1=2 \pi \mathrm{m}\) तथा \(\mathrm{R}_2=4 \pi \mathrm{m}\) त्रिज्या के दो अर्द्धवृत्तीय तारों से बने तार लूप के केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र \(\alpha \times 10^{-7}\) टेस्ला है जबकि प्रवाहित धारा \(\mathrm{I}=4 \mathrm{~A}\) है, (जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है।) (दोनों खण्डों के लिए केन्द्र \(\mathrm{O}\) उभयनिष्ठ है) \(\alpha\) का मान . . . . . . . . है।
    2024 कठिन
  20. 20. वायु में रखे \(1\) m. भुजा के एक वर्गाकार लूप में प्रवाहित धारा \(5 \mathrm{~A}\) हैं, लूप के केन्द्र पर चुंबकीय क्षेत्र \(\mathrm{X} \sqrt{2} \times 10^{-7} \mathrm{~T}\) है। \(\mathrm{X}\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  21. 21. \(20 \mathrm{~cm}\) त्रिज्या के दो एकसमान वृत्ताकार तारों को चित्रानुसार लम्बवत तलों में रखा है और इनमें प्रवाहित धारा \(\sqrt{2} \mathrm{~A}\) है। वृत्ताकार तारों के केन्द्र पर कुल चुम्बकीय क्षेत्र_____________\(\times 10^{-8} \mathrm{~T}\) है। (लिया है, \(\pi=3.14\) )
    2023 मध्यम
  22. 22. \(4\) घेरे वाली वृत्ताकार कुँडली में प्रवाहित विद्युत धारा, इसके केन्द्र पर \(32 \mathrm{~T}\) मान का चुम्बकीय प्रेरण उत्पन्न करती है। कुंडली को खोला जाता है एवं एकल घेरे वाली वृत्ताकार कुंडली के रूप में फिर से बाँधा जाता हैं तो अब समान धारा के लिये कुंडली के केन्द्र पर उत्पन्न चुम्बकीय प्रेरण का मान \(..........\,T\) होगा: 2023 आसान
  23. 23. चित्र में बिन्दु \(\mathrm{P}\) पर चुम्बकीय क्षेत्र ज्ञात कीजिए। एक अर्द्धवृत्ताकार वक्र भाग दो सीधे लम्बे तारों से जुड़ा है।
    2023 मध्यम
  24. 24. चित्र में प्रदर्शित धारा व्यवस्था के कारण मध्य बिन्दु \(\mathrm{O}\) पर चुम्बकीय प्रेरण का परिमाण होगा :
    2023 मध्यम
  25. 25. दिखाए गए चित्र के अनुसार \(4 \sqrt{3} \mathrm{~cm}\) सेमी. भुजा के समबाहु त्रिभुज की भुजाओं में बहने वाली धारा \(2 \mathrm{~A}\) है, त्रिभुज के केन्द्र \(\mathrm{O}\) पर चुम्बकीय क्षेत्र है: (पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र प्रभाव नगण्य मानकर)
    2023 मध्यम
  26. 26. एक सरलरेखीय तार जिसमें \(14 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित हो रही है, को मोड़कर चित्रानुसार \(2.2 \mathrm{~cm}\) त्रिज्या वाला अर्द्धवृत्तीय चाप बनाया गया है। धारा द्वारा चाप के केन्द्र \((\mathrm{O})\) पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र___________\(\times10^{-4} \mathrm{~T}\) है।
    2023 आसान
  27. 27. हाइड्रोजन परमाणु में, एक इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों तरफ \(0.52\,\mathring A\). त्रिज्या वाली कक्षा में \(6.76 \times 10^6 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से घूमता है। हाइड्रोजन परमाणु के नाभिक पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का मान_____________ \(\mathrm{T}\) है। 2023 मध्यम
  28. 28. \(\mathrm{r}\) त्रिज्या के एक वृत्ताकार पाश में \(\mathrm{IA}\) धारा बहती है। वृत्ताकार पाश के केन्द्र तथा इसकी अक्ष पर पाश के केन्द्र से \(\mathrm{r}\) दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र का अनुपात है: 2023 मध्यम
  29. 29. अच्छी तरह कसे हुए घेरों वाली एक वृत्ताकार कुण्डली की त्रिज्या \(5\,cm\) है, जो कि अपने केन्द्र पर \(37.68 \times 10^{-4}\,T\) का चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न कर रही है। कुण्डली में प्रवाहित धारा का मान \(.............A\) होगा। [माना घेरों की संख्या \(100\) एवं \(\pi=3.14\) ] 2022 आसान
  30. 30. एक वृतीय वलय जिसकी त्रिज्या \(r\) है, इसमें धारा \(I\) प्रवाहित हो रही है तथा धारा के कारण इसके केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(B\) है। अक्ष पर केन्द्र से \(\frac{ r }{2}\) दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र है 2022 मध्यम
  31. 31. किसी धारावाही वृत्ताकार छल्ले के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान \(B _1\) है। दिए हुए वृत्ताकार छल्ले के केन्द्र से इसके अक्ष पर, इसकी त्रिज्या के \(\sqrt{3}\) गुना दूरी पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान \(B _2\) है। \(B _1 / B _2\) का मान होगा। 2022 मध्यम
  32. 32. \(X\) और \(Y\) दो कुंडलियों के केन्द्रों पर, जिनमें समान धारा प्रवाहित हो रही है, चुम्बकीय क्षेत्रों का मान क्रमशः \(B _{ X }\) एवं \(B _{ Y }\) है। यदि कुंडली \(X\) के घेरों की संख्या \(200\) और त्रिज्या \(20\,cm\) एवं कुंडली \(Y\) के घेरों की संख्या 400 और त्रिज्या \(20\,cm\) है, तो \(Bx\) तथा \(By _y\) का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
  33. 33. A hairpin like shape as shown in figure is made by bending a long current carrying wire. What is the magnitude of a magnetic field at point \(P\) which lies on the centre of the semicircle ?
    2021 कठिन
  34. 34. \(a\) त्रिज्या की धारावाही वत्तीय कुण्डली के अक्ष पर केन्द्र से \('r'\) दूरी पर तथा उसी कुण्डली के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता से भिन्नात्मक परिवर्तन होता है ( \(r\, <\, a\) लीजिये) 2021 कठिन
  35. 35. दो अनन्त लम्बाई के सीधे धारावाही चालक है और, नीचे दिये गये चित्रानुसार वे एक दूसरे पर लम्बवत् इस प्रकार रखे जाते हैं कि उनके उभयनिष्ठ सिरे मूल बिन्दु पर हों। दोनों चालकों में धारा का अनुपात \(1: 1\) हैं। बिन्दु \(P\) पर चुम्बकीय क्षेत्र है।
    2021 कठिन
  36. 36. किसी वृत्ताकार कुण्डली के अक्ष पर इसके केन्द्र से \(0.05\, m\) और \(0.2 \,m\) की दूरी पर स्थित दो बिन्दुओं पर चुम्बकीय क्षेत्रों का अनुपात \(8: 1\) है। इस कुण्डली की त्रिज्या \(.....\,m\) है। 2021 कठिन
  37. 37. एक लम्बा तार \(ABDMNDC\) चित्र में दिखाया गया है और इसमें विधुत धारा \(I\) बह रही है। इस तार के \(AB\) और \(BC\) भाग सीधे हैं और एक दूसरे से समकोण बनाते हैं। \(D\) पर तार घूमते हुए \(R\) त्रिज्या का एक वृत्त \(DMND\) बनाता है तथा तार के \(AB\) और \(BC\) भाग इस वृत्त पर क्रमशः \(N\) तथा \(D\) पर स्पर्श रेखाएँ बनाते है। इस दशा में वृत्त के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान है।
    2020 कठिन
  38. 38. किसी वृत्त के चाप के रूप में मुड़े एक तार \(A\) में \(2\, A\) धारा प्रवाहित हो रही है तथा त्रिज्या \(2 \,cm\) है जबकि वृत्त के चाप के रूप में मुड़े एक अन्य तार \(B\) में \(3\, A\) धारा प्रवाहित हो रही है तथा त्रिज्या \(4 \,cm\) है। ये चित्रानुसार रखे हुए है। उभयनिष्ठ केन्द्र \(O\) पर तार \(A\) व \(B\) के कारण चुम्बकीय क्षेत्रों का अनुपात होगा।
    2020 कठिन
  39. 39. षट्कोण आकार की एक कुण्डली के एक सिरे की लम्बाई \(10 \,cm\) है और इसमें \(50\) चक्कर (turns) हैं। यदि इसमें \(I\) एम्पीयर मान की एक विधुत धारा बहती है तो इसके केन्द्र पर पैदा होने वाले चुम्बकीय क्षेत्र (SI units में) का मान, \(\left(\frac{\mu_{ o } I }{\pi}\right)\) के यूनिट में होगा। 2020 कठिन
  40. 40. \(5 \,A\) धारा के एक सीधे तार के \(6 \,cm\) लम्बे खण्ड \(AB\) के कारण, (चित्रानुसार), बिन्दु \(P\) पर चुम्बकीय क्षेत्र ज्ञात कीजिये। \(\left(\mu_{0}=4 \pi \times 10^{-7}\, N - A ^{-2}\right)\)
    2019 कठिन
  41. 41. दो अनन्त लम्बाई के समरूप तारों को \(90^{\circ}\) से मोड़कर चित्रानुसार इस तरह रखा है कि उनके \(LP\) तथा \(QM\) भाग \(x\)-अक्ष पर हैं तथा \(PS\) व \(QN\) भाग \(y\)-अक्ष के समान्तर हैं। यदि \(OP = OQ =4 \,cm , O\) पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान \(10^{-4} T\) है तथा दोनों तारों में बराबर धारा (चित्रानुसार) बह रही है तो प्रत्येक तार में धारा का मान तथा बिन्दु \(O\) पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा होगी:\(\left(\mu_{0}=4 \pi \times 10^{-7} \,NA ^{-2}\right)\)
    2019 कठिन
  42. 42. दो बहुत लम्बे, सीधे तथा विधुत रोधी तारों को एक दूसरे से \(90^{\circ}\) कोण पर चित्रानुसार \(x y\)-समतल में रखा है। तारों में एकसमान धारा I, चित्र में दिखायी दिशा में, बह रही है। बिन्दु \(P\) पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र होगा :
    2019 मध्यम
  43. 43. दो वृत्ताकार चापों तथा त्रिज्यक रेखाओं से बना एक धारा पाशा चित्र में दिखाया गया है। पाश में \(10\, A\) की धारा प्रवाहित हो रही है। बिन्दु \(O\) पर चुम्बकीय क्षेत्र का सन्निकट मान होगा :
    2019 मध्यम
  44. 44. लम्बाई \(L\) के दो एकसमान चालक तारों में से एक को वृत्ताकार वलय की आकृति में लाया जाता है तथा दूसरे को \(N\) एकसमान फेरों की वृत्ताकार कुंडली में मोड़ा जाता है। यदि दोनों से एक ही धारा प्रवाहित की जाती है, तो वलय तथा कुण्डली के केन्द्रों पर उपस्थित चुम्बकीय क्षेत्र, क्रमश: \(B _{ L }\) तथा \(B _{ C }\) हों, तब अनुपात \(\frac{ B _{ L }}{ B _{ C }}\) होगा। 2019 मध्यम
  45. 45. एक हेल्महोल्ज (Helmholtz) कुंडली में \(N\) फेरों एवं \(R\) त्रिज्या वाले दो पाश हैं (चित्र देखें)। उनको \(R\) दूरी पर समाक्षीय रूप में रखा गया है और उनमें समान विघुत धारा \(I\) एक ही दिशा में बहती है। केन्द्रों \(A\) एवं \(C\) के मध्य बिंदु \(P\) पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण होगा
    2018 कठिन
  46. 46. दो पतले सर्व समरूपी चालकीय तार बहुत पतले रोधी पदार्थ से ढ़के हुए हैं। एक तार को मोड़कर एक लूप बनाया जाता है जो कि अपने केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(B _{1}\) उत्पत्र करता है जब इसमें धारा \(I\) प्रवाहित होती है। दूसरे तार को तीन सर्वसमरूपी लूपों में मोड़कर और एक साथ रखकर कुण्डली बनाते हैं जो कि लूपों के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र \(B _{2}\) उत्पत्र करता है जब इसमें धारा \(I / 3\) प्रवाहित होती है। अनुपात \(B _{1}: B _{2}\) है 2014 कठिन

STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में सावर्ट नियम के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 46 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

सावर्ट नियम के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

13% आसान, 41% मध्यम और 46% कठिन।