प्रश्न
नए पहले25 में से 1–25 प्रश्न
- 1. चौड़ाई \(a\) की एक झिरी को \(\lambda\) तरंगदैर्घ्य के प्रकाश द्वारा प्रदीप्त किया जाता है। झिरी निकाय से \(D\) दूरी पर रखे एक परदे पर उत्पन्न विवर्तन प्रतिरूप में \(1^{st}\) और \(3^{rd}\) निम्निष्ठों के बीच रेखीय पृथक्करण _____ है। 2026 मध्यम
- 2. एकल झिरी विवर्तन पैटर्न में, उपयोग किए गए प्रकाश की तरंगदैर्घ्य \(628\) nm है और झिरी की चौड़ाई \(0.2\) mm है, केंद्रीय उच्चिष्ठ की कोणीय चौड़ाई \(\alpha \times 10^{-2}\) डिग्री है। \(\alpha\) का मान _______ है। 2026 मध्यम
- 3. यदि 628 nm प्रकाश का उपयोग करके अभिलेखित एकल झिरी विवर्तन प्रतिरूप में केंद्रीय उच्चिष्ठ के बाईं ओर द्वितीय निम्निष्ठ और केंद्रीय उच्चिष्ठ के दाईं ओर तृतीय निम्निष्ठ के बीच मापा गया कोणीय पृथक्करण \(30^{\circ}\) है, तो झिरी की चौड़ाई _______ \(\mu \mathrm{m}\) है। 2025 आसान
- 4. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, दो झिर्रियां 1.5 mm की दूरी पर स्थित हैं। झिर्रियों से पर्दे की दूरी 2 m है और स्रोत की तरंगदैर्घ्य 400 nm है। यदि द्वि-झिरी पैटर्न के 20 उच्चिष्ठ एकल झिरी विवर्तन पैटर्न के केंद्रीय उच्चिष्ठ के भीतर समाहित हैं, तो प्रत्येक झिरी की चौड़ाई \(\mathrm{x} \times 10^{-3} \mathrm{~cm}\) है, जहाँ x का मान ________ है। 2025 आसान
- 5. \(2.0 \mathrm{~cm}\) तरंगदैर्ध्य का एक माइक्रोवेव \(4.0 \mathrm{~cm}\) चौड़ाई वाली एक झिरी पर अभिलंबवत आपतित होता है। झिरी से \(1.5 \mathrm{~m}\) दूर एक परदे पर प्राप्त विवर्तन प्रतिरूप के केंद्रीय उच्चिष्ठ का कोणीय विस्तार _______ होगा। 2024 कठिन
- 6. \(400 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के \(0.2 \mathrm{~mm}\) चौड़ाई की एक झिर्री से विवर्तित होकर \(100\) सेमी. फोकस दूरी के एक उत्तल लैंस के फोकस तल पर विवर्तन पैटर्न प्राप्त होता है। प्रथम द्वितीयक उच्चिष्ठ की चौड़ाई _______ होगी। 2024 कठिन
- 7. \(5000 \mathring A\) तरंगदैर्ध्य का एकवर्णी प्रकाश का एक समान्तर पुँज \(0.001 \mathrm{~mm}\) चौड़ाई की एक एकल तीक्ष्ण झिर्री पर अभिलम्बवत आपतित होता है। उत्तल लैंस द्वारा प्रकाश फोकस तल पर स्थित पर्दे पर केन्द्रित होता है। . . . . . . . (डिग्री) के विवर्तन कोण के लिए प्रथम निम्निष्ठ प्राप्त होगा। 2024 कठिन
- 8. \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य का एक समांतर एकवर्णी प्रकाश पुंज \(0.4 \mathrm{~mm}\) चौड़ाई की एक एकल झिरी से होकर गुजरता है। द्वितीय क्रम के निम्निष्ठ के संगत कोणीय विचलन _______ \(\times 10^{-3} \mathrm{rad}\) होगा। 2024 कठिन
- 9. एक झिरी विवर्तन पैटर्न में \(6000\) A की तरंगदैर्ध्य के एक प्रकाश का उपयोग किया गया है। इस विवर्तन पैटर्न में प्रथम तथा तृतीय निम्निष्ट के बीच की दूरी \(3\) mm. है तब पर्दा झिरियों से \(50\) सेमी. की दूरी पर है। झिरी की चौड़ाई _______ \(\times 10^{-4}\) m. है। 2024 कठिन
- 10. एकवर्णी प्रकाश जिसका तरंगदैर्ध्य \(6000\)A है, \(0.01 \mathrm{~mm}\) चौड़ाई वाली एकल झिरी पर आपतित होता है। यदि विवर्तन पैटर्न \(20 \mathrm{~cm}\) फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस के फोकस पर बनता है, तो केंद्रीय उच्चिष्ठ की रेखीय चौड़ाई _______ है। 2024 कठिन
- 11. यंग द्विझिरी प्रयोग में दो एक समान स्त्रोतों से प्रकाश एक पर्दें पर अध्यारोपण होता है। पर्दे के एक बिन्दु पर पहुँचने वाली दो प्रकाश तरंगों के बीच पथान्तर \(\frac{7 \lambda}{4}\) है। फ्रिन्ज की अधिकतम तीव्रता के सापेक्ष इस बिन्दु पर फ्रिन्ज की तीव्रता अनुपात _______ है। 2024 कठिन
- 12. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, \(5000\) \(A\) तरंगदैर्घ्य के एकवर्णी प्रकाश का उपयोग किया जाता है। झिर्रियां \(1.0 \mathrm{~mm}\) दूर हैं और पर्दा झिर्रियों से \(1.0 \mathrm{~m}\) की दूरी पर रखा गया है। पर्दे के केंद्र से वह दूरी जहाँ तीव्रता पहली बार अधिकतम तीव्रता की आधी हो जाती है, वह _______ \(10^{-6} \mathrm{~m}\) है। 2024 कठिन
- 13. \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य वाले किसी एकलवर्णी प्रकाश से \(\mathrm{a}\) चौड़ाई वाली किसी एकल झिर्री को प्रदीप्त किया जाता है। ' \(a\) ' का वह मान जिसके लिए पर्दे पर पहला निम्निष्ठ \(\theta=30^{\circ}\) पर प्राप्त होता है, वह है\(\mu m\) 2023 आसान
- 14. \(650\,nm\) और \(655\,nm\) तरंगदैर्ध्य वाले एक सोडियम प्रकाश को \(0.5\,mm\) द्वारक वाली एकल स्लिट पर विवर्तन के अध्ययन में काम लिया जाता है। स्लिट व पर्दे के मध्य की दूरी \(2\,m\) है। दोनो प्रकरणों में प्राप्त विवर्तन प्रतिरूप के प्रथम उच्चिप्ठ की स्थितियों के मध्य की दूरी \(........\times 10^{-5}\) \(m\) है। 2022 मध्यम
- 15. प्रकाशिकी के एक प्रयोग में \(6000 \times 10^{-8}\, cm\) तरंगदैर्ध्य का प्रकाश एक एकल झिरी पर लम्बवत् पडता है और एक विवर्तन पैटर्न बनाता है। इस पैटर्न में दूसरा विवर्तन न्यूनतम केन्द्रीय महत्तम से \(60^{\circ}\) कोण पर मिलता है। यदि इसका प्रथम न्यूनतम \(\theta_{1}\) पर हो, \(\theta_{1}\) निम्न में से किसके निकट है ?(\(^o\) में) 2020 मध्यम
- 16. तरंगदैर्ध्य \(6000 \times 10^{-10}\, m\) का नारंगी प्रकाश एक झिरी, जिसकी चौड़ाई \(0.6 \times 10^{-4}\, m\) है, को प्रकाशमान कर रहा है। इससे बनने वाले केन्द्रीय महत्तम के दोनों ओर विवर्तन चित्र में सम्भावित अधिकतम कितने विवर्तन के न्यूनतम (diffraction minima) होंगे........। 2020 मध्यम
- 17. एक द्वि-झिरी प्रयोग में, हरा प्रकाश \((5303 \,\mathop A\limits^o)\) द्वि-झिरी पर पड़ता है। झिरियों के बीच की दूरी \(19.44\, \mu m\) तथा इनकी चौड़ाई \(4.05\, \mu m\) है। प्रथम तथा द्वितीय विवर्तन निम्निष्ठ के बीच में कितनी दीप्त फ्रिन्जें हैं ? 2019 कठिन
- 18. किसी एकल झिरी विवर्तन पैटर्न के केंद्रीय उच्चिष्ठ की कोणीय चौडाई \(60^{\circ}\) है। झिरी की चौड़ाई \(1\, \mu m\) है। झिरी को एकवर्णीय समतल तरंग से प्रकाशित करते है। यदि उसी चौड़ाई की एक नयी झिरी पुरानी झिरी के पास बना दी जाये तो झिरियों से \(50 \,cm\) दूर रखे पर्दे पर यंग फ्रिंजें देखी जा सकती है। यदि फ्रिंजों की चौड़ाई \(1\, cm\) हो तो झिरियों के केन्द्रों के बीच की दूरी ............ \(\mu m\) होगी 2018 मध्यम
- 19. तरंगदैर्ध्य \(550 \,nm\) का प्रकाश एक \(22.0 \times 10^{-5}\, cm\) चौड़ी एक झिरी पर लम्बवत् पड़ता है। केन्द्रीय उच्चिष्ठ से दूसरे निम्निष्ठ की कोणीय स्थिति होगी ( रेडियन में) 2018 मध्यम
- 20. \(0.1\; mm\) चौड़ाई की एक झिरी \(6000 \mathring A\) तरंगदैर्घ्य के समान्तर किरण पुंज से प्रकाशित की जाती है और विवर्तन बैण्ड को झिरी से \(0.5\; m\) दूर स्थित पर्दे पर देखा जाता है। तृतीय अदीप्त बैण्ड की केन्द्रीय दीप्त बैण्ड से दूरी \(\dots\; mm\) होगी 2017 मध्यम
- 21. \(\lambda\) तरंगदैर्ध्य के कलासम्बद्ध व एकवर्णीय प्रकाश से एक \(b\) चौड़ाई की झिरी को प्रदीप्त करते हैं। यदि \(1 \;m\) दूरी पर रखे पर्दे पर बने विवर्तन प्रारूप में द्वितीय एवं चतुर्थ निम्निष्ठ की केन्द्रीय उच्चिष्ठ से दूरी क्रमश: \(3 \;cm\) और \(6 \;cm\) है तो केन्द्रीय उच्चिष्ठ की चौड़ाई क्या होगी? (केन्द्रीय उच्चिष्ठ की चौड़ाई उसके दोनों तरफ के प्रथम निम्निष्ठ के बीच की दूरी है।) 2017 कठिन
- 22. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, जिसमें पर्दे एवं झिरी के बीच की दूरी \(1.0 \;m\) तथा \(600\; nm\) तरंगदैर्ध्य के एकवर्णीय प्रकाश का उपयोग किया गया है। झिरियों के समीप खड़ा हुआ एक व्यक्ति व्यतिकरण पैटर्न को देख रहा है। दोनों झिरियों के बीच की दूरी को परिवर्तित करने पर एक विशेष दूरी \(d_{0}\) पर व्यतिकरण पैटर्न लुप्त हो जाता है। यदि व्यक्ति की आँख का कोणीय वियोजन \(\frac{1^{o}}{60}\) हो, तो \(d_{0}\) का मान लगभग होगा 2016 मध्यम
- 23. \(x\)-दिशा में गति करता हुआ एक समान्तर इलेक्ट्रॉन पुंज \(d\) चौड़ाई की झिरी पर आपतित होता है (आरेख देखिये)। यदि इस झिरी से निकलने के पश्चात् इलेक्ट्रॉन, \(y\)-दिशा में, \(p _{y}\) संवेग प्राप्त कर लेते हैं तो, स्लिट से गुजरने वाले अधिकांश इलेक्ट्रॉनों के लिये (यदि \(h\) प्लांक नियतांक है) :
2015 मध्यम - 24. एकल स्लिट विवर्तन चित्र के प्रयोग में, लाल प्रकाश का प्रथम न्यूनतम एक दूसरी तरंगदैर्ध्य के प्रथम महत्तम संपाती है। यदि लाल प्रकाश की तरंगदैर्ध्य \(6600\; \mathring A\) है, तब प्रथम महत्तम के संगत तरंगदैर्ध्य \(\dots \mathring A\) होगी 2014 मध्यम
- 25. यंग के द्विछिद्र प्रयोग में, दो सर्वसमरूपी स्लिटों के बीच दूरी स्लिट चौड़ाई की \(6.1\) गुना हैं। तब एकल स्लिट विवर्तन चित्र के केन्द्रीय महत्तम के अन्दर व्यतिकरण चित्र की अधिकतम तीव्रताओं की संख्या हैं : 2014 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के अन्य टॉपिक
- 13प्रश्न सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शन
- 9प्रश्न Brewster's Law and Other methods of polarisation
- 54प्रश्न यंग का प्रयोग
- 4प्रश्न वृत्तीय झिरी द्वारा विवर्तन
- 15प्रश्न Variations in YDSE
- 21प्रश्न प्रकाश तरंगों का व्यतिकरण
- 19प्रश्न Polarisation of Light and Malus' Law
- 2प्रश्न Thin film Interference
- 2प्रश्न हाइगेंस का सिद्धांत
- 1प्रश्न Mix Examples-Wave Optics
- 4प्रश्न Doppler's Effect of Light
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में प्रकाश का एकल झिरी विवर्तन के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 25 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
प्रकाश का एकल झिरी विवर्तन के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
12% आसान, 48% मध्यम और 40% कठिन।