ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन

वर्नियर केलिपर्स, स्क्रूगेज PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

वर्नियर केलिपर्स, स्क्रूगेज पर STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन के 42 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

42प्रश्न
225STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 10% मध्यम 43% कठिन 48%

प्रश्न

नए पहले

42 में से 1–42 प्रश्न

  1. 1. एक प्रयोग में, \(-1.24 mm, 1.25 mm, 1.23 mm, 1.21 mm\) के पाठ्यांक प्राप्त हुए हैं। इन पाठ्यांकों को अंकित करने में प्रयुक्त उपकरण का अपेक्षित अल्पतमांक ___________ mm है। 2026 मध्यम
  2. 2. एक पेंचमापी में, जब उनके धात्विक स्टड संपर्क में लाए जाते हैं, तो वृत्ताकार पैमाने का शून्य क्षैतिज पिच रेखा से 3 खाने ऊपर रहता है। इस उपकरण का उपयोग करके एक शीट की मोटाई मापी जाती है। यदि पिच पैमाने का पाठ्यांक 1 mm और वृत्ताकार पैमाने का पाठ्यांक 51 है, तो शीट की सही मोटाई ___________ mm है।
    [मान लें कि अल्पतमांक 0.01 mm है ]
    2026 मध्यम
  3. 3. एक वर्नियर कैलिपर्स में, 50 वर्नियर स्केल विभाजन 48 मुख्य स्केल विभाजनों के बराबर हैं। यदि एक मुख्य स्केल विभाजन \(=0.05 mm\) है, तो वर्नियर कैलिपर्स का अल्पतमांक _________ mm है। 2026 मध्यम
  4. 4. जब वर्नियर कैलिपर्स के दोनों जबड़े एक-दूसरे को स्पर्श करते हैं, वर्नियर पैमाने का शून्य चिह्न मुख्य पैमाने के शून्य चिह्न के दाईं ओर है, वर्नियर पैमाने का \(4^{\text {th}}\) चिह्न मुख्य पैमाने के किसी चिह्न से संपाती होता है। एक बेलन की लंबाई मापते समय, प्रेक्षक मुख्य पैमाने पर 15 खाने देखता है और वर्नियर पैमाने का \(5^{\text {th}}\) खाना मुख्य पैमाने के किसी खाने से संपाती होता है। बेलन की मापी गई लंबाई ___________ mm है। (वर्नियर कैलिपर का अल्पतमांक \(= 0.1\ mm\)) 2026 आसान
  5. 5. एक स्क्रू गेज का अल्पतमांक 0.01 mm है। यदि पिच में \(75 \%\) की वृद्धि की जाती है और वृत्ताकार पैमाने पर विभाजनों की संख्या में \(50 \%\) की कमी की जाती है, तो नया अल्पतमांक _____ \(\times 10^{-3} \mathrm{~mm}\) होगा। 2025 आसान
  6. 6. कांच के स्लैब के अपवर्तनांक के निर्धारण के लिए, एक ट्रेवलिंग माइक्रोस्कोप का उपयोग किया जाता है जिसके मुख्य पैमाने में 300 बराबर भाग 15 cm के बराबर हैं। माइक्रोस्कोप से जुड़े वर्नियर पैमाने में 25 भाग मुख्य पैमाने के 24 भागों के बराबर हैं। ट्रेवलिंग माइक्रोस्कोप का अल्पतमांक (LC) (cm में) है: 2025 आसान
  7. 7. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
    कथन I : एक वर्नियर कैलिपर्स में, वर्नियर पैमाने का एक भाग हमेशा मुख्य पैमाने के एक भाग से छोटा होता है।
    कथन II : वर्नियर स्थिरांक को मुख्य पैमाने के एक भाग को वर्नियर पैमाने के भागों की संख्या से गुणा करके दिया जाता है।
    उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें।
    2025 आसान
  8. 8. एक गोले का व्यास एक वर्नियर कैलीपर का उपयोग करके मापा जाता है जिसके मुख्य पैमाने के \(9\) भाग वर्नियर पैमाने के \(10\) भागों के बराबर हैं। मुख्य पैमाने पर सबसे छोटा भाग \(1 \mathrm{~mm}\) के बराबर है। मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(2 \mathrm{~cm}\) है और वर्नियर पैमाने का दूसरा भाग मुख्य पैमाने पर एक भाग से संपाती होता है। यदि गोले का द्रव्यमान \(8.635 \mathrm{~g}\) है, तो गोले का घनत्व _______ है। 2024 कठिन
  9. 9. एक पेंच गेज के वृत्ताकार पैमाने पर \(100\) भाग हैं जिसका पिच \(1 \mathrm{~mm}\) है। जब जबड़ों के बीच कोई मापने वाली राशि नहीं होती है, तो वृत्ताकार पैमाने का शून्य संदर्भ रेखा से \(5\) भाग नीचे होता है। इस पेंच गेज का उपयोग करके एक तार का व्यास मापा जाता है। यह पाया गया कि \(4\) रैखिक पैमाने के भाग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं जबकि वृत्ताकार पैमाने पर \(60\) भाग संदर्भ रेखा के साथ संपाती हैं। तार का व्यास _______ है। 2024 कठिन
  10. 10. एक वर्नियर कैलीपर्स का स्थानीय निम्नतम मान \(\frac{1}{20 \mathrm{~N}} \mathrm{~cm}\) है। मुख्य पैमाने पर एक भाग का मान \(1 \mathrm{~mm}\) है। तो मुख्य पैमाने के भागों की संख्या जो वर्नियर पैमाने के \(\mathrm{N}\) भागों से संपाती होते हैं, वों _______ है। 2024 कठिन
  11. 11. एक वर्नियर कैलीपर्स में, जब दोनों जबड़े एक-दूसरे को छूते हैं, तो वर्नियर पैमाने का शून्य बाईं ओर खिसक जाता है और इसका \(4^{\text {th }}\) भाग मुख्य पैमाने पर एक निश्चित भाग के साथ ठीक-ठीक संपाती होता है। यदि \(50\) वर्नियर पैमाने के भाग \(49\) मुख्य पैमाने के भागों के बराबर हैं और उपकरण में शून्य त्रुटि \(0.04 \mathrm{~mm}\) है, तो \(1 \mathrm{~cm}\) में कितने मुख्य पैमाने के भाग हैं? 2024 कठिन
  12. 12. एक वर्नियर कैलिपर्स के मुख्य पैमाने के \(10\) खानों का मान वर्नियर पैमाने के \(11\) खानों के बराबर है। यदि मुख्य पैमाने का प्रत्येक खाना \(5\) इकाई के समान हो तो यंत्र का अल्पतनांक _______ है। 2024 कठिन
  13. 13. एक वर्नियर कैलिपर्स में वर्नियर पैमाने पर \(20\) भाग हैं, जो मुख्य पैमाने के \(19^{\text {th }}\) भाग से संपाती हैं। उपकरण का अल्पतमांक \(0.1 \mathrm{~mm}\) है। एक मुख्य पैमाने का भाग _______ \(\mathrm{mm}\) के बराबर है। 2024 कठिन
  14. 14. काँच के गुटके का अपवर्तनांक ज्ञात करने में, चल सूक्ष्मदर्शी द्वारा निम्नलिखित प्रेक्षण लिए गए: \(50\) वर्नियर पैमाने के भाग \(=\) \(49 \mathrm{MSD} ;\) प्रत्येक \(\mathrm{cm}\) में मुख्य पैमाने पर \(20\) भाग। कागज पर निशान के लिए \(\mathrm{MSR}=8.45 \mathrm{~cm}, \mathrm{VC}=26\) गुटके से देखे गए कागज पर निशान के लिए \(\mathrm{MSR}=7.12 \mathrm{~cm}, \mathrm{VC}=41\) काँच के गुटके की ऊपरी सतह पर पाउडर कण के लिए \(\mathrm{MSR}=4.05 \mathrm{~cm}, \mathrm{VC}=1\) \((\mathrm{MSR}=\) मुख्य पैमाना पाठ्यांक, \(\mathrm{VC}=\) वर्नियर संपाती) काँच के गुटके का अपवर्तनांक _______ है। 2024 कठिन
  15. 15. तार का व्यास मापते समय, पेंच गेज का उपयोग करके निम्नलिखित पाठ्यांक नोट किए गए। मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(1 \mathrm{~mm}\) है और वृत्तीय पैमाने का पाठ्यांक \(42\) भाग के बराबर है। पेंच गेज का पिच \(1 \mathrm{~mm}\) है और इसमें वृत्तीय पैमाने पर \(100\) भाग हैं। तार का व्यास \(\frac{x}{50} \mathrm{~mm}\) है। x का मान _______ है। 2024 कठिन
  16. 16. वर्नियर कैलिपर के मुख्य पैमाने का एक भाग \(m\) मात्रक के बराबर है। यदि मुख्य पैमाने का \(n^{\text {th }}\) भाग वर्नियर पैमाने के \((n+1)^{\mathrm{th}}\) भाग के संपाती होता है, तो वर्नियर कैलिपर का अल्पतमांक _______ है। 2024 कठिन
  17. 17. यदि चलित सूक्ष्मदर्शी वर्नियर के \(50\) भागों का मान मुख्य पैमाने के \(49\) भागों के बराबर है तथा मुख्य पैमाने का सूक्ष्मतम पाठयांक \(0.5\) mm है। चल सूक्ष्मदर्शी का वर्नियर नियतांक _______ है। 2024 कठिन
  18. 18. एक स्क्रूगेज में वृत्ताकार पैमाने पर \(100\) भाग हैं तथा वृत्ताकार पैमाने के एक पूर्ण घूर्णन पर मुख्य पैमाना \(0.5 \mathrm{~mm}\) खिसक जाता है। जब दोनों जबड़े एक दूसरे के संपर्क में आते है, तो वृत्ताकार पैमाने का शून्य अंशाकन रेखा के नीचे \(6\) भाग पर आ जाता है। जबड़ो के मध्य एक तार को रखने पर रेखिक पैमाने के \(4\) भाग स्पष्ट रूप से दिखाई देते है जबकि वृत्ताकार पैमाने का \(46\) वाँ भाग, संदर्भ रेखा के संपाती होता है। तार का व्यास \(..........\times 10^{-2}\,mm\) है। 2023 कठिन
  19. 19. एक \(0.5\,mm\) पिच वाले पेंचमापी (स्क्रूगेज) का प्रयोग एक \(6.8\,cm\) लम्बे एकसमान तार का व्यास नापने में किया जाता है। इस माप में मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(1.5\,mm\) एवं वृत्तीय पैमाने का पाठ्यांक \(7\) है। तार के वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल का उपयुक्त सार्थक अंक तक मापा गया मान \(.........cm^{2}\) होगा : [पेंचमापी के वृत्तीय पैमाने पर \(50\) विभाजन है] 2022 कठिन
  20. 20. एक चल सूक्ष्मदर्शी के मुख्य पैमाने पर प्रति सेंटीमीटर \(20\) विभाजन हैं जबकि इसके वर्नियर पैमाने पर कुल \(50\) विभाजन हैं। यदि वर्नियर पैमाने के \(25\) विभाजन, मुख्य पैमाने के \(24\) विभाजनों के बराबर हैं, तो चल सूक्ष्मदर्शी का अल्पतमांक \(............\,cm\) होगा 2022 मध्यम
  21. 21. एक चलायमान सूक्ष्मदर्शी का उपयोग काँच की पट्टिका का अपवर्तनांक ज्ञात करने के लिये किया जाता है। यदि मुख्य पैमाने पर \(1\,cm\) में \(40\) भाग है तथा वर्नियर पैमाने पर \(50\) भाग, मुख्य पैमाने पर \(49\) भाग के तुल्य है तो इस सूक्ष्मदर्शी का अल्पतमांक \(..........\times 10^{-6} m\) है: 2022 मध्यम
  22. 22. एक वर्नियर कैलीपर्स में, वर्नियर पैमाने के \(10\) विभाजन, मुख्य पैमाने के \(9\) विभाजनों के बराबर है। जब वर्नियर कैलीपर्स के दोनों जबड़े एक-दूसरे को स्पर्श करते हैं, तो वर्नियर पैमाने का शून्य, मुख्य पैमाने के शून्य के बायें ओर विस्थापित हो जाता है और वर्नियर पैमाने का चौथा विभाजन मुख्य पैमाने के पाठ के एकदम संपाती होता है। मुख्य पैमाने का एक विभाजन \(1\,mm\) के बराबर है। किसी गोलीय पिण्ड का व्यास मापते समय पिण्ड को दोनों जबड़ों के बीच में रखा जाता है। अब यह पाया गया कि वर्नीयर पैमाने का शून्यांक, मुख्य पैमाने के \(30\) वें एवं \(31\) वें विभाजनों के मध्य प्राप्त होता है एवं वर्नियर पैमाने का छठा \((6^{th})\) विभाजन, मुख्य पैमाने के पाठ के एकदम संपाती है। गोलीय पिण्ड का व्यास \(......\,cm\) होगा : 2022 कठिन
  23. 23. एक वर्नियर केलीपर्स में मुख्य पैमाने पर प्रत्येक \(cm\) को पैमाने \(20\) बराबर भाग में विभाजित किया गया है। यदि वर्नियर पैमाने का \(10\) वॉ भाग मुख्य पैमाने के \(9\) वें भाग के साथ संपाती है तो वर्नियर नियतांक का मान \(\ldots . . \times 10^{-2}\,mm\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  24. 24. स्क्रूगज (पेंचमापी) द्वारा किसी तार का व्यास मापने के प्रयोग में, निम्नलिखित अवलोकन प्राप्त हुए : \((a)\) एक पूर्ण घूर्णन में, पेंच मुख्य पैमाने पर \(0.5\,mm\) घूमता है। \((b)\) वृत्तीय पैमाने पर कुल विभाजनों की संख्या \(50\) है। \((c)\) मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(2.5\,mm\) है। \((d)\) वृत्तीय पैमाने का \(45\) वाँ विभाजन, पिच की रेखा में है। \((e)\) यंत्र की ऋणात्मक त्रुटि \(0.03\,mm\) है। तो तार के व्यास का मान \(....\,mm\) होगा :
    2022 मध्यम
  25. 25. वर्नियर कैलिपर्स के मुख्य पैमाने का एक विभाजन \(1\,mm\) का पाठ देता है एवं वर्नियर पैमाने के \(10\) विभाजन मुख्य पैमाने के \(9\) विभाजनों के समान हैं। जब इस यंत्र के दोनों जबड़े आपस में एक-दूसरे को छूते हैं, तो वर्नियर पैमाने का शून्य, मुख्य पैमाने के शून्य के दायीं ओर पड़ता है, एवं इसका चौथा विभाजन मुख्य पैमाने के एक विभाजन के संपाती होता है। जब जबड़ों के बीच एक गोलाकार गोलक को कसा जाता है, तो वर्नियर पैमाने का शून्य \(4.1\,cm\) एवं \(4.2\,cm\) के बीच पड़ता है एवं छटाँ वर्नियर विभाजन, मुख्य पैमाने के विभाजन के संपाती होता है, गोलक का व्यास \(..........10^{-2} cm\) होगा। 2022 कठिन
  26. 26. वर्नियर कैलियर का वर्नियर नियतांक \(0.1\,mm\) तथा शून्यांक त्रुटि \((-0.05)\,cm\) है। एक गोले का व्यास नापते समय इसके मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(1.7\,cm\) है तथा वर्नियर के \(5\) भागो के साथ संपाती होता है तो सही व्यास \(...........\times 10^{-2}\,cm\) होगा । 2022 मध्यम
  27. 27. अभिकथन \(A\) : वत्तीय पैमाने के पाँच पूर्ण घूर्णन करने पर, स्क्रूगेज के मुख्य पैमाने पर चली गई दूरी \(5\) \(mm\) है और वत्तीय पैमाने पर \(50\) डिवीजन है, तो अल्पतमांक \(0.001 \,cm\) होगा। कारण \(R\) : अल्पतमांक \(=\) पिच \(/\) वृत्तीय पैमाने पर कुल डिवीजन उपरोक्त कथनानुसार, सबसे उपयुक्त विकल्प को नीचे दिए गए विकल्पों में से चुनिए : 2021 मध्यम
  28. 28. दो छात्रों \(A\) और \(B\) ने समान चूड़ी अन्तराल और \(100\) समान वत्तीय अंशों वाले दो स्क्रूजों का उपयोग दिए गए तार की त्रिज्या मापने के लिए किया। तार की त्रिज्या का वास्तविक मान \(0.322\) \(cm\) है। \(A\) और \(B\) द्वारा प्रेक्षित वत्तीय पैमाने के अंतिम पाठ्यांकों के बीच अंतर का निरपेक्ष मूल्य है। [आरेखों में संदर्भ बिन्दु \(O\) की स्थिति उस स्थिति में दर्शायी गयी है जब स्क्रूगे के जबड़े बन्द है।] दिया है चूड़ी अन्तराल \(=0.1 \,cm\).
    2021 कठिन
  29. 29. एक गोलीय लोलक का व्यास वर्नियर कैलीपर्स को प्रयुक्त करके मापा जाता है। वर्नियर कैलीपर्स में मुख्य पैमाने के \(9\) भाग वर्नियर पैमाने के \(10\) भाग के बराबर है। मुख्य स्केल का एक भाग \(1\) मिलीमीटर \(( mm )\) है। मुख्य पैमाने का पाठ्याँक \(10 \,mm\) है तथा वर्नियर पैमाने का आठवाँ भाग मुख्य पैमाने के संपातित है। यदि दिए वर्नियर कैलीपर्स में धनात्मक शून्यांक त्रुटि \(0.04\) सेमी. हो, तो गोलक की त्रिज्या \(.....\,\times 10^{-2}\) सेमी. है। 2021 कठिन
  30. 30. एक स्क्रूगेज का रैचट जब बन्द रहता है, तो वत्तीय पैमाने का पाँचवां भाग संदर्भ रेखा के संपतित होता है। वत्तीय पैमाने में \(50\) भाग है तथा एक पूरा चक्कर घुमाने पर मुख्य पैमाना \(0.5\) मिली मीटर \(( mm )\) खिसकता है। एक विशेष प्रेक्षण में मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(5\) मिलीमीटर \(( mm )\) तथा वत्तीय पैमाने का बीसवां भाग संदर्भ रेखा के संपतित है। सही पाठ्यांक की गणना कीजिए। (\(mm\) में) 2021 कठिन
  31. 31. किसी स्क्रूगेज का चूड़ी अन्तराल \(1 \,mm\) है तथा उसके वत्तीय पैमाने पर \(100\) अंश है। जब इसके जबड़ों के बीच कुछ भी नहीं रखा है तो वत्तीय पैमाने का शून्य संदर्भ रेखा से \(8\) अंश नीचे होता है। जब किसी तार को जबड़ों के बीच रखा जाता है तो रैखिक पैमाने का एक अंश स्पष्ट दिखाई देता है और वत्तीय पैमाने का \(72\) वाँ अंश संदर्भ रेखा के संपाती है। तार की त्रिज्या है। (\(mm\) में) 2021 कठिन
  32. 32. मापन के लिए प्रयोग किए गए, वर्नियर पैमाने में \(0.2\, mm\) की धनात्मक शून्यांक त्रुटि है। मापन करते समय, यह देखा गया कि वर्नियर पैमाने पर शून्य \('0', 8.5\, cm\) और \(8.6 \,cm\) के मध्य है और वर्नियर का \(6\) वाँ अंश संपाती है, तो मापन का सही मान \(......\,cm\) होगा। (अल्पतमांक \(=0.01\, cm\)) 2021 मध्यम
  33. 33. वर्नियर कैलीपर्स के मुख्य पैमाने का एक भाग \(a\;cm\) है। वर्नियर स्केल का \(n ^{\text {th }}\) भाग, मुख्य पैमाने के \(( n -1)^{ th }\) भाग के संपाती है। इस कैलीपर्स का \(mm\) में अल्पतमांक होगा। 2021 मध्यम
  34. 34. एक स्क्रूगेज ( पेचमापी) के वृत्तीय पैमाने पर \(50\) भाग हैं। प्रयोग से पहले, वृत्तीय पैमाना पिच पैमाने के चिह्न से \(4\) इकाई आगे है। वृत्तीय पैमाने के एक पूरे चक्कर के बाद पिच पैमाने में \(0.5\, mm\) का विस्थापन देखा जाता है। संगत शून्य त्रुटि की प्रकृति तथा स्क्रूगेज का अल्पतमांक है। 2020 मध्यम
  35. 35. वर्नियर कैलीपर्स के मुख्य स्केल का अल्पतमांक \(1\, mm\) है। इसका वर्नियर स्केल \(10\) खाने में विभक्त है। वर्नियर कैलिपर्स में मुख्य स्केल का \(1\) खाना वर्नियर स्केल के \(7\) वें खाना से सम्पाती है। वर्नियर स्केल का शून्य, मुख्य स्केल के दायीं ओर है। जब यह वर्नियर एक बेलन की लम्बाई मापन के लिये उपयोग किया जाता है तो वर्नियर स्केल का शून्य \(3.1\, cm\) तथा \(3.2\, cm\) के बीच एवं चौथा खाना वर्नियर स्केल का मुख्य स्केल का सम्पाती है। बेलन की लम्बाई ........\(cm\) है 2020 मध्यम
  36. 36. एक पेचमापी की पिच तथा वृत्तीय पैमाने पर भागों की संख्या, क्रमशः \(0.5 \,mm\) तथा \(100\) है। जब पेचमापी को बिना किसी वस्तु के पूरी तरह कस दिया जाता है, तो इसके वृत्तीय पैमाने का शून्य मध्य रेखा से तीन भाग नीचे आता है। एत पतली चद्दर की मोटाई के लिए इस पेचमापी के मुख्य पैमाने तथा वृत्तीय पैमाने का पाठ्यांक, क्रमशः \(5.5\, mm\) तथा \(48\) है। तो चद्दर की मोटाई होगी : 2019 कठिन
  37. 37. एक पेंचमापी के मुख्य पैमाने का अल्पतमांक \(1\, mm\) है। \(5\, \mu m\) व्यास के तार का व्यास नापने के लिए इसके वृत्तीय पैमाने पर न्यूनतम भागों की संख्या होगी? 2019 मध्यम
  38. 38. एक स्क्रु गेज़ में, स्क्रू के \(5\) पूर्ण चक्कर में यह \(0.25\, cm\) रैखिक दूरी चलता है। इसके वृत्तीय पैमाने पर \(100\) भाग हैं। इस स्क्रु गेज़ द्वारा एक तार की मोटाई के मापन में मुख्य पैमाने के \(4\) भाग तथा वृत्तीय पैमाने के \(30\) भाग पाठ्यांक आता है। यदि शून्य त्रुटि नगण्य हो तो, तार की मोटाई है 2018 मध्यम
  39. 39. एक स्क्रू-गेज का पिच \(0.5\, mm\) है और उसके वृत्तीय-स्केल पर \(50\) भाग हैं। इसके द्वारा एक पतली अल्युमीनियम शीट की मोटाई मापी गई। माप लेने के पूर्व यह पाया गया कि जब स्क्रू-गेज के दो जॉवों को सम्पक में लाया जाता है तब \(45\) वां भाग मुख्य स्केल लाईन कं संपाती होता है और मुख्य स्केल का शून्य \((0)\) मुश्किल से दिखता है। मुख्य स्केल का पाठ्यांक यदि \(0.5\, mm\) तथा \(25\) वां भाग मुख्य स्केल लाईन के संपाती हो, तो शीट की मोटाई ....\(mm\) होगी? 2016 मध्यम
  40. 40. स्टील की एक गोली का व्यास एक ऐसे वर्नियर कैलीपर्स से नापा जाता है जिसके मुख्य पैमाने का एक भाग \((MSD)\) \(0.1 cm\) है, तथा इसमें वर्नियर पैमाने \((VS)\) के 10 भाग, मुख्य पैमाने के 9 भागों के बराबर हैं। गोली के व्यास के लिये तीन पाठ्यांक (रीडिंग) यहाँ दिये गये हैं :
        क्रमांक  मुख्य पैमाने की माप \(cm\) वर्नियर पैमाने के भाग
       \((1)\) \(0.5\)       \(8\)
       \((2)\) \(0.5\)       \(4\)
       \((3)\) \(0.5\)       \(6\)
    यदि वर्नियर कैलीपर्स की शून्य त्रुटि \(-0.03 cm\), है तो, व्यास का माध्य संशोधित मान होगा :
    2015 मध्यम
  41. 41. एक विद्यार्थी ने एक छड़ की लम्बाई मापकर \(3.50\;cm\) लिखी। इसको मापने में उसने किस उपकरण का प्रयोग किया? 2014 मध्यम
  42. 42. लम्बाई \(L\) के एक सरल लोलक का प्रयोग कर गुरुत्वीय त्वरण \(g\) का मान निकालने का एक प्रयोग किया जाता है। इस प्रयोग में \(100\) दोलनों का समय \(1\) सेकंड अल्पतमाँक वाली घड़ी से मापा जाता है और मान \(90.0\) सेकंड है। लम्बाई \(L \;1 \; mm\) अल्पतमाँक वाले मीटर पैमाने से मापी जाती है और इसका मान \(20.0\; cm\) है। \(g\) के मान के निर्धारण में त्रुटि होगी : 2014 कठिन

STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में वर्नियर केलिपर्स, स्क्रूगेज के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 42 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

वर्नियर केलिपर्स, स्क्रूगेज के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

10% आसान, 43% मध्यम और 48% कठिन।