टॉपिक
5 टॉपिक- 38प्रश्न द्रव्यमान-ऊर्जा, नाभिकीय बंधन-ऊर्जा
- 10प्रश्न Properties of Alpha, Beta and Gamma Rays and Decay Process
- 21प्रश्न नाभिक की संरचना , नाभिक का साइज़, नाभिकीय बल
- 7प्रश्न नाभिकीय विखंडन
- 51प्रश्न Law of Radioactivity by Rutherford and Soddy and Half Life and Mean Life सबसे ज़्यादा पूछा गया
STD 12 - नाभिक के सभी प्रश्न
नए पहले127 में से 1–50 प्रश्न
- 1. 15.348 amu द्रव्यमान के एक कण को 4\( \alpha \) कणों में तोड़ने के लिए आवश्यक फोटॉन की न्यूनतम आवृत्ति __________ kHz है।
[He नाभिक का द्रव्यमान = 4.002 amu,
\(1 amu =1.66 \times 10^{-27} kg, h =6.6 \times 10^{-34} J . s\) और \(c =\) \(\left.3 \times 10^8 m / s \right]\) 2026 मध्यम - 2. 7.9 MeV \( \alpha \)-कण परमाणु संख्या 79 वाले किसी लक्ष्य पदार्थ से प्रकीर्णित होता है। दिए गए आंकड़ों से लक्ष्य पदार्थ के नाभिक का अनुमानित व्यास (लगभग) __________m है।
\(\left[\frac{1}{4 \pi \epsilon_0}=9 \times 10^9 Nm ^2 / C ^2\right.\) और इलेक्ट्रॉन आवेश \(\left.=1.6 \times 10^{-19} C \right]\) 2026 मध्यम - 3. \({ }_{92}^{235} U\) नाभिक के प्रति विखंडन औसत ऊर्जा 190 MeV है। जब 47 g शुद्ध \({ }_{92}^{235} U\) के सभी परमाणु विखंडन प्रक्रिया से गुजरते हैं, तो उत्सर्जित ऊर्जा \(\alpha \times 10^{23} MeV\) है। \(\alpha\) का मान ___________ है।
(आवोगाद्रो संख्या \(=6 \times 10^{23}\) प्रति मोल) 2026 आसान - 4. यह मानते हुए कि \({}^{12}_{6}C\) का प्रायोगिक द्रव्यमान \(12\text{ u}\) है, \({}^{12}_{6}C\) परमाणु की द्रव्यमान क्षति _______ \(\text{MeV}/c^2\) है।
(प्रोटॉन का द्रव्यमान \(= 1.00727\text{ u}\), न्यूट्रॉन का द्रव्यमान \(= 1.00866\text{ u}\), \(1\text{ u} = 931.5\text{ MeV}/c^2\) और \(c\) निर्वात में प्रकाश की चाल है)। 2026 कठिन - 5. द्रव्यमान संख्या \(3\) के दो नाभिक, द्रव्यमान संख्या \(4\) के एक अन्य नाभिक से संयोजित होकर द्रव्यमान संख्या \(10\) का एक नाभिक बनाते हैं। यदि द्रव्यमान संख्याओं \(3\), \(4\) और \(10\) के लिए प्रति न्यूक्लियॉन बंधन ऊर्जा क्रमशः \(5.6\) MeV, \(7.4\) MeV और \(6.1\) MeV है, तो इस प्रक्रिया में \(\Delta Mc^2 = \) _____ MeV होगा। 2026 मध्यम
- 6. दो रेडियोधर्मी पदार्थ A और B, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ क्रमशः \(200\) और \(212\) हैं, स्वतः \(\alpha\)-क्षय दर्शाते हैं, जिसका \(Q\) मान समान \(1\) MeV है। A और B द्वारा उत्पन्न \(\alpha\)-किरणों की ऊर्जाओं का अनुपात ________ है। 2026 मध्यम
- 7. एक नाभिक की द्रव्यमान संख्या \(\alpha\) और त्रिज्या \(R_{\alpha}\) है। एक अन्य नाभिक की द्रव्यमान संख्या \(\beta\) और त्रिज्या \(R_{\beta}\) है। यदि \(\beta = 8\alpha\) है तो \(R_{\alpha}/R_{\beta}\) होगा : 2026 मध्यम
- 8. एक परमाणु \({ }_3^8 X\) पर मौलिक कणों की बौछार की जाती है और 10 s में इस परमाणु ने 10 इलेक्ट्रॉन, 10 प्रोटॉन और 9 न्यूट्रॉन अवशोषित किए। न्यूक्लियॉन के पृष्ठीय क्षेत्रफल में प्रतिशत वृद्धि _____ द्वारा दर्ज की जाती है: 2026 मध्यम
- 9. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: सभी तत्वों के लिए, नाभिक का द्रव्यमान जितना अधिक होता है, प्रति न्यूक्लियॉन बंधन ऊर्जा उतनी ही अधिक होती है।
कथन II: सभी तत्वों के लिए, कम प्रति न्यूक्लियॉन बंधन ऊर्जा वाले नाभिक, अधिक प्रति न्यूक्लियॉन बंधन ऊर्जा वाले नाभिकों में रूपांतरित होते हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें: 2026 कठिन - 10. निम्नलिखित में से नाभिकों का कौन सा युग्म समभारिक है? 2026 आसान
- 11. निम्नलिखित नाभिकीय अभिक्रियाओं के लिए बंधन ऊर्जा MeV में व्यक्त की गई हैं।
\({ }_2 He ^3+{ }_0 n ^1 \rightarrow{ }_2 He ^4+20 MeV\)
\({ }_2 He ^4+{ }_0 n ^1 \rightarrow{ }_2 He ^5-0.9 MeV\)
यदि \(X _3, X _4, X _5\) क्रमशः \({ }_2 He ^3,{ }_2 He ^4\) और \({ }_2 He ^5\) के स्थायित्व को दर्शाते हैं, तो सही क्रम है: 2026 मध्यम - 12. यदि हाइड्रोजन परमाणुओं को संयोजित करके \(^{4}_{2}\text{He}\) बनाया जाता है, तो मुक्त ऊर्जा __________ MeV है। ( \(^{2}_{1}\text{H}\) और \(^{4}_{2}\text{He}\) के लिए प्रति न्यूक्लिऑन बंधन ऊर्जाएँ क्रमशः \(1.1\) MeV और \(7.2\) MeV लीजिए) 2026 मध्यम
- 13. जब \(\dfrac{7}{17.13}\) kg \(^{7}_{3}\text{Li}\) को प्रोटॉन बमबारी द्वारा \(^{4}_{2}\text{He}\) में परिवर्तित किया जाता है, तो उत्सर्जित ऊर्जा \(\alpha \times 10^{32}\) eV है। \(\alpha\) का मान _______ है। (निकटतम पूर्णांक) (\(^{7}_{3}\text{Li}\) का द्रव्यमान \(= 7.0183\) u, \(^{4}_{2}\text{He}\) का द्रव्यमान \(= 4.004\) u, प्रोटॉन का द्रव्यमान \(= 1.008\) u और \(1\) u \(= 931\) MeV/c\(^2\) तथा आवोगाद्रो संख्या \(= 6.0 \times 10^{23}\)) 2026 कठिन
- 14. द्रव्यमान \(m\) के एक गतिमान पिंड की ऊर्जा \(E\) और संवेग \(p\) किसी समीकरण द्वारा संबंधित हैं। यह दिया गया है कि c प्रकाश की चाल को दर्शाता है, तो सही समीकरण की पहचान कीजिए। 2025 आसान
- 15. द्रव्यमान संख्या \(A\) और त्रिज्या \(R\) वाले एक नाभिक के लिए, नाभिक के द्रव्यमान घनत्व को किस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है? 2025 आसान
- 16. एक रेडियोधर्मी नाभिक \(n_2\) का क्षय नियतांक दूसरे रेडियोधर्मी नाभिक \(n_1\) के क्षय नियतांक की तुलना में 3 गुना है। यदि दोनों नाभिकों की प्रारंभिक संख्या समान है, तो \(n_1\) की एक अर्ध-आयु के बाद \(n_2\) के नाभिकों की संख्या का \(n_1\) के नाभिकों की संख्या से अनुपात क्या होगा? 2025 मध्यम
- 17. जब दो ड्यूटेरॉन \(\left({ }_1 \mathrm{H}^2\right)\) संलयित होकर एक हीलियम नाभिक \(\left({ }_2 \mathrm{He}^4\right)\) बनाते हैं, तो उत्सर्जित ऊर्जा कितनी है?
(दिया गया है : \({ }_1 \mathrm{H}^2\) की प्रति न्यूक्लियॉन बंधन ऊर्जा \(=1.1 \mathrm{MeV}\) और \({ }_2 \mathrm{He}^4\) की प्रति न्यूक्लियॉन बंधन ऊर्जा \(=7.0 \mathrm{MeV}\)) 2025 आसान - 18. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : तांबे \(\left({ }_{29}^{64} \mathrm{Cu}\right)\) के नाभिक का घनत्व कार्बन \(\left({ }_6^{12} \mathrm{C}\right)\) के नाभिक के घनत्व से अधिक है।
कारण (R): द्रव्यमान संख्या A वाले नाभिक की त्रिज्या \(\mathrm{A}^{1 / 3}\) के समानुपाती होती है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें : 2025 आसान - 19. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : प्रति न्यूक्लिऑन बंधन ऊर्जा, 30 और 170 के बीच द्रव्यमान संख्या वाले नाभिकों के लिए, परमाणु क्रमांक A से लगभग स्वतंत्र पाई जाती है।
कारण (R) : नाभिकीय बल दीर्घ परास का होता है।
उपरोक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2025 आसान - 20. निम्नलिखित विकल्पों में से सही नाभिकीय प्रक्रिया का चयन करें।
[p: प्रोटॉन, n: न्यूट्रॉन, \(\mathrm{e}^{-}\): इलेक्ट्रॉन, \(\mathrm{e}^{+}\): पॉज़िट्रॉन, \(v:\) न्यूट्रिनो, \(\bar{v}\): एंटीन्यूट्रिनो] 2025 आसान - 21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए।
सूची-I सूची-II (A) \(_0^1n + _{92}^{235}U \rightarrow _{54}^{140}Xe + _{38}^{94}Sr + 2_0^1n\) (I) रासायनिक अभिक्रिया (B) \(2H_2 + O_2 \rightarrow 2H_2O\) (II) धनात्मक Qमान के साथ संलयन (C) \(_1^2H + _1^2H \rightarrow _2^3He + _0^1n\) (III) विखंडन (D) \(_1^1H + _1^3H \rightarrow _1^2H + _1^2H\) (IV) ऋणात्मक Qमान के साथ संलयन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए : 2025 मध्यम - 22. \(192\) द्रव्यमान संख्या के नाभिक की त्रिज्या के आधी त्रिज्या वाले नाभिक की द्रव्यमान संख्या _______ है। 2024 कठिन
- 23. \({ }_6 \mathrm{C}^{12}\) का परमाणु द्रव्यमान \(12.000000 \mathrm{u}\) तथा \({ }_6 \mathrm{C}^{13}\) का परमाणु द्रव्यमान \(13.003354 \mathrm{u}\) है। यदि न्यूट्रान का द्रव्यमान \(1.008665 \mathrm{u}\) हो, तो \({ }_{\complement} \mathrm{C}^{13}\) से एक न्यूट्रान निष्काषित करने के लिए आवश्यक ऊर्जा होगी : 2024 कठिन
- 24. \(64\) द्रव्यमान संख्या के एक पर परमाण्वीय नाभिक की त्रिज्या \(4.8\) फर्मी है। तब \(4 \) फर्मी त्रिज्या के दूसरे नाभिक की द्रव्यमान संख्या \(\frac{1000}{\mathrm{x}}\) है, जहाँ \(\mathrm{x}\) _______ है। 2024 कठिन
- 25. एक हाइड्रोजन बम में विस्फोटक \({ }_1 \mathrm{H}^2,{ }_1 \mathrm{H}^3\) तथा \({ }_3 \mathrm{Li}^6\) का मिश्रण संघनित अवस्था में है। श्रृंखला अभिक्रिया निम्न प्रकार है : \({ }_3 \mathrm{Li}^6+{ }_0 \mathrm{n}^1 \rightarrow{ }_2 \mathrm{He}^4+{ }_1 \mathrm{H}^3\) \({ }_1 \mathrm{H}^2+{ }_1 \mathrm{H}^3 \rightarrow{ }_2 \mathrm{He}^4+{ }_0 \mathrm{n}^1\) विस्फोट की अवस्था में लगभग उत्पन्न ऊर्जा है : [दिया है: \(\mathrm{M}(\mathrm{Li})=6.01690 \mathrm{amu} . \mathrm{M}\left({ }_1 \mathrm{H}^2\right)=2.01471 \mathrm{amu}\) \(.\mathrm{M}\left({ }_2 \mathrm{He}^4\right)=4.00388\) amu तथा \({I}\) \(\mathrm{amu}=931.5 \mathrm{MeV}]\) 2024 कठिन
- 26. एक काल्पनिक विखंडन अभिक्रिया में \({ }_{92} \mathrm{X}^{236} \rightarrow{ }_{56} \mathrm{Y}^{141}+{ }_{36} \mathrm{Z}^{92}+3 \mathrm{R}\) उत्सर्जित कणों \((R)\) की पहचान _______ है। 2024 कठिन
- 27. एक नाभिक की द्रव्यमान संख्या \(A_1\) तथा आयतन \(\mathrm{V}_1\) है। दूसरे नाभिक की द्रव्यमान संख्या \(\mathrm{A}_2\) तथा आयतन \(\mathrm{V}_2\) है। यदि द्रव्यमान संख्याओं में संबंध \(\mathrm{A}_2=4 \mathrm{~A}_1\) हो तब \(\frac{\mathrm{V}_2}{\mathrm{~V}_1}=\) _______ है। 2024 कठिन
- 28. एक नाभिकीय विखण्डन प्रक्रिया में प्रति न्यूक्ल्यॉन \(7.6 \mathrm{MeV}\) बन्धन ऊर्जा का एक उच्च द्रव्यमान न्यूक्लिाइड \((\mathrm{A} \approx 236) 8.6 \mathrm{MeV}\) प्रति न्यूक्लियॉन बन्धन ऊर्जा वाले दो मध्यम द्रव्यमान \((A \approx 118)\) के न्यूक्लिाइड में विखण्डित होता है।इस प्रक्रिया में उत्पन्न ऊर्जा \(\mathrm{MeV}\). . . . . . होगी। 2024 कठिन
- 29. एक तारे में \(100 \%\) हीलियम संघटन है। यह ट्रिपल अल्फा प्रक्रिया द्वारा तीन \({ }^4 \mathrm{He}\) को एक \({ }^{12} \mathrm{C}\) में परिवर्तित करना शुरू करता है जैसे \({ }^4 \mathrm{He}+{ }^4 \mathrm{He}+{ }^4 \mathrm{He} \rightarrow{ }^{12} \mathrm{C}+\mathrm{Q}\)। तारे का द्रव्यमान \(2.0 \times 10^{32} \mathrm{~kg}\) है और यह \(5.808 \times 10^{30} \mathrm{~W}\) की दर से ऊर्जा उत्पन्न करता है। इन \({ }^4 \mathrm{He}\) को \({ }^{12} \mathrm{C}\) में परिवर्तित होने की दर \(\mathrm{n} \times 10^{42} \mathrm{~s}^{-1}\) है, जहाँ \(\mathrm{n}\) _______ है। [लीजिए, \({ }^4 \mathrm{He}\) का द्रव्यमान \(=4.0026 \mathrm{u}\), \({ }^{12} \mathrm{C}\) का द्रव्यमान \(=12 \mathrm{u}\)] 2024 कठिन
- 30. किसी अभिक्रिया में द्रव्यमान क्षति \(0.4 \mathrm{~g}\) है। उत्सर्जित ऊर्जा की मात्रा \(\mathrm{n} \times 10^7 \mathrm{kWh}\) है, जहाँ \(\mathrm{n}=\) _______। (प्रकाश की चाल \(=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ) 2024 कठिन
- 31. किसी नाभिक की बंधन ऊर्जा \(18 \times 10^8 J\) है। सभी न्यूक्लियॉनों के कुल द्रव्यमान और दिए गए नाभिक के नाभिकीय द्रव्यमान के बीच कितना अंतर है? 2024 मध्यम
- 32. \(\mathrm{M}\) द्रव्यमान के एक समस्थानिक (आइसोटोप) की नाभिकीय विखण्डन अभिक्रिया में तीन एक समान द्रव्यमान के तीन छोटे (संतति) नाभिक प्राप्त होते हैं। द्रव्यमान क्षति \((\Delta M)\) के पदों में एक छोटे (संतति) नाभिक की चाल _______ होगी। 2024 कठिन
- 33. न्यूट्रॉन \(\left({ }_0^1 \mathrm{n}\right)\) तथा यूरेनियम समस्थानिक \(\left({ }_{92}^{235} \mathrm{U}\right)\) के नाभिकीय विखंडन के संगत निम्नलिखित में से कौन-से नाभिकीय खंड सही हैं? 2024 कठिन
- 34. नाभिकीय विखंडन \({ }^{235} \mathrm{U} \rightarrow{ }^{140} \mathrm{Ce}+{ }^{94} \mathrm{Zr}+\mathrm{n}\) के लिए विघटन ऊर्जा \(Q\) _______ \(\mathrm{MeV}\) है। दिए गए परमाणु द्रव्यमान: \({ }^{235} \mathrm{U}: 235.0439 \mathrm{u},{ }^{140} \mathrm{Ce} ; 139.9054 \mathrm{u},\) \({ }^{94} \mathrm{Zr}: 93.9063 \mathrm{u} ; \mathrm{n}: 1.0086 \mathrm{u},\) \(\mathrm{c}^2=931 \mathrm{MeV} / \mathrm{u}\) का मान दिया गया है। 2024 कठिन
- 35. नीचे दिए गए कथनों में से :
\((A)\) \(n\)वीं कक्षा में एक इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(h\) का एक पूर्णांक गुणज होता है।
\((B)\) नाभिकीय बल व्युत्क्रम वर्ग नियम का पालन नहीं करते हैं।
\((C)\) नाभिकीय बल स्पिन-निर्भर होते हैं।
\((D)\) नाभिकीय बल केंद्रीय और आवेश-स्वतंत्र होते हैं।
\((E)\) नाभिक की स्थिरता संकुलन गुणांक के मान के व्युत्क्रमानुपाती होती है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2024 कठिन - 36. पदार्थ के \(1 \mathrm{~g}\) का ऊर्जा समतुल्य _______ है। 2024 मध्यम
- 37. सूर्य के गर्भ में \(2 \mathrm{~kg}\) हाइड्रोजन के संलयन में मुक्त ऊर्जा \(\mathrm{E}_{\mathrm{H}}\) है और \(2 \mathrm{~kg}\) \({ }^{235} \mathrm{U}\) के विखंडन में मुक्त ऊर्जा \(E_U\) है। अनुपात \(\frac{E_H}{E_U}\) लगभग _______ है। (संलयन अभिक्रिया को \(4{ }_1^1 \mathrm{H}+2 \mathrm{e}^{-} \rightarrow{ }_2^4 \mathrm{He}+2 \mathrm{v}+6 \gamma+26.7 \mathrm{MeV}\) मानिए, \({ }^{235} \mathrm{U}\) के विखंडन अभिक्रिया में प्रति विखंडन नाभिक मुक्त ऊर्जा \(200 \mathrm{MeV}\) है और \(\mathrm{N}_{\mathrm{A}}=6.023 \times 10^{23}\) ) 2024 कठिन
- 38. विराम पर स्थित एक नाभिक दो छोटे नाभिकों में विखंडित हो जाता है, जिनके द्रव्यमानों का अनुपात \(2: 1\) है। विखंडन के बाद वे गति करेंगे :- 2024 कठिन
- 39. यदि \(M_0\) समस्थानिक \({ }_5^{12} B\) का द्रव्यमान है, \(M_p\) और \(M_n\) प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के द्रव्यमान हैं, तो समस्थानिक की नाभिकीय बंधन ऊर्जा _______ है। 2024 कठिन
- 40. यदि तीन हीलियम नाभिक मिलकर एक कार्बन नाभिक बनाते हैं तो इस अभिक्रिया में मुक्त ऊर्जा _______ \(\times 10^{-2} \mathrm{MeV}\) है। (दिया है \(1 \mathrm{u}=931 \mathrm{MeV} / \mathrm{c}^2\), हीलियम का परमाणु द्रव्यमान \(=4.002603 \mathrm{u}\) ) 2024 कठिन
- 41. \({ }^{240} \mathrm{X}\) के नाभिक के प्रति विखण्डन में उत्सर्जित ऊर्जा का मान \(200 \mathrm{MeV}\) है। यदि शुद्ध \({ }^{240} \mathrm{X}\) के \(120 \mathrm{~g}\) में सभी परमाणुओ का विखण्डन होता है तो उत्सर्जित ऊर्जा_____________ \(\times 10^{25} \mathrm{MeV}\) है :- (दिया है \(\mathrm{N}_{\mathrm{A}}=6 \times 10^{23}\) ) 2023 मध्यम
- 42. \(242\) द्रव्यमान संख्या एवं प्रति न्यूक्लियॉन बन्धन ऊर्जा \(7.6 \mathrm{MeV}\) का एक नाभिक एक समान द्रव्यमान संख्या \(121\) के दो छोटे- \(2\) खण्डों में टूट जाता है। यदि प्रत्येक खण्ड नाभिक की प्रति न्यूक्लियॉन बन्धन ऊर्जा \(8.1 \mathrm{MeV}\) हो, बन्धन ऊर्जा में कुल वृद्धि \(\ldots \mathrm{MeV}\) है। 2023 मध्यम
- 43. \(\quad{ }_{92}^{238} \mathrm{~A} \rightarrow{ }_{90}^{234} \mathrm{~B}+{ }_2^4 \mathrm{D}+\mathrm{Q}\) दी गई नाभिकीय अभिक्रिया में, मुक्त हुई ऊर्जा का लगभग मान होगा: [दिया है, \({ }_{92}^{238} \mathrm{~A}\) का द्रव्यमान \(=238.05079 \times 931.5 \mathrm{MeV} / \mathrm{c}^2\), \({ }_{90}^{234} \mathrm{~B}\) का द्रव्यमान \(=234.04363 \times 931.5 \mathrm{MeV} / \mathrm{c}^2\), \({ }_2^4 \mathrm{D}\) का द्रव्यमान \(=4.00260 \times 931.5 \mathrm{MeV} / \mathrm{c}^2\) ] 2023 आसान
- 44. \(\mathrm{A}\) द्रव्यमान संख्या तथा \(\mathrm{Z}\) परमाणु क्रमांक के एक नाभिक \({ }_{\mathrm{Z}}^{\mathrm{A}} \mathrm{X}\) के लिए \(A\). प्रति न्यूक्लियॉन पृष्ठ ऊर्जा \(\left(b_s\right)=a_1 A^{2 / 3}\) \(B\). बन्धन ऊर्जा का कूलॉम्ब भाग \(\mathrm{b}_{\mathrm{c}}=-\mathrm{a}_2 \frac{\mathrm{Z}(\mathrm{Z}-1)}{\mathrm{A}^{4 / 3}}\) \(C\). आयतन ऊर्जा \(b_v=a_3 A\) \(D\). बन्धन ऊर्जा में कमी पृष्ठ क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती होती है। \(E\). पृष्ठ ऊर्जा निकालनें के लिए यह माना जाता है कि प्रत्येक न्यूक्लियॉन 12 न्यक्लियानों से आकर्षित होता है। \(\left(a_1, a_2\right.\) व \(a_3\) नियतांक हैं) नीचे दिये गये विकल्पों से अधिकतम उपयुक्त उत्तर चुनिए: 2023 कठिन
- 45. ऐल्फा क्षय का साधारण उदाहरण है \({ }_{92}^{238} \mathrm{U} \longrightarrow{ }_{90}^{234} \mathrm{Th}+{ }_2 \mathrm{He}^4+\mathrm{Q}\) दिया है: \({ }_{92}^{238} \mathrm{U}=238.05060 \mathrm{u},\) \({ }_{90}^{234} \mathrm{Th}=234.04360 \mathrm{u},\) \({ }_2^4 \mathrm{He}=4.00260 \mathrm{u}\) \(1 \mathrm{u}=931.5 \frac{\mathrm{MeV}}{\mathrm{c}^2}\) \({ }_{92}^{238} \mathrm{U}\) के ऐल्फा क्षय के दौरान मुक्त हुई ऊर्जा \((\mathrm{Q})\)____________\(\mathrm{MeV}\) है। 2023 मध्यम
- 46. दो रेडियोसक्रिय तत्वों \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) के परमाणुओं की संख्या प्रारम्भ में समान है। \(\mathrm{A}\) की अर्द्धायु, \(\mathrm{B}\) की औसत आयु के समान है। यदि \(\lambda_{\mathrm{A}}\) एवं \(\mathrm{B} \lambda_{\mathrm{B}}, \mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) के क्रमशः क्षय नियतांक हैं, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से सही सम्बन्ध चुनिए: 2023 आसान
- 47. एक मुक्त न्यूट्रॉन, एक प्रोटॉन में क्षयित होता है, किन्तु एक मुक्त प्रोटॉन, न्यूट्रॉन में क्षयित नही होता है। यह होता है, क्योंकि :- 2023 मध्यम
- 48. एक नाभिक दो छोटे भागों में विखण्डित होता है जिनके वेगों का अनुपात \(3: 2\) है। इनके नाभिकीय आकारों का अनुपात \(\left(\frac{x}{3}\right)^{\frac{1}{3}}\) है। ' \(x\) ' का मान______________ है। 2023 मध्यम
- 49. एक नाभिक दो नाभिकीय खण्डों में इस प्रकार विखण्डित होता है कि उनके नाभिकीय आकारों का अनुपात \(1: 2^{1 / 3}\) है। उनकी क्रमशः संगत चालों का अनुपात \(\mathrm{n}: 1\) है। \(\mathrm{n}\) का मान___________है। 2023 मध्यम
- 50. एक रेडियो एक्टिव नाभिक का क्षय दो विभिन्न प्रक्रम में होता है। प्रथम प्रक्रम की अर्द्ध आयु \(5\) मिनट तथा दूसरे प्रक्रम की अर्द्धआयु \(30\) से. है। नाभिक की प्रभावी अर्द्धआयु की गणना \(\frac{\alpha}{11}\) से. की गयी है। \(\alpha\) का मान______________ है। 2023 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में STD 12 - नाभिक के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 127 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
STD 12 - नाभिक का कौन-सा टॉपिक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है?
Law of Radioactivity by Rutherford and Soddy and Half Life and Mean Life, 51 प्रश्नों के साथ; उसके बाद द्रव्यमान-ऊर्जा, नाभिकीय बंधन-ऊर्जा, 38 प्रश्नों के साथ।
STD 12 - नाभिक के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
9% आसान, 57% मध्यम और 34% कठिन।