प्रश्न
नए पहले23 में से 1–23 प्रश्न
- 1. 2m लंबाई और \( 0.2\,mm^{2} \) अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल वाले एक बेलनाकार चालक में 1.6 A विद्युत धारा प्रवाहित होती है जब इसके सिरों को 2V की बैटरी से जोड़ा जाता है। चालक में इलेक्ट्रॉनों की गतिशीलता \( \alpha\times10^{-3} m^{2}/V.s \) है। \( \alpha \) का मान है:
(इलेक्ट्रॉन सांद्रता \( =5\times10^{28}/m^{3} \) और इलेक्ट्रॉन आवेश \( =1.6\times10^{-19} C \)) 2026 आसान - 2. एक समांतर प्लेट संधारित्र जिसका क्षेत्रफल \(A=16 \mathrm{~cm}^2\) और प्लेटों के बीच की दूरी 10 cm है, को एक DC धारा द्वारा आवेशित किया जाता है। संधारित्र के अंदर और प्लेटों के समांतर, \(\mathrm{A}_0=3.2 \mathrm{~cm}^2\) क्षेत्रफल की एक काल्पनिक समतल सतह पर विचार करें। किसी क्षण, परिपथ में धारा 6A है। उसी क्षण \(\mathrm{A}_0\) से होकर विस्थापन धारा ________ mA है। 2025 मध्यम
- 3. किसी पदार्थ में तापान्तर ऊष्मा ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित कर सकता है। ऊष्मा ऊर्जा का संचयन करने के लिए, पदार्थ में _________ होना चाहिए। 2025 आसान
- 4. किसी तार से समय के फलन के रूप में प्रवाहित धारा \(\mathrm{I}(\mathrm{t})=0.02 \mathrm{t}+0.01 \mathrm{~A}\) के रूप में दी गई है। \(t=1 s\) से \(t=2 s\) तक तार से प्रवाहित होने वाला आवेश है : 2025 मध्यम
- 5. एक चालक में धारा को \(I=3 t^2+4 t^3\) के रूप में व्यक्त किया जाता है, जहाँ \(I\) एम्पीयर में है और \(t\) सेकंड में है। चालक के एक अनुभाग से \(t=1\) s से \(t=2 \mathrm{~s}\) के दौरान प्रवाहित होने वाले विद्युत आवेश की मात्रा _______ \(\mathrm{C}\) है। 2024 कठिन
- 6. किसी तार में प्रवाहित धारा व्यंजक \(\mathrm{I}=\mathrm{I}_0+\beta \mathrm{t}\) के अनुसार समय के साथ परिवर्तित होती है, जहाँ \(\mathrm{I}_0=20 \mathrm{~A}\) तथा \(\beta=3 \mathrm{~A} / \mathrm{s}\) है। \(20\) से. में तार के किसी परिच्छेद से गुजरने वाले विद्युत आवेश की मात्रा है : 2024 कठिन
- 7. \(25.0 \mathrm{~mm}^2\) के अनुपृस्थ परिच्छेद क्षेत्रफल के एकतार में \(2 \mathrm{~A}\) की एक धारा प्रवाहित होती है। एक घन मीटर में मुक्त इलैक्ट्रानों की संख्या \(2.0 \times 10^{28}\) है। इलैक्ट्रानों का अनुगमन वेग_______ \(\times 10^{-6} \mathrm{~ms}^{-1}\) है (दिया है, इलैक्ट्रान पर आवेश \(=1.6 \times 10^{-19} \mathrm{C}\) )। 2023 आसान
- 8. आरोपित विधुत क्षेत्र के अधीन एक धात्विक चालक प्लेट में चालक के मुक्त इलेक्ट्रॉन : 2023 मध्यम
- 9. किसी चालक में प्रवाहित आवेश \(\mathrm{Q}(\mathrm{t})=\alpha \mathrm{t}-\beta \mathrm{t}^2+\gamma \mathrm{t}^3\) के अनुसार समय के साथ परिवर्तित हो रहा है। जहाँ \(\alpha, \beta\) एवं \(\gamma\) स्थिरांक है। धारा का न्यूनतम मान है : 2023 मध्यम
- 10. किसी विद्युत परिपथ में जुडे हुए एक चालक के इलेक्ट्रोनों का अपवाह वेग \(V_d\) है। अब यह चालक, किसी दूसरे चालक द्वारा बदल दिया जाता है, जो कि समान पदार्थ से बना है एवं इसकी लम्बाई पहले वाले के समान किन्तु अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल दोगुना है। यदि आरोपित वोल्टेज समान रहता है, तो इलेक्ट्रोनों का नया अपवाह वेग होगा: 2023 आसान
- 11. ताँबे में मुक्त इलेक्ट्रॉनों का संख्या घनत्व लगभग \(8 \times 10^{28} \mathrm{~m}^{-3}\) है। ताँबे का एक तार जिसका अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(2 \times 10^{-6} \mathrm{~m}^2\) है एवं उसमें \(3.2 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित हो रही है। इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन________\(\times 10^{-6} \mathrm{~ms}^{-1}\) है। 2023 आसान
- 12. \(A.\) चालक के तापमान में वृद्धि के साथ, इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग का मान घटता है। \(B.\) अपवाह वेग का मान, दिए हुए चालक के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती होता है। \(C.\) अपवाह वेग, चालक पर आरोपित विभवान्तर के मान पर निर्भर नहीं करता है। \(D.\) इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग का मान, चालक की लम्बाई के व्युत्क्रमानुपाती होता है। \(E.\) चालक के तापमान में वृद्धि के साथ, अपवाह वेग का मान बढ़ता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए : 2022 कठिन
- 13. त्रिज्या \(4\,mm\) वाले एक बेलनाकार तार में धारा घनत्व \(4 \times 10^6\,Am ^{-2}\) है। तार के बाहृय भाग से त्रिज्यीय दूरी \(\frac{R}{2}\) तथा \(R\) के मध्य प्रवाहित धारा \(\pi A\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
- 14. त्रिज्या \(r =4.0\,mm\) के बेलनाकार तार में धारा घनत्व \(1.0 \times 10^6 A / m ^2\) है। तार के \(r / 2\) से \(r\) त्रिज्यीय दूरी के बाहरी भाग में प्रवाहित धारा \(x \pi A\) है। \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
- 15. \(0.04\,m ^{2}\) अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल के मैग्नीशियम के किसी अरैखिक तार से \(5\, A\) की धारा प्रवाहित हो रही है। तार के प्रत्येक बिन्दु पर धारा घनत्व की दिशा अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल के एकांक सदिश के साथ \(60^{\circ}\) का कोण बनाती है। इस चालक के प्रत्येक बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र का परिमाण ....\({V} / {m}\) होगा। (मैग्नीशियम की प्रतिरोधकता \(\rho=44 \times 10^{-8}\, \Omega m\) ) 2021 कठिन
- 16. दर्शाए गए परिपथ में समय \(t =3.2\, s\) पर धारा का मान \(......\,A\) होगा। [वोल्टता वितरण \(V ( t )\) को आरेख \((1)\) तथा परिपथ को आरेख \((2)\) में दर्शाया गया है।]
2021 कठिन - 17. एक तार जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(5 \,mm ^{2}\) है से \(10\, A\) की धारा प्रवाहित हो रही है। अपवाह वेग का मान \(2 \times 10^{-3}\, ms ^{-1}\) है। तार के प्रति घन मीटर में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या \(......\) है । 2021 मध्यम
- 18. किसी तार से प्रवाहित धारा समय पर निम्न रूप से निर्भर करती हैं \(i =\alpha_{0} t +\beta t ^{2}\) यहाँ \(\alpha_{0}=20\;A / s\) तथा \(\beta=8 \;As ^{-2}\) है इस तार के किसी भाग से \(15\; s\) में प्रवाहित होने वाला आवेश होगा। 2021 मध्यम
- 19. \(PQ\) एक चालक है जिसकी लम्बाई \('l'\) और इसके पष्ठों के अनुप्रस्थ काट की त्रिज्याएं क्रमशः \(r_{1}\) और \(r_{2}\) \(\left( r _{2}< r _{1}\right)\) हैं। चित्र के अनुसार, एक बैटरी, जिसका \(\operatorname{emf} E\) है को \(PQ\) के सिरों से जोड़ा गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में सही विकल्प को चुनिए ( \(P\) से \(Q\) की ओर जाते हुए) :
2021 कठिन - 20. अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या \(5\, mm\) वाले ताँबे (प्रतिरोधकता \(\left.=1.7 \times 10^{-8}\, \Omega m \right)\) के एक चालक से \(5\, A\) की धारा प्रवाहित होती है। यदि आवेशों का अपवाह वेग \(1.1 \times 10^{-3} \,m / s\) है तो उनकी गतिशीलता \(.......\,m^2/Vs\) होगी। 2019 मध्यम
- 21. किसी परिपथ में संधारित्र प्लेट पर आवेश को समय के फलन के रूप में चित्र में दर्शाया गया है। \(t =4 \,s\) पर धारा का मान \(........\,\mu A\) है।
2019 आसान - 22. ताँबे के \(5\, mm ^{2}\) अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के एक तार से जब \(1.5\, A\) की धारा बहती है तो इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन वेग \((\) drift velocity\()\) \(v\) है। यदि ताँबे में इलेक्ट्रॉनों की संख्या का घनत्व \(9 \times 10^{28} \, m ^{3}\) है, तो \(v\) का \(mm / s\) में, सन्निकट मान होगा (दिया है : इलेक्ट्रॉन का आवेश \(=1.6 \times 10^{-19} \,C\) ) 2019 मध्यम
- 23. \(0.1\, m\) लंबे किसी तार के सिरों के बीच \(5\, V\) विभवांतर आरोपित करने से इलेक्ट्रॉनों की अपवाह (ड्रिफ्ट) चाल \(2.5 \times 10^{-4} ms ^{-1}\) होती है। यदि इस तार में इलेक्ट्रॉन घनत्व \(8 \times 10^{28} m ^{-3}\) हो तो, इसके पदार्थ की प्रतिरोधकता लगभग हांगी : 2015 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - विद्युत धारा के अन्य टॉपिक
- 27प्रश्न Electric Cells and Combination of cells in Series and Parallel
- 12प्रश्न Combination of Resistors - Series and Parallel
- 23प्रश्न Potentiometer
- 26प्रश्न मीटर सेतु
- 81प्रश्न समतुल्य पतिरोध
- 41प्रश्न विद्युत ऊर्जा और शक्ति
- 42प्रश्न ओम का नियम, प्रतिरोधकता और चालकता
- 14प्रश्न किरखोफ के नियम
- 6प्रश्न Carbon resistors and Color code for Carbon resistors
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में विद्युत धार, धारा घनत्व, अपवाह वेग, विश्रांत काल के कितने प्रश्न आए हैं?
2015–2026 के 23 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
विद्युत धार, धारा घनत्व, अपवाह वेग, विश्रांत काल के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
26% आसान, 43% मध्यम और 30% कठिन।