ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी

Polarisation of Light and Malus' Law PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Polarisation of Light and Malus' Law पर STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के 19 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

19प्रश्न
169STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 68% कठिन 32%

प्रश्न

नए पहले

19 में से 1–19 प्रश्न

  1. 1. किसी निश्चित तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश दो ध्रुवकों के संयोजन से गुजरता है जिनके संचरण अक्ष क्षैतिज अक्ष के सापेक्ष क्रमशः \(30°\) और \(90°\) पर हैं। एक तीसरा ध्रुवक जिसका संचरण अक्ष क्षैतिज अक्ष के सापेक्ष \(60°\) पर है, मौजूदा दो ध्रुवकों के बीच रखा गया है। तीसरे ध्रुवक के साथ और उसके बिना निर्गत तीव्रताओं का अनुपात ______ है। 2026 कठिन
  2. 2. तीव्रता \(I_o\) का एक अध्रुवित प्रकाश एक ध्रुवक से गुजरता है और फिर एक निश्चित प्रकाशिक रूप से सक्रिय विलयन से और अंत में यह विश्लेषक तक पहुँचता है। यदि विश्लेषक और ध्रुवक के बीच का कोण \(0°\) है और विश्लेषक से निकलने वाले प्रकाश की तीव्रता \(\dfrac{3}{8}I_o\) है, तो विश्लेषक के सापेक्ष विलयन द्वारा प्रकाश के घूर्णन का कोण _______ डिग्री है। 2026 मध्यम
  3. 3. दो ध्रुवक \(P_1\) और \(P_2\) इस प्रकार रखे गए हैं कि पारगमित प्रकाश की तीव्रता शून्य हो जाएगी। एक तीसरा ध्रुवक \(P_3\) \(P_1\) और \(\mathrm{P}_2\) के मध्य \(\mathrm{P}_2\) और \(\mathrm{P}_3\) के बीच एक विशेष कोण पर डाला जाता है। तीनों ध्रुवकों से गुजरने वाले प्रकाश की पारगमित तीव्रता अधिकतम है। ध्रुवकों \(\mathrm{P}_2\) और \(\mathrm{P}_3\) के बीच का कोण _______ है। 2025 मध्यम
  4. 4. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, तीन ध्रुवकों को चित्र में दर्शाए अनुसार रखा गया है। \(P_1\) और \(P_2\) के संचरण अक्ष एक दूसरे के लंबवत हैं। ध्रुवक \(P_3\) दोनों झिर्रियों को अपने संचरण अक्ष के साथ \(P_1\) और \(P_2\) के अक्षों से \(45^{\circ}\) पर ढकता है। \(\lambda\) तरंगदैर्घ्य और \(I_0\) तीव्रता का एक अध्रुवित प्रकाश \(P_1\) और \(P_2\) पर आपतित होता है। \(P_3\) के बाद एक बिंदु पर तीव्रता, जहाँ \(s_1\) और \(s_2\) से आने वाली प्रकाश तरंगों के बीच पथांतर \(\frac{\lambda}{3}\) है, वो कितनी होगी?
    2025 कठिन
  5. 5. \(\mathrm{I}_0\) तीव्रता के एक अध्रुवित प्रकाश पुँज को एक पोलेराइड \(\mathrm{A}\) से गुजारा जाता है तथा इसके बाद दूसरे पोलेराइड \(\mathrm{B}\) से गुजारा जाता है, जिसका मुख्य तल \(\mathrm{A}\) के मुख्य तल के सापेक्ष \(45^{\circ}\) का कोण बनाता है। निष्कासित प्रकाश की तीव्रता है : 2024 कठिन
  6. 6. \(I _{0}\) तीव्रता वाले अध्रुवित प्रकाश की पुंज पहले पोलेराइड \(A\) से गुजरता और फिर पोलेराइड \(B\) से जो कि पोलेराइड \(A\) के सापेक्ष मुख्य अक्ष से \(45^{\circ}\) का कोण बनाता है। निर्गत प्रकाश की तीव्रता _______ होगी। 2024 मध्यम
  7. 7. \(32 \mathrm{Wm}^{-2}\) तीव्रता वाला अध्रुवित प्रकाश, तीन पोलेरॉइडों के संयोजन से पारित होंता है जो कि इस प्रकार रखें हैं कि अंतिम पोलेरॉइड का पारित अक्ष, प्रथम पोलेरॉइड के पारित अक्ष के लम्बवत है। यदि निर्गत प्रकाश की तीव्रता \(3 \mathrm{Wm}^{-2}\) है, तो पहले दो पोलेरॉइडों के पारित अक्षों के बीच का कोण____________\({ }^{\circ}\) (डिग्री) है। 2023 मध्यम
  8. 8. ' \(n\) ' ध्रुवक चादरें इस प्रकार व्यवस्थित की गई हैं कि प्रत्येक अपनी पूर्ववर्ती चादर से \(45^{\circ}\) का कोण बनाती है। इस व्यवस्था में एक \(I\) तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश आप्रतित होता है। निर्गत तीव्रता \(\frac{I}{64}\) प्राप्त होती है। \(n\) का मान होगा: 2023 मध्यम
  9. 9. दिये गये चित्र में तीन एक समान पोलेराइड \(\mathrm{P}_1, \mathrm{P}_2\) तथा \(P_3\) को एक दूसरे के बाद क्रमागत रूप से रखा गया है। \(\mathrm{P}_1\) की अक्ष के सापेक्ष \(\mathrm{P}_2\) व \(\mathrm{P}_3\) की परित अक्ष क्रमशः \(60^{\circ}\) तथा \(90^{\circ}\) के कोण पर झुकी है। \(\mathrm{S}\) स्रोत की तीव्रता \(256 \frac{\mathrm{W}}{\mathrm{m}^2}\) है। बिन्दु \(\mathrm{O}\) पर प्रकाश की तीव्रता __________________ \(-\frac{\mathrm{W}}{\mathrm{m}^2}\) हैं।
    2023 मध्यम
  10. 10. दो पोलेरॉइड \(\mathrm{A}\) तथा \(\mathrm{B}\) इस प्रकार स्थित हैं कि उनके पारित-अक्ष एक-दूसरे के लम्बवत है। अब कोई अन्य पोलेरॉइड \(\mathrm{C}, \mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) के बीच में उनके कोणीय द्विभाजक पर रखा जाता है। यदि अध्रुवित प्रकाश की तीव्रता \(\mathrm{I}_0\) है, तो पोलेरॉइड \(\mathrm{B}\) से निर्गत होने के बाद पारगमित प्रकाश की तीव्रता होगी : 2023 मध्यम
  11. 11. एक \(2 I _0\) तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश किरण पुंज एक पोलेरॉइड \(P\) से गुजरता है फिर दूसरे पोलेरॉइड \(Q\) से गुजरता है, जो कि कुछ इस तरह व्यवस्थित है कि \(Q\) का पारित अक्ष, \(P\) के पारित अक्ष से \(30^{\circ}\) का कोण बना रहा है। निर्गत प्रकाश की तीव्रता है : 2022 मध्यम
  12. 12. ध्रुवण के एक प्रयोग में किसी पोलरॉइजर पर कोई अधुवित प्रकाश पुंज आपतित हो रहा है। विश्लेषक से निर्गत प्रकाश पुंज की तीव्रता \(100\) ल्यूमेन मापी गयी है। अब यदि विश्लेषक को क्षैतिज अक्ष (प्रकाश की दिशा) के परित: \(30^{\circ}\) पर दक्षिणावर्त दिशा में घुमा दिया जाए तो निर्गत प्रकाश की तीव्रता \(\dots\) ल्यूमेन होगी। 2021 कठिन
  13. 13. एक प्रकाश स्त्रोत पर्दे के सामने रखा है। पर्दे पर प्रकाश की तीव्रता \(I\) है। प्रकाश स्त्रोत तथा पर्दे के बीच दो पोलेरॉइड़ \(P_{1}\) तथा \(P_{2}\) इस प्रकार रखे जाते है कि पर्दे पर प्रकाश की तीव्रता \(I / 2\) होती है, \(P _{2}\) को \(\dots\) (डिग्री) कोण से घुमाया जाए कि पर्दे पर प्रकाश तीव्रता \(\frac{3 I }{8}\) हो जाए। 2021 मध्यम
  14. 14. एक ध्रुवक-विश्लेषक युग्म (polarizer-analyser set) को इस प्रकार से समायोजित किया गया है कि विश्लेषक से निकलकर आने वाले प्रकाश की तीव्रता मूल प्रकाश की \(10\, \%\) है। यदि इस युग्म में प्रकाश का अवशोषण न होता, तो विश्लेषक को ....\(^o\) मान के कोण से घुमाने पर उससे बाहर आने वाले प्रकाश की तीव्रता शून्य हो जायेगी? 2020 मध्यम
  15. 15. वृहत् अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल तथा \(3.3\, Wm ^{-2}\) एकसमान तीव्रता वाला एक समतल ध्रुवित प्रकाश पुंज एक ध्रुवक (अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(3 \times 10^{-4} \,m ^{2}\) ) पर लम्बवत् आपतित होता है जो \(31.4 \,rad / s\) कोणीय चाल से इसकी अक्ष के सापेक्ष घूणर्न करता है। प्रति घूर्णन ध्रुवक से गुजरने वाले प्रकाश की ऊर्जा लगभग \(........\, \times 10^{-4} \,J\) होगी। 2020 कठिन
  16. 16. तीन ध्रुवकों \(P _{1}, P _{2}\) तथा \(P _{3}\) को इस तरह रखते हैं कि \(P _{3}\) की पास-अक्ष \(P _{1}\) की पास अक्ष से क्रॉसित है। \(P _{2}\) की पास-अक्ष \(P _{3}\) की पास-अक्ष से \(60^{\circ}\) कोण पर है। जब एक \(I _{0}\) तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश किरण पुंज \(P _{1}\) पर आपतित होता है तो इस तीन ध्रुवकों के समायोजन से \(I\) तीव्रता का प्रकाश किरण पुंज निर्गत होता है। अनुपात \(\left( I _{0} / I \right)\) का निकटतम मान होगा। 2019 कठिन
  17. 17. \(I\) तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश दो ध्रुवकों \(A\) के बाद \(B\) वाले संयोजन पर आपतित होता है। निर्गत प्रकाश की तीव्रता \(I / 2\) है। यदि \(A\) तथा \(B\) के बीच एक तीसरा ध्रुवक \(C\) रख देते हैं तो निर्गत प्रकाश की तीव्रता घटकर \(I / 3\) हो जाती है। \(A\) और \(C\) ध्रुवकों के बीच कोण \(\theta\) है। तब 2018 मध्यम
  18. 18. तीव्रता \(I\) का अध्रुवित प्रकाश एक आदर्श पोलरॉइड \(A\) से गुजरता है। इसी तरह का एक और पोलरॉइड \(B\) को पोलरॉइड \(A\) के पीछे रखा गया है। पोलरॉइड \(B\) के पश्चात् प्रकाश की तीव्रता \(\frac{ I }{2}\) पायी जाती है। अब एक और उसी तरह के पोलरॉइड \(C\) को \(A\) तथा \(B\) के बीच रखा जाता है जिससे \(B\) के पश्चात् तीव्रता \(\frac{ I }{8}\) पायी जाती है। पोलरॉइड \(A\) तथा \(C\) के बीच का कोण होगा 2018 मध्यम
  19. 19. ध्रुवण के अन्योन्य लम्बवत् तलों वाले समतल ध्रुवीय प्रकाश की दो पुंज \(A\) एवं \(B\) एक पोलरायड़ द्वारा देखी जाती है। उस स्थिति से जब पुंज \(A\) की अधिकतम तीव्रता है (और पुंज \(B\) की शून्य तीव्रता है ) पोलरायड का \(30^{\circ}\) से घूर्णन दोनों पुंजों को एकसमान \(I_{A}\) एवं \(I_{B}\) हैं, तब \(\frac{I_{A}}{I_{B}}\) का मान है: 2014 मध्यम

STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Polarisation of Light and Malus' Law के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 19 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Polarisation of Light and Malus' Law के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 68% मध्यम और 32% कठिन।