प्रश्न
नए पहले47 में से 1–47 प्रश्न
- 1. \(100 \Omega\) प्रतिरोध वाला एक चल कुंडली गैल्वेनोमीटर 1 mA की धारा के लिए पूर्ण पैमाना विक्षेप दर्शाता है। इस गैल्वेनोमीटर को 5 mA की धारा के लिए पूर्ण पैमाना विक्षेप दर्शाने वाले अमीटर में बदलने के लिए आवश्यक प्रतिरोध का मान _________ \(\Omega\) है। 2026 आसान
- 2. एक चल कुंडली गैल्वेनोमीटर को जब \(2\,\Omega\) प्रतिरोध के साथ शंट किया जाता है, तो यह \(500\) mA की धारा के लिए पूर्ण पैमाने का विक्षेप देता है। जब \(470\,\Omega\) का एक प्रतिरोध श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, तो यह उस पर \(10\) V का विभव लगाने पर पूर्ण पैमाने का विक्षेप देता है। गैल्वेनोमीटर कुंडली के प्रतिरोध का मान __________ \(\Omega\) है। 2026 कठिन
- 3. दो प्रतिरोधक, प्रत्येक \(100 \Omega\) के, एक 9 V बैटरी के साथ श्रेणी क्रम में जुड़े हैं। प्रतिरोधकों में से किसी एक के सिरों पर विभव पात मापने के लिए \(400 \Omega\) प्रतिरोध वाला एक वोल्टमीटर जोड़ा गया है। वोल्टमीटर का पाठ्यांक _________ V है। 2026 आसान
- 4. एक वोल्टमीटर जिसका आंतरिक प्रतिरोध \(x\ \Omega\) है, को \(20\) V तक मापने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसकी मापन सीमा को \(30\) V तक बढ़ाने के लिए, आवश्यक संशोधन है _____। 2026 मध्यम
- 5. एक चल कुंडली गैल्वेनोमीटर (MCG) पर विचार करें:
A. चल कुंडली गैल्वेनोमीटर में मरोड़ी स्थिरांक की विमाएँ \(\left[\mathrm{ML}^2 \mathrm{~T}^{-2}\right]\) होती हैं।
B. धारा सुग्राहिता बढ़ाने से आवश्यक रूप से वोल्टता सुग्राहिता नहीं बढ़ सकती है।
C. यदि हम फेरों की संख्या \((\mathrm{N})\) को दोगुना \((2 \mathrm{~N})\) कर देते हैं, तो वोल्टता सुग्राहिता दोगुनी हो जाती है।
D. MCG को गैल्वेनोमीटर के समानांतर में एक बड़े मान का शंट प्रतिरोध जोड़कर एमीटर में परिवर्तित किया जा सकता है।
E. MCG की धारा सुग्राहिता कुंडली के फेरों की संख्या के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें: 2025 मध्यम - 6. एक चल कुंडली गैल्वेनोमीटर में, दो चल कुंडलियों \(M_1\) और \(M_2\) के निम्नलिखित विवरण हैं :
\(\begin{aligned}
& \mathrm{R}_1=5 \Omega, \mathrm{~N}_1=15, \mathrm{~A}_1=3.6 \times 10^{-3} \mathrm{~m}^2, \mathrm{~B}_1=0.25 \mathrm{~T} \\
& \mathrm{R}_2=7 \Omega, \mathrm{~N}_2=21, \mathrm{~A}_2=1.8 \times 10^{-3} \mathrm{~m}^2, \mathrm{~B}_2=0.50 \mathrm{~T}
\end{aligned}\)
यह मानते हुए कि दोनों कुंडलियों के लिए स्प्रिंग का मरोड़ नियतांक समान है, \(M_1\) और \(M_2\) की वोल्टता सुग्राहिता का अनुपात क्या होगा? 2025 मध्यम - 7. एक गैल्वेनोमीटर जिसका कुंडली प्रतिरोध \(30 \Omega\) है, को पूर्ण-स्केल विक्षेप के लिए 20 mA धारा की आवश्यकता होती है। यदि इस गैल्वेनोमीटर का उपयोग करके अधिकतम 3 A धारा मापी जानी है, तो गैल्वेनोमीटर में जोड़े जाने वाले शंट का प्रतिरोध \(\frac{30}{X} \Omega\) होना चाहिए, जहाँ \(X\) ________ है। 2025 मध्यम
- 8. नीचे दर्शाए गए चित्र में, \(150.4 \Omega\) का एक प्रतिरोध \(240 \Omega\) प्रतिरोध वाले एमीटर A के साथ श्रेणीक्रम में जुड़ा है। एक \(10 \Omega\) का शंट प्रतिरोध एमीटर के समानांतर क्रम में जुड़ा है। एमीटर का पाठ्यांक _____ mA है।
2025 मध्यम - 9. \(10 \Omega\) प्रतिरोध की कुंडली वाले एक धारामापी में \(3 \mathrm{~mA}\) धारा के लिए पूर्ण पैमाने के बराबर विक्षेप प्रदर्शित करता है। \(8 \mathrm{~A}\) धारा मापन में इसके लिए, शन्ट कितना होना चाहिए : 2024 कठिन
- 10. \(200 \mu \mathrm{A}\) की धारा एक चल कुंडली धारामापी में \(60^{\circ}\) का विक्षेप देती है। \(\frac{\pi}{10}\) रेडियन विक्षेप उत्पन्न करने के लिए धारा होगी : 2024 कठिन
- 11. अर्ध-विक्षेपण विधि द्वारा गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध ज्ञात करने के प्रयोग में, \(1/\theta\) और प्रतिरोध बॉक्स के प्रतिरोध \((R)\) के बीच का आलेख चित्र में दर्शाया गया है। गैल्वेनोमीटर का दक्षतांक _______ \(\times 10^{-1}\) A / division है। [स्रोत का विद्युत वाहक बल (emf) 2V है]
2024 कठिन - 12. दिए गए चित्र में, एक एमीटर \(A\) में एक \(240 \Omega\) कुंडली होती है जो एक \(10 \Omega\) शंट के समानांतर जुड़ी होती है। एमीटर का पाठ्यांक _______ \(\mathrm{mA}\) है।
2024 कठिन - 13. एक अमीटर में, मुख्य धारा का \(5 \%\) भाग गैल्वेनोमीटर से गुजरता है। यदि गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध \(\mathrm{G}\) हो तो अमीटर का प्रतिरोध _______ होगा। 2024 कठिन
- 14. एक चल कुंडली गेल्वेनोमीटर में \(100\) फेरे है तथा प्रत्येक फेरे का क्षेत्रफल \(2.0 \mathrm{~cm}^2\) है। चुम्बक द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र \(0.01 \mathrm{~T}\) है तथा कुंडली में उत्पन्न विक्षेप \(0.05\) रेडियन है जब इसमें गुजरने वाली धारा \(10 \mathrm{~mA}\) है। निलंबन तार का मरोड़ स्थिरांक \(\mathrm{x} \times 10^{-5} \mathrm{~N}-\mathrm{m} / \mathrm{rad}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 15. एक गैल्वेनोमीटर जिसका प्रतिरोध \(100 \Omega\) है, जब उसे \(400 \Omega\) के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है, तो वह \(10 \mathrm{~V}\) तक का वोल्टेज मापता है। गैल्वेनोमीटर को \(10 \mathrm{~A}\) तक पढ़ने वाले एमीटर में बदलने के लिए आवश्यक प्रतिरोध का मान \(\mathrm{x} \times 10^{-2} \Omega\) है। \(\mathrm{x}\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 16. एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध \(50 \Omega\) है और यह \(5 \mathrm{~mA}\) की अधिकतम धारा को प्रवाहित होने देता है। इसे \(100 \mathrm{~V}\) माप सकने वाले वोल्टमीटर में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक श्रेणी क्रम प्रतिरोध क्या है? 2024 कठिन
- 17. एक गैल्वेनोमीटर की कुंडली का प्रतिरोध \(200 \Omega\) है, जिसका पूर्ण पैमाने का विक्षेप \(20 \mu \mathrm{A}\) पर है। इसे \((0-20) \mathrm{mA}\) परिसर के एमीटर के रूप में उपयोग करने के लिए जोड़ा जाने वाला प्रतिरोध का मान _______ है। 2024 कठिन
- 18. जब चल कुंडली धारामापी से \(24 \Omega\) का शन्ट जोड़ा जाता है तो इसका विक्षेप \(25\) खानों से घटकर \(5\) खानों के बराबर रह जाता है। धारामापी कुंडली का प्रतिरोध होगा : 2024 कठिन
- 19. एक चल कुंडली धारामापी की धारा सुग्राहीता \(25 \%\) बढ़ा दी जाती है। यह वृद्धि, कुंडली के घेरों की संख्या एवं तार के अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल में परिवर्तन करने से प्राप्त होती है, जबकि धारामापी कुंडली का प्रतिरोध नियत रखा जाता है। वोल्टेज सुग्राहिता में हुआ प्रतिशत परिवर्तन होगा: 2023 मध्यम
- 20. एक चलकुण्डली धारामापी की कुण्डली में गुजरने वाली धारा \(10 \mathrm{~mA}\) के लिए इसकी कुण्डली में विक्षेप 0.05 रेडियन हैं। यदि निलंबन तार का मरोडी नियतांक \(4.0 \times 10^{-5} \mathrm{Nm} \mathrm{rad}^{-1}\), चुम्बकीय क्षेत्र \(0.01 \mathrm{~T}\) तथा कुण्डली में घेरो की संख्या \(200\) हो तो प्रत्येक घेरे क्षेत्रफल \(\left(\right.\) सेमी \(\left.^2\right)\) है - 2023 मध्यम
- 21. जब किसी चल कुंडली धारामापी के साथ \(5 \Omega\) का प्रतिरोध पार्श्व क्रम में लगाया जाता है तो \(250 \mathrm{~mA}\) धारा के लिए पूर्ण विक्षेप (फुल स्केल विक्षेप) प्रदर्शित होता है। हालांकि जब इसके साथ \(1050 \Omega\) का प्रतिरोध श्रेणी क्रम में लगाया जाता है तो यह \(25\) volt के लिए पूर्ण विक्षेप देता है। धारामापी का प्रतिरोध____________\(\Omega\) है। 2023 कठिन
- 22. नीचे दो कथन दिए गए है: कथन \(I\) : यदि किसी चलकुंडली धारामापी की कुंडली के फेरों की संख्या को दोगुना कर दिया जाए तो धारा सुग्राहिता दो गुनी हो जाती है। कथन \(II\) : किसी चलकुंडली धारामापी की धारा सुग्राहिता को केवल कुंडली के फेरों की संख्या को बढ़ाकर बढ़ाने से उसकी वोल्टेज सुग्राहिता भी उसी समान अनुपात में बढ़ती है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 23. विद्युत वाहक बल \(90 \mathrm{~V}\) वाले एक सेल को प्रत्येक \(100 \Omega\) प्रतिरोध वाले दो प्रतिरोधकों के श्रेणी संयोजन पर जोड़ा गया है। प्रत्येक प्रतिरोधक पर विभवान्तर को नापने के लिये \(400 \Omega\) प्रतिरोध के वोल्ट मीटर को प्रयुक्त किया जाता है। वोल्टमीटर का पाठ्यांक होगा :- 2023 मध्यम
- 24. \(72\,\Omega\) का एक गेल्वेनोमीटर \(8\,\Omega\) प्रतिरोध से शंटित किया जाता है। कुल धारा का कितना प्रतिशत गेल्वेनोमीटर से गुजरेगा \(......\%\) 2022 मध्यम
- 25. एक गैल्वानोमीटर की धारा सुग्राहीता बढ़ाई जा सकती है : \((A)\) घेरों की संख्या को घटाकर \((B)\) चुम्बकीय क्षेत्र को बढ़ाकर \((C)\) कुण्डली के क्षेत्रफल को कम करके \((D)\) स्प्रिंग के टॉरसनल स्थिरांक को घटाकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें : 2022 मध्यम
- 26. एक शिक्षक ने अपनी भौतिकी प्रयोगशाला में एक गैल्वेनोमीटर के प्रतिरोध (G) को निर्धारित करने के लिए एक प्रयोग आंवटित किया। छात्रों ने गैल्वेनोमीटर में \(\frac{1}{3}\) विक्षेप के लिए प्रेक्षण किया।निम्न में से कौनसा विकल्प \(G\) के मापे गये मान के लिये सत्य है ? 2022 कठिन
- 27. यदि प्रतिरोध \(G\) व शंट \(S\) वाले परिवर्तित गैल्वेनोमीटर में \(n\) विक्षेप की वास्तविक संख्या को दर्शाता है तो कुल धारा \(I\) क्या होगी जब दक्षता गुणांक \(K\) है? 2022 मध्यम
- 28. एक \(5\, \Omega\) से परिर्वत (शन्टिड) धारा मापी को लीजिए जिसमें \(2\) प्रतिशत धारा प्रवाहित होती है। दिये गये धारामापी का प्रतिरोध कितना है ? (\(\Omega\) में) 2021 मध्यम
- 29. कुल \(50\) भाग के पैमाने पर पूर्ण विक्षेप के लिए, धारामापी में \(50\) मिलीवोल्ट वोल्टेज की आवश्यकता पड़ती है। धारामापी का प्रतिरोध, जब इसकी धारा सुग्राहिता \(2\) भाग\(/\)मिलीएम्पियर है, \(.....\) ओम होगा 2021 मध्यम
- 30. एक गैल्वेनोमापी की कुंडली का प्रतिरोध \(100 \,\Omega\) है तथा इसमें से \(1\, mA\) विधुत धारा बहने पर यह पूरी तरह से विक्षेपित हो जाता है। यदि इसे एक ऐसे वोल्टमापी में बदलना हो जो \(10 \,V\) विभवान्तर लगाने पर पूरा विक्षेपित हो जाये तो इस पर लगाये जाने वाले प्रतिरोध का मान ......\(k\Omega\) होगा ? 2020 मध्यम
- 31. एक परिपथ, जो कि ओह्म के नियम का सत्यापन करता हे, ये एमीटर तथा वोल्टमीटर का उपयोग श्रेणी या समान्तर क्रम में प्रतिरोधक के साथ सही जोड़कर किया गया है। तो इस परिपथ मे - 2020 मध्यम
- 32. \(G\) प्रतिरोध के एक गैल्वेनोमीटर को श्रेणीक्रम में प्रतिरोध \(R _{1}\) लगाकर एक \(0-1\, V\) परास के विभवमापी में बदला जाता है। इस विभवमापी की परास को \(0-2 \,V\) बनाने के लिए \(R _{1}\) के श्रेणीक्रम में लगाने वाले अतिरिक्त प्रतिरोध का मान होगा। 2020 कठिन
- 33. एक चल कुंडली गैल्वेनोमीटर, की पूर्ण विक्षेप धारा का मान \(10^{-4} \,A\) है। इसको एक \(0-5 \,V\) परास के वोल्टमीटर में बदलने के लिये \(2 \,M \Omega\) के प्रतिरोध की आवश्यकता होती है। तो इसे एक \(0-10\, mA\) परास के अमीटर में बदलने के लिये किस शंट प्रतिरोध की आवश्यकता होगी। 2019 मध्यम
- 34. एक चल कुण्डली धारामापी में \(175\) फेरों वाली तथा \(1\, cm ^{2}\) क्षेत्रफल की एक कुण्डली लगी है। इसमें मरोड़ांक \(10^{-6}\, N - m / rad\) वाले एक मरोड़ बैण्ड का प्रयोग होता है। इस कुण्डली को एक चुम्बकीय क्षेत्र \(B\) में रखते हैं जो कि इसके समतल के समान्तर है। \(1 \,mA\) धारा के लिये कुण्डली में विक्षेप \(1^{\circ}\) है। \(B\) का मान (टेस्ला में) लगभग हैं। 2019 मध्यम
- 35. एक धारामापी जिसका प्रतिरोध \(20\, \Omega\) है तथा दोनों और \(30\) भाग हैं, की धारा सुग्राहिता \(0.005\) एम्पियर/भाग है। कितना प्रतिरोध श्रेणीबद्ध क्रम में लगाये कि, इसको \(15 \,V\) तक के एक वोल्टमीटर के रूप में प्रयोग किया जा सके? ( \(\Omega\) में) 2019 कठिन
- 36. एक धारामापी का प्रतिरोध \(50\, \Omega\) है तथा इससे अधिकतम \(0.002\, A\) धारा प्रवाहित हो सकती है। इसको \(0-0.5\,A\) परास के अमीटर में परिवर्तित करने के लिये इसमें कितना प्रतिरोध जोड़ना चाहिये ? (\(ohm\) में) 2019 मध्यम
- 37. एक गतिमान कुण्डलित गैल्वनोमीटर का प्रतिरोध \(50\, \Omega\) है। यह \(4\) \(mA\) की धार पर पूर्ण विचलन को दर्शाता है। इस गैल्वनोमीटर का उपयोग करके एक वोल्टमीटर बनाया जाता है, जिसका प्रतरोध \(5\, k\, \Omega\) है। इस वोल्टमीटर का उपयोग करके जिस अधिकतम वोल्टता का मापन किया जा सकता है। वह लगभग \(......\,V\) होगा। 2019 मध्यम
- 38. प्रतिरोध \(50\) ओम वाले एक गेल्वेनोमीटर में \(25\) भाग है जब इससे \(4 \times 10^{-4}\, A\) धारा प्रवाहित होती है तो इसकी सुई (पाईन्टर) एक भाग विक्षेप दर्शाती है। इस गेल्वेनोमीटर को \(2.5\, V\) परास वाले वोल्टमीटर के रूप में प्रयुक्त करने के लिये इससे जोड़ा जाने वाला प्रतिरोध \(........\,ohm\) होगा। 2019 मध्यम
- 39. \(25 \Omega\) कुण्डली प्रतिरोध के एक धारामापी में पूर्ण विक्षेप के लिये \(1\; mA\) धारा चाहिये। इसे \(2\; A\) तक धारा पढ़ने योग्य अमीटर बनाने के लिये शंट प्रतिरोध का सत्रिकट मान होना चाहिये 2018 कठिन
- 40. अर्द्ध विक्षेप विधि द्वारा, एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध ज्ञात करने हेतु एक परिपथ में \(6 \;V\) की बैटरी तथा एक \(11 \;k \Omega\) के उच्च प्रतिरोध का प्रयोग किया जाता है। गैल्वेनोमीटर की धारा सुग्रहिता (figure - of - merit) \(60 \mu A\) /डिविज़न है। जब परिपथ में धारा प्रवाहित की जाती है तो, शन्ट प्रतिरोध की अनुपस्थिति में, गैल्वेनोमीटर में \(\theta=9\) डिविजन का विक्षेप होता है। विक्षेप का मान \(\theta / 2\) करने के लिये, शन्ट प्रतिरोध का निकटतम मान होगा \(\dots \; \Omega\) 2018 कठिन
- 41. \(15\, \Omega\) के कुण्डली प्रतिरोध के गैल्वेनोमीटर से जब \(5\, mA\) की धारा प्रवाहित की जाती है तो वह पूर्ण स्केल विक्षेप दर्शाता है। इसे \(0-10\, V\) परास के विभवमापी में बदलने के लिये किस मान के प्रतिरोध को गैल्वेनोमीटर के साथ श्रेणी क्रम में लगाना होगा? 2017 मध्यम
- 42. एक \(50 \Omega\) का प्रतिरोध एक \(5\; V\) की बैटरी से जुड़ा हुआ है। एक गैल्वेनोमीटर जिसका प्रतिरोध \(100 \Omega\) है, को एम्पीयरमीटर के रूप में प्रयोग किया जाना है। गैल्वेनोमीटर के साथ एक प्रतिरोध \(r_{s}\) संयोजित है। यदि इस संयोजन में मापित धारा एम्पीयरमीटर को हटाने पर मापित धारा के मान से \(1 \%\) के भीतर हो तो निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन उचित होगा ? 2016 कठिन
- 43. एक गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध \(G\) मापने के लिये अर्द्धविक्षेप तरीके का इस्तेमाल किया गया जिसमें बैटरी की \(\operatorname{emf} \; V_{E}\) है। प्रतिरोध \(R\) के लिये \(\theta\) विक्षेप मिला। शंट-प्रतिरोध \(S\) के लिये आधा विक्षेप मिला। तब \(G, R\) तथा \(S\) किस समीकरण से संबंधित हैं 2016 कठिन
- 44. एक गैल्वेनोमीटर के तार का प्रतिरोध \(100\, \Omega\) है। \(1\, mA\) धारा प्रवाहित करने पर इसमें पूर्ण-स्केल विक्षेप मिलता है। इस गैल्वेनोमीटर को \(10 \,A\) के एमीटर में बदलने के लिये जो प्रतिरोध लगाना होगा वह है 2016 मध्यम
- 45. एक गेल्वनोमीटर की स्केल \(50\) भागों में बंटी है। बैटरी का आंतरिक प्रतिरोध शून्य है। यदि \(R=2400 \Omega\) है तो विक्षेप \(=40\) भाग है। यदि \(R=4900 \Omega\) है तो विक्षेप \(=20\) भाग है। तब हम निर्धारित कर सकते हैं कि
2016 कठिन - 46. दर्शाये परिपथ चित्रों \((A, B, C\) एवं \(D)\) में, \(R\) एक अन्य उच्च प्रतिरोध है और \(S\) गैल्वैनोमापी प्रतिरोध \(G\) की कोटि का प्रतिरोध है। गैल्वैनोमापी का प्रतिरोध एवं दक्षतांक निकालने के अर्द्ध-विक्षेपण विधि के संगत सही परिपथ चिन्हित है इससे
2014 कठिन - 47. कथन \(1 :\) किसी अमीटर का परास जितना अधिक होता हैं उसका प्रतिरोध भी उतना ही बढ़ेगा। कथन \(2 :\) अमीटर का परास बढ़ाने के लिए इसके सिरो के मध्य शण्ट जोड़ा जाता है। 2013 आसान
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - गतिमान आवेश और चुंबकत्व के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में चल कुंडली गैल्वेनोमीटर के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 47 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
चल कुंडली गैल्वेनोमीटर के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
6% आसान, 49% मध्यम और 45% कठिन।