ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण

चाल का बहिर्वाह टोरिसेली का नियम PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

चाल का बहिर्वाह टोरिसेली का नियम पर STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण के 9 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

9प्रश्न
104STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 44% कठिन 56%

प्रश्न

नए पहले

9 में से 1–9 प्रश्न

  1. 1. एक \(40\) cm त्रिज्या वाला बेलनाकार बर्तन पानी से पूरी तरह भरा हुआ है और उसकी धारिता \(528\) dm\(^3\) (dm : डेसीमीटर) है। बर्तन को एक ऐसे ठोस गुटके पर रखा गया है जिसकी ऊँचाई ठीक बर्तन की ऊँचाई के समान है। यदि पानी के ऊपरी स्तर से \(70\) cm नीचे एक छोटा छेद बनाया जाता है, तो प्रारंभ में जमीन पर गिरने वाले पानी की क्षैतिज परास __________ cm है। 2026 कठिन
  2. 2. एक पूर्णतः भरे हुए बेलनाकार पानी के टैंक पर विचार कीजिए जिसकी ऊँचाई 1.6 m और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(0.5 \mathrm{~m}^2\) है। इसकी भुजा में एक छोटा छिद्र है जो तल से 90 cm की ऊँचाई पर है। मान लीजिए, छिद्र का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल पानी के टैंक के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल की तुलना में नगण्य है। यदि टैंक में पानी की ऊपरी सतह पर 50 kg का भार लगाया जाता है तो छिद्र खुलने के क्षण में बाहर निकलने वाले पानी का वेग होगा : \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right)\) 2025 कठिन
  3. 3. किसी बडे टेंक का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(0.5\,m ^2\) है। इसके पेंदे के निकट एक पतला छेद है जिसका अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(1\,cm ^2\) है। टेंक में शीर्ष पर पानी पर \(25\,kg\) का भार लगाया जाता है। टेंक में पानी की चाल नगण्य माने। जब टेंक में पैंदे से पानी के स्तर की ऊचाई \(40\,cm\) है तो छिद्र से निकलने वाले पानी का वेग \(cms ^{-1}\) में ज्ञात कीजिए। \(\left[ g =10\,ms ^{-2}\right]\) 2022 मध्यम
  4. 4. माना \(1\,m\) त्रिज्या वाली बेलनाकार टंकी पानी से भरी है। पानी का ऊपरी तल, टंकी की तली से \(15\,m\) की ऊँचाई पर है। तली से \(5 m\) की ऊँचाई पर, टंकी की दिवार में एक छेद है। किसी पिस्टन की सहायता से, पानी के ऊपरी तल पर \(5 \times 10^5\,N\) का एक बल आरोपित किया जाता है। छेद से बाहर आने वाली धारा की गति \(..........m/s\) होगी (दिया है, वातावरण दाब \(P _{ A }=1.01 \times 10^5 Pa\), पानी का घनत्व \(\rho_w=1000 \,g / m ^3\), गुरूत्वीय त्वरण \(g =10\,m / s ^2\) )
    2022 कठिन
  5. 5. ऊर्ध्वाधर दीवारे वाली किसी टंकी में जल का स्तर \(12 \,m\) ऊँचाई तक है। जल स्तर से नीचे गहराई \('h'\) पर इस टंकी की किसी दीवार में कोई छिद्र बनाया गया है। ' \(h\) ' का वह मान जिसके लिए निर्गत जल धारा का धरती पर गिरने का परिसर अधिकतम होगा \(.......\) मीटर। 2021 मध्यम
  6. 6. एक समतल तली के बड़े टैंक मे पानी \(10^{-4} \,m ^{3} s ^{-1}\) से भर रहा है और इसकी तली में बने \(1\, cm ^{2}\) क्षेत्रफल के एक छेद से पानी बाहर भी बह रहा है। यदि पानी की टैंक में ऊँचाई स्थिर है तो इस ऊँचाई का मान \(.......\,cm\) होगा । 2019 मध्यम
  7. 7. \(\rho\) घनत्व का द्रव \(a\) त्रिज्या वाले होज़ पाईप में से क्षैतिज चाल \(v\) से निकल रहा है और एक जाल से टकराता है। \(50\, \%\) द्रव जाल से अप्रभावित निकल जाता है, \(25\, \%\) द्रव का संवेग शून्य हो जाता है तथा \(25 \,\%\) द्रव उसी चाल से वापस आ जाता है। जाल पर परिणामी दाब होगा। 2019 कठिन
  8. 8. पानी की एक टंकी ऊपर से खुली हुयी है तथा इसमें पानी का स्थर स्थिर है। इसकी दीवार में उपस्थित एक \(2 \,cm\) त्रिज्या के वृत्ताकार छेद से पानी \(0.74 \,m ^{3} / min\) की दर से बह रहा है। इस छेद के केन्द्र की पानी की सतह से गहराई का सन्निकट मान \(......\,m\) होगा। 2019 मध्यम
  9. 9. अनुप्रस्थ काट \(A\) वाले एक बेलनाकार बर्तन में पानी ऊँचाई \(h\) तक भरा है। इसकी तली में त्रिज्या \(' a '\) का एक छिद्र है। वह समय, जिसमें यह बर्तन रिक्त हो जाएगा, है 2014 कठिन

STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में चाल का बहिर्वाह टोरिसेली का नियम के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 9 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

चाल का बहिर्वाह टोरिसेली का नियम के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 44% मध्यम और 56% कठिन।