प्रश्न
नए पहले6 में से 1–6 प्रश्न
- 1. सेल्सियस पैमाने पर किसी पिंड का तापमान \(40^{\circ} \mathrm{C}\) बढ़ जाता है। फेरनहिट पैमाने पर तापमान में वृद्धि _______ है। 2024 कठिन
- 2. दो तापमानों \(\mathrm{P}\) व \(\mathrm{Q}\) के बीच ग्राफ को चित्र में दर्शाया गया है। \(\mathrm{P}\) पैमाने के ऊपर निश्चित बिन्दु तथा निम्न निचले बिन्दु के बीच \(150\) बराबर भाग और \(\mathrm{Q}\) पैमाने पर \(100\) भाग है। दोनों पैमानों के मध्य परिवर्तन के लिए सबंध है -
2023 मध्यम - 3. एक खराब तापमापी पिघलते बर्फ को \(5^{\circ} \mathrm{C}\) तथा भाप को \(95^{\circ} \mathrm{C}\) मापता है। जब खराब तापमापी का मापन \(41^{\circ} \mathrm{C}\) हो तो परमताप पैमाने पर सही तापमान ....... \(\mathrm{K}\) होगा। 2023 मध्यम
- 4. किसी तापमापी के पैमाने ' \(\mathrm{X}\) ' पर पानी का क्वथनांक \(65^{\circ} \mathrm{X}\) एवं हिमांक \(-15^{\circ} \mathrm{X}\) है। माना \(\mathrm{X}\) पैमाना रेखीय है। फॉरेनहाइट पैमाने पर \(-95^{\circ} \mathrm{X}\) के संगत, तुल्य तापमान होगा: 2023 मध्यम
- 5. \(C _{1}, C _{2}\) तथा \(C _{3}\) तीन पात्र (containers) है जिनमें भिन्न-भिन्न तापमानों पर पानी रखा हुआ है। जब इन पात्रों से अलग-अलग मात्राओं में पानी लेकर मिलाया जाता है तो इस मिश्रण का अन्तिम तापमान \(T\) हो जाता हैं। पात्रों से लिये गये पाली की मात्रा (लीटर में) और तापमान \(T\) मा मान नीचे तालिका में दिया हुआ है। (यह माने कि मिश्रित करने की प्रक्रिया में ऊष्मा का क्षय नहीं हुआ है) \(\begin{array}{|c|c|c|c|}\hline \mathrm{C_{1 }} & {\mathrm{C}_{2}} & {\mathrm{C}_{3}} & {\mathrm{T}} \\ \hline {1 l} & {2 l} & {-} & {60^{\circ} \mathrm{C}} \\ \hline {-} & {1 l} & {2 l} & {30^{\circ} \mathrm{C}} \\ \hline {2 l} & {-} & {1 l} & {60^{\circ} \mathrm{C}} \\ \hline {1 l} & {1 l} & {1 l} & {\theta} \\ \hline\end{array}\) \(\theta\) के मान ( \({ }^{\circ} C\) में) के निकटतम पूर्णाक .... है। 2020 कठिन
- 6. रेखीय स्केल के अनुसार मापांकित एक तापमापी (thermometer) का पाठ्यांक उबलते हुए पानी के सम्पर्क में \(x _{0}\), तथा बर्फ के सम्पर्क में \(x _{0} / 3\) आता है। इस तापमापी को किसी वस्तु के सम्पर्क में रखने पर इसका पाठ्यांक \(x_{0} / 2\) आता है तो, वस्तु का तापमान \({ }^{\circ} C\) में क्या है? 2019 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - 10.1, थर्मोनेट्री, थर्मल विस्तार और कैलोरीमेट्री के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में ताप तथा ऊष्मा के कितने प्रश्न आए हैं?
2019–2024 के 6 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
ताप तथा ऊष्मा के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
0% आसान, 50% मध्यम और 50% कठिन।