प्रश्न
नए पहले24 में से 1–24 प्रश्न
- 1. \(AC\) प्रत्यावर्ती विद्युत वाहक बल \(\mathrm{E}=110 \sqrt{2} \sin 100 \mathrm{t}\) वोल्ट को \(2 \mu \mathrm{F}\) के एक संधारित्र पर लगाया जाता है, परिपथ में धारा का वर्ग माध्य मूल मान _______ \(\mathrm{mA}\) है। 2024 कठिन
- 2. एक बल्ब और एक संधारित्र एक प्रत्यावर्ती धारा (AC) आपूर्ति से श्रेणीक्रम में जुड़े हैं। तब संधारित्र की प्लेटों के बीच एक परावैद्युत रखा जाता है। बल्ब की चमक: 2024 कठिन
- 3. एक नगण्य प्रतिरोध की कुण्डली को एक \(90 \Omega\) के प्रतिरोधक के साथ \(120 \mathrm{~V}, 60 \mathrm{~Hz}\) आपूर्ति से श्रेणीक्रम में संयोजित किया गया है। प्रतिरोध के सिरों पर एक वोल्टमीटर \(36 \mathrm{~V}\) का पाठ्यांक दर्शाता है। कुण्डली का प्रेरकत्व _______ है। 2024 कठिन
- 4. एक प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में, तात्क्षणिक धारा शून्य होती है, जब तात्क्षणिक वोल्टता अधिकतम होती है। इस स्थिति में, स्रोत किससे जुड़ा हो सकता है? \(A\). शुद्ध प्रेरक। \(B\). शुद्ध संधारित्र। \(C\). शुद्ध प्रतिरोधक। \(D\). एक प्रेरक और संधारित्र का संयोजन। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2024 कठिन
- 5. जब एक कुंडली को एक \(20 \mathrm{~V}\) दिष्ट धारा आपूर्ति से जोड़ा जाता है, तो यह \(5 \mathrm{~A}\) की धारा खींचती है। जब इसे एक \(20 \mathrm{~V}, 50 \mathrm{~Hz}\) प्रत्यावर्ती धारा आपूर्ति से जोड़ा जाता है, तो यह \(4 \mathrm{~A}\) की धारा खींचती है। कुंडली का स्वप्रेरकत्व _______ \(\mathrm{mH}\) है। ( \(\pi=3\) लीजिए ) 2024 कठिन
- 6. \(150.0 \mu \mathrm{F}\) धारिता का एक संधारित्र को एक प्रत्यावर्ती स्त्रोत से जोड़ा है जिसका विद्युत वाहक बल \(\mathrm{E}=36 \sin (120 \pi \mathrm{t}) \mathrm{V}\) है। परिपथ में धारा का अधिकतम मान लगभग बराबर है: 2023 मध्यम
- 7. चित्रानुसार प्रदर्शित एक प्रेरकत्व \(200\,mH\), एक \(AC\) स्त्रोत \((220\,V\) तथा \(50\,Hz\) आवृति) के साथ जोड़ा जाता है। यदि स्त्रोत की तात्क्षणिक वोल्टता \(0\,V\) है तब अधिकतम धारा \(\frac{\sqrt{ a }}{\pi} A\) है। \(a\) का मान
2022 मध्यम - 8. एक \(500\,\mu F\) धारिता वाले संधारित्र को, किसी \(100\,V\) वाले दिष्ट धारा स्रोत के द्वारा पूर्णतः आवेशित किया जाता है। अब इसको \(50\,mH\) प्रेरकत्व के प्रेरक के साथ \(LC\) परिपथ बनाने के लिए जोड़ा जाता है। \(LC\) परिपथ में धारा का अधिकतम मान \(...............A\) होगा। 2022 मध्यम
- 9. एक प्रत्यावर्ती विद्युत वाहक बल \(( emf ) E =440\) \(\sin 100 \pi t\) है, जिसे एक परिपथ में आरोपित किया जाता है, इस परिपथ का प्रेरकत्व \(\frac{\sqrt{2}}{\pi} H\) है। यदि एक प्रत्यावर्ती धारामापी परिपथ में जोड़ा जाता है, तो धारामापी का पाठ्यांक \(.............A\) होगा: 2022 कठिन
- 10. एक श्रेणीबद्ध \(LR\) परिपथ में \(X _{ L }= R\) एवं परिपथ का शक्ति गुणांक \(P _1\) है। एक \(C\) धारिता का संधारित्र श्रेणी क्रम में इस प्रकार जोड़ा जाता है कि \(X _{ L }= X _{ C }\) एवं शक्ति गुणांक \(P _2\) हो जाता है, तो \(\frac{ P _1}{ P _2}\) अनुपात होगा : 2022 मध्यम
- 11. एक शुद्ध प्रेरकीय परिपथ में धारा की समीकरण \(5 \sin \left(49 \pi t -30^{\circ}\right)\) है। यदि प्रेरकत्व \(30\,mH\) है, तो प्रेरक के सिरों पर वोल्टता की समीकरण होगा: (दिया है \(\pi=\frac{22}{7}\)) 2022 मध्यम
- 12. जब किसी परिपथ-अवयव- \(X\) को \(100\,V\) शिखर मान वाले प्रत्यावर्ती धारा \((a.c.)\) स्रोत से जोड़ा जाता है, तो वह \(5\,A\) शिखर मान वाली धारा देता है, जो कि वोल्टेज के साथ समान कला में होती है। जब कोई दूसरा परिपथ-अवयव\(-Y\) समान \(a.c.\) स्रोत से जोड़ा जाता है, तो वह भी समान शिखर मान वाली धारा देता है, जो कि वोल्टेज से \(\frac{\pi}{2}\) पश्चगामी होती है। यदि \(X\) एवं \(Y\) श्रेणी क्रम में समान स्रोत से जोड़े जाते हैं, तो धारा का rms (वर्ग माध्य मूल) मान ऐम्पियर में क्या होगा? 2022 मध्यम
- 13. किसी समानान्तर पट्टिका संधारित्र में संचरण धारा (कंडक्सन करंट) का rms (वर्ग माध्य मूल) मान \(6.9\,\mu A\) है। यदि इस संधारित्र को \(230\,V\) एवं \(600\,rad / s\) कोणीय आवृत्ति वाले \(ac\) (प्रत्यावर्त धारा) स्त्रोत से जोड़ा जाता है, तो इसकी धारित का मान \(...........pF\) होगा . 2022 मध्यम
- 14. श्रेणी \(LCR\) परिपथ में, प्रेरकत्व, धारिता व प्रतिरोध क्रमश: \(L =100\,mH , C =100\,\mu\,F\) व \(R =10 \Omega\) है। उनको \(220\,V\) वोल्टता व \(50\,Hz\) आवृत्ति वाले प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत से जोड़ा जाता है। परिपथ में धारा का लगभग मान \(A\) में ज्ञात कीजिएं
2022 मध्यम - 15. आरेख में दर्शाए परिपथ में, प्रतिरोध, \(R =2.0\, \Omega\) के चार सर्वसम प्रतिरोधक, प्रेरकत्व \(L =2.0\, mH\) के दो सर्वसम प्रेरक तथा \(emf , E =9 \,V\) की एक आदर्श बैटरी संयोजित है। स्विच \('S'\) को बन्द करने पर इससे प्रवाहित धारा \(i=.....A\) होगी।
2021 कठिन - 16. नीचे आरेखों \((a)\) और \((b)\) में दो परिपथ दर्शाए गए हैं। एक चक्र में दोनों परिपथों में औसत शक्ति क्षय समान होगा यदि आवत्ति \(........\,rad / s\) है।
2021 कठिन - 17. यदि आवत्ति आधी कर दी जाए तो किसी शुद्ध प्रेरणिक परिपथ की प्रेरणिक प्रतिघात और धारा का क्या होगा ? 2021 मध्यम
- 18. एक \(LC\) परिपथ में प्रेरकत्व \(L =40\, mH\) तथा विधुत धारिता \(C =100\, \mu F\) है। यदि वोल्टेज \(V ( t )=10 \sin (314 t )\) इस परिपथ में लगायी जाये तो इसमें बहने वाली धारा होगी : 2020 कठिन
- 19. एक प्रेरकत्व कुण्डली की प्रतिघात (reactance) क्षमता \(100\, \Omega\) है। जब इसे \(1000 \,Hz\) आवृत्ति के एक प्रत्यावर्ती धारा \(( AC )\) के स्त्रोत से जोड़ा जाता है तो लगायी गई वोल्टता इसमें बहने वाली धारा से \(45^{\circ}\) आगे रहती है। कुण्डली के स्वप्रेरकत्व (self-inductance) का मान है। 2020 कठिन
- 20. चित्र में एक \(LR\) परिपथ दर्शाया है। यदि \(t =0\) पर कुँजी \(S\) को बन्द करते हैं, तो सेल से निकलने वाले आवेश का मान समयान्तराल \(t =0\) से \(t =\frac{ L }{ R }\) के बीच होगा।
2019 कठिन - 21. एक \(20\) हेनरी प्रेरण कुण्डली को \(10\) ओम प्रतिरोध से श्रेणी में जोड़ा गया है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। जब प्रतिरोध में क्षय ऊर्जा (जूल उष्मा) की दर प्रेरण कुण्डली में संचित चुम्बकीय ऊर्जा की दर के समान हो, उस समय की गणना कीजिये।
2019 कठिन - 22. जब एक विधुत वाहक बल \(e = e _{0} \sin (100 t )\), जहाँ \(t\) सेकण्ड में है, के प्रत्यावर्ती स्त्रोत को एक परिपथ से जोड़ते हैं तो विधुत वाहक बल \(e\) तथा धारा \(i\) में \(\frac{\pi}{4}\) का कलान्तर पाया जाता है। निम्न में से किस परिपथ में ऐसा होगा ? 2019 कठिन
- 23. एक आर्क लैम्म को प्रकाशित करने के लिये \(80\, V\) पर \(10\, A\) की दिष्ट धारा \((DC)\) की आवश्यकता होती है। उसी आर्क को \(220\, V \,( rms ) \,50 Hz\) प्रत्यावर्ती धारा \(( AC )\) से चलाने के लिये श्रेणी में लगने वाले प्रेरकत्व का मान है : 2016 मध्यम
- 24. एक ज्यावक्रीय वोल्टता \(V ( t )=100 \sin (500 t )\) एक विशुद्ध प्रेरकत्व \(L =0.02\; H\) पर लगाई जाती है। कुण्डली से प्रवाहित धारा है 2014 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में Different Type of AC Circuits के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2024 के 24 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
Different Type of AC Circuits के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
0% आसान, 46% मध्यम और 54% कठिन।