ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - परमाणु PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

2013–2026 के 124 प्रश्न। इलेक्ट्रान ऊर्जा सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

124प्रश्न
5टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 11% मध्यम 48% कठिन 40%

टॉपिक

5 टॉपिक

STD 12 - परमाणु के सभी प्रश्न

नए पहले

124 में से 1–50 प्रश्न

  1. 1. हाइड्रोजन परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(\dfrac{3h}{\pi}\) है, तो इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा _______ eV है। 2026 आसान
  2. 2. बोहर परमाणु की एक कक्षा में एक इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा \(-0.04 E _0 eV\) है, जहाँ \(E _0\) मूल अवस्था की ऊर्जा है। यदि इस कक्षा में इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(L\) है और h प्लांक नियतांक है, तो \(\frac{2 \pi L}{ h }\) _________ है : 2026 आसान
  3. 3. दो इलेक्ट्रॉन दो हाइड्रोजन सदृश परमाणुओं की कक्षाओं में क्रमशः \(3 \times 10^5 m / s\) और \(2.5 \times 10^5 m / s\) की चाल से गति कर रहे हैं। यदि इन कक्षाओं की त्रिज्याएँ लगभग समान हैं तो ऊर्जा स्तरों का संभावित क्रम क्रमशः _________ है। 2026 कठिन
  4. 4. हाइड्रोजन परमाणु स्पेक्ट्रम में, (R रिडबर्ग स्थिरांक है):
    A. लाइमैन श्रेणी के विकिरण की अधिकतम तरंगदैर्ध्य \(\frac{4}{3 R}\) है
    B. बामर श्रेणी स्पेक्ट्रम के दृश्य क्षेत्र में स्थित होती है
    C. पाश्चन श्रेणी के विकिरण की न्यूनतम तरंगदैर्ध्य \(\frac{9}{R}\) है
    D. लाइमैन श्रेणी की न्यूनतम तरंगदैर्ध्य \(\frac{5}{4 R}\) है
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
    2026 मध्यम
  5. 5. रदरफोर्ड के अल्फा-कण प्रकीर्णन प्रयोग में, केवल कुछ अल्फा-कण ही वापस लौटते हैं क्योंकि
    A. सोने के परमाणु के नाभिक का आकार, सोने के परमाणु के आकार की तुलना में बहुत छोटा होता है।
    B. अल्फा-कण और सोने के नाभिक पर आवेश समान होता है।
    C. कुछ अल्फा-कणों के लिए संघट्ट प्राचल न्यूनतम होता है।
    D. कुछ अल्फा-कणों की गतिज ऊर्जा बहुत अधिक होती है।
    E. केवल कुछ अल्फा-कण ही नाभिकों के साथ आमने-सामने की टक्कर करते हैं।
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
    2026 मध्यम
  6. 6. हाइड्रोजन परमाणु में, इलेक्ट्रॉन उच्च कक्षा (\(i\)) से निम्न कक्षा (\(f\)) में संक्रमण करता है। कक्षाओं की त्रिज्याओं का अनुपात \(r_i : r_f = 16 : 4\) दिया गया है। इस संक्रमण के कारण उत्सर्जित फोटॉन की तरंगदैर्घ्य _____ nm है।
    (दिया गया है रिडबर्ग नियतांक \(= 1.0973 \times 10^7\) /m)
    2026 कठिन
  7. 7. लाइमन श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्ध्य 91 nm है। पाश्चन और बामर श्रेणियों की सबसे बड़ी तरंगदैर्ध्य के बीच का अंतर लगभग __________ nm है। 2026 मध्यम
  8. 8. हाइड्रोजन परमाणुओं की बामर श्रेणी की \(1^{st}\) तथा \(2^{nd}\) रेखा के फोटॉनों के संवेग का अनुपात \(\alpha/\beta\) है। \(\alpha\) और \(\beta\) के संभावित मान हैं:- 2026 मध्यम
  9. 9. यदि एक अल्फा कण, जिसकी ऊर्जा 7.7 MeV है, उसको एक पतली स्वर्ण पन्नी पर बमबारी की जाती है, तो नाभिक से उसकी निकटतम पहुँच की दूरी _________ m है।
    (स्वर्ण का परमाणु क्रमांक \(=79\) तथा \(\frac{1}{4 \pi \epsilon_0}=9 \times 10^9\) (SI इकाइयों में))
    2026 कठिन
  10. 10. बोहर के परमाणु मॉडल की हाइड्रोजन सदृश आयनों के लिए वैधता मानते हुए, अपनी मूल अवस्था में \(\mathrm{Li}^{++}\) आयन की त्रिज्या \(\frac{1}{X} a_0\) द्वारा दी जाती है, जहाँ \(X=\) _______. (जहाँ \(\mathrm{a}_0\) प्रथम बोहर त्रिज्या है।) 2025 आसान
  11. 11. बोहर मॉडल के हाइड्रोजन सदृश परमाणुओं पर विचार करते हुए, \(\mathrm{Li}^{2+}\) और \(\mathrm{He}^{+}\) में इलेक्ट्रॉन की \(5^{\text {th}}\) कक्षा की त्रिज्या का अनुपात _______ है। 2025 आसान
  12. 12. बोर कक्षा में इलेक्ट्रॉन की परिक्रमण आवृत्ति मुख्य क्वांटम संख्या \(n\) के साथ किस प्रकार परिवर्तित होती है? 2025 आसान
  13. 13. एक बोर परमाणु में, इलेक्ट्रॉन के अवस्था A से अवस्था C में संक्रमण के दौरान उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य \(2000 Å\) है और जब इलेक्ट्रॉन अवस्था B से अवस्था C में संक्रमण करता है तो यह \(6000 Å\) हो जाती है। तब इलेक्ट्रॉन के अवस्था A से अवस्था B में संक्रमण के दौरान उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य क्या है? 2025 मध्यम
  14. 14. एक हाइड्रोजन परमाणु के लिए, लाइमन श्रेणी की सबसे बड़ी तरंगदैर्घ्य का बाल्मर श्रेणी की सबसे बड़ी तरंगदैर्घ्य से अनुपात _______ है। 2025 आसान
  15. 15. एक हाइड्रोजन सदृश आयन में, द्वितीय उत्तेजन ऊर्जा अवस्था और मूल अवस्था के बीच ऊर्जा अंतर 108.8 eV है। आयन का परमाणु क्रमांक _______ है। 2025 मध्यम
  16. 16. एक इलेक्ट्रॉन को एकसमान चुंबकीय क्षेत्र B के लंबवत प्रक्षेपित किया जाता है, तो वह एक वृत्त में गति करता है। यदि बोर का क्वांटीकरण लागू होता है, तो प्रथम उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉनिक कक्षा की त्रिज्या है: 2025 मध्यम
  17. 17. हाइड्रोजन परमाणु के लिए बोहर के परमाणु मॉडल पर विचार करते हुए :
    (A) H परमाणु की मूल अवस्था में ऊर्जा \(\mathrm{He}^{+}\) आयन की प्रथम उत्तेजित अवस्था की ऊर्जा के समान है।
    (B) H परमाणु की मूल अवस्था में ऊर्जा \(\mathrm{Li}^{++}\) आयन की द्वितीय उत्तेजित अवस्था की ऊर्जा के समान है।
    (C) H परमाणु की मूल अवस्था में ऊर्जा \(\mathrm{He}^{+}\) आयन की मूल अवस्था की ऊर्जा के समान है।
    (D) \(\mathrm{He}^{+}\) आयन की प्रथम उत्तेजित अवस्था में ऊर्जा \(\mathrm{Li}^{++}\) आयन की मूल अवस्था की ऊर्जा के समान है।
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
    2025 आसान
  18. 18. हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था में एक इलेक्ट्रॉन की कक्षीय त्रिज्या \(5.3 \times 10^{-11} \mathrm{~m}\) है जबकि तीसरी उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन के लिए यह \(8.48 \times 10^{-10} \mathrm{~m}\) है। उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन की दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य का मूल अवस्था में इलेक्ट्रॉन की दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य से अनुपात _______ है। 2025 आसान
  19. 19. हाइड्रोजन परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन, जो प्रारंभ में चौथी उत्तेजित अवस्था में है, 2.86 eV ऊर्जा का एक फोटॉन उत्सर्जित करके \(\mathrm{n}^{\text {th }}\) ऊर्जा अवस्था में संक्रमण करता है। \(n\) का पूर्णांक मान ____ होगा। 2025 आसान
  20. 20. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A के रूप में अंकित किया गया है और दूसरे को कारण R के रूप में अंकित किया गया है।
    अभिकथन A : बोहर मॉडल केवल हाइड्रोजन और हाइड्रोजन-सदृश परमाणुओं पर लागू होता है।
    कारण R : बोहर मॉडल के सूत्रण में इलेक्ट्रॉनों के मध्य प्रतिकर्षण बल शामिल नहीं होता है।
    उपर्युक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
    2025 आसान
  21. 21. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
    कथन (I) : प्लांक नियतांक और कोणीय संवेग की विमाएँ समान हैं।
    कथन (II) : बोहर के मॉडल में इलेक्ट्रॉन केवल उन्हीं कक्षाओं में नाभिक के चारों ओर घूमते हैं जिनके लिए कोणीय संवेग प्लांक नियतांक का पूर्णांक गुणज होता है।
    उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
    2025 मध्यम
  22. 22. बोहर के परमाणु के लिए इलेक्ट्रॉन की तीसरी स्थिर कक्षा की त्रिज्या \(R\) है। चौथी स्थिर कक्षा की त्रिज्या क्या होगी? 2024 मध्यम
  23. 23. बोहर के सिद्धांत के अनुसार, हाइड्रोजन परमाणु की 4वीं कक्षा में परिक्रमा कर रहे एक इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग _______ है। 2024 कठिन
  24. 24. बोहर परमाणु के इलेक्ट्रान की तीसरी स्थाई कक्षा की त्रिज्या \(\mathrm{R}\) है। चौथी स्थाई कक्षा की त्रिज्या होगी: 2024 कठिन
  25. 25. एक अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग में, \(\alpha\) कण के लिए न्यूनतम दूरी \(4.5 \times 10^{-14} \mathrm{~m}\) है। यदि लक्ष्य नाभिक का परमाणु क्रमांक \(80\) है, तो \(\alpha\)-कण का अधिकतम वेग लगभग _______ \(\times 10^5\) \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) है। \(\left(\frac{1}{4 \pi \epsilon_0}=9 \times 10^9 \mathrm{SI}\right.\) मात्रक, \(\alpha\) कण का द्रव्यमान \(=\) \(\left.6.72 \times 10^{-27} \mathrm{~kg}\right)\) 2024 कठिन
  26. 26. एक हाइड्रोजन परमाणु अपनी अवस्था \(n=3\) से \(\mathrm{n}=2\) में बदलता है। प्रतिक्षेप के कारण, उत्सर्जित प्रकाश के तरंगदैर्घ्य में प्रतिशत परिवर्तन लगभग \(1 \times 10^{-\mathrm{n}}\) है। \(\mathrm{n}\) का मान _______ है। [दिया है: \(\mathrm{Rhc}=13.6 \mathrm{eV}, \mathrm{hc}=1242 \mathrm{eV} \mathrm{nm}\), \(\mathrm{h}=6.6 \times 10^{-34} \mathrm{~J} \mathrm{~s}\), हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान \(\left.=1.6 \times 10^{-27} \mathrm{~kg}\right]\) 2024 कठिन
  27. 27. एक हाइड्रोजन परमाणु को मूल अवस्था में \(10.2 \mathrm{eV}\) ऊर्जा दी जाती है। इलेक्ट्रॉनों के संक्रमण के कारण कितनी स्पेक्ट्रमी रेखाएँ उत्सर्जित होंगी? 2024 मध्यम
  28. 28. एक हाइड्रोजन परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग _______ के समानुपाती होता है। (जहाँ \(\mathrm{r}\) इलेक्ट्रॉन की कक्षा की त्रिज्या है) 2024 कठिन
  29. 29. एक इलेक्ट्रॉन \(\mathrm{Ze}\) धनात्मक आवेश वाले नाभिक के चारों ओर एक वृत्त में घूमता है। इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा ( \(E\) ) और उसकी स्थितिज ऊर्जा \((U)\) के बीच सही संबंध _______ है। 2024 कठिन
  30. 30. एक विशेष हाइड्रोजन-सदृश आयन \(3 \times 10^{15} \mathrm{~Hz}\) आवृत्ति का विकिरण उत्सर्जित करता है जब यह \(n=2\) से \(n=1\) में संक्रमण करता है। \(n=3\) से \(n=1\) में संक्रमण में उत्सर्जित विकिरण की आवृत्ति \(\frac{x}{9} \times 10^{15} \mathrm{~Hz}\) है, जब \(x=\) = _____। 2024 कठिन
  31. 31. हाइड्रोजन परमाणु के लिए बामर श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्ध्य और लाइमैन श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्ध्य का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  32. 32. हाइड्रोजन परमाणु की किसी कक्षा की त्रिज्या \(8.48\mathring A \) है। यदि इस कक्षा में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा \(\mathrm{E} / \mathrm{x}\) है, तो \(\mathrm{x}=\) _______। (दिया गया है \(a_0=0.529 \mathring A, E=\) मूल अवस्था में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा) 2024 कठिन
  33. 33. हाइड्रोजन परमाणु की किसी उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रान की ऊर्जा \(\mathrm{E}_{\mathrm{n}}=-0.85 \mathrm{eV}\) है। निम्न ऊर्जा स्तर की ओर अधिकतम अनुमोदित संक्रमणों की संख्या _______ है। 2024 कठिन
  34. 34. हाइड्रोजन परमाणु की पाँचवीं उत्तेजित अवस्था में एक इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा व स्थितिज ऊर्जा के परिमाण का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  35. 35. हाइड्रोजन परमाणु पर \(\mathrm{V}\) विभवान्तर द्वारा त्वरित इलैक्ट्रानों की बमबारी की जाती है जिसके कारण हाइड्रोजन परमाणु उत्तेजित हो जाता है। यदि प्रयोग \(\mathrm{T}=0 \mathrm{~K}\) पर किया गया हो तो उत्सर्जन स्पैक्ट्रम में किसी बॉमर श्रेणी रेखा को प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम विभान्तर \(\frac{\alpha}{10} \mathrm{~V}\) होगा। तब \(\alpha=\) _______ 2024 कठिन
  36. 36. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की लाइमैन श्रेणी में स्पेक्ट्रमी रेखाओं की सबसे कम तरंगदैर्ध्य \(915\)\(A\) है। बामर श्रेणी में स्पेक्ट्रमी रेखाओं की सबसे लंबी तरंगदैर्ध्य _______ \(A\) होगी। 2024 कठिन
  37. 37. जब एक हाइड्रोजन परमाणु \(\mathrm{n}=2\) से \(\mathrm{n}=1\) में जाता है और एक फोटॉन उत्सर्जित करता है, तो इसकी प्रतिक्षेप चाल \(\frac{\mathrm{x}}{5} \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। जहाँ \(\mathrm{x}=\) _______। (उपयोग करें: हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान\(\left.=1.6 \times 10^{-27 /} \ \mathrm{kg}\right)\) 2024 कठिन
  38. 38. मूल अवस्था में एक हाइड्रोजन परमाणु द्वारा बामर श्रेणी में विकिरण उत्सर्जित करने के लिए आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा लगभग _______ है। 2024 कठिन
  39. 39. \(\mathrm{n}\) वीं बोहर कक्षा में घूमते हुए एक इलेक्ट्रान का चुंबकीय आधूर्ण \(\mu_n\) है। यदि \(\mu_n\) \(\alpha\) \(n^x\) है तो \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  40. 40. नीचे दो कथन दिए गए है : कथन-\(I\) : परमाणु का अधिकतम द्रव्यमान तथा इसका समस्त धनावेश एक छोटे से भाग नाभिक में पाया जाता है तथा इलेक्ट्रॉन इसके चारों और परिक्रमा करते है, यह रूथरफोर्ड मॉडल है। कथन-\(II\) : परमाणु धनावेश का एक गोलीय बादल है जिसमें इलेक्ट्रॉन धंसे रहते है, यह રૂથरफोर्ड मॉडल का एक विशिष्ट रूप है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए। 2024 कठिन
  41. 41. पाश्चन श्रेणी से संबंधित सबसे लंबी तरंगदैर्ध्य _______ है। (दिया गया है \(R_H=1.097 \times 10^7 \mathrm{SI}\) मात्रक) 2024 कठिन
  42. 42. यदि हाइड्रोजन की लाइमन श्रेणी के प्रथम सदस्य की तंरगदेर्ध्य \(\lambda\) है, तब द्वितीय सदस्य की तंरगदैर्ध्य _______ होगी। 2024 कठिन
  43. 43. यदि रिडबर्ग नियतांक \(\mathrm{R}\) हो तो पाश्चन श्रेणी में विकिरण की सबसे बड़ी तरंगदैर्ध्य \(\frac{\alpha}{7 \mathrm{R}}\) होगी, जहाँ \(\alpha=\) . . . . . . | 2024 कठिन
  44. 44. बोहर के परमाणु में, इलेक्ट्रॉन की द्वितीय स्थायी कक्षा की त्रिज्या \(\mathrm{R}\) है। तृतीय कक्षा की त्रिज्या  \(...........R\) होगी : 2023 आसान
  45. 45. बोहर के परमाणु में इलेक्ट्रॉन की द्वितीय स्थिर कक्षा की त्रिज्या \(R\) है। तीसरी कक्षा की त्रिज्या होगी 2023 मध्यम
  46. 46. बोहर कक्षा में इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(\mathrm{L}\) है। यदि इलेक्ट्रॉन को हाइड्रोजन परमाणु की दूसरी कक्षा में घूमना है, तो कोणीय संवेग में हुआ परिवर्तन होगा: 2023 मध्यम
  47. 47. बोहर मॉडल के \(\mathrm{He}^{+}\)की द्वितीय कक्षा की त्रिज्या \(r_1\) है, एवं इसके \(\mathrm{Be}^{3+}\) की चतुर्थ कक्षा की त्रिज्या \(r_2\) है। यदि अनुपात \(\frac{r_2}{r_1}\) है \(x: 1\) । तो \(x\) का मान_______________है। 2023 मध्यम
  48. 48. बॉमर श्रेणी में \(\mathrm{H}_\alpha\) एवं \(\mathrm{H}_\beta\) स्पैक्ट्रमी रेखाओं के तंरगदैर्ध्यो का अनुपात \(\frac{x}{20}\) है। \(x\) का मान__________है। 2023 मध्यम
  49. 49. दिए गए चित्रानुसार \(\mathrm{A}, \mathrm{B}\) एवं \(\mathrm{C}\) हाइड्रोजन परमाणु के क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उत्तेजित ऊर्जा स्तर हैं। दो तरंगदैर्यों का अनुपात \(\left(\right.\) अर्थात \(\left.\frac{\lambda_1}{\lambda_2}\right)\) यदि \(\frac{7}{4 \mathrm{n}}\) हो, तब \(\mathrm{n}\) का मान होगा____________|
    2023 कठिन
  50. 50. एक हाइड्रोजन परमाणु के ऊर्जा स्तरों को नीचे चित्र में दर्शाया गया है। न्यूनतम तरंग़ दैर्ध्य के संगत उत्सर्जन संक्रमण है:
    2023 मध्यम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में STD 12 - परमाणु के कितने प्रश्न आए हैं?

2013–2026 के 124 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

STD 12 - परमाणु का कौन-सा टॉपिक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है?

इलेक्ट्रान ऊर्जा, 66 प्रश्नों के साथ; उसके बाद हाइड्रोजन परमाणु का स्पेक्ट्रम, 25 प्रश्नों के साथ।

STD 12 - परमाणु के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

11% आसान, 48% मध्यम और 40% कठिन।