ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता

संधारित्र में संचित ऊर्जा PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

संधारित्र में संचित ऊर्जा पर STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के 24 प्रश्न, 2017–2026 में पूछे गए।

24प्रश्न
219STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता में
2017–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 8% मध्यम 33% कठिन 58%

प्रश्न

नए पहले

24 में से 1–24 प्रश्न

  1. 1. एक समांतर प्लेट वायु संधारित्र एक बैटरी से जुड़ा है। प्लेटों को एकसमान चाल \(v\) से दूर खींचा जाता है। यदि किसी भी क्षण प्लेटों के बीच की दूरी \(x\) है, तो संधारित्र की स्थिरवैद्युत ऊर्जा के समय के साथ परिवर्तन की दर \(x^\alpha\) के समानुपाती है, जहाँ \(\alpha\) है _____। 2026 कठिन
  2. 2. दो संधारित्र \(C_1\) और \(C_2\) एक बैटरी से समानांतर क्रम में जुड़े हुए हैं। दोनों संधारित्रों के लिए आवेश-समय ग्राफ नीचे दिखाया गया है। उनमें संचित ऊर्जाएँ क्रमशः \(U_1\) और \(U_2\) हैं। दिए गए कथनों में से कौन सा सत्य है?

    2025 मध्यम
  3. 3. एक समानांतर प्लेट संधारित्र जिसकी धारिता \(1 \mu \mathrm{~F}\) है, को 20 V के विभवांतर तक आवेशित किया जाता है। प्लेटों के बीच की दूरी \(1 \mu \mathrm{~m}\) है। संधारित्र की प्लेटों के बीच ऊर्जा घनत्व _________ है। 2025 आसान
  4. 4. एक समांतर प्लेट संधारित्र पर विचार कीजिए जिसकी प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल A है और प्लेटों के बीच की दूरी 'd' है। यदि \(E\) विद्युत क्षेत्र है और प्लेटों के बीच मुक्त आकाश की विद्युतशीलता \(\varepsilon_0\) है, तो संधारित्र में संचित स्थितिज ऊर्जा कितनी है? 2025 आसान
  5. 5. \(16 \Omega\) के तार को जोड़कर एक वर्णकार लुग बनाया गया है। \(1 \Omega\) आन्तरिक प्रतिरोध की एक \(9 \mathrm{~V}\) की बैटरी से इसकी एक भुजा से जोड़ा जाता है। यदि \(4 \mu \mathrm{F}\) का एक संधारित्र इसके विकर्ण से जोड़ा गया हो तो संधारित्र में संचित \(\frac{x}{2} \mu \mathrm{J}\) ऊर्जा होगी। जहाँ \(\mathrm{x}=\) _______. 2024 कठिन
  6. 6. \(\mathrm{C}\) धारिता तथा \(\mathrm{V}\) विभव के एक संधारित्र की ऊर्जा \(\mathrm{E}\) है। इसे \(2 \mathrm{C}\) धारिता तथा \(2 \mathrm{~V}\) विभव के दूसरे संधारित्र से जोड़ा जाता है। तब ऊर्जा व्यय \(\frac{x}{3} \mathrm{E}\) हैं, जहाँ \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  7. 7. नीचे दर्शाए गए विद्युत परिपथ में संधारित्र में संचित आवेश की मात्रा _______ \(\mu \mathrm{C}\) है।
    2024 कठिन
  8. 8. समान आकार के दो संधारित्रों की धारिता एक समान \(\mathrm{C}\) है। उनमें से एक को \(\mathrm{V}\) विभव तक तथा दूसरे को \(2 \mathrm{~V}\) विभव तक आवेशित किया जाता है। दोनों के ऋणात्मक सिरों को एक साथ जोड़ दिया जाता है। जब दोनों धनात्मक सिरे जोड़ दिये जायें तो संयोजित निकाय की ऊर्जा में हानि _______ है। 2024 कठिन
  9. 9. तीन संधारित्र जिनकी धारिताएँ \(25 \mu \mathrm{F}, 30 \mu \mathrm{F}\) और \(45 \mu \mathrm{F}\) हैं, एक \(100\) \(V\) की आपूर्ति से समांतर क्रम में जुड़े हैं। उपरोक्त संयोजन में संचित ऊर्जा \(\mathrm{E}\) है। जब इन संधारित्रों को उसी आपूर्ति से श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, तो संचित ऊर्जा \(\frac{9}{\mathrm{x}} \mathrm{E}\) होती है। \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  10. 10. \(2 \mathrm{~F}\) धारिता वाले एक समानान्तर पट्टिका संधारित्र को \(\mathrm{V}\) विभव पर आवेशित किया जाता है। संधारित्र में संचित ऊर्जा का मान \(\mathrm{E}_1\) है। अब इस संधारित्र को किसी दूसरे समरुप अनावेशित संधारित्र के साथ समानान्तर क्रम में जोड़ा जाता है। संयोजन में संचित ऊर्जा का मान \(\mathrm{E}_2\) है। अनुपात \(\mathrm{E}_2 / \mathrm{E}_1\) है: 2023 मध्यम
  11. 11. \(600 \mathrm{pF}\) वाले एक संधारित्र को \(200 \mathrm{~V}\) के स्रोत से आवेशित किया जाता है। फिर इसे स्रोत से हटा दिया जाता है और किसी दूसरे \(600 \mathrm{pF}\) धारिता वाले अनावेशित संधारित्र से जोड़ दिया जाता है। इस प्रक्रिया में स्थिर वैद्युत ऊर्जा में कमी__________\(\mu \mathrm{J}\) की होगी। 2023 कठिन
  12. 12. \(900\  \mu \mathrm{F}\) धारिता वाले एक संधारित्र को \(100 \mathrm{~V}\) वाली बैटरी के द्वारा आवेशित किया जाता है। अब इसे बैटरी से हटाया जाता है, एवं किसी दूसरे एकसमान अनावेशित संधारित्र के साथ इस प्रकार जोड़ा जाता है कि अनावेशित संधारित्र की एक पट्टी, आवेशित संधारित्र की धन पट्टी से एवं दूसरी पट्टी आवेशित संधारित्र की ऋण पट्टी से जुड़ती है। इस प्रक्रिया में हुई ऊर्जा क्षय का मान \(\mathrm{x} \times 10^{-2} \mathrm{~J}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान होगा 2023 मध्यम
  13. 13. एक संधारित्र जिसकी धारीता \(50\,pF\) है उसे \(100\,V\) स्त्रोत से आवेशित किया जाता है। फिर उसे समान अन्य अनावेशित संधारित्र से जोड़ा जाता है। प्रक्रिया में स्थिर वैद्युत ऊर्जा ह्वास \(nJ\) में ज्ञात कीजिए। 2022 कठिन
  14. 14. यदि एक संधारित्र का आवेश \(2\,C\) से बढ़ता है तो इसमें संचित ऊर्जा \(44\, \%\) से बढ़ती है। संधारित्र पर मूल आवेश ज्ञात कीजिए (कूलाम में) 2022 मध्यम
  15. 15. एक समान्तर प्लेट संधारित्र जिसकी धारिता \((C)\) \(14 \,pF\) है, को एक बैटरी से, प्लेटों के मध्य \(V =12\, V\) विभवान्तर तक आवेशित किया जाता है। अब बैटरी को हटाकार एक पोर्सलिन की प्लेट \(( k =7)\) को प्लेटों के मध्य रखा गया है, तो प्लेट \(........\,pJ\) की नियत यांत्रिक ऊर्जा के साथ प्लेटों के मध्य आगे-पीछे दोलन करने लगेगी। (माना गया कि कोई घर्षण नहीं है) 2021 मध्यम
  16. 16. \(K _{1}\) गतिज ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन किसी संधारित्र की समांतर पट्टिकाओं के बीच पट्टिकाओं से \('\alpha'\) कोण बनाते हुए प्रवेश करता है। यह कण पट्टिकाओं से ' \(\beta\) ' कोण बनाते हुए \(K _{2}\) गतिज ऊर्जा से बाहर निकलता है। तब गतिज ऊर्जा से बाहर निकलता है। तब गतिज ऊर्जाओं के अनुपात \(K _{1}: K _{2}\) का मान होगा? 2021 कठिन
  17. 17. किसी \(100 \,W\) के बल्ब से उत्सर्जित विकिरणों द्वारा बल्ब से \(3 \,m\) दूरी पर उत्पन्न विधुत क्षेत्र तीव्रता \(E\) है। इतनी ही दूरी पर \(60\, W\) के बल्ब से उत्सर्जित विकिरणों द्वारा उत्पन्न विधुत क्षेत्र तीव्रता होगी \(\sqrt{\frac{ x }{5}} E\), यहाँ \(x =....\) है। 2021 कठिन
  18. 18. \(60 pF\) धारिता के एक संधारित्र को \(20 V\) के स्त्रोत से पूरा आवेशित किया जाता है। तत्तपश्चात् इसे स्त्रोत से हटाकर \(60 pF\) के एक दूसरे अनावेशित संधारित्र से पार्श्व संबंधन (parallel connection) में जोड़ा जाता है। जब आवेश पूरी तरह से दोनों संधारित्रों में वितरित हो जाये तो इस प्रक्रिया में स्थिर वैधुत ऊर्जा की क्षति \(nJ\) में होती है। 2020 मध्यम
  19. 19. धारिता \(C\) तथा \(2 C\) के दो संधारित्रों को क्रमशः \(V\) तथा \(2 V\) विभवान्तर तक आवेशित किया जाता है। तत्पश्चात इन दोनों को इस तरह समांतर क्रम में जोड़ते हैं कि एक का धनात्मक सिरा दूसरे के ऋणात्मक सिरे से जुड़ जाता है। इस विन्यास की अंतिम ऊर्जा होगी। (\(CV^2\) में) 2020 कठिन
  20. 20. एक \(5\, \mu F\) संधारित्र को \(220\, \,V\) विघुत आपूर्ति कर पूर्णत: आवेशित किया जाता है और पूणः आपूर्ति बंद कर इसे \(2.5\, \mu F\) के संधारित्र के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ दिया जाता है। यदि आवेश के पूणर्वितरण के दौरान ऊर्जा परिवर्तन \(\frac{ X }{100} J\) है तो \(X\) का मान निकटतम पूर्णाक में है 2020 मध्यम
  21. 21. एक धारिता \(C\) के संधारित्र को विभव \(V _{0}\) से आवेशित करके एक दूसरे \(\frac{C}{2}\) धारिता के अनावेशित संधारित्र से समांतर क्रम में जोड़ा जाता है। जब आवेश दोनों संधारित्रों में वितरित हो जाता है, तो इस प्रक्रम में क्षयित ऊर्जा का मान होगा। (\(CV _{0}^{2}\) में) 2020 कठिन
  22. 22. \(5 \, \mu F\) की धारिता वाले एक संधारित्र को \(5 \, \mu C\) तक चार्ज किया जाता है। यदि थारिता को \(2\, \mu F\) तक कम करने के लिए प्लेटों को अलग-अलग खींचा जाता है, तो किया गया कार्य होगा। 2019 मध्यम
  23. 23. चित्र में दिखाये गये परिपथ में जब स्विच ' \(S\) ' को ' \(A\) ' से ' \(B\) ' स्थिति में लाते है तो धारिता ' \(C\) ' तथा कुल आवेश ' \(Q\) ' के रूप में, परिपथ में क्षयित ऊर्जा का मान होगा।
    2019 कठिन
  24. 24. धातु के एक गोले से उत्पत्र विद्युत क्षेत्र में संचित ऊर्जा का मान \(4.5 \;J\) है। यदि गोले में निहित आवेश \(4 \mu C\) हो तो उसकी त्रिज्या का मान होगा : [दिया है : \(\left.\frac{1}{4 \pi \varepsilon_{0}}=9 \times 10^{9}\; N - m ^{2} / C ^{2}\right]\) 2017 कठिन

STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में संधारित्र में संचित ऊर्जा के कितने प्रश्न आए हैं?

2017–2026 के 24 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

संधारित्र में संचित ऊर्जा के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

8% आसान, 33% मध्यम और 58% कठिन।