टॉपिक
7 टॉपिक- 4प्रश्न प्रक्षेप्य गति
- 19प्रश्न क्षैतिज प्रक्षेप्य गति
- 12प्रश्न आपेक्षिक वेग
- 19प्रश्न एकसमान वृत्तीय गति
- 17प्रश्न दो या तीन विमाओं में गति
- 3प्रश्न असमान वृत्तीय गति
- 33प्रश्न Oblique Projectile Motion सबसे ज़्यादा पूछा गया
STD 11 - समतल में गति के सभी प्रश्न
नए पहले107 में से 1–50 प्रश्न
- 1. 200 m चौड़ाई वाली एक नदी पश्चिम से पूर्व की ओर \(18 km / h\) की चाल से बह रही है। एक नाव, जो शांत जल में \(36 km / h\) की चाल से चल रही है, नदी के एक तट से दूसरे तट तक एक पूरा चक्कर (आना और जाना) लगाती है। इस यात्रा के लिए नाव द्वारा लिया गया न्यूनतम समय और नदी के किनारे के अनुदिश विस्थापन क्रमशः _________ और _________ हैं। 2026 मध्यम
- 2. जमीन पर रखी एक बंदूक समान चाल से सभी दिशाओं में गोलियाँ दागती है। गोलियों द्वारा प्राप्त किया जा सकने वाला अधिकतम परास \(6.4\) m है। बंदूक से निकली गोलियों की चाल ______ m/s है।
(\(g=10\) m/s\(^2\) लीजिए) 2026 आसान - 3. दो प्रक्षेप्य समान प्रारंभिक वेगों से क्षैतिज के सापेक्ष \(15^\circ\) और \(30^\circ\) के कोण पर प्रक्षेपित किए जाते हैं। उनकी परासों का अनुपात \(1:x\) है। \(x\) का मान है: 2026 मध्यम
- 4. एक \(\theta\) ढलान वाले नत समतल पर एक गुटका नीचे की ओर फिसल रहा है और किसी क्षण \(t=0\) पर इस गुटके को ऊपर की ओर एक संवेग दिया जाता है, जिससे यह नत सतह पर \(u\) वेग से ऊपर की ओर गति करना प्रारंभ करता है। गुटके द्वारा अपने वेग के शून्य होने तक तय की गई दूरी \((S)\) ___________ है।
(\(g=\) गुरुत्वीय त्वरण) 2026 आसान - 5. एक लड़के ने क्षैतिज से \(45^{\circ}\) के कोण पर हवा में एक गेंद फेंकी ताकि वह H ऊँचाई की एक इमारत की छत पर गिरे। यदि गेंद 2 s में अधिकतम ऊँचाई प्राप्त करती है और प्रक्षेपण के 3 s बाद इमारत पर गिरती है, तो H का मान _________ m है।
\(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2026 मध्यम - 6. एक प्रक्षेप्य को क्षैतिज से \( 60^{\circ} \) के कोण पर ऊपर की ओर फेंका जाता है। प्रक्षेप्य की चाल 20 m/s है जब इसकी गति की दिशा क्षैतिज से \( 45^{\circ} \) पर है। प्रक्षेप्य की प्रारंभिक चाल __________ m/s में है। 2026 आसान
- 7. एक वस्तु को बिंदु A से क्षैतिज के साथ \(60^{\circ}\) के कोण पर गतिज ऊर्जा K के साथ प्रक्षेपित किया जाता है। वायु घर्षण की अनुपस्थिति में, बिंदु B और C पर गतिज ऊर्जाओं में अंतर तथा बिंदु A पर गतिज ऊर्जा का अनुपात (आकृति देखें) है:
2026 कठिन - 8. यदि किसी प्रक्षेप्य के \(x\) और \(y\) निर्देशांक, समय \((t)\) के फलन के रूप में, क्रमशः \(24t\) और \(43.6t-4.9t^2\) दिए गए हैं, तो जब \(t=2\) s हो, तो प्रक्षेप्य द्वारा क्षैतिज के साथ बनाया गया कोण (डिग्री में) ______ है। 2026 मध्यम
- 9. एक गोले के परिकलित आयतन में प्रतिशत त्रुटि, यदि इसके व्यास मापन में \(2\%\) की त्रुटि है, __________ है। 2026 मध्यम
- 10. दो समान पिंडों को समान चाल से दो भिन्न कोणों पर प्रक्षेपित किया जाता है और वे समान क्षैतिज परास \(R\) तय करते हैं। यदि इन पिंडों के उड्डयन काल क्रमशः \(5\) s और \(10\) s हैं, तो \(R\) का मान ________ m है। (\(g=10\) m/s\(^2\) लीजिए) 2026 मध्यम
- 11. 1 m लंबाई की एक नली 2 M द्रव्यमान के एक आदर्श द्रव से पूरी तरह भरी हुई है और दोनों सिरों पर बंद है। नली को इसके एक सिरे के परितः क्षैतिज तल में एकसमान रूप से घुमाया जाता है। यदि दूसरे सिरे पर द्रव द्वारा लगाया गया बल F है तो नली का कोणीय वेग SI मात्रक में \(\sqrt{\frac{\mathrm{F}}{\alpha \mathrm{M}}}\) है। \(\alpha\) का मान __________ है। 2025 कठिन
- 12. 100 g द्रव्यमान की एक गेंद को क्षैतिज से \(60^{\circ}\) के कोण पर \(20 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। प्रक्षेपण बिंदु से उच्चतम बिंदु तक की गति के दौरान गेंद की गतिज ऊर्जा में कितनी कमी है? 2025 मध्यम
- 13. दो कारें \(P\) और \(Q\) एक सड़क पर एक ही दिशा में गति कर रही हैं। कार \(P\) का त्वरण समय के साथ रैखिक रूप से बढ़ता है जबकि कार \(Q\) एक नियत त्वरण से गति करती है। दोनों कारें समय \(t=0\) पर पहली बार एक-दूसरे को पार करती हैं। पार करने की अधिकतम संभावित संख्या (\(t=0\) पर पार करने सहित) ________ है। 2025 मध्यम
- 14. दो प्रक्षेप्य एक ही बिंदु से समान प्रारंभिक चाल के साथ क्रमशः क्षैतिज दिशा से \(\left(45^{\circ}-\alpha\right)\) और \(\left(45^{\circ}+\alpha\right)\) कोणों पर प्रक्षेपित किए जाते हैं। उनके द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाइयों का अनुपात है: 2025 मध्यम
- 15. दो प्रक्षेप्यों को जमीन से समान प्रारंभिक चाल से एक ही बिंदु से क्षैतिज दिशा के साथ \(\left(45^{\circ}+\alpha\right)\) और \(\left(45^{\circ}-\alpha\right)\) के कोणों पर प्रक्षेपित किया जाता है। उनके उड्डयन कालों का अनुपात ‾‾‾‾‾‾‾ है | 2025 आसान
- 16. एक गेंद जिसकी गतिज ऊर्जा KE है, को क्षैतिज से \(60^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। इसकी उड़ान के उच्चतम बिंदु पर गेंद की गतिज ऊर्जा क्या होगी? 2025 आसान
- 17. एक गतिमान पिंड का किसी भी क्षण पर स्थिति सदिश \(\vec{r}=\left(5 t^2 \hat{i}-5 t \hat{j}\right) \mathrm{m}\) द्वारा दिया गया है। \(t=2 \mathrm{~s}\) पर वेग का परिमाण और दिशा क्या होगी, 2025 मध्यम
- 18. एक हेलीकॉप्टर \(360 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से क्षैतिज रूप से 2 km की ऊँचाई पर उड़ रहा है, किसी क्षण एक वस्तु गिराता है। वस्तु को गिराने के 20 s बाद, वह जमीन पर बिंदु O पर गिरती है। वस्तु को जिस हेलीकॉप्टर की स्थिति से छोड़ा गया था, उससे 'O' का विस्थापन है: ‾‾‾‾‾‾‾
(गुरुत्वीय त्वरण \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) का उपयोग करें और वायु प्रतिरोध को नगण्य मानें) 2025 मध्यम - 19. एक कण को क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के कोण पर \(60 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से प्रक्षेपित किया जाता है। पहले सेकंड में कण द्वारा तय की गई ऊँचाई \(\mathrm{h}_0\) है और अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने से पहले, अंतिम सेकंड में तय की गई ऊँचाई \(h_1\) है। अनुपात \(h_0: h_1\) _________ है |
[लीजिए, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ] 2025 कठिन - 20. एक कण को \(u\) वेग से इस प्रकार प्रक्षेपित किया जाता है कि उसका क्षैतिज परास, उसके द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई का तीन गुना है। प्रक्षेप्य का क्षैतिज परास \(\frac{n u^2}{25 g}\) के रूप में दिया गया है, जहाँ \(n\) का मान है : (दिया है ' \(g\) ' गुरुत्वीय त्वरण है)। 2025 आसान
- 21. एक नदी पश्चिम से पूर्व दिशा में \(9 \mathrm{~km} \mathrm{~h}^{-1}\) की चाल से बह रही है। यदि एक नाव जो शांत जल में अधिकतम \(27 \mathrm{~km} \mathrm{~h}^{-1}\) की चाल से चल सकती है, नदी के प्रवाह की दिशा से \(150^{\circ}\) के कोण पर अधिकतम चाल से चलते हुए नदी को आधे मिनट में पार करती है, तो नदी की चौड़ाई है : 2025 आसान
- 22.

लंबाई \(L\) की एक डोरी एक सिरे पर स्थिर है और दूसरे सिरे पर \(M\) द्रव्यमान से जुड़ी है। द्रव्यमान, जैसा कि दिखाया गया है, डोरी के सिरे से गुजरने वाली ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः \(\left(\frac{3}{\pi}\right)\) घूर्णन प्रति सेकंड करता है। डोरी में तनाव \(\ldots\ldots\) ML है। 2025 कठिन - 23. शांत जल में एक नाव की अधिकतम चाल \(27 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) है। अब यह नाव \(9 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से बह रही एक नदी में धारा के अनुकूल गति कर रही है। नाव में एक व्यक्ति \(10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से एक गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकता है। नदी के किनारे विश्राम पर स्थित एक प्रेक्षक द्वारा प्रेक्षित गेंद का परास, _______ cm है। (\(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) लीजिए) 2025 मध्यम
- 24. समान द्रव्यमान तथा समान प्रारंभिक वेग वाली दो गेंदों को भिन्न-भिन्न कोणों पर इस प्रकार प्रक्षेपित किया जाता है कि पहली गेंद द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई दूसरी गेंद की अधिकतम ऊँचाई की 8 गुना है। यदि \(T_1\) तथा \(T_2\) क्रमशः पहली तथा दूसरी गेंद के कुल उड्डयन काल हैं, तो \(T_1\) तथा \(T_2\) का अनुपात क्या है? 2025 आसान
- 25. \(0.5\) kg द्रव्यमान की एक गेंद \(50 \mathrm{~cm}\) लम्बी एक डोरी से बाँधी गई है। गेंद को इसकी ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः एक क्षैतिज वृत्ताकार पथ पर घुमाया जाता है। डोरी द्वारा सहन करने वाला अधिकतम तनाव \(400 \mathrm{~N}\) है। गेंद के कोणीय वेग का अधिकतम संभव मान rad/s में _______ है। 2024 कठिन
- 26. \(900\) ग्राम द्रव्यमान के एक पत्थर को एक डोरी में बाँधकर एक ऊर्ध्वाधर \(1\) मी. त्रिज्या के वृत्त में घुमाया जाता है जो \(10\) चक्कर प्रति मिनट पूरे करता है तब पत्थर निम्नतम (निचले) बिन्दु पर हो तो डोरी में तनाव _______ है। (यदि \(\pi^2=9.8\) तथा \(\mathrm{g}=9.8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ) 2024 कठिन
- 27. दो प्रक्षेण्य \(A\) तथा \(B\) को \(400\) मी. ऊँचाई टॉवर के शिखर से ऊर्ध्वाधर दिशा से क्रमशः \(45^{\circ}\) तथा \(60^{\circ}\) कोण पर प्रक्षेपित किये गये है। यदि उनके परास तथा उड्डयन काल समान हों तब उनकी प्रक्षेपण चालों का अनुपात \(\mathrm{v}_{\mathrm{A}}: \mathrm{v}_{\mathrm{B}}\) _______ है। [दिया है, \(g=10\) भी. / से. \(^2]\) 2024 कठिन
- 28. एक आदमी अपने कंधे पर एक बंदर को लेकर \(9 \mathrm{~m}\) त्रिज्या वाले एक वृत्ताकार पथ पर सुचारु रूप से साइकिल चला रहा है और \(3\) मिनट में \(120\) चक्कर पूरे करता है। बंदर के अभिकेन्द्रीय त्वरण का परिमाण _______ (in \(\mathrm{m} / \mathrm{s}^2\) ) है। 2024 कठिन
- 29. एक गेंद क्षैतिज वेग \(\mathrm{u}\) से सीढ़ी के रास्ते से शिखर से लुढ़कती है। एक सीढ़ी की ऊँचाई \(0.1 \mathrm{~m}\) तथा चौड़ाई \(0.1 \mathrm{~m}\) है। गेंद का न्यूनतम वेग \(\mathrm{u}\), जिससे वह पाँचवी सीढ़ी पर टकराती है, \(\sqrt{\mathrm{x}} \mathrm{ms}^{-1}\) होगा। जहाँ \({x}\)= _______ हैं। [दिया है, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ] 2024 कठिन
- 30. एक घड़ी में \(75 \mathrm{~cm}, 60 \mathrm{~cm}\) लंबी क्रमशः सेकंड की सुई और मिनट की सुई है। \(30\) मिनट की अवधि में सेकंड की सुई की नोक, मिनट की सुई की नोक से \(x\) दूरी अधिक तय करेगी। \(x\) का मान मीटर में लगभग _______ है। (\(\pi=3.14\) लें) 2024 कठिन
- 31. एक कण \(50\) सेमी. त्रिज्या के एक वृत्त में इस प्रकार गति कर रहा है कि इसके त्वरण के लंबवत तथा स्पर्शरेखीय घटक समान है। यदि \(\mathrm{t}=0\) पर इसकी चाल \(4 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) हो, तो एक चक्र पूरा करने में लगा समय \(\frac{1}{\alpha}\left[1-\mathrm{e}^{-2 \pi}\right]\) से. होगा, जहाँ \(\alpha=\) _______। 2024 कठिन
- 32. एक कण \(\mathrm{R}\) त्रिज्या के एक वृत्त पर एक समान चाल से गति कर रहा है तथा एक चक्कर पूर्ण करने में \(\mathrm{T}\) समय लेता है। यदि इसको एक समान चाल से क्षैतिज से \(\theta\) कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है तो इसके द्वारा तय की गई अधिकतम ऊँचाई \(4 \mathrm{R}\) है। तब प्रक्षेपण कोण \(\theta\)_______ होगा। 2024 कठिन
- 33. एक प्रक्षेप्य द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई \(64 \mathrm{~m}\) है। यदि प्रारंभिक वेग को आधा कर दिया जाए, तो प्रक्षेप्य की नई अधिकतम ऊँचाई _______ \(\mathrm{m}\) होगी। 2024 कठिन
- 34. एक वृत्ताकार मेज अपनी अक्ष के परितः \(\omega\) \(\mathrm{rad} / \mathrm{s}\) के कोणीय वेग से घूम रही है (आकृति देखें)। मेज पर त्रिज्या की दिशा में एक चिकनी खाँचा है। एक स्टील की गेंद को खाँचे पर \(1 \mathrm{~m}\) की दूरी पर धीरे से रखा जाता है। सभी सतह चिकनी हैं। यदि मेज की त्रिज्या \(3 \mathrm{~m}\) है, तो जब गेंद मेज छोड़ती है उस समय मेज के सापेक्ष गेंद का त्रिज्य वेग \(x \sqrt{2} \omega\) \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) है, जहाँ \(x\) का मान _______ है।
2024 कठिन - 35. किसी प्रक्षेप्य के लिए, समान क्षैतिज परास और अधिकतम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए प्रक्षेपण कोण _______ है। 2024 कठिन
- 36. \(M\) द्रव्यमान का एक पिंड, जिसे \(\mathrm{H}\) ऊँचाई के एक मीनार के शीर्ष से वेग \(v\) से क्षैतिज रूप से फेंका जाता है, मीनार के पाद से \(100 \mathrm{~m}\) की दूरी पर भूमि को स्पर्श करता है। \(4 \mathrm{H}\) ऊँचाई के मीनार के शीर्ष से वेग \(\frac{v}{2}\) से फेंका गया \(2 \mathrm{M}\) द्रव्यमान का एक पिंड _______ की दूरी पर भूमि को स्पर्श करेगा। 2024 कठिन
- 37. \(x-y\) तल में गति कर रहे एक कण के निर्देशांक इस प्रकार दिए गए हैं : \(\mathrm{x}=2+4 \mathrm{t}, \mathrm{y}=3 \mathrm{t}+8 \mathrm{t}^2 .\) कण की गति _______ है। 2024 कठिन
- 38. \(180 \mathrm{~cm}\) लम्बी डोरी के सिरे से बंधा पत्थर क्षैतिज तल में प्रति मिनट \(28\) चक्कर लगा रहा है। पत्थर के त्वरण का परिमाण \(\frac{1936}{\mathrm{x}} \mathrm{ms}^{-2}\) है तो \(\mathrm{x}\) का मान है। \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2023 आसान
- 39. (चित्रानुसार) \(100 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान का कोई कण, क्षेतिज से \(45^{\circ}\) के कोण पर समय \(\mathrm{t}=0\) पर, \(20 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से प्रक्षेपित किया जाता है। समय \(t=2 s\) पर, आरम्भिक बिन्दु के सापेक्ष, कण के कोणीय संवेग का परिमाण \(\sqrt{\mathrm{K}} \mathrm{kgm}^2 / \mathrm{s}\) परिकलित किया गया है। \(\mathrm{K}\) का मान ________________ होगा। (\(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2} \) लें )
2023 कठिन - 40. धरातल से \(30^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया गया प्रक्षेप्य, प्रक्षेपण के पश्चात, उड्डयन के दौरान समय \(3 \mathrm{~s}\) एवं \(5 \mathrm{~s}\) पर समान ऊँचाई पर पाया जाता है। प्रक्षेप्य की प्रक्षेपण चाल________ \(\mathrm{ms}^{-1}\) हैं। (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} \mathrm{~s}^{-2}\) ) 2023 कठिन
- 41. धरातल से दागे गए एक प्रक्षेप्य की प्रारम्भिक चाल \(\mathrm{u}\) है। गति के दौरान अधिकतम ऊँचाई पर प्रक्षेप्य की चाल \(\frac{\sqrt{3}}{2} \mathrm{u}\) है। प्रक्षेप्य का उड्डयन काल है: 2023 मध्यम
- 42. धरातल से प्रक्षेपित किए गए प्रक्षेप्य पथ को \(\mathrm{y}=\mathrm{x}-\frac{\mathrm{x}^2}{20}\) द्वारा दिया गया है, जहाँ \(\mathrm{x}\) एवं \(\mathrm{y}\) मीटर में मापे गए हैं। प्रक्षेप्य द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई होगी:....... \(m\) 2023 मध्यम
- 43. दो प्रक्षेप्य \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) को क्षैतिज से \(30^{\circ}\) व \(60^{\circ}\) के कोण पर क्रमशः \(40 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) व \(60 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) प्रारम्भिक वेगों से प्रक्षेपित किया जाता है। उनके क्रमशः परासों का अनुपात है \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right)\) 2023 आसान
- 44. दो वस्तुओं को एकसमान वेग ' \(u\) ' से क्षैतिज के साथ क्रमशः \(\alpha\) व \(\beta\) कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। यदि \(\alpha+\beta=90^{\circ}\) हो तो पहली वस्तु का दूसरी वस्तु के साथ क्षैतिज परास का अनुपात होगा - 2023 मध्यम
- 45. एक बच्चा धरती के ऊपर \(10\) मी. की चट्टान के किनारे पर खडा है और एक पत्थर को \(5\) मी./से. की प्रारम्भिक चाल से क्षैतिज दिशा में फैंकता है। वायु का प्रतिरोध नगण्य मानकर पत्थर धरती से जिस चाल से टकराता है, वह ___________ मी./से. होगा (दिया है, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) ). 2023 मध्यम
- 46. एक कण किसी वृत्ताकार पथ पर नियत चाल से गति कर रहा है। जब कण \(90^{\circ}\) के कोण से घूमता है, तो इसके तात्क्षणिक वेग तथा औसत वेग का अनुपात \(\pi: \mathrm{x} \sqrt{2}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान होगा: 2023 कठिन
- 47. एक प्रक्षेप्य क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के कोण पर \(40 \mathrm{~ms}^{-1}\) के प्रारम्भिक वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। प्रारम्भ से \(\mathrm{t}=2 \mathrm{~s}\) पर प्रक्षेप्य का वेग होगा। (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ) 2023 कठिन
- 48. एक पत्थर क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया गया है। प्रक्षेपण बिन्दु पर पत्थर की गतिज ऊर्जा तथा उड़ान के उच्चतम बिन्दु पर इसकी गतिज ऊर्जा का अनुपात होगा: 2023 मध्यम
- 49. एक व्यक्ति द्वारा गेंद को ऊर्ध्वाधर दिशा में \(136 \mathrm{~m}\) की अधिकतम ऊँचाई तक फेंका जा सकता है। उसके द्वारा उसी गेंद को फेंकी जा सकने वाली अधिकतम क्षैतिज दूरी \(.....\,m\)है: 2023 मध्यम
- 50. क्षैतिज से \(15^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किए गए प्रक्षेप्य परास \(50 \mathrm{~m}\) है। यदि प्रक्षेप्य को समान वेग से क्षैतिज से \(45^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है, तो इसका परास होगा\(........\,m\) 2023 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में STD 11 - समतल में गति के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 107 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
STD 11 - समतल में गति का कौन-सा टॉपिक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है?
Oblique Projectile Motion, 33 प्रश्नों के साथ; उसके बाद क्षैतिज प्रक्षेप्य गति, 19 प्रश्नों के साथ।
STD 11 - समतल में गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
13% आसान, 45% मध्यम और 42% कठिन।