प्रश्न
नए पहले30 में से 1–30 प्रश्न
- 1. \(20 \mathrm{~ms}^{-1}\) से चलती एक कार \(\mathrm{P}\) अपने हॉर्न द्वारा \(400 \mathrm{~Hz}\) आवृत्ति की ध्वनि उत्पन्न करती है। दूसरी कार \(\mathrm{Q}\) पहली कार के पीछे \(40 \mathrm{~ms}^{-1}\) वेग से समान दिशा में चल रही है। दूसरी कार \(Q\) के यात्री द्वारा सुनी आवृत्ति लगभग है (लिया है, ध्वनि का वेग \(\left.=360 \mathrm{~ms}^{-1}\right)\) 2023 आसान
- 2. एक प्लेटफार्म की ओर \(10 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से गतिमान एक रेलगाड़ी का इंजन \(400 \mathrm{~Hz}\) की आवृत्ति से एक सीटी की ध्वनि उत्पन्न करता है। रेलगाड़ी के अन्दर बैठे एक यात्री द्वारा सुनी गयी आवृत्ति है : (वायु की चाल नगण्य मानकर। वायु में ध्वनि की चाल \(\left.=330 \mathrm{~ms}^{-1}\right)\) : 2023 मध्यम
- 3. एक व्यक्ति \(15 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की एक नियत चाल से कार चलाते हुए एक उर्ध्वाधर दीवार की ओर पहुँच रहा है। हॉर्न की ध्वनि के दीवार से परावर्तन होने पर, व्यक्ति कार के हॉर्न की आवृति में \(40 \mathrm{~Hz}\) का परिवर्तन प्राप्त करता है। हॉर्न की आवृत्ति______________\(\mathrm{Hz}\) है। (दिया है, ध्वनि की चाल : \(330 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ) 2023 कठिन
- 4. एक व्यक्ति \(30 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की समान चाल से चलती हुई दो ट्रेनों को देखता है, ट्रेन A स्टेशन की ओर आती हुई तथा ट्रेन \(\mathrm{B}\) स्टेशन से दूर जाती हुई है। यदि दोनों ट्रेने \(300 \mathrm{~Hz}\) आवृत्ति की ध्वनि उत्सर्जित करती है तो व्यक्ति द्वारा सुनी गयी आवृत्तियों का अन्तर लगभग \(..........\,Hz\) है(ध्वनि की चाल : \(330 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ) 2023 मध्यम
- 5. प्लेटफार्म पर खड़े प्रेक्षक की ओर \(66 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से आती हुई रेलगाड़ी \(320 \mathrm{~Hz}\) की आवृत्ति से सीटी बजाती है। प्रेक्षक को सुनाई देने वाली आवृत्ति________ \(\mathrm{Hz}\) होगी। (ध्वनि की चाल \(=330 \mathrm{~ms}^{-1}\) ) 2023 आसान
- 6. एक प्रेक्षक किसी साइकिल पर सवार है, एवं एक पर्वत की तरफ \(18\,kmh ^{-1}\) की चाल से जा रहा है। वह, एक स्त्रोत जो कि उसके पीछे कुछ दूरी पर है, से सीधे एवं पर्वत से परावर्तित होने के पश्चात्, ध्वनि को सुनता है। स्त्रोत से निकली ध्वनि की वास्तविक आवृत्ति \(640\,Hz\) है, एवं वायु में ध्वनि का वेग \(320\,m / s\) है। प्रेक्षक द्वारा सुनी गई दोनों ध्वनियों के बीच की विस्पंद आवृत्ति \(..........Hz\) होगी। 2022 आसान
- 7. एक प्रेक्षक स्थिर ध्वनी स्त्रोत की ओर ध्वनि के वेग के \(1 / 5\) वेग से चलता है। आवृत्ति में \(........\,%\) परिवर्तन होगा: 2022 मध्यम
- 8. ईको (प्राप्त परावर्तित सिग्नल) की आवृत्ति \(..........Hz\) होगी, यदि \(36\,km / h\) के वेग से एक पहाड़ी की तरफ चलती हुई ट्रेन से \(320\,Hz\) आवृत्ति वाले बजते हुए ट्रेन के हार्न को पहाड़ी से परावर्तन के पश्चात् ईको को ट्रेन के चालक द्वारा सुना जाता है। हवा में ध्वनि का वेग \(330\,m / s\) है। 2022 कठिन
- 9. जब एक कार, प्रेक्षक के पास पहुँचने वाली है, तो हॉर्न की आवृत्ति \(100 Hz\) है। जब कार प्रेक्षक के पास से गुजर जाती है, तो हॉर्न की आवृत्ति \(50 Hz\) है। जब प्रेक्षक कार के साथ-साथ चलता है, तो आवृत्ति \(\frac{ x }{3} Hz\) होती है। \(x\) का मान \(............\) होगा। 2022 कठिन
- 10. दो कार \(7.2\; km / hr\) की समान चाल से एक दूसरे की ओर गति कर रही है। जब वह एक दूसरे को देखती हैं, तो \(676 \;Hz\) आवत्ति का हॉर्न बजाती हैं। दोनों कारों के ड्राइवरों द्वारा सुनी जाने वाली विस्पंद आवत्ति \(\dots\;Hz\) होगी। [वायु में ध्वनि का वेग \(340\; m / s\) है।] 2021 आसान
- 11. दो कारें \(X\) तथा \(Y\) क्रमश: \(36\) किसी/घंटा तथा \(72\) किमी/घंटा से एक दूसरे की ओर चलती है। कार \(X\) के यात्री द्वारा उत्पन्न सीटी की आवत्ति, कार \(Y\) के यात्री द्वारा \(1320\) हर्ज प्रेक्षित होती है। यदि वायु में ध्वनि का वेग \(340\) मी/से है, सीटी की आवाज की वास्तविक उत्पन्न आवत्ति \(\dots\) हर्त्ज होती है। 2021 आसान
- 12. एक स्त्रोत तथा एक संसूचक, वायु की अनुपस्थिति में भूतल के सापेक्ष \(20\) मी/से. की चाल से एक दूसरे से दूर गति करते है। यदि संसूचक स्त्रोत से आने वाली ध्वनी की \(1800\) हर्त आवत्ति का संकुलन करता है, तो ध्वनी की वायु में चाल \(340\; m / s\) मानते हुए स्त्रोत की मूल आवत्ति....... हर्त होगी। 2021 आसान
- 13. किसी कार के हॉर्न की आवत्ति, जब वह किसी दीवार की ओर गमन करती है, तो, \(400\; Hz\) से \(500 \;Hz\) के परिवर्तन का सामना करती है। यदि ध्वनि की चाल \(330\; m / s\) है तो कार की चाल \(\dots\;km / h\) होगी। 2021 आसान
- 14. एक बस चालक का ध्यान इस ओर जाता हैं कि जब यह बस एक बड़ी दीवार की ओर चल रही है तो इसके हॉर्न की ध्वनि की आवृत्ति, जो \(420\, Hz\) है, दीवार से परावर्तित होकर चालक को \(490 \,Hz\) की सुनाई पड़ती है। यदि ध्वनि की गति \(330 \,ms ^{-1}\) हो तो बस की गति है। (\(kmh^{-1}\) में) 2020 कठिन
- 15. एक कार एक दीवार की तरफ जा रही है। उसके अन्दर बैठा चालक नोटिस करता है कि हॉर्न की ध्वनि जब दीवार से टकराकर वापस आती है तो उसकी आवृत्ति \(440 \,Hz\) से बदलकर \(480 Hz\) हो जाती है। यदि वायु में ध्वनि की चाल \(345 \,m / s\) हो तो कार की चाल क्या होगी ? (\(km/hr\) में) 2020 मध्यम
- 16. एक स्थिर प्रेक्षक दो एकसमान स्वरित्र द्विभुजों (tuning forks) से आने वाली ध्वनि सुन रहा है। इन द्विभुजों में से एक प्रेक्षक की ओर चल रहा है जबकि दूसरा द्विभुज उसी गति (हवा में ध्वनि की गति से बहुत कम) से प्रेक्षक से दूर जा रहा है। यदि द्विभुजों की आवृत्ति \(v_{0}=1400\, Hz\), हवा में ध्वनि की गति \(350\, ms ^{-1}\) हो और प्रेक्षक \(2\) विस्पंदन (beats) प्रति सेंकड सुन रहा हो तो द्विभुजों की गति का मान है। 2020 कठिन
- 17. \(18 \,km / hr\) की चाल से गतिशील एक पनडुब्बी \((A)\) का पीछा, उसकी गति के अनुदिश \(27 \,km / hr\) की चाल से गतिशील दूसरी पनडुब्बी \((B),\) करती है। \(A\) को खोजने के लिए, \(B\) \(500\, Hz\) का एक ध्वनि सिग्नल भेजती है। तो, आवृति \(v\) की परावर्तित ध्वनि प्राप्त होती हैं। \(v\) का मान होगा, लगभग \(.....\,Hz\) (पानी में ध्वनि की चाल \(=1500\, ms ^{-1}\) ) 2019 कठिन
- 18. \(50\, cm\) लम्बाई की खुले सिरे की एक बाँसुरी से एक संगीतज्ञ द्वितीय सन्नादी ध्वनि तरंगें उत्पन्न करता है। एक व्यक्ति कक्ष के दूसरे सिरे से संगीतज्ञ की तरफ \(10 \,km / h\) की गति से दौड़ता है। यदि ध्वनि की गति \(330 \,m / s\) है तो दौड़ते हुये व्यक्ति द्वारा सुनी गयी आवृत्ति का सन्निकट मान \(......\,Hz\) होगा। 2019 आसान
- 19. दो ध्वनि स्त्रोत, \(S_{1}\) तथा \(S_{2}\) एक ही आवृति \(660\, Hz\) की ध्वनि उत्पन्न करते है। एक श्रोता \(S_{1}\) से \(S_{2}\) की तरफ स्थिर गति \(u\) से जाते हुये प्रति सैकण्ड \(10\) विस्पंद सुनता है। यदि ध्वनि की गति \(330\, m / s\) है, तो \(u\) का मान \(......\,m / s\)होगा। 2019 मध्यम
- 20. दो कार \(A\) तथा \(B\) एक दूसरे से दूर विपरीत दिशा में जा रही है। दोनों कार पृथ्वी के सापेक्ष \(20\, ms ^{-1}\) की चाल से चल रही हैं। यदि कार \(A\) में बैठा प्रेक्षक, कार \(B\) से आने वाली ध्वनि की आवृत्ति \(2000\, Hz\) पाता है तो कार \(B\) में ध्वनि स्त्रोत की वास्तविक आवृत्ति है ? (\(Hz\) में) (ध्वनि की वायु में चाल \(=340\, ms ^{-1}\) ) :- 2019 कठिन
- 21. एक ध्वनि स्त्रोत \(S\, 50 \,m / s\) की गति से एक स्थिर श्रोता की तरह बढ़ रहा है। श्रोता को ध्वनि की आवृत्ति \(1000 \,Hz\) सुनाई देती है। जब स्त्रोत उसी गति से श्रोता को पार करके उससे दूर जाता है तो श्रोता द्वारा सुनी गयी ध्वनि की आवृत्ति का मान \(........\,Hz\) होगा। (मानों वायु में ध्वनि की गति \(=350\, m / s\) ) 2019 आसान
- 22. एक रेलगाड़ी गति \(34 \,m / s\) से एक स्थिर प्रेक्षक की ओर जा रही है। रेलगाड़ी की सीटी की आवाज प्रेक्षक को \(f_{1}\) आवृत्ति की सुनाई देती है। यदि रेलगाड़ी की गति \(17\, m / s\) तक घटा दी जाती है तो सीटी की आवृत्ति \(f _{2}\) सुनाई देती है। यदि ध्वनि की गति \(340 m / s\) है तो अनुपात \(f _{1} / f _{2}\) होगा। 2019 कठिन
- 23. एक स्थिर स्त्रोत \(500 \,Hz\) आवृत्ति से ध्वनि उत्सर्जित करता है। दो श्रोता एक ही रेखा, जो कि स्त्रोत से होकर जाती है, में चलते हैं तो उन्हें ध्वनि की आवृत्ति \(480\, Hz\) और \(530\, Hz\) सुनाई देती है। इन श्रोताओं की चाल क्रमशः \(ms ^{-1}\) में होगी। (दिया है: ध्वनि की चाल \(=300 \,m / s\) ) 2019 मध्यम
- 24. खुले मैदान में खड़े एक व्यक्ति को उत्तर दिशा से आते हुए एक जेट एरोप्लेन की आवाज, धरती से \(60^{\circ}\) के कोण की दिशा से आती हुयी सुनाई देती है। लेकिन उसे यह हवाई जहाज अपने ठीक ऊपर दिखाई देता है। यदि ध्वनि की चाल \(v\) है तो हवाई जहाज की चाल होगी। 2019 आसान
- 25. दो रेल-इंजन एक-दूसरे को पार करते हुए विपरीत दिशा में \(30 \;m / s\) की एक समान गति से चल रहे हैं। उनमें से एक इंजन यदि \(540 \;Hz\) आवृत्ति से सीटी बजा रहा है, तो दूसरे इंजन के ड्राईवर द्वारा सुनी गई ध्वनि की आवृत्ति होगी ( ध्वनि की गति का मान \(330\; m / sec\) लें) 2016 आसान
- 26. एक खिलौना कार हार्न बजाती हुई \(5\; m / s\) की स्थिर गति से एक दीवार से दूर तथा एक व्यक्ति की ओर जा रही है। उस व्यक्ति को \(5\) बीट/सें. सुनाई देती हैं। यदि हवा में ध्वनि की गति \(340\; m / s\) है, तब हार्न की आवृत्ति लगभग है 2016 मध्यम
- 27. \(10 ms ^{-1}\) की चाल से किसी दीवार की ओर जाता हुआ एक चमगादड़, दीवार की ओर \(8000 Hz\) का ध्वनि संकेत (सिग्नल) प्रेषित करता (भेजता) है। दीवार से परावर्तन के पश्चात् वह ' \(f\) ' आवृत्ति की ध्वनि, सुनता है। यदि, ध्वनि की चाल \(320 ms ^{-1}\) है तो, \(Hz\) में \(f\) का सन्निकट मान होगा : 2015 कठिन
- 28. ध्वनि के एक स्रोत से \(f _{0}\) आवृत्ति की तरंगें उत्सर्जित (उत्पत्र) होती हैं। यह स्रोत किसी श्रोता की ओर एक नियत चाल \(v_{ s }\) से चल रहा है \(\left(v_{ S } < v\right.\), जहाँ \(v\) वायु में ध्वनि की चाल है)। यदि श्रोता \(v_{0}\) चाल से स्रोत की ओर चलने लगे, तो \(v_{0}\) में परिवर्तन से, श्रोता द्वारा सुनी गई आवृत्ति के सही विचरण ( परिवर्तन ) को निम्नांकित ग्राफ \(A\) या \(B\) में से एक ग्राफ दर्शायेगा। तो, \(v_{0}\) के साथ \(f\) के विचरण (परिवर्तन) को सही दर्शाता है :
2015 आसान - 29. एक रेलगाड़ी सीधी पटरियों पर \(20\, ms ^{-1}\) की चाल से गति कर रही है। इसकी सीटी की ध्वनि की आवृत्ति \(1000\, Hz\) है। यदि ध्वनि की वायु में चाल \(320\, ms ^{-1}\) हों तो, पटरियों के निकट खड़े व्यक्ति के पास से रेलगाड़ी के गुजरने पर, उस व्यक्ति द्वारा सुनी गई सीटी की ध्वनि की आवृत्ति में प्रतिशत परिवर्तन लगभग ............\(\%\) होगा 2015 कठिन
- 30. आवृत्ति \(1800 \;Hz\) की तंरगें उत्सर्जित कर रहा ध्वनि स्रोत \(A\) एक सीमान्त वेग \(v\) से धरती की ओर गिर रहा है। स्रोत के ठीक नीचे धरती पर एक प्रेक्षक \(B\) आवृत्ति \(2150 \;Hz\) की तरंगें प्राप्त करता है। स्रोत \(A\), धरती से परावर्तित लगभग इस आवृत्ति की तरंगें प्राप्त करेगा : ( ध्वनि की चाल \(=343 \;m / s\) ) 2014 आसान
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - तरंगें के अन्य टॉपिक
- 10प्रश्न विस्पंदें
- 7प्रश्न ध्वनि तरंग
- 3प्रश्न तरंगों की ऊर्जा और तीव्रता
- 24प्रश्न Longitudinal Stationary Waves (Organ Pipes) and Resonance Tube
- 3प्रश्न तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत
- 12प्रश्न यांत्रिक तरंग
- 18प्रश्न Transverse Stationary Waves and Sonometer
- 6प्रश्न प्रगामी तरंगे
- 13प्रश्न Wave Equation and Characteristics of Waves
- 2प्रश्न अप्रगामी तरंगे
- 1प्रश्न Musical Sound
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में Doppler's Effect के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2023 के 30 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
Doppler's Effect के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
43% आसान, 23% मध्यम और 33% कठिन।