ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति

स्प्रिंग बल और किसी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा द्वारा किया गया कार्य PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

स्प्रिंग बल और किसी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा द्वारा किया गया कार्य पर STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति के 11 प्रश्न, 2019–2026 में पूछे गए।

11प्रश्न
179STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति में
2019–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 45% कठिन 55%

प्रश्न

नए पहले

11 में से 1–11 प्रश्न

  1. 1. 100 g और 200 g द्रव्यमान वाले दो ब्लॉक जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, स्प्रिंग A और B के सिरों से जुड़े हैं। A में संचित ऊर्जा E है। जब A और B के स्प्रिंग नियतांक \(k _{ A }, k _{ B }\) क्रमशः संबंध \(4 k _{ A }=3 k _{ B }\) को संतुष्ट करते हैं, तो B में संचित ऊर्जा होगी:
    image
    2026 मध्यम
  2. 2. एक गुटके को एक नत समतल के शीर्ष से सरलता से छोड़ा जाता है, जैसा कि ऊपर चित्र में दिखाया गया है। जब गुटका स्प्रिंग से टकराता है तो स्प्रिंग में अधिकतम संपीडन _______ है।
    2024 कठिन
  3. 3. एक प्रत्यास्थ स्प्रिंग \(3 \mathrm{~N}\) के तनाव के अंतर्गत \(a\) लंबाई की है। \(2 \mathrm{~N}\) तनाव के अंतर्गत इसकी लंबाई \(b\) है। इसकी लंबाई \((3 a-2 b)\) के लिए, तनाव का मान _______ \(\mathrm{N}\) होगा। 2024 कठिन
  4. 4. एक गुटका एक क्षैतिज स्प्रिंग से बंधा है। गुटके को \(\mathrm{x}=0\) पर इसकी साम्यवस्था से \(\mathrm{x}=10 \mathrm{~cm}\) दूरी तक पर घर्षणरहित तल पर विराम से खींचा जाता है। \(\mathrm{x}=5 \mathrm{~cm}\) पर गुटके की ऊर्जा \(0.25 \mathrm{~J}\) है। स्प्रिंग का स्प्रिंग नियतांक ____________ \(\mathrm{Nm}^{-1}\) है। 2023 मध्यम
  5. 5. चित्रानुसार एक प्लेटफॉर्म पर \(h =10\,cm\) ऊँचाई से \(100\,g\) द्रव्यमान की बॉल को गिराया जाता है। प्लेटफॉर्म उर्ध्व स्प्रिंग पर पर बँधा है। बॉल प्लेटफॉर्म पर रूकती है और प्लेटफॉर्म \(\frac{ h }{2}\) दूरी नीचे आता है। स्प्रिंग नियतांक \(.......... Nm ^{-1}\) है । \(\left( g =10\,ms ^{-2}\right)\)
    2022 मध्यम
  6. 6. एक \(0.5\,kg\) का ब्लॉक \(12\,ms ^{-1}\) की चाल से गतिशील है तथा यह एक स्प्रिंग को \(30\,cm\) की दूरी से संकुचित करता है, जब इसकी गति आधी हो जाती है, तो स्प्रिंग का स्प्रिंग नियतांक \(Nm ^{-1}\) में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  7. 7. \(10 \;ms ^{-1}\) वेग से गतिमान \(4\; kg\) द्रव्यमान की गेंद किसी \(8\; m\) लम्बी स्प्रिंग से टकराती है। स्प्रिंग का बल नियतांक \(100 \;Nm ^{-1}\) है। संपीडित स्प्रिंग की लम्बाई \(x \;m\) है \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(\dots\) होगा। 2021 मध्यम
  8. 8. दो सर्वसम गुटके \(A\) और \(B\), जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान \(m\) है, प्राकतिक लम्बाई \(L\) और कमानी नियतांक \(K\) की किसी हल्की कमानी से संयोजित होकर किसी चिकने पष्ठ पर विराम की स्थित में हैं। कोई तीसरा गुटका \(C\), जिसका द्रव्यमान \(m\) है, \(A\) और \(B\) को मिलाने वाली रेखा के अनुदिश चाल \(v\) से गमन करते हुए गुटके \(A\) से संघट्ट करता है। कमानी में होने वाला अधिकतम संपीडन है।
    2021 कठिन
  9. 9. कमानी स्थिरांक \(100\; N / m\) की किसी कमानीदार बन्दूक में द्रव्यमान \(100\; g\) की कोई छोटी गेंद \('B'\) इसकी बैरल में (आरेख देखिए) कमानी को \(0.05\; m\) संपीडित करके रखी है। धरती पर दूरी \(d\) पर किसी बॉक्स को रखा जाना चाहिए ताकि यह गेंद उस बॉक्स में गिरे। यदि गेंद धरती से \(2 \;m\) ऊँचाई पर बन्दूक से क्षैतिजत : निकलती है तो \('d'\) का मान \(\dots\;m\) होगा। \(\left( g =10\; m / s ^{2}\right)\)
    2021 कठिन
  10. 10. \(1\, kg\) द्रव्यमान का एक पिण्ड \(100\, m\) ऊँचाई से स्वतंत्र रूप से \(3\, kg\) द्रव्यमान के एक प्लेटफॉर्म पर गिरता है यह प्लेटफॉर्म एक स्प्रिंग नियतांक \(k =1.25 \times 10^{6} \,N / m\). की स्प्रिंग पर लगा है। पिण्ड प्लेटफॉर्म पर चिपक जाता है और स्प्रिंग का अधिकतम संपीड़न \(x\) पाया जाता है। \(x\) का निकटतम मान \(......\,cm\) होगा। \(\left( g =10\, ms ^{-2}\right)\) 2019 कठिन
  11. 11. चिकनी सतह पर रखे \(m\) द्रव्यमान के एक गुटके को स्प्रिंग नियतांक \(k\) की एक कमानी (जिसका द्रव्यमान नगण्य हैं) से जोड़ा गया है। कमानी का दूसरा सिरा चित्रानुसार, अचल है। आरंभ में गुटका अपनी साम्यावस्था में स्थायी है। यदि गुटके को एक नियत बल \(F\) से खींचा जाए तो गुटके की अधितकम चाल होगी।
    2019 कठिन

STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में स्प्रिंग बल और किसी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा द्वारा किया गया कार्य के कितने प्रश्न आए हैं?

2019–2026 के 11 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

स्प्रिंग बल और किसी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा द्वारा किया गया कार्य के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 45% मध्यम और 55% कठिन।