ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी-पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

P-n संधि ओर डायोड PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

P-n संधि ओर डायोड पर STD 12 - अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी-पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ के 38 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

38प्रश्न
169STD 12 - अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी-पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 11% मध्यम 71% कठिन 18%

प्रश्न

नए पहले

38 में से 1–38 प्रश्न

  1. 1. चित्र में दर्शाए गए अनुसार, एक संधारित्र (\(20\ \mu\)F), एक प्रतिरोधक (\(100\ \Omega\)) और दो समरूप डायोड से युक्त एक परिपथ पर विचार कीजिए। अग्र अभिनति की स्थिति में डायोड का प्रतिरोध \(10\ \Omega\) है। परिपथ का समय स्थिरांक \(\alpha \times 10^{-3}\) s है। \(\alpha\) का मान _____ है।
    2026 मध्यम
  2. 2. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण R के रूप में अंकित किया गया है

    अभिकथन A: पश्च अभिनत स्थिति में एक डायोड बहुत कम धारा प्रदान करता है जो वोल्टेज से लगभग स्वतंत्र होती है जब तक कि एक क्रांतिक सीमा तक नहीं पहुँच जाती जहाँ धारा में तेजी से वृद्धि होती है।

    कारण R: क्रांतिक वोल्टेज सीमा से नीचे, केवल बहुसंख्यक आवेश वाहक प्रवाहित होते हैं जो क्रांतिक वोल्टेज से ऊपर तेजी से बढ़ते हैं।

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें
    2026 मध्यम
  3. 3. एक अर्धचालक p-n डायोड में, p-साइड और n-साइड पर अपमिश्रण सांद्रताएँ क्रमशः \(10^{15}\text{ परमाणु/cm}^3\) और \(10^{18}\text{ परमाणु/cm}^3\) हैं। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? 2026 मध्यम
  4. 4. चित्र में दिए गए परिपथ आरेख को देखें। निम्नलिखित में से कौन से प्रेक्षण सही हैं?
    A. परिपथ का कुल प्रतिरोध \(6 \Omega\) है।
    B. अेमीटर में धारा 1 A है।
    C. \(A B\) के सिरों पर विभवांतर 4 वोल्ट है।
    D. CD के सिरों पर विभवांतर 4 वोल्ट है।
    E. परिपथ का कुल प्रतिरोध \(8 \Omega\) है।

    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
    2025 मध्यम
  5. 5. दिए गए परिपथ में निर्गत वोल्टता क्या है? (आदर्श डायोड की स्थिति मानें)
    2025 मध्यम
  6. 6. नीचे दर्शाए गए परिपथ में बैटरी से प्रवाहित धारा क्या है?
    2025 आसान
  7. 7. निम्नलिखित में से कौन सा परिपथ अग्र अभिनत डायोड को निरूपित करता है?


    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
    2025 आसान
  8. 8. दिए गए चित्र में दर्शाए गए नेटवर्क का नेट प्रतिरोध का मान _______ है।
    2024 कठिन
  9. 9. लोड प्रतिरोध \(\left(\mathrm{R}_{\mathrm{L}}\right)\) के संगत वोल्टेज _______ है।
    2024 कठिन
  10. 10. दिए गए परिपथ में, बैट्री वाली शाखा में प्रवाहित धारा \((I)\) का मान होगा\(..........\,A\)
    2023 मध्यम
  11. 11. नीचे दिए गए परिपथ में, यदि प्रत्येक डायोड का अग्रदिशित बायस प्रतिरोध \(25 \Omega\) है।तो निम्न में से कौन सा विकल्प सही है ?
    2023 मध्यम
  12. 12. नीचे दो कथन दिए गए है: इनमें से एक को अभिकथन \(\mathrm{A}\) एवं दूसरे को कारण \(\mathrm{R}\) द्वारा निरूपित किया गया है। अभिकथन \(A\) : प्रकाश की तीव्रता का मापन करने के लिए, फोटोडायोड प्रायः अग्र बायसित अवस्था में प्रयुक्त होते है। कारण R: p-n संधि डायोड में आरोपित विभव \(\mathrm{V}\) पर \(\left|\mathrm{V}_{\mathrm{z}}\right|> \pm \mathrm{V} \geq\left|\mathrm{V}_0\right|\) के लिए, अग्र बायस में धारा का मान, पश्च बायस में धारा के मान से अधिक होता है, जहाँ \(\mathrm{V}_{\mathrm{z}}\) भंजन वोल्टता है और \(\mathrm{V}_{\mathrm{o}}\) देहली वोल्टता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
  13. 13. नीचे दो कथन दिए गए है - कथन \(I :\) जब \(\mathrm{Si}\) प्रतिदर्श को बोरॉन द्वारा अपमिश्रित करने पर यह \(\mathrm{P}\) प्रकार अर्द्ध चालक बन जाता है और जब आर्सेनिक द्वारा अपमिश्रित करने पर \(\mathrm{N}\) प्रकार के अर्द्धचालक बन जाता है ताकि \(\mathrm{P}\) प्रकार में कोटरों की तथा \(\mathrm{N}\) प्रकार में इलेक्ट्रॉनों की अधिकता हो जाता है। कथन \(II :\) जब एक संधि बनाने के लिए इन \(\mathrm{P}\) प्रकार व \(\mathrm{N}\) प्रकार के अर्द्ध चालकों को जोडा जाता है तो स्वतः एक धारा बहने लगेगी जिस जुड़े हुए ब्राह्म अमीटर द्वारा प्राप्त किया जाता है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिये - 2023 मध्यम
  14. 14. नीचे दो कथन दिये गये हैं: एक को अभिकथन \(A\) कहा गया है तथा दूसरे को कारण कारण \(R\) कहा गया है अभिकथन \(\mathrm{A}\) : प्रकाश की तीव्रता मापनें के लिए फोटो डायडों को उत्क्रम अभिनत अवस्था में अधिक प्रयोग किया जाता है। कारण \(R: p-n\) सन्धि डायोड के लिए अग्र अभिनत में धारा इसकी उत्क्रम अभिनत में धारा से अधिक होती है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
  15. 15. चित्र में दर्शाये गये ड़ायोडो की अग्र बायस में अन्तक वोल्टता \(0.6\,V\) है। \(40\,\Omega\) के प्रतिरोध में प्रवाहित धारा का मान \(mA\) में ज्ञात कीजिये।
    2022 मध्यम
  16. 16. चित्रानुसार दिये गये परिपथ में धारा जो बैटरी से प्रवाहित होती है, का मान \(A\) में ज्ञात कीजिए।
    2022 मध्यम
  17. 17. डायोड को अन्य विद्युत घटकों से विभक्त करने के लिये मल्टीमीटर के प्रयोग हेतु है। डायोड के लिए निम्न से सही कथन चुनिये- 2022 मध्यम
  18. 18. एक \(p - n\) संधि डायोड का अग्र बायस में \(I - V\) अभिलाक्षणिक आरेख चित्रानुसार है, तो इसके \(2 V\) एवं \(4 V\) वोल्टता वाले अग्र बायस के संगत गतिक प्रतिरोध का अनुपात क्रमश: होगा
    2022 मध्यम
  19. 19. एक \(p - n\) संधि पर \(0.4\,V\) की विभव रोधिका विद्यमान है। एक इलेक्ट्रॉन संधि पर \(n\)-सिरे से \(6.0 \times 10^5\,ms ^{-1}\) की चाल से प्रवेश करता है। यदि इलेट्रॉन \(p\)-सिरे से संधि पर \(\frac{ x }{3} \times 10^5\,ms ^{-1}\) की चाल से प्रवेश करता है तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। (दिया है: इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान \(=9 \times 10^{-31}\,kg\), इलेक्ट्रॉन का आवेश \(=1.6 \times 10^{-19}\,C\) ) 2022 कठिन
  20. 20. एक परिपथ जाल (नेटवर्क) में, दो आदर्श डायोड चित्र में दर्शाये अनुसार लगे हैं। \(A\) और \(B\) के बीच तुल्य प्रतिरोध \(..................\Omega\) होगा।
    2022 मध्यम
  21. 21. यदि किसी \(p-n\) संधि पर विभव रोधिका का मान \(0.6\,V\) है, तो \(6 \times 10^{-6}\,m\) चौड़ाई वाले ह्यासी क्षेत्र (डिपलीसन रीजन) में, विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का मान \(..........\times 10^5 N / C\) होगा। 2022 आसान
  22. 22. आरेख में दर्शाए गए परिपथ में दो डायोड़, जिनमें प्रत्येक का अग्र प्रतिरोध \(50 \Omega\) तथा विरोधी प्रतिरोध अनन्त है, संयोजित है। यदि बैटरी की वोल्टता \(6 \;V\) है, तो \(120 \Omega\) प्रतिरोध से प्रवाहित धारा \(\dots\;mA\) है।
    2021 कठिन
  23. 23. बिन्दु \(X\) और \(Y\) के सिरों से \(5\; V\) की एक बैटरी संयोजित है। यह मानते हुए कि \(D _{1}\) और \(D _{2}\) सामान्य सिलिकॉन डायोड हैं तथा बैटरी का धनात्मक टर्मिनल बिन्दु \(X\) से संयोजित है, बैटरी द्वारा प्रदान की जाने वाली धारा का मान होगा।
    2021 मध्यम
  24. 24. दिए गये चित्र में प्रत्येक डायोड का अग्र अभिनति प्रतिरोध \(30 \Omega\) तथा उत्क्रम अभिनति प्रतिरोध अनन्त है। धारा \(I_{1}\) होगी।
    2021 कठिन
  25. 25. किसी \(p-n\) संधि में जेनर भंजन तब होता है जब \(p\) और \(n\) 2021 मध्यम
  26. 26. सूची \(I\) और सूची \(II\) को मिलाइये।
    सूची \(I\) सूची \(II\)
    \((a)\) दिष्टकारी \((i)\) \(a. c.\) वोल्टता को उपचायी अथवा अपचायी करने में उपयोग।
    \((b)\) स्थायीकारी \((ii)\) \(a.c.\) वोल्टता को \(d.c.\) वोल्टता में परिवर्तित करने में उपयोग।
    \((c)\) ट्रांसफार्मर \((iii)\) दिष्टकत निर्गत वोल्टता की उर्मिकाओं को हटाने में उपयोग।
    \((d)\) फिल्टर \((iv)\) निवेश वोल्टता एवं लोड धारा में परिवर्तन होने पर भी निर्गत वोल्टता को नियत रखने में उपयोग।
    नीचे दिए विकल्पों में से उत्तर को चुनिए।
    2021 मध्यम
  27. 27. उस स्थिति पर विचार कीजिए जिसमें किसी विशेष \(P - N\) संधि की उत्क्रमित बायस धारा \(\leq 621 nm\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश में रखने पर बढ़ जाती है। इस प्रक्रिया में प्रकाश के होल-इलेक्ट्रॉन युगलों के जनन के कारण वाहक सान्द्रता में संवद्धि होती है। बैण्ड-अन्तराल का निकटतम मान होगा। (\(eV\) मे) 2021 मध्यम
  28. 28. दिखाये गये परिपथ में प्रयोग किये गये दोनों डायोड़ो को आदर्श मानें तथा अग्रदिशिक (फारवर्ड) बायस में इनका प्रतिरोध नगण्य मानें। प्रत्येक डायोड का अंतरनिर्मित विभवान्तर (Built in potential), \(0.7 \,V\) है। चित्र में दिखायी गयी निवेश (input) वोल्टता के लिये बिन्दु \(A\) पर वोल्टता का मान (वोल्ट में) होगा ....।
    2020 मध्यम
  29. 29. दिये गये चित्र में \(A\) और \(B\) के बीच विभवान्तर ......\(V\) होगा।
    2020 मध्यम
  30. 30. दिये गये नेटवर्क में विधुत धारा \(i\) का मान .....\(A\) है।
    2020 मध्यम
  31. 31. जब एक डायोड को फॉरवर्ड बायस पर लगाया जाता है तो इसमें \(0.5\, V\) का विभवान्तर होता है। डायोड को सुरक्षित रखते हुए इसमें से अधिकतम विधुत धारा का मान \(10 \,mA\) है। यदि एक परिपथ में \(1.5\, V\) की बैटरी को लगाया है, तो डायोड के साथ कितने न्यूनतम मान प्रतिरोध लगाया जाये जिसमें परिपथ में बहने वाली धारा से डायोड खराब न हो ? (\(\Omega\) में) 2020 मध्यम
  32. 32. दिखाये गये परिपथ में दो आदर्श डायोड हैं, जिनमें प्रत्येक का अग्रदिशिक प्रतिरोध \(50\, \Omega\) है। यदि बैटरी की वोल्टता \(6\, V\) है तो \(100\, \Omega\) के प्रतिरोध में धारा (एम्पियर में) होगी।
    2019 मध्यम
  33. 33. जर्मेनियम डायोड एवं सिलिकॉन डायोड क्रमश: \(0.3\, V\) एवं \(0.7 \,V \) वोल्ट पर चालन करते हैं। दिये गये चित्र में यदि जर्मेनियम डायोड के कनेक्शन परिवर्तित कर दिये जायें तब \(V_0\) के मान में कितना....\(V\) परिवर्तन होगा।
    2019 कठिन
  34. 34. दिये गये परिपथ में सिलिकॉन डायोड के लिए अमीटर का पाठ्यांक ......... \(mA\) होगा
    2018 मध्यम
  35. 35. एक डायोड का \(V-I\) अभिलक्षणिक वक्र को चित्र में दिखाया गया है। अग्रदिशिक तथा पश्चदिशिक बायस में प्रतिरोध का अनुपात होगा :
    2017 कठिन
  36. 36. आरेख में \(2 \; V\) की एक बैटरी \(A\) व \(B\) के बीच जुड़ी है। यदि पहली दशा में बैटरी का धनात्मक टर्मिनल \(A\) से तथा दूसरी दशा में धनात्मक टर्मिनल \(B\) से जुड़ा हो तो, इन दोनों दशाओं में बैटरी द्वारा प्रदत्त विद्युत धारा का मान क्रमशः होगा :
    2015 मध्यम
  37. 37. किसी अ-बायसित \(n - p\) संधि में इलेक्ट्रॉन \(n\) - क्षेत्र से \(p\) - क्षेत्र को विसरित होते हैं क्योंकि : 2015 आसान
  38. 38. एक डायोड की धारा-वोल्टता सम्बन्ध \(I=(e^{1000V/T} -1)\,mA\) से दी जाती हैं, जहाँ \(V\) लगाई गई वोल्टता वोल्ट में है और तापमान \(T\) डिग्री कैल्विन में है। यदि एक विद्यार्थी \(300 \,K\) पर \(5\, mA\) धारा नापते हुये मापन में \(\pm\, 0.01\) \(V\) की त्रुटि करता है, तब धारा के मान में \(mA\) में त्रुटि क्या होगी? 2014 मध्यम

STD 12 - अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी-पदार्थ, युक्तियाँ तथा सरल परिपथ के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में P-n संधि ओर डायोड के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 38 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

P-n संधि ओर डायोड के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

11% आसान, 71% मध्यम और 18% कठिन।