ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र

किसी लेंस द्वारा अपवर्तन PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

किसी लेंस द्वारा अपवर्तन पर STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र के 42 प्रश्न, 2013–2026 में पूछे गए।

42प्रश्न
230STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र में
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 10% मध्यम 40% कठिन 50%

प्रश्न

नए पहले

42 में से 1–42 प्रश्न

  1. 1. एक उभयोत्तल लेंस (अपवर्तनांक 1.5) तथा एक समतल-अवतल लेंस (अपवर्तनांक \(=1.7\)) की क्षमता के परिमाण समान हैं। यदि समतल-अवतल लेंस की वक्रता उभयोत्तल लेंस के पश्च पृष्ठ की वक्रता से ठीक-ठीक मिलती है, तो उभयोत्तल लेंस के अग्र तथा पश्च पृष्ठों की वक्रता त्रिज्याओं का अनुपात ___________ है। 2026 आसान
  2. 2. एक उत्तल लेंस जिसका अपवर्तनांक 1.5 और फोकस दूरी \(f=18 cm\) है, उसको जल में डुबोया जाता है। इस लेंस की जल में तथा वायु में फोकस दूरियों का अंतर \(\alpha \times f\) है। \(\alpha\) का मान __________ है।
    (जल का अपवर्तनांक \(=4 / 3\) )
    2026 मध्यम
  3. 3. किसी पतले लेंस द्वारा किसी वस्तु के बने प्रतिबिंबों का आकार समान होता है जब वस्तु को लेंस से दो भिन्न-भिन्न स्थितियों, 8 cm और 24 cm पर रखा जाता है। लेंस की फोकस दूरी ___________ cm है। 2026 मध्यम
  4. 4. पाँच व्यक्तियों \(P_1, P_2, P_3, P_4\) और \(P_5\) ने एक ही उत्तल लेंस का उपयोग करके, जिसकी शक्ति +5 D है, वस्तु दूरी (u) और प्रतिबिंब दूरी (v) को क्रमशः \((25,96),(30,62)\), \((35,37),(45,35)\) और \((50,32)\) के रूप में रिकॉर्ड किया। सही कथन पहचानिए। 2026 कठिन
  5. 5. 1.6 अपवर्तनांक वाले एक लेंस की फोकस दूरी 12 cm है, जब वह वायु में होता है। लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए जब इसे पानी में रखा जाता है।
    (पानी का अपवर्तनांक 1.28 लीजिए)
    2025 आसान
  6. 6. एक ड्रोन कैमरे द्वारा 18 km की ऊँचाई पर एक भू-दृश्य का चित्र लिया जाता है। कैमरा फिल्म का आकार \(2 \mathrm{~cm} \times 2 \mathrm{~cm}\) है और चित्रित भू-दृश्य का क्षेत्रफल \(400 \mathrm{~km}^2\) है। ड्रोन कैमरे में लेंस की फोकस दूरी कितनी है? 2025 आसान
  7. 7. एक झुकी हुई वस्तु \(A B\) को उत्तल लेंस के एक ओर रखा गया है जैसा कि आरेख में दिखाया गया है। प्रतिबिंब दूसरी ओर बनता है। मुख्य अक्ष के साथ प्रतिबिंब द्वारा बनाया गया कोण ________ है।
    2025 मध्यम
  8. 8. एक पतले उत्तल लेंस की वक्रता त्रिज्याएँ क्रमशः 10 cm और 15 cm हैं। लेंस की फोकस दूरी 12 cm है। लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक कितना है? 2025 आसान
  9. 9. एक उभयोत्तल लेंस के दोनों पृष्ठों की वक्रता त्रिज्या \(1 / 6 \mathrm{~cm}\) है। यदि इस लेंस को दोनों ओर भिन्न वक्रता त्रिज्याओं \(\left(R_1 \neq R_2\right)\) वाले किसी अन्य उत्तल लेंस से लेंस की क्षमता में बिना किसी बदलाव के प्रतिस्थापित किया जाना है, तो \(R_1\) और \(R_2\) का संभावित संयोजन क्या है? 2025 कठिन
  10. 10. काँच का बना एक उत्तल लेंस (अपवर्तनांक \(=1.5\) ) की वायु में फोकस दूरी 24 cm है। जब इसे पूरी तरह जल (अपवर्तनांक \(=1.33\) ) में डुबोया जाता है, तो इसकी फोकस दूरी बदलकर ________ हो जाती है। 2025 मध्यम
  11. 11. प्रकाशिक क्षमता में 2.5D से 0.1D की वृद्धि होने पर किसी लेंस की फोकस दूरी में सापेक्षिक कमी कितनी है? ['D' डायोप्टर को दर्शाता है] 2025 मध्यम
  12. 12. एक प्रयोग द्वारा किसी उत्तल लैंस की फोकस दूरी (\(f\)) ज्ञात करने के लिए लैंस के फोकस बिन्दु के संदर्भ में वस्तु की दूरी का परिमाण (\(x\)) तथा प्रतिबिम्ब की दूरी (\(y\)) प्राप्त होती है। चित्र में \(\mathrm{y}-\mathrm{x}\) ग्राफ प्रदर्शित है। लैंस की फोकस दूरी _______ cm है।
    2024 कठिन
  13. 13. एक उत्तल लेंस द्वारा निर्मित वस्तु और उसके \(3\) गुना आवर्धित आभासी प्रतिबिंब के बीच की दूरी \(20 \mathrm{~cm}\) है। उपयोग किए गए लेंस की फोकस दूरी _______ \(\mathrm{cm}\) है। 2024 कठिन
  14. 14. नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन \((I)\) : जब धाराएँ समय के साथ परिवर्तित होती हैं, तो न्यूटन का तीसरा नियम तभी मान्य होता है जब विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र द्वारा वहन किए गए संवेग को ध्यान में रखा जाता है। कथन \((II)\) : एम्पीयर का परिपथीय नियम बायो-सावर्ट के नियम पर निर्भर नहीं करता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें: 2024 कठिन
  15. 15. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
    कथन (I) : जब किसी वस्तु को अवतल लेंस के वक्रता केंद्र पर रखा जाता है, तो प्रतिबिंब लेंस के दूसरी ओर वक्रता केंद्र पर बनता है।
    कथन (II) : अवतल लेंस हमेशा एक आभासी और सीधा प्रतिबिंब बनाता है।
    उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
    2024 मध्यम
  16. 16. पतले उत्तल लेंस के लिए, वक्रता त्रिज्या क्रमशः \(15 \mathrm{~cm}\) और \(30 \mathrm{~cm}\) पर होती है। लेंस की फोकल लंबाई \(20 \mathrm{~cm}\) है। पदार्थ का अपवर्तनांक _______ है। 2024 कठिन
  17. 17. उत्तल लेंस द्वारा निर्मित वस्तु और उसके दो गुना आवर्धित वास्तविक प्रतिबिंब के बीच की दूरी \(45 \mathrm{~cm}\) है। प्रयुक्त लेंस की फोकस दूरी _______ \(\mathrm{cm}\) है। 2024 कठिन
  18. 18. उत्तल लेंस की फोकस दूरी \((f)\) मापने के एक प्रयोग में, वस्तु की स्थिति \((u)\) और प्रतिबिंब की स्थिति \((v)\) के लिए मापन पैमानों के अल्पतमांक क्रमशः \(\Delta u\) और \(\Delta v\) हैं। उत्तल लेंस की फोकस दूरी के मापन में त्रुटि _______ होगी। 2024 कठिन
  19. 19. वायु में \(1.5\) अपवर्तनांक के एक द्विउत्तल लैंस की फोकस दूरी \(20\) सेमी है। जब इसे \(1.6\) अपवर्तनांक के द्रव में डुबोया जाता है तो इसकी फोकस दूरी होगी: 2024 कठिन
  20. 20. \(1.5\) अपवर्तनांक तथा वायु में \(18 \mathrm{~cm}\) फोकस दूरी वाले एक उत्तल लैंस को पानी में डुबोया जाता है। लैंस की फोकस दूरी में हुआ परिवर्तन \(\mathrm{cm}\) होगा। (दिया है : पानी का अपवर्तनांक \(=\frac{4}{3}\) ) 2023 मध्यम
  21. 21. \(1.8\) अपवर्तनांक वाले उत्तल लैंस की प्रत्येक सतह की वक्रता त्रिज्या \(20 \mathrm{~cm}\) है। अब इस लैंस को \(1.5\) अपवर्तनांक वाले द्रव में डुबाया जाता है। हवा में लैंस की शक्ति का द्रव में इसकी शक्ति से अनुपात \(x: 1\) है। \(x\) का मान______________है। 2023 मध्यम
  22. 22. एक प्रकाशिक बैंच पर वस्तुओं की स्थिति मापने में \(0.2 \mathrm{~cm}\) अल्पतमांक के साथ एक 2 मीटर लम्बे पैमाने का उपयोग किया गया है। जबकि एक उत्तल लैंस की फोकस दूरी मापने में, वस्तु पिन व उत्तल लैंस क्रमशः \(80 \mathrm{~cm}\) व \(1 \mathrm{~m}\) के चिन्ह पर स्थित हैं। वस्तु पिन का प्रतिबिम्ब लैंस के दूसरी ओर प्रतिबिम्ब पिन से मिलता है ताकि इसे \(180 \mathrm{~cm}\) चिन्ह पर रखा जाये। फोकस दूरी की गणना में \(\%\) त्रुटि है: 2023 कठिन
  23. 23. एक लैंस के सामने \(2.4\,m\) की दूरी पर रखी एक वस्तु के लिए, लैंस के पीछे \(12\,cm\) की दूरी पर रखे पर्दे पर, एक केन्द्रित तीव्र प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है। \(1\,cm\) मोटाई एवं \(1.5\) अपवर्तनांक वाली एक काँच की पट्टी (प्लेट), लैंस एवं पर्दे के बीच में इस प्रकार रखी जाती है, कि पट्टी का तल पर्दे के समानान्तर है। फिर से पर्दे पर केन्द्रित तीव्र प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए, वस्तु को \(............\,m\) विस्थापित करना पडेगा। 2022 कठिन
  24. 24. प्रकाश के एक समान्तर पुंज को व्यास \(30\,cm\) तथा अपवर्तनांक \(1.5\) वाले एक पारदर्शी गोलीय ग्लोब पर आपतित किया जाता है। ग्लोब के केन्द्र से वह दूरी ( \(mm\) में) ज्ञात कीजिये जहाँ पर प्रकाश का पुंज अभिसारित होती है। 2022 कठिन
  25. 25. उत्तल लैंस के एक प्रयोग में, फोकस से मापो गई प्रतिबिम्ब दूरी \((v')\) एवं वस्तु दूरी \((u')\) के बीच का अभिरेख एक वक्र \(v ^{\prime} \mu \prime=225\) प्राप्त होता है। यदि सभी दूरियाँ \(cm\) मात्रक में मापी गई हैं, तो लैंस की फोकल दूरी का परिमाण \(\ldots \ldots \ldots . . \,cm\) है। 2022 मध्यम
  26. 26. एक समतलोत्तल लेन्स का व्यास \(6\) सेमी है तथा केन्द्र पर मोटाई \(3\) मिली मीटर है। यदि लेन्स के पदार्थ में प्रकाश का वेग \(2 \times 10^{8}\) मीटर/सैकण्ड है, तो लेन्स की फोकस दूरी.......सेमी होगी 2021 कठिन
  27. 27. एक वस्तु \(f\) फोकस दूरी के अवतल लेन्स के फोकस पर रखी है। आवर्धन तथा लेन्स के ध्रुव से प्रतिबिम्ब की दूरी कितनी है? 2021 कठिन
  28. 28. किसी अभिसारी लेंस का अपवर्तनांक \(1.4\) है। यदि इसे समान अपवर्तनांक के किसी माध्यम में रखा जाए, तो इसकी फोकस दूरी क्या होगी? इस लेंस के पष्ठों की वक्रता त्रिज्याएँ क्रमशः \(R _{1}\) और \(R _{2}\) मानिए। 2021 मध्यम
  29. 29. किसी उत्तल लेंस से \(20 \,cm\) या \(10\, cm\) दूरी पर किसी बिम्ब को रखने पर इस लेंस द्वारा बने प्रतिबिम्बों का साइज समान होता है। इस उत्तल लेंस की फोकस दूरी \(.....\,cm\) है। 2021 कठिन
  30. 30. किसी उत्तल परावर्तक पष्ठ द्वारा वायु में स्थित किसी बिम्ब का प्रतिबिम्ब पष्ट के पीछे \(10 \,m\) दूरी पर बनता है। यह प्रतिबिम्ब वास्तविक है तथा प्रतिबिम्ब दूरी बिम्ब दूरी की \(\frac{2}{3}\) गुनी है। पष्ठ के भीतर प्रकाश की तरंगदैर्ध्य प्रकाश की वायु में तरंगदैर्घ्य की \(\frac{2}{3}\) गुनी है। पष्ठ की वक्रता त्रिज्या \(\frac{ x }{13} \,m\) है \(x\) का मान \(........\) है। 2021 कठिन
  31. 31. एक बिन्दु के आकार की वस्तु एक समतल-उत्तल लैंस की उत्तल सतह के सामने रखा हुआ है। उत्तल सतह की त्रिज्या \(30\, cm\) है और लैंस जिससे बना है उस पदार्थ का अपवर्तनांक \(1.5\) है। लैन्स का फोकस दूरी का मान \(cm\) में कितना होगा। 2020 मध्यम
  32. 32. एक वस्तु और एक पर्दे के बीच की दूरी \(100\, cm\) है। वस्तु और पर्दे के बीच दो भिन्न स्थानों पर रखे जाने पर एक लेन्स इस वस्तु का पर्दे पर वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है। इन दो स्थानों के बीच की दूरी \(40 cm\) है। यदि लेन्स की शक्ति लगभग \(\left(\frac{ N }{100}\right) D\) हो \(( N\) एक पूर्णाक है) \(N\) का मान है .... । 2020 कठिन
  33. 33. क्षमता \(P\) के एक उभयोत्तल लेंस के दोनों पृष्ठों की वक्रता त्रिज्यायें \(R\) है। उसी पदार्थ के बने \(1.5 P\) क्षमता के समतल उत्तल लेंस के वक्र पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या कितनी होगी ? (\(R\) में) 2020 मध्यम
  34. 34. काँच (अपवर्तनांक \(=1.5)\) के बने हुए एक पतले लैंस की फोकस दूरी \(f =16 \,cm\) है। जब इसे \(1.42\) अपवर्तनांक के एक द्रव में डाला जाता है तो उस द्रव में इसकी फोकस दूरी \(f_{1}\) हो जाती है। अनुपात \(f_{1} / f\) निम्न में से किस पूर्णांक के निकटतम दूरी है ? 2020 कठिन
  35. 35. \(0.3 \,m\) फोकस दूरी के एक उत्तल लेन्स से कोई वस्तु \(20 \,m\) की दूरी पर है। लेन्स द्वारा वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है। यदि यह वस्तु लेन्स से दूर \(5\, m / s\) की चाल से जाती है तो प्रतिबिम्ब की चाल और दिशा होगी :- 2019 मध्यम
  36. 36. \(20\, cm\) फोकस दूरी के एक उत्तल लेंस से किसी वस्तु के प्रतिबिम्ब का आवर्धन \(2\) ही होता जब वस्तु को लेंस से दो दूरियों \(x _{1}\) तथा \(x _{2}\left( x _{1}> x _{2}\right)\) पर रखते हैं। \(x _{1}\) और \(x _{2}\) का अनुपात हैं? 2019 कठिन
  37. 37. आँख को एकल अपवर्तक सतह माना जा सकता है। इस सतह की वक्रता त्रिज्या, कोर्निया के समान \((7.8 \,mm )\) है यह सतह अपवर्तनांक \(1\) तथा \(1.34\) वाले दो माध्यमों को पृथक करती है। अपवर्तक सतह से उस बिन्दु की दूरी ज्ञात कीजिए जिस पर प्रकाश का समान्तर पुंज फोकसित होगा। (\(cm\) में) 2019 मध्यम
  38. 38. चित्र में द्वि-उत्तल लेंस के उपयोग से वास्तविक बिम्ब के निर्माण को दर्शाया गया है। यदि बिम्ब तथा पर्दे की स्थितियों को परिवर्तित किये किये बिना सम्पूर्ण व्यवस्था को जल में डुबा दिया जाये तो पर्दे पर क्या दिखाई देगा ?
    2019 मध्यम
  39. 39. दिये गये ग्राफ में एक पतले लेंस के आवर्धन \(m\) को प्रतिबिम्ब की दूरी \(V\) के साथ दर्शाया गया है। इस लेंस की फोकस दूरी क्या होगी?
    2019 मध्यम
  40. 40. एक उत्तल लेंस की एक प्रकाश स्रोत से \(10\, cm\) दूरी पर रखने से उसका स्पष्ट प्रतिबिंब लेंस से \(10\, cm\) दूरी पर रखी स्क्रीन पर बनता है। जब एक काँच (अपवर्तनांक \(1.5\)) के \(1.5 \,cm\) मोटे गुटके को प्रकाश स्रोत के बिलकुल सटाकर रखते है तो, पुन: स्पष्ट प्रतिबिम्ब को पाने के लिए स्क्रीन को \(d\) दूरी से खिसकाना पड़ता है। \(d\) का मान होगा \(:\) 2019 कठिन
  41. 41. एक पर्दे के सामने एक स्थिर स्थिति में एक वस्तु स्थित है। एक पतले लेन्स की \(10 \;cm\) दूरी पर दो स्थितियों से पर्दे पर स्पष्ट प्रतिबिम्ब बनते हैं। दोनों स्थितियों में प्रतिबिम्बों के आकार का अनुपात \(3: 2\) है। वस्तु एवं पर्दे के बीच दूरी \(\dots \; cm\) है ? 2014 कठिन
  42. 42. क्राउन काँच \(\left(\mu=\frac{3}{2}\right)\) से बने एक पतले उत्तल लेन्स की फोकस लम्बाई \(f\) है। जब इसे अपवर्तनांक \(\frac{4}{3}\) एवं \(\frac{5}{3}\) वाले दो भिन्न द्रवों में रखकर मापा जाता है, तब फोकस लम्बाइयाँ क्रमश: \(f_{1}\) एवं \(f_{2}\) हैं। फोकस लम्बाइयों के बीच सही सम्बन्ध है : 2014 मध्यम

STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में किसी लेंस द्वारा अपवर्तन के कितने प्रश्न आए हैं?

2013–2026 के 42 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

किसी लेंस द्वारा अपवर्तन के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

10% आसान, 40% मध्यम और 50% कठिन।