प्रश्न
नए पहले11 में से 1–11 प्रश्न
- 1. जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, \(R\) त्रिज्या का एक बड़ा ड्रम अपनी धुरी के चारों ओर कोणीय वेग \(\omega\) से घूम रहा है। यदि ड्रम की सतह और द्रव्यमान M के पिंड के बीच घर्षण गुणांक \(\mu\) है, द्रव्यमान M का एक पिंड ड्रम की आंतरिक दीवार से चिपका रहे, तो \(\omega\) का न्यूनतम मान होगा:
2026 कठिन - 2. ' \(m\) ' द्रव्यमान की एक कार ' \(r\) ' त्रिज्या और \(\theta\) झुकाव कोण वाली ढलावदार सड़क पर चलती है। ढलावदार सड़क से फिसलने से बचने के लिए, कार की अधिकतम अनुमेय चाल \(v_0\) है। कार के पहियों और ढलावदार सड़क के बीच घर्षण गुणांक \(\mu\) ‾‾‾‾‾‾‾‾ है| 2025 मध्यम
- 3. \(800 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक कार \(300 \mathrm{~m}\) त्रिज्या और \(30^{\circ}\) के झुकाव कोण वाली झुकावदार सड़क पर मोड़ ले रही है। यदि स्थैतिक घर्षण गुणांक \(0.2\) है, तो वह अधिकतम चाल क्या है जिससे कार सुरक्षित रूप से मोड़ पार कर सकती है? \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2, \sqrt{3}=1.73\right)\) 2024 कठिन
- 4. एक रेलगाड़ी \(1.5\) मी. की दूरी पर स्थित पटरियों पर \(12\) मी./से की चाल से गति कर रही हैं। \(400\) मी. त्रिज्या के एक वृत्तीय मोड़ को पार करने के लिए, रेल की बाहरी पटरी से कितनी ऊँचाई पर स्थित है (दिया है, \(\mathrm{g}=\)10\( \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ): 2024 कठिन
- 5. एक सिक्का किसी चकती (डिस्क) पर रखा गया है। सिक्के व चकती के बीच घर्षण गुणांक \(\mu\) है। सिक्के की चकती के केन्द्र से दूरी \(r\) है। चकती को दिया गया वह अधिकतम कोणीय वेग, जिसके लिए सिक्का बाहर की ओर न फिसले, वो _______ हैं। 2024 कठिन
- 6. यदि समान द्रव्यमान के दो कणों के पथों की वक्रता त्रिज्यों का अनुपात \(3: 4\) हो तो तब नियत अभिकेन्द्र बल के लिए उनके वेगों का अनुपात होगा : 2024 कठिन
- 7. \(200 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान का एक वाहन \(0.2 \mathrm{rad} / \mathrm{s}\) के कोणीय वेग से \(70 \mathrm{~m}\) त्रिज्या के समतल वक्रीय सड़क पर गति करता है। वाहन पर कार्यरत अभिकेन्द्र बल है: 2023 मध्यम
- 8. \(40 \mathrm{~m}\) त्रिज्या वाले किसी क्षैतिज वृत्ताकार पथ पर एक कार \(20 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की स्थिर चाल से चल रही है। एक द्रव्यमानरहित रति रस्सी की सहायता से, एक गोलक, कार की छत से लटका है। रस्सी का ऊर्ध्व के साथ बना कोण होगा :- (यदि \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ) 2023 मध्यम
- 9. एक कार \(50 \mathrm{~m}\) त्रिज्या की क्षैतिज वक्राकार सड़क पर चल रही है। यदि सड़क व टायरों के बीच घर्षण गुणांक \(0.34\) हो तब कार की लगभग अधिकतम चाल है। \(\left[\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right.\) लें \(]\) 2023 मध्यम
- 10. एक चकती के छोटे सपाट पैंदे पर एक बीकर इसके केन्द्र से \(R\) दूरी पर रखा है, तथा इसके केन्द्र से गुजरने वाली तथा इसके तल के लम्बवत् अक्ष के सापेक्ष \(\omega\) कोणीय वेग से चक्कर लगा रही है। बीकर के पैंदे व चकती की सतह के मध्य स्थैतिक घर्पण गुणांक \(\mu\) है। चकती के साथ बीकर घुमेगा यदि : 2022 मध्यम
- 11. एक समतल सड़क के वक्र की त्रिज्या \(75\,m\) है। इस वक्रीय सड़क पर कार की बिना फिसले अधिकतम चाल \(30\,m / s\) हो सकती है। यदि वक्रीय सड़क की त्रिज्या को \(48\,m\) तक परिवर्तित किया जाता है तथा सड़क व टायर के बीच घर्पण गुणांक समान रहता है, तब अधिकतम अनुमत चाल \(m / s\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - घर्षण के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में घर्षण के बिना और साथ वर्तुल गति के कितने प्रश्न आए हैं?
2022–2026 के 11 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
घर्षण के बिना और साथ वर्तुल गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
0% आसान, 55% मध्यम और 45% कठिन।