ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - नाभिक

Law of Radioactivity by Rutherford and Soddy and Half Life and Mean Life PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Law of Radioactivity by Rutherford and Soddy and Half Life and Mean Life पर STD 12 - नाभिक के 51 प्रश्न, 2014–2025 में पूछे गए।

51प्रश्न
127STD 12 - नाभिक में
2014–2025वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 4% मध्यम 59% कठिन 37%

प्रश्न

नए पहले

51 में से 1–50 प्रश्न

  1. 1. एक रेडियोधर्मी नाभिक \(n_2\) का क्षय नियतांक दूसरे रेडियोधर्मी नाभिक \(n_1\) के क्षय नियतांक की तुलना में 3 गुना है। यदि दोनों नाभिकों की प्रारंभिक संख्या समान है, तो \(n_1\) की एक अर्ध-आयु के बाद \(n_2\) के नाभिकों की संख्या का \(n_1\) के नाभिकों की संख्या से अनुपात क्या होगा? 2025 मध्यम
  2. 2. दो रेडियोसक्रिय तत्वों \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) के परमाणुओं की संख्या प्रारम्भ में समान है। \(\mathrm{A}\) की अर्द्धायु, \(\mathrm{B}\) की औसत आयु के समान है। यदि \(\lambda_{\mathrm{A}}\) एवं \(\mathrm{B} \lambda_{\mathrm{B}}, \mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) के क्रमशः क्षय नियतांक हैं, तो नीचे दिए गए विकल्पों में से सही सम्बन्ध चुनिए: 2023 आसान
  3. 3. एक रेडियो एक्टिव नाभिक का क्षय दो विभिन्न प्रक्रम में होता है। प्रथम प्रक्रम की अर्द्ध आयु \(5\) मिनट तथा दूसरे प्रक्रम की अर्द्धआयु \(30\) से. है। नाभिक की प्रभावी अर्द्धआयु की गणना \(\frac{\alpha}{11}\) से. की गयी है। \(\alpha\) का मान______________  है। 2023 मध्यम
  4. 4. एक रेडियोएक्टिव तत्व \({ }_{92}^{242} \mathrm{X}\) से दो \(\alpha\) कण एक इलैक्ट्रॉन एवं दो पोजीट्रॉन उत्सर्जित होते है। उत्पादित नाभिक को \({ }_{\mathrm{P}}^{234} \mathrm{Y}\) से दर्शाया गया है \(\mathrm{P}\) का मान________________है। 2023 मध्यम
  5. 5. किसी रेडियोऐक्टिव पदार्थ का अर्द्धायु \(\mathrm{T}\) है। इसके वास्तविक द्रव्यमान के \(\frac{7}{8}\) th भाग को विघटित होने में लगा समय होगा: 2023 मध्यम
  6. 6. किसी रेडियोएक्टिव नाभिक का क्षय नियतांक \(1.5 \times 10^{-5} \mathrm{~s}^{-1}\) है। पदार्थ का परमाणु भार \(60 \mathrm{~g} \mathrm{~mole}^{-1}\) है। \(1.0 \mu \mathrm{g}\) पदार्थ की सक्रियता____________\(\times 10^{10} \mathrm{~Bq}\) है। \(\left(\right.\) यदि \(\left.\mathrm{N}_{\mathrm{A}}=6 \times 10^{23}\right)\) 2023 कठिन
  7. 7. किसी रेडियोएक्टिव नाभिक की अर्द्धायु \(5\) वर्ष है। वास्तविक नमूने का वह भाग जो \(15\) वर्षो में क्षय हो जाएगा, वह है: 2023 मध्यम
  8. 8. कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ \(3\) दिन में घटकर अपनी वास्तविक मात्रा का \(1 / 8\) भाग रह जाता है। यदि 5 दिन बाद \(8 \times 10^{-3} \mathrm{~kg}\) पदार्थ बचता है तो, पदार्थ की प्रारम्भिक मात्रा है: ....... \(g\) 2023 मध्यम
  9. 9. पदार्थ \(\mathrm{A}\) की परमाणु द्रव्यमान संख्या 16 एवं इसकी अर्द्धायु \(1\) दिन है। एक अन्य पदार्थ \(B\) की परमाणु द्रव्यमान संख्या \(32\) एवं अर्द्धायु \(\frac{1}{2}\) दिन है। यदि \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) एक ही समय पर एक साथ रेडियोसक्रियता से गुजरना प्रारम्भ करते हैं, जिसमें प्रत्येक का प्रारम्भिक द्रव्यमान \(320 \mathrm{~g}\) है तो दो दिन बाद \(\mathrm{A}\) और \(\mathrm{B}\) के  \(............\times 10^{24}\) परमाणु संयुक्त रूप से बचेगे? 2023 मध्यम
  10. 10. यदि \(30^{\circ}\) मिनिट अर्द्आयु का एक रेडियोएक्टिव तत्व बीटा क्षय के अन्तर्गत हो तो \(90 \mathrm{~min}\) के बाद बचे अक्षय रेडियो एक्टिव तत्व का अंश होगा: 2023 आसान
  11. 11. \(2\) घंटे \(30\) मिनट की अर्द्धायु वाला, नया-नया बना एक रेडियोसक्रिय स्त्रोत, अपने अनुमेय सुरक्षित स्तर के \(64\) गुना विकिरण उत्सर्जित करता है। जिस न्यूनतम समय के बाद, इस स्त्रोत के साथ सुरक्षित कार्य करना संभव हो पाएगा, वह है \(...........\) घंटे। 2022 मध्यम
  12. 12. \(30\) वर्षो में यदि किसी रेडियोसक्रिय पदार्थ को सक्रियता अपने प्रारम्भिक मान से \(1 / 16^{\text {th }}\) कम हो जाए तो उसकी अर्द्धायु \(.........\) वर्ष होगी। 2022 मध्यम
  13. 13. दो रेडियोसक्रिय पदार्थो \(A\) और \(B\) का क्षय नियतांक क्रमशः \(25 \lambda\) एवं \(16 \lambda\) है। यदि प्रारम्भ में दोनों के नाभिकों की संख्या समान हैं, तो \(\frac{1}{a \lambda}\) समय पश्चात्, \(B\) के नाभिकों की संख्या का \(A\) के नाभिकों की संख्या से अनुपात "e" होगा। \(a\) का मान \(.................\) है। 2022 मध्यम
  14. 14. एक प्रतिदर्श जिसमें दो पदार्थ \(A\) तथा \(B\); जिनकी अर्द्धआयु क्रमश: \(4\,s\) तथा \(8\,s\) क्रमशः है, प्रत्येक की \(10^{-2}\,kg\) मात्रा है। उनके परमाणु भारो का अनुपात \(1: 2\) है। \(16 s\) पश्चात् \(A\) तथा \(B\) की मात्रा का अनुपात \(\frac{x}{100}\) है तो \(x\) का मान \(........\) है। 2022 मध्यम
  15. 15. एक रेडियासक्रिय पदार्थ का अर्द्धआयुकाल \(5\) वर्ष है। यदि \(x\) वर्षो बाद रेडियोसक्रिय पदार्थ का दिया गया एक नमूना इसके प्रारम्भिक मान का \(6.25 \%\) रह जाता है तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  16. 16. एक रेडियोएक्टिव पदार्थ की सक्रियता \(2.56 \times 10^{-3}\,Ci\) है। यदि पदार्थ की अर्द्धआयु \(5\) दिन है, तो कितने दिनों बाद सक्रियता \(2 \times 10^{-5}\,Ci\) होगी। 2022 मध्यम
  17. 17. एक रेडियोसक्रिय नाभिक दो अलग-अलग प्रक्रियाओं द्वारा विघटित हो सकता है। एक प्रक्रिया के लिये अर्धआयु \(3.0\) घण्टे जबकि दूसरी प्रक्रिया के लिये \(4.5\) घण्टे है। नाभिक की प्रभावी अर्धआयू होगी: 2022 मध्यम
  18. 18. किसी क्षण पर, किसी रेडियोक्रिय नमूने की विघटन दर \(4250\) विघटन प्रति मिनट है। \(10\) मिनट बाद, यह दर \(2250\) विघटन प्रति मिनट हो जाती है। विघटन नियतांक लगभग \(.........min^{-1}\) होगा: \(\left(\log _{10} 1.88=0.274\right)\) 2022 मध्यम
  19. 19. किसी रेडियोसक्रिय पदार्थ का अर्द्धकाल 60 दिन है। इसके वास्तविक द्रव्यमान के \(\frac{7}{8}\) भाग को विघटित होने में लगा समय \(.........\) दिनों में होगा : 2022 मध्यम
  20. 20. किसी रेडियोसक्रिय पदार्थ की सक्रियता \(6.4 \times 10^{-4}\) क्यूरी है। इसकी अर्द्धायु \(5\) दिन है। \(..........\) दिन बाद सक्रियता का मान \(5 \times 10^{-6}\) क्यूरी हो जाएगा ? 2022 मध्यम
  21. 21. कोई रेडियोसक्रिय नमूना,\(15\) मिनट में अपनी वास्तविक मात्रा का \(\frac{7}{8}\) गुना क्षयित हो जाता है। नमूने की अर्द्धायु \(...........min\) होगी 2022 मध्यम
  22. 22. \({ }^{198} Au\) की अर्धायु \(3\) दिन है। यदि \({ }^{198} Au\) का परमाणु भार \(198\; g / mol\) है, तो \({ }^{198} Au\) के \(2\; mg\) की क्रियाशीलता \( \dots \times 10^{12}\;\) विघटन / सेकण्ड है। 2021 कठिन
  23. 23. \(30\) वर्ष में किसी रेडियोएक्टिव तत्व की नाभिकीय एक्टिवता अपनी प्रारम्भिक एक्टिवता की \(\left(\frac{1}{8}\right)\) गुनी हो जाती है। इस रेडियोएक्टिव तत्व की अर्धायु \(\dots\) वर्ष हैं। 2021 मध्यम
  24. 24. \(Au ^{198}\) की अर्धयु \(2.7\) दिन है। यदि \(Au ^{198}\) का आण्विक द्रव्यमान \(198 \;g mol ^{-1}\) है, तो \(Au ^{198}\) के \(150 mg\) की सक्रियता होगी। \(\left( N _{ A }=6 \times 10^{23} / mol \right)\) 2021 कठिन
  25. 25. दो रेडियोएक्टिव पदार्थो \(X\) और \(Y\) में मूलतः क्रमशः \(N _{1}\) और \(N _{2}\) नाभिक है। \(X\) की अर्धायु \(Y\) की अर्धायु की आधी है। \(Y\) की तीन अर्धायुओं के पश्चात्, दोनों में नाभिकों की संख्या समान हो जाती है। \(\frac{ N _{1}}{ N _{2}}\) का अनुपात होगा। 2021 कठिन
  26. 26. एक रेडियोधर्मी नमूना क्षय हो रहा है जिसकी औसत आयु \(30 \;ms\) है। एक संधारित्र की धारिता \(200 \mu F\) है। पहले इसे आवेशित किया गया है और बाद में \('R'\) प्रतिरोध से जोड़ा गया है। यदि समय के सापेक्ष संधारित्र पर आवेश की मात्रा और रेडियोधर्मी पदार्थ की सक्रियता का अनुपात स्थिर है तो \('R'\) का मान \(\Omega\) होगा। 2021 कठिन
  27. 27. एक रेडियोसक्रिय तत्व में \(10^{10}\) रेडियोसक्रिय नाभिक हैं। इसकी अर्ध-आयु \(1\) मिनट है। \(30\) सेकन्ड बाद कितने नाभिक बचे रहेगें? \((\sqrt{2}=1.414)\) 2021 मध्यम
  28. 28. किसी रेडियोएक्टिव प्रक्रिया के लिए \(\ln R\) और समय, \(t\) (सेकण्ड) के बीच आरेख में दर्शाए अनुसार ग्राफ प्राप्त होता है। तब इस अज्ञात रेडियोएक्टिव पदार्थ की अर्धायु का मान लगभग होगा। \(\dots \; sec\)
    2021 मध्यम
  29. 29. किसी रेडियोएक्टिव प्रतिदर्श का \(\alpha\) क्षय हो रहा है। किसी समय \(t _{1}\) पर इसकी सक्रियता \(A\) है तथा किसी अन्य समय \(t_{2}\) पर इसकी सक्रियता \(\frac{ A }{5}\) है। इस सैम्पल का औसत जीवन काल क्या है ? 2021 कठिन
  30. 30. किसी रेडियोएक्टिव पदार्थ के कुछ नाभिकों का रेडियोएक्टिव क्षय हो रहा है। उन क्षणों के बीच का समय अन्तराल, जिनमें \(1 / 4\) (चौथाई) नाभिकों का क्षय हो गया है और \(1 / 2\) (आध) नाभिकों का क्षय हो गया है, होगा। (यहाँ \(\lambda\) क्षयांक है।) 2021 कठिन
  31. 31. कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ क्रमशः \(1400\) वर्ष और \(700\) वर्ष की अर्धायु वाले दो कणों के समक्षणिक उत्सर्जनों द्वारा क्षयित हो रहा है। कितने समय के पश्चात् इस पदार्थ का एक तिहाई शेष बचेगा? ( \(\ln 3=1.1\) लीजिए) (वर्ष मे) 2021 कठिन
  32. 32. कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ क्षयित होकर \(80\) दिन में अपनी प्रारम्भिक एक्टिवता का \(\left(\frac{1}{16}\right)\) वाँ भाग रह जाता है। दिनों में व्यक्त किए जाने पर इस रेडियोएक्टिव पदार्थ की अर्धायु है। 2021 मध्यम
  33. 33. रेडियो सक्रिय तत्व \(x\) की अर्ध-आयु दूसरे रेडियोसक्रिय तत्व \(y\) के माध्य आयु के बराबर है। प्रारम्भ में उनमें परमाणुओं की संख्या समान हो, तो। 2021 कठिन
  34. 34. यदि किसी पदार्थ की अर्धायु \(20\) मिनट है, तो \(33 \%\) क्षय और \(67 \%\) क्षय के बीच का समय होगा। (मिनट मे) 2021 कठिन
  35. 35. एक रेडियोधर्मी पदार्थ में \(t\) समय बाद बचा हुआ सक्रिय पदार्थ आरम्भ में उपस्थित सक्रिय पदार्थ का \(9 / 16\) भाग है। तब \(t / 2\) समय में बचा हुआ पदार्थ आरम्भिक पदार्थ का कौन सा भाग होगा ? 2020 मध्यम
  36. 36. एक रेडियोएक्टिव नाभिक दो अलग-अलग प्रक्रियाओं से विघटित होता है। पहली प्रक्रिया की अर्धायु \(10 \,s\) है और दूसरी की \(100 \,s\) है। उस नाभिक की प्रभावी अर्धायु का निकटतम मान \(.....\,s\) है। 2020 मध्यम
  37. 37. रेडियोधर्मी पदार्थ के एक नमूने की सक्रियता \(30\) मिनटों में \(700 \,s ^{-1}\) से \(500\, s ^{-1}\) तक कम हो जाती है पदार्थ की अर्ध आयु निम्न में से किसके निकट है? (मिनट में) 2020 मध्यम
  38. 38. तीन रेडियोधर्मी पदार्थो \(A , B\) तथा \(C\) की सक्रियता को दिये गये चित्र में क्रमश : वक्र \(A , B\) तथा \(C\) से दिखाया गया है। इन पदार्थो की अर्ध आयुओं का अनुपात, \(T _{\frac{1}{2}}( A ): T _{\frac{1}{2}}( B ): T _{\frac{1}{2}}( C )\), होगा :
    2020 कठिन
  39. 39. दिये गये एक क्षण, \(t =0\) पर दो रेडियोधर्मी पदार्थों \(A\) तथा \(B\), की सक्रियता बराबर है। समय \(t\) के पश्चत्, इनकी सक्रियता का अनुपात \(\frac{ R _{ B }}{ R _{ A }}\) समय \(t\) के साथ \(e ^{-3 t }\) के अनुसार घटता है। यदि \(A\) की अर्धआयु \(\ln 2\) है, तो \(B\) की अर्धआयु होगी। 2019 कठिन
  40. 40. दो रेडियोधर्मी नाभिकों, \(A\) तथा \(B\), की अर्धआयु क्रमशः \(10\) minutes तथा \(20\) minutes है। यदि एक नमूने में आरम्भ में दोनों नाभिकों की संख्या बराबर है तो \(60\) minutes पश्चात् \(A\) तथा \(B\) के क्षयित नाभिकों की संख्या का अनुपात होगा। 2019 कठिन
  41. 41. दो रेडियोधर्मी पदार्थो \(A\) तथा \(B\) के क्षय नियतांक, क्रमशः \(10 \lambda\) तथा \(\lambda\) है। यदि आरम्भ में उनके नाभिकों की संख्या बराबर हो तो कितने समय बाद \(A\) तथा \(B\) के नाभिकों की संख्या का अनुपात \(1 / e\) होगा। 2019 मध्यम
  42. 42. दो रेडियोधर्मी पदार्थो \(A\) तथा \(B\) के क्षय नियतांक, क्रमशः \(5 \lambda\) तथा \(\lambda\) है। \(t =0\) पर एक नमूने में इन दो नाभिकों की बराबर संख्या है। नाभिकों की संख्या का अनुपात \(\left(\frac{1}{ e }\right)^{2}\) होने में लगे समय का मान होगा। 2019 मध्यम
  43. 43. रेडियोधर्मी पदार्थ \(A\) के एक नमूने की सक्रियता \(10\, mC\) \((1\) \(Ci =3.7 \times 10^{10}\) \((deceys/s)\) है। इन नमूने में नाभिकों की संख्या दूसरे रेडियोधर्मी पदार्थ \(B\) के नमूने के नाभिकों की दुगनी है। दूसरे नमूने की सक्रियता  \(20\, mCi\) है। \(A\) तथा \(B\) की, क्रमशः अर्धआयु के बारे में कौन-सा कथन सत्य है : 2019 कठिन
  44. 44. एक जन्तु के शरीर में सक्रिय कोबाल्ट \({ }_{27}^{60}\, Co\) के एक विलयन, जिसकी सक्रियता \(0.8\, \mu Ci\) तथा क्षय नियतांक \(\lambda\) है, की सुई लगाई जाती है। यदि सुई लगाने के \(10\) घण्टे बाद जन्तु के शरीर से \(1\, cm ^{3}\) रक्त निकाला जाये तो सक्रियता \(300\) क्षय प्रति मिनट पायी जाती है। जन्तु के शरीर में बहने वाले रक्त का आयतन कितना .........लीटर है ? \((1\) \(Ci =3.7 \times\) \(10^{10}\) क्षय प्रति सेकेण्ड तथा \(t =10\) घण्टे पर \(\left.e ^{-\lambda t }=0.84\right)\) 2018 कठिन
  45. 45. किसी समय पर \(5 \mu Ci\) एक्टिवता के एक रेडियोएक्टिव नमूने (sample) \(S_{1}\) में नाभिकों की संख्या एक दूसरे नमूने \(S _{2}\), जिसकी एक्टिवता \(10 \mu Ci\) है, के नाभिकों से दुगुनी है। \(S_{1}\) एवं \(S_{2}\) की अर्द्ध-आयुओं का मान होगा 2018 कठिन
  46. 46. एक रेडियोएक्टिव नाभिक- \(A\) जिसकी अर्द्ध -आयु \(T\) है, का क्षय एक नाभिक- \(B\) में होता है। समय \(t=0\) पर कोई भी नाभिक- \(B\) नहीं है। एक समय \(t\) पर नाभिकों \(B\) तथा \(A\) की संख्या का अनुपात \(0.3\) है तो \(t\) का मान होगा: 2017 कठिन
  47. 47. दो रेडियोधर्मीं तत्व \(A\) तथा \(B\) की अर्द्धआयु क्रमशः \(20 \, min\) तथा \(40\, min\) हैं। प्रारंभ में दोनों के नमूनों में नाभिकों की संख्या बराबर है। \(80 \,min\) के उपरांत \(A\) तथा \(B\) के क्षय हुए नाभिकों की संख्या का अनुपात होंगा: 2016 मध्यम
  48. 48. \(100\) नाभिक प्रति सैकिण्ड की स्थिर दर से क्षयस्थिराँक \(0.5 / s\) वाले रेडियोसक्रिय नाभिक उत्पन्न हो रहे हैं। यदि \(t=0\) पर एक भी नामिक उपस्थित नहीं था, तब \(50\) नाभिक उत्पन्न होने में लगा समय है 2014 कठिन
  49. 49. एक खण्डहर से प्राप्त एक पशु की हड़ी के टुकड़े की \({ }^{14} C\) सक्रियता इसके कार्बन अंश की प्रति ग्राम प्रति मिनट \(12\) विघटन है। एक जिन्दा पशु की \({ }^{14} C\) सक्रियता \(16\) विघटन प्रति मिनट प्रति ग्राम है । लगभग कितने वर्ष पहले पशु की मृत्यु हुई ? (दिया है \({ }^{14} C\) की अर्द्ध आयु \(t_{1 / 2}=5760\) वर्ष) 2014 मध्यम
  50. 50. एक ताजे काटे गये पेड़ की लकड़ी के टुकड़े से प्रति मिनट \(20\) क्षय होते हैं। उसी आकार का लकड़ी का टुकड़ा एक म्यूजियम से प्राप्त होता हैं (जो कि लकड़ी कई वर्ष पुरानी कटी हुई है) जो कि प्रति मिनट \(2\) क्षय दर्शाता है ; यदि \(C ^{14}\) की अर्ध आयु 5730 वर्ष हैं, तब म्यूजियम से प्राप्त लकड़ी के टुकड़े की आयु हैं लगभग \(\dots\) 2014 कठिन

STD 12 - नाभिक के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Law of Radioactivity by Rutherford and Soddy and Half Life and Mean Life के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2025 के 51 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Law of Radioactivity by Rutherford and Soddy and Half Life and Mean Life के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

4% आसान, 59% मध्यम और 37% कठिन।