प्रश्न
नए पहले17 में से 1–17 प्रश्न
- 1. आदर्श गैस A और B वाले दो बक्सों पर विचार करें, इस प्रकार कि उनके तापमान, दाब और संख्या घनत्व समान हैं। A के अणु का आकार B के आकार का आधा है और अणु A का द्रव्यमान B के द्रव्यमान का चार गुना है। यदि गैस B में संघट्ट आवृत्ति \( 32\times10^{18}/s \) है तो गैस A में संघट्ट आवृत्ति__________/s होगी। 2026 आसान
- 2. व्यास \(5\times10^{-10}\) m वाले एक अणु का, तापमान \(41^{\circ}C\) और दाब \(1.38\times10^{5}Pa\) पर माध्य मुक्त पथ __________ m दिया गया है।
(दिया गया है: \(k_{B}=1.38\times10^{-23}J/K\)). 2026 मध्यम - 3. 300 K और 1 atm पर ऑक्सीजन अणुओं का माध्य मुक्त पथ और औसत चाल क्रमशः \(3 \times 10^{-7} \mathrm{~m}\) और \(600 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) हैं। इसके संघट्टों की आवृत्ति ज्ञात कीजिए। 2025 आसान
- 4. नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन \((I)\) : गैस के अणुओं का माध्य मुक्त पथ आणविक व्यास के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। कथन \((II)\) : गैस के अणुओं की औसत गतिज ऊर्जा गैस के परम ताप के सीधे आनुपातिक होती है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्प में से सही उत्तर चुनें: 2024 कठिन
- 5. यदि एक बंद पात्र में \(27^{\circ} \mathrm{C}\) पर हाइड्रोजन अणुओं की संघट्ट आवृत्ति \(\mathrm{Z}\) है, तो उसी निकाय की \(127^{\circ} \mathrm{C}\) पर संघट्ट आवृत्ति _______ होगी। 2024 कठिन
- 6. यदि \(\mathrm{n}\) संख्या घनत्व है और \(\mathrm{d}\) अणु का व्यास है, तो एक अणु द्वारा दो क्रमागत टक्करों के बीच तय की गई औसत दूरी (अर्थात् माध्य मुक्त पथ) को _______ द्वारा दर्शाया जाता है। 2024 कठिन
- 7. मानक ताप दाब पर एक निश्चित गैस के अणुओं का माध्य मुक्त पथ \(1500 \mathrm{~d}\) है, जहाँ \(\mathrm{d}\) गैस के अणुओं का व्यास है। दाब को मानक रखकर \(373 \mathrm{~K}\) पर अणुओं का माध्य मुक्त पथ लगभग है: 2023 मध्यम
- 8. गैसो के गतिज सिद्धान्त के अनुसार- \(A.\) \(0^{\circ} C\) पर गैस के अणुओं की गति बंद हो जाती है। \(B.\) गैस के अणुओ का घनत्व बढ़ने पर माध्य मुक्त पथ में कमी होती है। \(C.\) नियत दाब पर तापमान बढ़ाने पर गैस के अणुओं का माध्य मुक्त पथ बढ़ता है। \(D.\) एक अणु की प्रत्येक स्वतन्त्रता की कोटि से सम्बद्ध औसत गतिज ऊर्जा \(\frac{3}{2} k _{ B } T\) होती है। (एक परमाण्विक गैस के लिये) निम्न विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिये- 2022 मध्यम
- 9. कोई निकाय दो प्रकार की गैसों के अणुओं, \(A\) और \(B\), जिनकी घनत्व संख्या समान, \(2 \times 10^{25} /\, m ^{3}\) है, से मिलकर बना है। \(A\) और \(B\) के व्यास क्रमशः \(10\, \mathring A\) और \(5 \, \mathring A\) है। ये कक्ष ताप पर संघट्ट करते हैं। दो क्रमागत संघट्टों के बीच \(A\) के अणुओं द्वारा तय की गयी औसत दूरी और \(B\) के अणुओं द्वारा तय की गयी औसत दूरी का अनुपात \(......\,\times 10^{-2}\) है। 2021 मध्यम
- 10. ताप \(27^{\circ} C\) और दाब \(1.01 \times 10^{5} \,Pa\) पर ऑक्सीजन अणुओं के लिए माध्य मुक्त पथ \((\lambda)\) का मान परिकलित कीजिए। यह मानिए कि आण्विक व्यास \(0.3\, nm\) और गैस आदर्श है। (\(nm\) में) \(\left( k =1.38 \times 10^{-23}\,J\,K ^{-1}\right)\) 2021 कठिन
- 11. दो गैसों-आर्गन (परमाणु की त्रिज्या \(=0.07\, nm\) और परमाणु भार \(=40\) ), तथा जीनॉन (परमाणु की त्रिज्या \(=0.1\, nm\), परमाणु भार \(=140\) ) के इकाई आयतन में परमाणु ओं की संख्या एकसमान है तथा उनका तापमान भी एकसमान है। इन गैसों (आर्गन और जीनॉन) के परमाणुओं के औसत मुक्त काल(mean free time) का अनुपात निम्न में से किसके निकटतम है ? 2020 मध्यम
- 12. एक बंद बर्तन में भरी आदर्श गैस को धीरे -धीरे गर्म किया जाता है। जैसे-जैसे इसका तापमान बढ़ता है तो निम्नलिखित कथनों में से कौन-कौन से कथन सत्य होंगे? \((A)\) गैस के अणुओं के औसत मुक्त पथ का मान घटता है। \((B)\) गैस के अणुओं के औसत टकराने के समय का मान घटता है। \((C)\) गैस के अणुओं के औसत मुक्तपथ का मान नही बदलता है। \((D)\) गैस के अणुओं के औसत टकराने के समय का मान नही बदलता है। 2020 मध्यम
- 13. एक ऊष्मारोधी प्रक्रिया में एक आदर्श गैस का आयतन दोगुना हो जाता है। इसके कारण उसके अणुओं में होने वाली टक्करों का औसत समय \(\tau_{1}\) से बदलकर \(\tau_{2}\) हो जाता है। यदि इस गैस के लिये \(\frac{ C _{ p }}{ C _{ w }}=\gamma\) तो \(\frac{\tau_{2}}{\tau_{1}}\) के लिये एक उत्तम आंकलन है। 2020 कठिन
- 14. एक आदर्श गैस को किसी बेलन में \(2\) वायुमण्डलीय दाब तथा \(300\, K\) तापमान पर भरा गया है। दो क्रमागत टक्करों के मध्य माध्य समय \(6 \times 10^{-8}\, s\) है। यदि दाब को दुगुना तथा तापमान को बढ़ाकर \(500 \,K\) कर दिया ताये तो अब क्रमागत टक्करों के मध्य समय लगभग हो जायेगा। 2019 कठिन
- 15. एक आदर्श गैस के अणुओं की स्वातंत्रय कोटि (degrees of freedom) \(5\) है। इस गैस की स्थिर दाब पर विशिष्ट ऊष्मा \(\left( C _{ p }\right)\) और स्थिर आयतन पर विशिष्ट ऊष्मा \(\left( C _{ v }\right)\) का अनुपात होगा 2017 आसान
- 16. एक आदर्श गैस किसी बन्द (संवृत), वियुक्त (विलगित) कक्ष में सीमित (रखी) है। इस गैस में रूदधोष्म प्रसार होने पर, इसके अणुओं के बीच टक्कर का औसत काल (समय) \(V^{q}\) के अनुसार बढ़ जाता है, जहाँ \(V\) गैस का आयतन है, तो \(q\) का मान होगा: \(\left(\gamma=\frac{C_{p}}{C_{v}}\right)\) 2015 कठिन
- 17. आधुनिक निर्वात पम्प कमरे के तापमान \((300\; K )\) पर \(4.0 \times 10^{-15}\) एटमास्फीयर दाब तक एक बर्तन को निर्वातित कर सकता है। \(R =8.3 \;JK ^{-1}\) मोल \(^{-1}\), \(1\) एटमास्फीयर \(=10^{5}\) पास्कल और एवोगेड्रो संख्या \(=6 \times 10^{23}\) मोल \(-1\) लेते हुये एक निर्वातित बर्तन में गैस के अणुओं के बीच माध्य दूरी का मान लगभग इतना होगा : 2014 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में औसत मुक्त पथ के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 17 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
औसत मुक्त पथ के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
18% आसान, 41% मध्यम और 41% कठिन।