ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण

स्व प्रेरकत्व PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

स्व प्रेरकत्व पर STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण के 11 प्रश्न, 2015–2026 में पूछे गए।

11प्रश्न
140STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण में
2015–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 9% मध्यम 27% कठिन 64%

प्रश्न

नए पहले

11 में से 1–11 प्रश्न

  1. 1. एक प्रेरक जिसका प्रेरकत्व \(10\) mH और प्रतिरोध \(100\,\Omega\) है, उसे \(1.0\) V विद्युत वाहक बल (E.M.F.) की बैटरी से एक स्विच के माध्यम से जोड़ा गया है, जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। स्विच बंद करने के बाद, प्रेरक के सिरों पर तात्क्षणिक वोल्टताओं का अनुपात, जब इसमें से प्रवाहित धारा \(2\) mA और \(4\) mA है, _______ है।
    2026 कठिन
  2. 2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए
     List-I List-II
    A.चुंबकीय प्रेरणI.\(M L T ^{-2} A^{-2}\)
    B.चुंबकीय फ्लक्सII.\(ML ^2 T^{-2} A^{-2}\)
    C.चुंबकीय पारगम्यताIII.\(M L ^0 T^{-2} A^{-1}\)
    D.स्व-प्रेरकत्वIV.\(ML ^2 T^{-2} A^{-1}\)
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
    2026 कठिन
  3. 3. स्वप्रेरकत्व के संबंध में:
    A. कुंडली का स्वप्रेरकत्व उसकी ज्यामिति पर निर्भर करता है।
    B. स्वप्रेरकत्व माध्यम की चुंबकशीलता पर निर्भर नहीं करता है।
    C. परिपथ में धारा के किसी भी परिवर्तन का स्वप्रेरित विद्युत वाहक बल (e.m.f.) विरोध करता है।
    D. स्वप्रेरकत्व यांत्रिकी में द्रव्यमान के विद्युत-चुंबकीय समतुल्य है।
    E. धारा स्थापित करने में स्वप्रेरित विद्युत वाहक बल (e.m.f.) के विरुद्ध कार्य करना पड़ता है।
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
    2025 आसान
  4. 4. एक कुंडली में, धारा \(-2 \mathrm{~A}\) से \(+2 \mathrm{~A}\) तक \(0.2 \mathrm{~s}\) में परिवर्तित होती है और \(0.1 \mathrm{~V}\) का emf प्रेरित होता है। कुंडली का स्वप्रेरकत्व _______ है। 2024 कठिन
  5. 5. एक प्रेरक में धारा \(\mathrm{I}=(3 \mathrm{t}+8)\) द्वारा दी गई है, जहाँ \(t\) सेकंड में है। प्रेरक में उत्पन्न प्रेरित विद्युत वाहक बल का परिमाण \(12 \mathrm{mV}\) है। प्रेरक का स्वप्रेरकत्व _______ \(\mathrm{mH}\) है। 2024 कठिन
  6. 6. \(1 \mathrm{~cm}\) तथा \(1000 \mathrm{~cm}\) त्रिज्याओं तथा फेरों की संख्या क्रमशः \(10\) तथा \(200\) की दो संकेन्द्रीय वृत्ताकार कुण्डलियों को इसके केन्द्रों को मिलाकर सह-अक्षीय रखा गया है। इस व्यवस्था का अन्योन्य प्रेरण_________ \(\times 10^{-8} \mathrm{H}\) होगा। (यदि, \(\pi^2=10\) ले) 2023 कठिन
  7. 7. एक \(12 \mathrm{~V}\) वाली बैट्री को \(6 \Omega\) प्रतिरोध वाली कुंडली से एक कुँजी के द्वारा जोड़ा जाता है, जिससे परिपथ में नियत धारा प्रवाहित होती है। \(1 \mathrm{~ms}\) समय में कुँजी को खोल दिया जाता है। कुंडली में प्रेरित विधुत वाहक बल का मान \(20 \mathrm{~V}\) है, तो कुंडली का प्रेरकत्व है: 2023 मध्यम
  8. 8. एक प्रतिदीप्त बत्ती में लगी चोक (एक छोटा ट्रान्सफार्मर) में बहने वाली विधुत धारा जब कालावधी \(0.025 \,ms\) में \(0.25\, A\) से एक समान रूप से घटकर शून्य हो जाती है तो इसमें \(100 \,V\) की विलोम वोल्टता पैदा होती है। चोक का स्वप्रेरकत्व (self-inductance) का मान \(mH\) में कितना है 2020 मध्यम
  9. 9. एक परिनालिका की फेरों की संख्या और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल निश्चित है। इसकी लम्बाई को फेरों की बीच की दूरी को समायोजित करके बद्ला जा सकता है इसका स्प्रेरकत्व समानुपाती होगा। 2019 कठिन
  10. 10. तांबे के तार को एक लकड़ी के खाँचे, जिसका आकार एक समबाहु त्रिभुज है, पर लपेटा गया है। खाँचे की प्रति लम्बाई के फेरों की संख्या समान रखते हुए, यदि खाँचे की प्रत्येक भुजा की रेखीय विमायें \(3\) के गुणांक से बढ़ा दी जायें तो कुण्डली में स्वप्रेरण :- 2019 कठिन
  11. 11. किसी कुंडली से प्रवाहित विद्युत धारा का मान, \(0.1 s\) में, \(5 A\) से \(2 A\) हो जाता है जिससे, \(50 V\) की औसत वोल्टता उत्पन्न होती है। तो, इस कुंडली का स्वप्रेरकत्व है : 2015 मध्यम

STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में स्व प्रेरकत्व के कितने प्रश्न आए हैं?

2015–2026 के 11 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

स्व प्रेरकत्व के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

9% आसान, 27% मध्यम और 64% कठिन।