ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण

R-L D.C. Circuit PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

R-L D.C. Circuit पर STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण के 16 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

16प्रश्न
140STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 6% मध्यम 38% कठिन 56%

प्रश्न

नए पहले

16 में से 1–16 प्रश्न

  1. 1. \(10^4\) फेरों वाली एक कुंडली का प्रेरकत्व 10 mH है और इसे 10 V के एक dc स्रोत से जोड़ा गया है जिसका आंतरिक प्रतिरोध \(10 \Omega\) है। जब धारा अपने अधिकतम मान के \(\left(\frac{1}{ e }\right)\) तक पहुँचती है, तो प्रेरक में ऊर्जा घनत्व \(\alpha \pi \times \frac{1}{ e ^2} J / m ^3\) है। \(\alpha\) का मान __________ है। (\(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} Tm / A \))। 2026 आसान
  2. 2. चित्र में दर्शाया गया परिपथ तीन प्रतिरोधों (प्रत्येक 9 Ω के) और दो प्रेरकों (प्रत्येक 4 mH के) से युक्त है। जब स्विच K को चालू किया जाता है, तो उस क्षण अमीटर का पाठ्यांक __________ A होगा।
    image
    2026 मध्यम
  3. 3.
    दिए गए परिपथ में सर्पी संपर्क को बाहर की ओर खींचा जाता है जिससे परिपथ में विद्युत धारा \(8 \mathrm{~A} / \mathrm{s}\) की दर से परिवर्तित होती है। उस क्षण पर जब R \(12 \Omega\) है, परिपथ में धारा का मान ______ A होगा।
    2025 मध्यम
  4. 4. दिए गए चित्रानुसार यदि \(\frac{\mathrm{dI}}{\mathrm{dt}}=-1 \mathrm{~A} / \mathrm{s}\) है तो इस क्षण पर \(\mathrm{V}_{\mathrm{AB}}\) का मान \(\mathrm{V}\) होगा।
    2023 मध्यम
  5. 5. दिए हुए चित्र में, एक प्रेरक एवं एक प्रतिरोधक \(\mathrm{E}\) volt विधुत वाहक बल (emf) वाली एक बैट्री के साथ श्रेणी क्रम में जुड़े हैं। \(\frac{E^a}{2 b} J / s\) उस अधिकतम दर को प्रदर्शित करता है, जिस पर चुम्बकीय क्षेत्र में ऊर्जा संचित होती है। \(\frac{\mathrm{b}}{\mathrm{a}}\) का आंकिक मान______________होगा।
    2023 कठिन
  6. 6. \(1 H\) प्रेरकत्व एवं \(100 \Omega\) प्रतिरोध वाली एक कुण्डली \(6 V\) की किसी बैटरी (विद्युत स्त्रोत) से जुड़ी है। ज्ञात कीजिए : \((a)\) धारा के अपने स्थिर अवस्था मान के आधे मान को प्राप्त करने से पहले लगे समय का मान। \((b)\) परिपथ की कुंजी चालू करने के बाद \(15 ms\) वें क्षण पर, कुंडली में निहित चुम्बकीय क्षेत्र में संचित ऊर्जा का मान। (दिया है, \(\operatorname{In} 2=0.693\), \(\left.e^{-3 / 2}=0.25\right)\) 2022 कठिन
  7. 7. एक \(10\,\Omega, 20\,mH\) की नियत धारावाही कुण्डली को \(20\,V\) की बेटरी से एक स्विच के साथ जोड़ा गया है जिसमें विद्युत धारा स्विच खोलने के \(100\,\mu\,s\) बाद शून्य हो जाती है, तो कुण्डली में प्रेरित औसत विद्युत वाहक बल का ( \(V\) में) मान ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  8. 8. स्वप्रेरकत्व \(2.0\,H\) की एक कुंडली \((coil)\) में धारा \(I =2 \sin \left( t ^2\right) A\) के अनुसार बढ रही है। उस अवधि के दौरान खर्च की गई ऊर्जा की मात्रा \(J\) में ज्ञात कीजिये, जब धारा 0 से \(2 A\) तक परिवर्तित होती है। 2022 मध्यम
  9. 9. दिए गए परिपथ के लिए \(t =0\) और \(t =\infty\) पर धारा \((i)\) का मान क्रमशः होगा।
    2021 कठिन
  10. 10. दिए गये परिपथ में कुंजी बंद करने तथा स्थायी अवस्था प्राप्त होने पर बैटरी से प्रवाहित धारा \(i\) होती है। (\(A\) में)
    2021 कठिन
  11. 11. कोई \(10\, mH\) का प्रेरक किसी \(10\, k \,\Omega\) के प्रतिरोधक और स्विच के साथ \(20\, V\) की किसी बैटरी से संयोजित है। काफी समय के पश्चात जब परिपथ में अधिकतम धारा स्थापित हो जाती है, तो स्विच द्वारा धारा के प्रवाह को रोक दिया जाता है। \(1 \,\mu \,s\) के पश्चात परिपथ में धारा \(\frac{ x }{100}\, mA\) है। यहाँ \(x\) का मान \(.......\) है। \(\left( e ^{-1}=0.37\right.\) लीजिए \()\) 2021 कठिन
  12. 12. यदि किसी परिनालिका, जिसका प्रतिरोध \(R\) और प्रेरकत्व \(L\) है को बैटरी से जोड़ा जाए, तो चुम्बकीय ऊर्जा को अपने अधिकतम मान के \(25\, \%\) तक पहुँचने में समय लगेगा। 2021 कठिन
  13. 13. चित्रानुसार विधुत-वाहक बल \(\varepsilon\) की एक बैटरी को क्रमबद्ध श्रेणी में जोड़कर लगे हुए प्रेरक \(L\) तथा प्रतिरोध \(R\) से जोड़ा गया है। यदि स्विच को समय \(t =0\) पर बन्द कर दिया जाय तो \(t=0\) और \(t=t_{c}\left(t_{c}\right.\) परिपथ का समय स्थिरांक है) के बीच बैटरी से बहने वाली आवेश का मान है :
    2020 कठिन
  14. 14. \(10 \,mH\) स्वप्रेरकत्व एंव \(0.1\, \Omega\) प्रतिरोध की एक कुण्डली को एक कुंजी के साथ एक \(0.9\, \Omega\) आंतरिक प्रतिरोध के सेल से जोड़ते है। कुंजी को बंद करने के पश्चात् इस परिपथ में धारा का मान संतृप्त धारा के \(80\, \%\) होने में लगा समय होगा। (दिया है \(: \ln 5=1.6\) ) 2019 कठिन
  15. 15. दर्शाये गये परिपथ में, एक प्रेरक \(( L =0.03\, H )\) तथा एक प्रतिरोधक \(( R =0.15\, k \Omega)\) किसी \(15\, V\) विघुत वाहक बल ( ई.एम.एफ) की बैटरी से जुड़े हैं। कुंजी \(K_{1}\) को बहुत समय तक बन्द रखा गया है। इसके पश्चात् समय \(t=0\) पर, \(K_{1}\) को खोल कर साथ ही साथ, \(K_{2}\) को बन्द किया जाता है। समय \(t=1\, ms\) पर, परिपथ में विघुत धारा ............\(mA\) होगी \(\left(e^{5} \cong 150\right)\)
    2015 कठिन
  16. 16. यहाँ दर्शाये गये परिपथ में, बिन्दु \('C'\) को बिन्दु \('A'\) से तब तक जोड़े रखा जाता है जब तक कि परिपथ में प्रवाहित धारा स्थिर न हो जाए। तत्पश्चात्, अचानक, बिन्दु \('C'\) को बिन्दु \('A^{\prime}\) से हटाकर बिन्दु \('B'\) से \(t=0\) समय पर जोड़ दिया जाता है। \(t=L / R\) पर प्रतिरोध एवं प्रेरकत्व पर वोल्टता अनुपात होगा:
    2014 मध्यम

STD 12 -वैद्युतचुंबकीय प्रेरण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में R-L D.C. Circuit के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 16 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

R-L D.C. Circuit के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

6% आसान, 38% मध्यम और 56% कठिन।