ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - दोलन

सरल आवर्त गति का वेग PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

सरल आवर्त गति का वेग पर STD 11 - दोलन के 18 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

18प्रश्न
145STD 11 - दोलन में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 17% मध्यम 56% कठिन 28%

प्रश्न

नए पहले

18 में से 1–18 प्रश्न

  1. 1. \(x\)-अक्ष के अनुदिश सरल आवर्त गति कर रहे एक कण का वेग \(v^2 = 50 - x^2\) के रूप में वर्णित है, जहाँ \(x\) विस्थापन को निरूपित करता है। यदि गति का आवर्तकाल \(\dfrac{x}{7}\) s है, तो \(x\) का मान है _____। 2026 मध्यम
  2. 2. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
    अभिकथन (A) : प्रारंभिक स्थिति \(x_0\) और प्रारंभिक संवेग \(p_0\) ज्ञात होना एक दी गई कोणीय आवृत्ति \(\omega\) के साथ एक सरल आवर्त गति के लिए किसी भी समय \(t\) पर स्थिति और संवेग निर्धारित करने के लिए पर्याप्त है।
    कारण (R) : आयाम और कला को \(x_0\) और \(\mathrm{p}_0\) के पदों में व्यक्त किया जा सकता है।
    उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
    2025 आसान
  3. 3. समान द्रव्यमान के दो पिण्ड A और B, क्रमशः \(k_1\) और \(k_2\) स्प्रिंग नियतांकों वाली दो द्रव्यमानहीन स्प्रिंगों से निलंबित हैं। यदि पिण्ड ऊर्ध्वाधर दोलन करते हैं तथा उनके आयाम समान हैं, तो \(A\) के अधिकतम वेग का \(B\) के अधिकतम वेग से अनुपात _______ है। 2025 आसान
  4. 4. एक कण \('A'\) आयाम से सरल-आवर्त दोलन कर रहा है। जब यह अपने मूल-स्थान से \(\frac{2 A}{3}\) पर पहुँचता है तब अचानक इसकी गति तिगुनी कर दी जाती है। इसका नया आयाम हैं: 2024 कठिन
  5. 5. एक कण \(4\) सेमी. आयाम के साथ सरल आवर्त गति करता है। मध्यमान स्थिति में कण का वेग \(10\) सेमी./से. है। इसकी चाल \(5\) सेमी./से. होने पर मध्यमान स्थिति से कण की दूरी \(\sqrt{\alpha}\) सेमी. है, जहाँ \(\alpha=\ldots\) | 2024 कठिन
  6. 6. एक कण \(\mathrm{A}\) आयाम से सरल आवर्त गति करता है, जब इसका विस्थापन \(\frac{2 \mathrm{~A}}{3}\) है. तो उस क्षण इसकी चाल तीन गुनी तक बढ़ा दी जाती है। गति का नया आयाम \(\frac{\mathrm{nA}}{3}\) है। \(\mathrm{n}\) का मान . . . . . . . . . है। 2024 कठिन
  7. 7. एक कण आयाम \(0.06 \mathrm{~m}\) और आवर्तकाल \(3.14 \mathrm{~s}\) की सरल आवर्त गति कर रहा है। कण का अधिकतम वेग _______ \(\mathrm{cm} / \mathrm{s}\) है। 2024 कठिन
  8. 8. सरल आवर्त गति कर रहे एक कण का विस्थापन \(x=10 \sin \left(\omega t+\frac{\pi}{3}\right) \mathrm{m}\) द्वारा दिया गया है। गति का आवर्त काल \(3.14 \mathrm{~s}\) है। \(\mathrm{t}=0\) पर कण का वेग _________ \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) है। 2024 कठिन
  9. 9. सरल आवर्त गति करते हुए एक कण का वेग इसके विस्थापन (\(x\)) के साथ \(4 v^2=50-x^2\) के अनुसार परिवर्तित होता है। दोलन का आवर्त काल \(\frac{x}{7}\) से. है। \(\mathrm{x}\) का मान........ है \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2023 मध्यम
  10. 10. दो द्रव्यमानविहीन स्प्रिंगें जिनका स्प्रिंग नियतांक \(2 k\) तथा \(9k\) है, उनके मुक्त सिरों पर \(50\,g\) तथा \(100\,g\) द्रव्यमान बंधे है। दोनों द्रव्यमान इस प्रकार उर्ध्वाधर दोलन करते है कि उनका अधिकतम वेग समान है। उनके संगत आयामों का अनुपात ज्ञात कीजिए। 2022 आसान
  11. 11. सरल आवर्त गति कर रहे कण की समीकरण को \(x =\sin \pi\left( t +\frac{1}{3}\right) m\) द्वारा दिया जाता है। \(t =1 s\) पर कण की चाल होगी :- (दिया है : \(\pi=3.14\) ) 2022 मध्यम
  12. 12. सरल आवर्त गति करते हुए एक कण, के विस्थापन के फलन के रूप में, इसके वेग के अभिरेख का प्रारूप होगा : 2022 मध्यम
  13. 13. जब कोई कण सरल आवर्त गति करता है, तो विस्थापन के फलन के रूप में इसके वेग के ग्राफीय निरूपण की प्रकति होती है। 2021 मध्यम
  14. 14. कोई कण आयाम \('a'\) और आवर्तकाल \('T'\) के साथ सरल आवर्त गति कर रहा है। कण का विस्थापन \(\frac{\sqrt{x a}}{2}\) है जब उस कण की चाल अधिकतम चाल की आधी है। \(x\) का मान \(\dots\) हैं। 2021 मध्यम
  15. 15. कोई कण सरल आवर्त गति कर रहा है। विस्थापन के फलन के रूप में वेग का ग्राफ होगा। 2021 मध्यम
  16. 16. सरल आवर्त गति करते किसी कण को विस्थापन फलन द्वारा इस प्रकार निरूपित किया गया है। \(x ( t )= A \sin (\omega t +\phi)\) यदि \(t =0 \;s\) पर कण की स्थिति और उसका वेग क्रमशः \(2 \;cm\) और \(2 \omega\; cm\; s ^{-1}\) हैं, तब उसका आयाम \(x \sqrt{2} \;cm\) होगा यहाँ \(x\) का मान \(\dots\) है। 2021 मध्यम
  17. 17. एक त्रिविमीय निर्देशांक निकाय में गतिशील एक कण के स्थिति निर्देशांक निम्न है : \(x=a \cos \omega t\) \(y=a \sin \omega t\) तथा \(z = a \omega t\) इस कण की गति का मान होगा : 2019 मध्यम
  18. 18. एक वस्तु आवर्तकाल आधे सैकिण्ड \(( T =0.5 \;s )\) और आयाम एक सेंटीमीटर \(( A =1 \;cm )\) से सरल आवर्त गति कर रही हैं। जब यह अपनी साक्यावस्था स्थिति से अपने आधे आयाम तक पहुँचती हैं, उस अन्तराल में औसत वेग की गणना कीजिऐ। 2014 मध्यम

STD 11 - दोलन के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में सरल आवर्त गति का वेग के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 18 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

सरल आवर्त गति का वेग के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

17% आसान, 56% मध्यम और 28% कठिन।