ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त

दाब और ऊर्जा PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

दाब और ऊर्जा पर STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त के 49 प्रश्न, 2014–2025 में पूछे गए।

49प्रश्न
149STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त में
2014–2025वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 14% मध्यम 57% कठिन 29%

प्रश्न

नए पहले

49 में से 1–49 प्रश्न

  1. 1. \(4 \mathrm{~m} \times 4 \mathrm{~m} \times 3 \mathrm{~m}\) आकार के कमरे में 1 वायुमंडलीय दाब पर वायु की आंतरिक ऊर्जा _______ \(\times 10^6 \mathrm{~J}\) होगी। (वायु को द्विपरमाणुक अणु मानिए) 2025 आसान
  2. 2. 50 g \(\mathrm{CO}_2\) गैस के अणुओं की \(17^{\circ} \mathrm{C}\) पर स्थानांतरीय गतिज ऊर्जा कितनी है? 2025 आसान
  3. 3. हीलियम और आर्गन को एक फ्लास्क में समान कमरे के तापमान ( 300 K) पर रखा जाता है। हीलियम और आर्गन की औसत गतिज ऊर्जाओं (प्रति अणु) का अनुपात है:
    (दिया गया है: हीलियम का मोलर द्रव्यमान \(=4 \mathrm{~g} / \mathrm{mol}\), आर्गन का मोलर द्रव्यमान \(=40 \mathrm{~g} / \mathrm{mol}\))
    2025 आसान
  4. 4. \(27^{\circ} \mathrm{C}\) पर ऑक्सीजन के \(1\) मोल की कुल गतिज ऊर्जा है : [दिया है: सार्वत्रिक गैस नियतांक \((\mathrm{R})=8.31 \mathrm{~J} / \mathrm{mole} \mathrm{K}]\) 2024 कठिन
  5. 5. दो पात्र \(A\) और \(B\) समान आकार के हैं और समान तापमान पर हैं। \(A\) में \(1 \mathrm{~g}\) हाइड्रोजन है और \(B\) में \(1 \mathrm{~g}\) ऑक्सीजन है। \(\mathrm{P}_{\mathrm{A}}\) और \(\mathrm{P}_{\mathrm{B}}\) क्रमशः \(A\) और \(B\) में गैसों के दाब हैं, तो \(\frac{\mathrm{P}_{\mathrm{A}}}{\mathrm{P}_{\mathrm{B}}}\) _______ है। 2024 कठिन
  6. 6. एक गैस का तापमान \(-78^{\circ} \mathrm{C}\) है और इसके अणुओं की औसत स्थानान्तरीय गतिज ऊर्जा \(\mathrm{K}\) है। वह तापमान जिस पर उसी गैस के अणुओं की औसत स्थानान्तरीय गतिज ऊर्जा \(2 \mathrm{~K}\) हो जाती है, वो _______ है। 2024 कठिन
  7. 7. एक वस्तु अपवर्तनांक 3 के एक माध्यम में स्थित है। \(6 \times 10^8 \mathrm{~W} / \mathrm{m}^2\) तीव्रता की एक विद्युतचुंबकीय तरंग वस्तु पर अभिलम्बवत आपतित होती है तथा यह पूर्णतया अवशोषित हो जाती है। वस्तु पर विकिरण दाब होगा : (मुक्त अकाश में प्रकाश की चाल \(=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ) : 2024 कठिन
  8. 8. किस ताप पर किसी एक परमाणुक अणु की औसत गतिज ऊर्जा \(0.414 \mathrm{eV}\) है : (दिया \(\mathrm{K}_{\mathrm{B}}=1.38 \times 10^{-23} \mathrm{~J} / \mathrm{mol}-\mathrm{K}\) ) 2024 कठिन
  9. 9. किसी दिए गए तापमान पर सभी गैसों के अणुओं के लिए समान रहने वाला पैरामीटर _______ है। 2024 कठिन
  10. 10. तापमान \(\mathrm{T}\) पर \(10\) अदृढ़ द्विपरमाणुक अणुओं की ऊर्जा _______ है। 2024 कठिन
  11. 11. एक जार में हाइड्रोजन एवं ऑर्गन गैसें भरी हैं, जिनके द्रव्यमानों का अनुपात \(2: 1\) है। मिश्रण का तापमान \(30^{\circ} \mathrm{C}\) है। दोनों गैसों के प्रति अणु की औसत गतिज ऊर्जा का अनुपात ( \(K\)argon/\(K\) hydrogen)  है: (दिया है: \(\mathrm{Ar}\) का परमाणु भार \(=39.9\) ) 2023 मध्यम
  12. 12. एक फ्लास्क में \(27^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान पर द्रव्यमान के आधार पर हाइड्रोजन व ऑक्सीजन \(2: 1\) के अनुपात में भरी है। हाइड्रोजन व ऑक्सीजन की प्रति अणु औसत गतिज ऊर्जा का अनुपात है : 2023 आसान
  13. 13. गैस के एक अणु की औसत गतिज ऊर्जा होती है: 2023 आसान
  14. 14. नीचे दो कथन दिये गये है: कथन \(I :\) एक गैस का तापमान \(-73^{\circ} \mathrm{C}\) है। जब गैस को \(527^{\circ} \mathrm{C}\) तक गर्म किया जाता है, अणुओं की वर्ग माध्य मूल चाल दोगुनी हो जाती है। कथन \(II:\) एक आदर्श गैस के दाब तथा आयतन का गुणन अणुओं की स्थानांतरीय गतिज ऊर्जा के बराबर होगा। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
  15. 15. वह तापमान, जिस पर ऑक्सीजन अणुओं की गतिज ऊर्जा का मान उनके \(27^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान पर गतिज ऊर्जा के मान का दोगुना हो जाएगा, वह है:\(............^{\circ}\,C\) 2023 आसान
  16. 16. \(0.056\,kg\) नाइट्रोजन एक पात्र में \(127^{\circ}\,C\) पर बंद है। इसके अणुओं की चाल दुगुनी करने के लिए आवश्यक ऊप्मा का मान \(k\,cal\) है \(\left( R =2\,cal\,mole ^{-1}\,K ^{-1}\right)\) 2022 मध्यम
  17. 17. \(27^{\circ}\,C\) तापमान पर किसी बर्तन में \(14\,g\) नाइट्रोजन गैस रखी है। गैस के अणुओं की वर्ग माध्य मूल चाल को दोगुना करने के लिए गैस को स्थानान्तरीत की जाने वाली आवश्यक ऊष्मा की मात्रा \(.........\,J\) होगी: ( \(R =8.32\,J\,mol ^{-1} k ^{-1}\) लीजिए) 2022 मध्यम
  18. 18. \(44.8\) लीटर की निश्चित क्षमता वाले एक बेलन में मानक ताप एंव दाब पर हीलियम गैस है। गैस का तापमान \(20.0^{\circ}\,C\) बढ़ाने के लिए कितनी ऊप्मा की आवश्यकता होगी?(गैस नियतांक \(R =8.3\,JK ^{-1}\,-moI ^{-1}\) ) 2022 मध्यम
  19. 19. दो मोल एकपरमाण्विक आदर्श गैस की तापमान \(T =300\,K\) पर कुल आन्तरिक ऊर्जा \(J\) में ज्ञात कीजिये। (दिया है: \(R =8.31\,J / mol . K\) ) 2022 आसान
  20. 20. एक पात्र में आर्गन तथा ऑक्सीजन के मिश्रण को \(3: 2\) के द्रव्यमान के अनुपात में भरा गया है तथा मिश्रण को तापमान \(27^{\circ} C\) रखा जाता है। उनकी प्रति अणु औसत गतिज ऊर्जाओ का अनुपात होगा- 2022 मध्यम
  21. 21. एक उष्मीय रूप से कुचालक पात्र में \(M\) अणुभार एवं \(1.4\) विशिप्ट ऊष्मा अनुपात वाली आदर्श गैस भरी है। पात्र \(v\) चाल से गतिशील है एवं इसको अचानक विरामावस्था में लाया जाता है। माना परिवेश में ऊप्मा हानि नहीं होती है तो गैस पात्र के तापमान में वृद्धि होगी: \(( R =\) गैस नियतांक) 2022 मध्यम
  22. 22. निम्नलिखित कथनों के अनुसार : \((1)\) किसी गैस के अणु की औसत गतिज ऊर्जा घटती है, जब तापमान घटता है। \((2)\) नियत ताप पर दाब बढ़ने के साथ, किसी गैस के अणु की औसत गतिज ऊर्जा बढ़ती है। \((3)\) आयतन बढने के साथ, किसी गैस के अणु की औसत गतिज ऊर्जा घटती है। \((4)\) नियत दाब पर तापमान में वृद्धि के साथ, किसी गैस का दाब बढ़ता है। \((5)\) तापमान में वृद्धि के साथ, गैस का आयतन घटता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से, सही उत्तर चुनिए : 2022 मध्यम
  23. 23. स्तिर दाब पर, किसी एकलपरमाणवीय आदर्श गैस के \(7\) मोल का तापमान \(40\,K\) बढ़ाया जाता है। उपरोक्त प्रक्रम में गैस की आंतरिक ऊर्जा \(..........\,J\) बढ़ जाएगी । (दिया है, \(R =8.3\,JK ^{-1} mol ^{-1}\) ) 2022 मध्यम
  24. 24. \(300\, K\) और दो वायुमंडलीय दाब पर प्रति अणु औसत गतिज ऊर्जा \(2 \times 10^{-9} \,J\) की एक आदर्श गैस के एक लीटर में उपस्थित अणुओं की संख्या \(....\, \times 10^{11}\) होगी। 2021 मध्यम
  25. 25. द्रव्यमान \(4.0\, u\) की कोई एक परमाणुक गैस किसी रोधी पात्र में रखी है। यह पात्र \(30\, m / s\) के वेग से गतिमान है। यदि यह पात्र एकाएक रूक जाए तब गैस के ताप में परिवर्तन \(\left( R =\right.\) गैस नियतांक) \(\frac{ x }{3 R }\) है। \(x\) का मान \(.....\) है। 2021 कठिन
  26. 26. दो बहुपरमाण्विक आदर्श गैसों, जिनके ताप \(T _{1}\) और \(T _{2}\) हैं, को इस प्रकार मिलाया गया है, जिससे किसी प्रकार की ऊर्जा का ह्यस नहीं हुआ है। यदि \(F _{1}\) और \(F _{2}, m _{1}\) और \(m _{2}, n _{1}\) और \(n _{2}\) क्रमशः प्रथम और द्वितीय गैस के लिए, स्वातंत्य कोटिओं, द्रव्यमानों और अणुओं की संख्या है, तो इन दोनों गैसों के मिश्रण का ताप होगा। 2021 कठिन
  27. 27. गैसों के गतिक सिद्धान्त के आधार पर कोई गैस दाब उत्पन्न करती है क्योंकि इसके अणु ..... . 2021 मध्यम
  28. 28. किसी पात्र को विभाजक द्वारा दो चैम्बरों में विभाजित किया गया है। इनमें पहले चैम्बर का आयतन \(4.5\) लीटर और दूसरे चैम्बर का आयतन \(5.5\) लीटर है। पहले चैम्बर में \(2.0\) वायुमण्डलीय दाब पर \(3.0\) मोल तथा दूसरे चैम्बर में \(3.0\) वायुमण्डलीय दाब पर \(4.0\) मोल गैस भरी है। विभाजक को हटाने तथा मिश्रण के साम्य की स्थिति में आने पर मिश्रण का दाब \(x \times 10^{-1} atm\) है तो \(x\) का मान \(....\) होगा। 2021 कठिन
  29. 29. \(N _{2}\) गैस की औसत स्थानान्तरण गतिज ऊर्जा \(\ldots \ldots \ldots . .{ }^{\circ} {C}\) ताप पर विरामावस्था से \(0.1 \,Volt\) विभवान्तर से त्वरित इलेक्ट्रान के गतिज ऊर्जा के बराबर होती है। (दिया है \(k _{ B }=1.38 \times 10^{-23} J / K\) ) (निकटतम् पूर्णांक तक भरिये) 2021 मध्यम
  30. 30. ताप \(T\) पर तापीय साम्यावस्था में आदर्श गैस के लिए एकल स्वातंत्य कोटि के अनुदिश, ऊर्जा का औसत मान क्या होगा ? \(\left( k _{ B}\right.\) बोल्टजमान नियतांक) 2021 मध्यम
  31. 31. \(V\) आयतन के किसी आवेष्टन, में परमताप \(T\) पर तीन गैसों, \(16\, g\) ऑक्सीजन, \(28 \,g\) नाइट्रोजन और \(44\, g\) कार्बन डाइऑक्साइड का मिश्रण भरा है। \(R\) सार्वत्रिक गैस स्थिरांक है, तो गैसों के इस मिश्रण का दाब होगा। 2021 मध्यम
  32. 32. दाब \(P _{1}\) तथा तापमान \(250\, K\) पर आयतन \(V _{1}\) के एक बेलन में द्विपरमाणुक अणु की एक गैस रखी गई है। यह मानते हुये कि अणुओं का वियोजन \(25\, \%\) है जिससे कि मोल की संख्या में परिवर्तन होता है, तब तापमान \(2000\, K\) पर \(2 \,V _{1}\) आयतन के एक पात्र मे दाब \(P _{2}\) है। अनुपात \(P _{2} / P _{1}\) का मान है। 2020 मध्यम
  33. 33. किसी आदर्श गैस के अणुओं की तीन स्थानांतरीय एवं दो घूर्णी स्वातंत्र्य कोटि हैं। गैस को तापमान \(T\) पर रखा गया है। इस गैस के एक मोल अणुओं की कुल आन्तरिक ऊर्जा \(U\) तथा \(\gamma\left(=\frac{ C _{ p }}{ C _{ v }}\right)\) का मान क्रमशः होगा। 2020 मध्यम
  34. 34. त्रिपरमाणुक अणुओं की एक गैस लीजिये । ये अणु त्रिकोणीय आकार के हैं और यह माना जा सकता है कि इसके परमाणु द्रव्यमान रहित अनम्य (rigid) छड़ों से जोड़े गये हैं। इस गैस की तापमान \(T\) पर एक मोल की आन्तरिक ऊर्जा \(........RT\) होगी।
    2020 मध्यम
  35. 35. तापमान \(T\) पर \(3\) मोल ऑक्सीजन एवं \(5\) मोल ऑर्गन को मिलाकर एक गैस मिश्रण तैयार किया जाता है। यह मान लें कि गैसें आदर्श एवं ऑक्सीजन बंध दृढ़ हैं, तो मिश्रण की कुल आंतरिक ऊर्जा (\(RT\) इकाई में) होगी 2020 मध्यम
  36. 36. \(3 \times 10^{6} \,Pa\) दाब पर एक आदर्श गैस \(2 \,m ^{3}\) आयतन घेरती है। इस गैस की ऊर्जा होगी। 2019 मध्यम
  37. 37. दो किलोग्राम एकपरमाण्विक गैस दाब \(4 \times 10^{4} \,N / m ^{2}\) पर है। गैस का घनत्व \(8 \,kg / m ^{3}\) है। इसकी तापीय गति के कारण गैस की ऊर्जा की कोटि \(.....\,J\) है। 2019 मध्यम
  38. 38. दृढ़ अणुओं वाली एक द्विपरमाणुक गैस को जब \(Q\) ऊष्मा नियत आयतन पर दी जाती है तो उसके तापम में \(\Delta T\) की वृद्धि होती है। इसी तापमान वृद्धि को नियत दाब पर सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक ऊष्मा होगी: 2019 मध्यम
  39. 39. एक आदर्श गैस का एक मोल एक ऐसे प्रक्रम से गुजरता है जिसमें दाब तथा आयतन सूत्र \(P = P _{ o }\left[1-\frac{1}{2}\left(\frac{ V _{0}}{ V }\right)^{2}\right]\) से सम्बन्धित है। यहॉ \(P _{ o }\) तथा \(V _{ o }\) नियतांक है। यदि गैस का आयतन \(V _{ o }\) से \(2 V _{ o }\) होता है तो इसके तापमान का बदलाव होगा। 2019 कठिन
  40. 40. एक \(HCl\) अणु घूर्णी, स्थान्तरीय एवं कम्पन गति करता है। यदि गैसीय अवस्था में, \(HCl\) अणु का \(rms\) वेग \(\overline{ v }\) द्रव्यमान \(m\) एवं बोल्ट्जमान नियतांक \(K _{ B }\) है, तो इसका तापमान होगा। 2019 मध्यम
  41. 41. एक नियत आयतन \(67.2\) ली. के सिलेंडर में मानक तापमान एवं दबाव \(( STP )\) पर हीलियम गैस भरी है। गैस का तापमान \(20^{\circ} C\) से बढ़ाने के लिए आवश्यक ऊष्मा \(....\,J\) होगी। [दिया है \(R =8.31\, J mol ^{-1} K ^{-1}\) ] 2019 मध्यम
  42. 42. एक ऊर्ध्वाधर बंद बेलन को द्रव्यमान \(m\) व नगण्य मोटाई वाले घर्षणरहित पिस्टन द्वारा दो भागों में विभाजित किया जाता है। यह पिस्टन बेलन की लम्बाई के अनुदिश गति के लिये स्वतंत्र है। बेलन की लम्बाई पिस्टन के ऊपर \(\ell_{1}\) तथा पिस्टन के नीचे \(\ell_{2}\) इस प्रकार है कि \(\ell_{1}>\ell_{2}\) है। बेलन के प्रत्येक भाग में \(n\) मोल आदर्श गैस समान तापमान \(T\) पर भरी हुई है। यदि पिस्टन स्थिर हो तो इसका द्रव्यमान \(m\) होगा ( \(R\) सार्वत्रिक गैस नियतांक तथा \(g\) गुरुत्वीय त्वरण है।) 2019 कठिन
  43. 43. गैस के एक मिश्रण में आक्सीजन के \(3\) मोल तथा आर्गन के \(5\) मोल तापमान \(T\) पर है। केवल स्थानांतरीय और घूर्णन विधा मानें तो संकाय की कुल आन्तरिक ऊर्जा होगी। 2019 मध्यम
  44. 44. नाइट्रोजन गैस की \(15 \,g\) मात्रा को एक पात्र में \(27^{\circ} C\) पर रखा गया है। ऊष्मा की वह मात्रा, जिससे गैस के अणुओं का वर्ग माध्य मूल वेग दो गुना हो जायेगा, का मान \(.....\,kJ\) होगा । [दिया है : \(R =8.3 \,J / K\) mole] 2019 मध्यम
  45. 45. यदि प्रत्येक द्रव्यमान \(10^{-26} \,kg\) के \(10^{22}\) गैस अणु \(10^{4} \,m / s\) की चाल से \(1\, m ^{2}\) क्षेत्रफल पर प्रति सेकण्ड प्रत्यास्थ संघट्ट कर रहे है, तब गैस अणुओं द्वारा लगाया गया दाब का कोटिमान होगा? 2019 मध्यम
  46. 46. एक द्विपरमाणुक गैस के \(N\) मोल \(T\) तापमान पर एक सिलेण्डर में बंद हैं। सिलेण्डर में ऊष्मा इस प्रकार प्रवाहित की जाती है जिससे उस द्विपरमाणुक गैस के \(n\) मोल एकपरमाणुक गैस में बिना तापमान बदले परिवर्तित हो जाते हैं। गैस की कुल गतिज ऊर्जा में कितना परिवर्तन होगा? 2017 मध्यम
  47. 47. ऊर्जा के समविभाजन के उपयोग से, कक्ष-ताप पर, ऐलुमिनियम की विशिष्ट ऊष्मा \(\left( J kg ^{-1} K ^{-1}\right)\) का अनुमानित मान होगा, (ऐलुमिनियम का परमाणु भार \(=27)\) 2015 कठिन
  48. 48. एक बेलन में अनुप्रस्थ काट \(8.0 \times 10^{-3} \;m ^{2}\) के एक कमानीदार भारित पिस्टन द्वारा एक आदर्श एकपरमाणुक गैस को रखा गया है। प्रारम्भ में गैस \(300 \;K\) पर है और \(2.4 \times 10^{-3} m ^{3}\) आयतन रखती हैं और कमानी अपनी विश्रांति अवस्था में है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। गैस को एक छोटे हीटर द्वारा तब तक गरम किया जाता है जब तक कि पिस्टन धीरे से \(0.1 \;m\) की गति न कर ले। कमानी का बल नियताँक \(8000\; N / m\) है और वायुमंडलीय दाब \(1.0 \times 10^{5} \;N / m ^{2}\) है। बेलन एवं पिस्टन ऊष्मारोधी हैं। पिस्टन एवं कमानी द्रव्यमानविहीन है और पिस्टन एवं बेलन के बीच कोई घर्षण नहीं है। गैस का अन्तिम तापमान होगा : (हीटर के लीड तारों से ऊर्जा की हानि नगण्य माने और हीटर कुण्डली की ऊष्माधारिता भी नगण्य है)
    2014 कठिन
  49. 49. पृथ्वी के पृष्ठ पर द्रव्यमान \(M\) के एक गैस अणु की गतिज ऊर्जा \(0^{\circ} C\) के समतुल्य हैं। यदि यह बिना किसी और अणु से टकराये सीधे ऊपर की ओर जाता हैं, तब यह किस ऊँचाई तक जाऐगा ? (यह मान लें यह ऊँचाई पृथ्वी की त्रिज्या से बहुत कम है \()\left( k _{ B }\right.\) बोल्टजमान स्थिराँक हैं) 2014 मध्यम

STD 11 - गैसों का अगुणित सिद्धान्त के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में दाब और ऊर्जा के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2025 के 49 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

दाब और ऊर्जा के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

14% आसान, 57% मध्यम और 29% कठिन।