प्रश्न
नए पहले33 में से 1–33 प्रश्न
- 1. दो समान पिंडों को समान चाल से दो भिन्न कोणों पर प्रक्षेपित किया जाता है और वे समान क्षैतिज परास \(R\) तय करते हैं। यदि इन पिंडों के उड्डयन काल क्रमशः \(5\) s और \(10\) s हैं, तो \(R\) का मान ________ m है। (\(g=10\) m/s\(^2\) लीजिए) 2026 मध्यम
- 2. दो प्रक्षेण्य \(A\) तथा \(B\) को \(400\) मी. ऊँचाई टॉवर के शिखर से ऊर्ध्वाधर दिशा से क्रमशः \(45^{\circ}\) तथा \(60^{\circ}\) कोण पर प्रक्षेपित किये गये है। यदि उनके परास तथा उड्डयन काल समान हों तब उनकी प्रक्षेपण चालों का अनुपात \(\mathrm{v}_{\mathrm{A}}: \mathrm{v}_{\mathrm{B}}\) _______ है। [दिया है, \(g=10\) भी. / से. \(^2]\) 2024 कठिन
- 3. एक प्रक्षेप्य द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई \(64 \mathrm{~m}\) है। यदि प्रारंभिक वेग को आधा कर दिया जाए, तो प्रक्षेप्य की नई अधिकतम ऊँचाई _______ \(\mathrm{m}\) होगी। 2024 कठिन
- 4. किसी प्रक्षेप्य के लिए, समान क्षैतिज परास और अधिकतम ऊँचाई प्राप्त करने के लिए प्रक्षेपण कोण _______ है। 2024 कठिन
- 5. (चित्रानुसार) \(100 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान का कोई कण, क्षेतिज से \(45^{\circ}\) के कोण पर समय \(\mathrm{t}=0\) पर, \(20 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से प्रक्षेपित किया जाता है। समय \(t=2 s\) पर, आरम्भिक बिन्दु के सापेक्ष, कण के कोणीय संवेग का परिमाण \(\sqrt{\mathrm{K}} \mathrm{kgm}^2 / \mathrm{s}\) परिकलित किया गया है। \(\mathrm{K}\) का मान ________________ होगा। (\(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2} \) लें )
2023 कठिन - 6. धरातल से \(30^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया गया प्रक्षेप्य, प्रक्षेपण के पश्चात, उड्डयन के दौरान समय \(3 \mathrm{~s}\) एवं \(5 \mathrm{~s}\) पर समान ऊँचाई पर पाया जाता है। प्रक्षेप्य की प्रक्षेपण चाल________ \(\mathrm{ms}^{-1}\) हैं। (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} \mathrm{~s}^{-2}\) ) 2023 कठिन
- 7. धरातल से दागे गए एक प्रक्षेप्य की प्रारम्भिक चाल \(\mathrm{u}\) है। गति के दौरान अधिकतम ऊँचाई पर प्रक्षेप्य की चाल \(\frac{\sqrt{3}}{2} \mathrm{u}\) है। प्रक्षेप्य का उड्डयन काल है: 2023 मध्यम
- 8. दो प्रक्षेप्य \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) को क्षैतिज से \(30^{\circ}\) व \(60^{\circ}\) के कोण पर क्रमशः \(40 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) व \(60 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) प्रारम्भिक वेगों से प्रक्षेपित किया जाता है। उनके क्रमशः परासों का अनुपात है \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right)\) 2023 आसान
- 9. दो वस्तुओं को एकसमान वेग ' \(u\) ' से क्षैतिज के साथ क्रमशः \(\alpha\) व \(\beta\) कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। यदि \(\alpha+\beta=90^{\circ}\) हो तो पहली वस्तु का दूसरी वस्तु के साथ क्षैतिज परास का अनुपात होगा - 2023 मध्यम
- 10. एक प्रक्षेप्य क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के कोण पर \(40 \mathrm{~ms}^{-1}\) के प्रारम्भिक वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। प्रारम्भ से \(\mathrm{t}=2 \mathrm{~s}\) पर प्रक्षेप्य का वेग होगा। (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ) 2023 कठिन
- 11. एक पत्थर क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया गया है। प्रक्षेपण बिन्दु पर पत्थर की गतिज ऊर्जा तथा उड़ान के उच्चतम बिन्दु पर इसकी गतिज ऊर्जा का अनुपात होगा: 2023 मध्यम
- 12. एक व्यक्ति द्वारा गेंद को ऊर्ध्वाधर दिशा में \(136 \mathrm{~m}\) की अधिकतम ऊँचाई तक फेंका जा सकता है। उसके द्वारा उसी गेंद को फेंकी जा सकने वाली अधिकतम क्षैतिज दूरी \(.....\,m\)है: 2023 मध्यम
- 13. क्षैतिज से \(15^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किए गए प्रक्षेप्य परास \(50 \mathrm{~m}\) है। यदि प्रक्षेप्य को समान वेग से क्षैतिज से \(45^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है, तो इसका परास होगा\(........\,m\) 2023 मध्यम
- 14. क्षैतिज से \(30^{\circ}\) एवं \(60^{\circ}\) के कोणों पर दो प्रक्षेप्य समान चालों से प्रक्षेपित किए जाते हैं। क्रमशः प्रक्षेप्यों द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाइयों का अनुपात है: 2023 आसान
- 15. नीचे दो कथन दिये गये है: एक को अभिकथन \(A\) तथा दूसरे को कारण \(R\) से चिन्हित किया गया है। अभिकथन \(\mathrm{A}\) : जब एक पिण्ड को \(45^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है, इसकी परास अधिकतम है। कारण \(R\) : अधिकतम परास के लिए, \(\sin 2 \theta\) का मान एक के बराबर होना चाहिए। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2023 मध्यम
- 16. दो प्रक्षेप, क्षैतिज से क्रमश \(30^{\circ}\) एवं \(45^{\circ}\) के कोणों पर प्रक्षेपित हैं, जो कि अपनी अधिकतम ऊँचाइयों पर समान समयों में पहुँचते हैं। उनके प्रारम्भिक वेगों का अनुपात है : 2022 मध्यम
- 17. दो प्रक्षेप्य समान प्रारम्भिक वेग से, क्षैतिज से क्रमशः \(45^{\circ}\) और \(30^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किए गए। उनके द्वारा तय किये गये परासों का अनुपात होगा : 2022 आसान
- 18. एक गेंद क्षैतिज तल से \(\theta\) कोण पर \(15\,ms ^{-1}\) की चाल से इस प्रकार प्रक्षेपित की जाती है कि इसके द्वारा तय की गई दूरी एवं अधिकतम ऊँचाई का मान समान है, तो ' \(\tan\, \theta\) ' का मान होगा: 2022 मध्यम
- 19. एक गेंद को \(E\) गतिज ऊर्जा के साथ क्षैतिज तल से \(60^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। प्रक्षेपण के दौरान अधिकतम ऊँचाई पर इस गेंद की गतिज ऊर्जा हो जाएगी: 2022 मध्यम
- 20. एक प्रक्षेप्य को \(20\,ms ^{-1}\) वेग से क्षैतिज से ' \(\alpha\) ' कोण पर प्रक्षेपित किया गया है। \(10\) सेकण्ड बाद इसका क्षैतिज से झुकाव ' \(\beta\) ' हो जाता है। \(\tan \beta\) का मान होगा: \((g=10\,ms^{-2})\) 2022 कठिन
- 21. एक प्रक्षेप्य को क्षैतिज से \(\theta\) कोण पर \(25\,m / s\) वेग के साथ प्रक्षेपित किया जाता है। \(t\) सेकण्ड पश्चात इसका क्षैतिज से झुकाव शून्य हो जाता है। यदि \(R\) प्रक्षेप्य की क्षैतिज परास है तो \(\theta\) का मान ज्ञात कीजिए-: \(\left[ g =10\,m / s ^2\right.\) लें] 2022 मध्यम
- 22. एक पिण्ड हवा में \(\theta\) कोण पर प्रारम्भिक वेग \(u\) से प्रक्षेपित किया जाता है। प्रक्षेपण गति इस प्रकार है कि तय की गई अधिकतम क्षैतिज दूरी \(R\) है। किसी दूसरे पिण्ड को हवा में पहले से आधी क्षैतिज दूरी के लिए प्रक्षेपित किया जाता है। दोनों ही परिस्थितियों में प्रारम्भिक वेग समान है। दूसरे पिण्ड का प्रक्षेपण कोण मान, जिस पर वह प्रक्षेपित किया गया, डिग्री \(..........\) होगा। 2022 मध्यम
- 23. एक वस्तु को धरातल से क्षैतिज से \(45^{\circ}\) कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। इसका \(2\,s\) पश्चात वेग \(20\,ms ^{-1}\) होता है। गति के दौरान प्राप्त अधिकतम ऊँचाई \(..........m\) है। \(\left( g =10 ms ^{-2}\right)\) 2022 कठिन
- 24. किसी \(m\) द्रव्यमान की गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। \(2 m\) द्रव्यमान की किसी दूसरी गेंद को ऊर्ध्व से \(\theta\) कोण पर फेंका जाता है। दोनों गेंदें समान समय के लिए हवा में रहती है। दोनों गेंदों द्वारा प्राप्त की गई क्रमशः अधिकतम ऊँचाईयों का अनुपात \(\frac{1}{ x }\) है \(x\) का मान \(...........\) है। 2022 मध्यम
- 25. नीचे दो कथन दिए गए है। एक को अभिकथन-A तथा दूसरे को कारण \(R\) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन \(A\) : दो एक जैसी गेंदे \(A\) व \(B\) समान वेग ' \(u\) ' से क्षैतिज के साथ अलग अलग कोण पर फैंकी जाती है तो समान परास \(R\) प्राप्त होती है। यदि \(A , B\) अधिकतम ऊँचाई क्रमश: \(h _1\) और \(h _2\) तक पहुंच जाती है, तो \(R =4 \sqrt{ h _1 h _2}\) होगा। कारण \(R:\) ऊँचाईयों का गुणनफल \(h _1 h _2=\left(\frac{ u ^2 \sin ^2 \theta}{2 g }\right) \cdot\left(\frac{ u ^2 \cos ^2 \theta}{2 g }\right)\) सही उत्तर चुनें- 2022 मध्यम
- 26. \(5 \,g\) द्रव्यमान के कण की प्रक्षेप गति को चित्र द्वारा दर्शाया गया है: वायु के प्रतिरोध को उपेक्षणीय मानते हुए, कण का प्रारम्भिक वेग \(5 \sqrt{2}\, ms ^{-1}\) है। बिन्दुओं \(A\) और \(B\) के मध्य संवेग के परिमाण में हुए, परिवर्तन का मान \(x \times 10^{-2} \,kgms ^{-1}\) है। \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(.........\) है ।
2021 कठिन - 27. क्षैतिज से \(42^{\circ}\) तथा \(48^{\circ}\) पर समान प्रारम्भिक वेग से प्रक्षेपित दो प्रक्षेप्यों का परास तथा ऊँचाई क्रमशः \(R _{1}, R _{2}\) तथा \(H _{1}, H _{2}\) हैं। सत्य विकल्प चुनिये। 2021 मध्यम
- 28. दो कणों को एक ही बिन्दु से एक ही चाल \(u\) से प्रक्षेपित किया जाता है जिससे अकी परास \(R\) बराबर हैं किन्तु अधिकतम ऊँचाईयाँ \(h_{1}\) तथा \(h_{2}\) भिन्न हैं। निम्न में सत्य कथन चुनिये ? 2019 कठिन
- 29. किसी प्रक्षेप्य के प्रक्षेप-पथ को, भू पृष्ठ पर \(y =2 x -9 x ^{2}\) से निरूपित किया जाता है। यदि, इसे \(v_{0}\) चाल द्वारा \(\theta_{0}\) कोण पर प्रमोचित किया गया होता तो? \(\left( g =10 ms ^{-2}\right) \text { : }\) 2019 कठिन
- 30. किसी स्थिर तोप से एक गोला, प्रांरभिक चाल \(u\) से ऐसे कोण पर, दागा जाता है कि गोला भूतल पर अपने लक्ष्य पर की तोप से दूरी \(R\) है। यदि गोले द्वारा लक्ष्य पर लगने के दो संभव मार्ग हैं, और इन में लगे समय क्रमशः \(t _{1}\) तथा \(t _{2}\) है। तो गुणनफल \(t _{1} t _{2}\) होगा। 2019 कठिन
- 31. \(t =0\) पर क्षैतिज से \(60^{\circ}\) के कोण पर \(10 \,ms ^{-1}\) के वेग से एक पिण्ड को प्रक्षेपित करते हैं। \(t =1 \,s\) पर प्रक्षेप पथ की वक्रता त्रिज्या \(R\) है। वायु प्रतिरोध को नगण्य मानकर तथा गुरूत्वीय त्वरण \(g =10\, ms ^{-2}\), लेकर \(R\) का मान \(....\,m\) है। 2019 कठिन
- 32. क्षैतिज से \(60^{\circ}\) के कोण पर \(10 \;ms ^{-1}\) की चाल से \(160\; g\) द्रव्यमान की एक गेंद ऊपर की ओर फेंकी जाती हैं। पथ के उच्चतम बिन्दु पर उस बिन्दु के सापेक्ष, जहाँ से गेंद फेंकी गई हैं, गेंद का कोणीय संवेग लगभग है \(\left( g =10 \;ms ^{-2}\right)\) 2014 कठिन
- 33. मूल बिन्दु से \(t=0\) पर प्रक्षेपित एक प्रक्षेप की स्थिति \(t =2 \; s\) पर \(\overrightarrow{ r }=(40 \hat{i}+50 \hat{j})\; m\) से दी जाती है। यदि प्रक्षेप क्षैतिज से \(\theta\) कोण पर प्रक्षेपित किया गया था, तब \(\theta\) है ( \(g =10\; ms ^{-2}\) लें). 2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - समतल में गति के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में Oblique Projectile Motion के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 33 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
Oblique Projectile Motion के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
9% आसान, 45% मध्यम और 45% कठिन।