प्रश्न
नए पहले21 में से 1–21 प्रश्न
- 1. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, परदे पर प्राप्त व्यतिकरण प्रतिरूप की फ्रिंज चौड़ाई \(2.4\) \(\mu\)m है। यदि प्रयोग को किसी अन्य माध्यम में किया जाता है जिसका अपवर्तनांक \(1.2\) है, तो फ्रिंज चौड़ाई _____ \(\mu\)m होगी। 2026 आसान
- 2. दो एकवर्णी प्रकाश पुंजों की तीव्रताओं का अनुपात 1:9 है। इन पुंजों द्वारा एक व्यतिकरण प्रतिरूप प्राप्त किया जाता है। अधिकतम और न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात क्या है। 2025 आसान
- 3. दो समतल ध्रुवित प्रकाश तरंगें एक निश्चित बिंदु पर संयोजित होती हैं जिनके विद्युत क्षेत्र के घटक हैं :
\(\begin{aligned} & \mathrm{E}_1=\mathrm{E}_0 \sin \omega \mathrm{t} \\ & \mathrm{E}_2=\mathrm{E}_0 \sin \left(\omega \mathrm{t}+\frac{\pi}{3}\right)\end{aligned}\)
परिणामी तरंग का आयाम ज्ञात कीजिए। 2025 आसान - 4. तीव्रता 4I और 9I के दो कला-संबद्ध एकवर्णी प्रकाश पुंज अध्यारोपित किए जाते हैं। परिणामी व्यतिकरण पैटर्न में अधिकतम और न्यूनतम तीव्रताओं के बीच का अंतर xI है। \(x\) का मान ______ है। 2025 मध्यम
- 5. यंग के द्वि-स्लिट व्यतिकरण प्रयोग में दो स्लिटों में से एक की चौड़ाई दूसरी स्लिट की आधी है। व्यतिकरण प्रतिरूप में अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात क्या है? 2025 आसान
- 6. दो कला-संबद्ध एकवर्णी प्रकाश पुंज जिनकी तीव्रताएँ \(I\) और \(4I\) हैं, उसको अध्यारोपित की जाती हैं। परिणामी पुंज में अधिकतम और न्यूनतम संभावित तीव्रताओं के बीच का अंतर \(x\)I है। \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 7. तीव्रता अनुपात \(1: 9\) वाली दो तरंगें एक बिंदु पर एक-दूसरे को पार करती हैं। उस बिंदु पर परिणामी तीव्रताएँ, जब (a) तरंगें असंबद्ध होती हैं तो \(I_1\) (b) तरंगें संबद्ध होती हैं और कला में \(60^{\circ}\) से भिन्न होती हैं तो \(I_2\)। यदि \(\frac{I_1}{I_2}=\frac{10}{x}\) है, तो \(x=\) _______। 2024 मध्यम
- 8. \(4I\) एवं \(9 I\) तीव्रताओं वाली दो प्रकाश किरण पुँजों का व्यतिकरण एक पर्दे पर प्राप्त होता है। पर्दे पर, इन दोनों किरणपुँजों के बीच कला-अन्तर का मान बिन्दु \(A\) पर शून्य एवं बिन्दु \(B\) पर \(\pi\) है। बिंदु \(A\) व बिंदु \(B\) पर, परिणामी तीव्रताओं का अंतर \(.............I\) होगा। 2022 मध्यम
- 9. दो प्रकाश पुंज जिनकी तीव्रता का अनुपात \(9: 4\) है, व्यतिकरित होती है। अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रता का अनुपात होगा- 2022 मध्यम
- 10. \(I\) व \(9 I\) तीव्रताओं वाले दो प्रकाश पुंज के व्यतिकरण से पर्दे पर फ्रिज प्रतिरूप उत्पन्न होते है। \(P\) व \(Q\) बिंदु पर पुँजों का कलातंर \(\frac{\pi}{2}\) व \(\pi\) है, तब \(P\) व \(Q\) पर परिणामी तीव्रताओं के मध्य अंतर \(......\,I\) होगा। 2022 मध्यम
- 11. किसी पर्दे पर फ्रिंज पैटर्न बनाने के लिए \(I\) एवं \(4 I\) तीव्रता वाली दो प्रकाश किरण पुँजों का व्यतिकरण कराया जाता है। किसी बिन्दु \(A\) पर किरण पुँजों में कलान्तर \(\pi / 2\) है एवं अन्य बिन्दु \(B\) पर कलान्तर \(\pi / 3\) है। दोनों बिन्दुओं पर परिणामी तीव्रताओं का अन्तर \(xI\) है। \(x\) का मान \(.......\) होगा। 2022 मध्यम
- 12. प्रकाश के दो कला-संबद्ध स्त्रोतों का व्यतिकरण होता है, जिनकी तीव्रताओं का अनुपात \(1: 4\) है। इस व्यतिकरण पैटर्न के लिए यदि \(\frac{ I _{\max }+ I _{\min }}{ I _{\max }- I _{\min }}\) का मान \(\frac{2 \alpha+1}{\beta+3}\) के बराबर है, तो \(\frac{\alpha}{\beta}\) का मान होगा : 2022 कठिन
- 13. दो कलासंबद्ध स्त्रोतों से प्रकाश तरंगों की तीव्रता समान है, \(I _{1}= I _{2}= I _{0}\). व्यतिकरण में न्यूनतम प्रकाश तीव्रता शून्य है। उच्चिष्ठ पर प्रकाश की तीव्रता क्या है? 2021 मध्यम
- 14. जब पीला प्रकाश समान मोटाई के वायु और निर्वात के स्तम्भों से संचरित होता है, तो तरंगों की संख्या में \(1\) का अन्तर होता है। वायु के स्तम्भ की मोटाई \(\dots\;mm\) है। [वायु का अपवर्तनांक \(=1.0003\), पीले प्रकाश की निर्वात में तरंगदैर्ध्य \(=6000 \mathring A\) ] 2021 कठिन
- 15. दो कलासंबद्ध ध्वनि स्त्रोत, \(S _{1}\) और \(S _{2}\), समान तरंगदैर्ध्य \(\lambda=1 \,m\) एवं समान कला की ध्वनि तरंगें पैदा करते हैं। \(S _{1}\) और \(S _{2}\) एक दूसरे से \(1.5 \,m\) की दूरी पर रखे गये हैं (चित्र देखिये)। एक श्रोता, जो कि \(S _{2}\) के ठीक सामने \(2\, m\) दूरी पर \(L\) पर स्थित है, तीव्रता न्यूनतम मापता है। श्रोता \(S _{1}\) से दूर जाता है जबकि \(S_{2}\) से उसकी दूरी समान बनी रहती है। श्रोता जब \(S _{1}\) से \(d\) दूरी पर है तो तीव्रता सन्निकट अधिकतम पर होती है, तो \(d\) का मान \(......m\) होगा।
2020 कठिन - 16. दो प्रकाश की तरंगों, जिनका तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) एक ही है, की आरम्भ में निर्वात में कलाएँ (phase) एक समान हैं। यदि एक तरंग को \(n _{1}\) अपवर्तनांक के एक माध्यम से \(L _{1}\) लम्बे एक पथ से चले और दूसरी तरंग \(n _{2}\) अपवर्तनांक के एक माध्यम से \(L _{2}\) लम्बे एक पथ से चले तो इसके बाद तरंगों के बीच में कलान्तर (phase difference) होगा। 2020 मध्यम
- 17. निम्न चित्र में \(P\) एवं \(Q\) दो समान तीव्रताओं के कला सम्बद्ध स्रोत हैं जो कि \(20 \,m\) तरंगदैध्र्य के विकिरण उत्सर्जित कर रहे हैं। दूरी \(PQ\) का मान \(5.0 m\) है तथा \(P\) की कला \(Q\) की कला से \(90^{0}\) आगे है। \(A, B, C\) तीन प्रेक्षण बिन्दु हैं जिनकी \(PQ\) के मध्य बिन्दु से दूरी समान है। \(A\), \(B\), एवं \(C\) पर विकिरणों की तीव्रताओं का अनुपात होगा
2020 मध्यम - 18. दो कलासम्बद्ध तरंग स्रोतों से उत्पन्न विभिन्न तीव्रताओं की तरंगों का व्यतिकरण होता है। व्यतिकरण के बाद अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात \(16\) है, तो तरंगों की तीव्रताओं का अनुपात होगा। 2019 मध्यम
- 19. एक स्रोत \(' S '\) से निकल रही दो किरणों के अध्यारोपण से \(' P '\) पर एक व्यतिकरण चित्र पाया जाता है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। \(' l '\) का वह मान, जिसके लिए \(' P '\) पर प्राप्त चित्र में महत्तम तीव्रता है, है : ( \(R\) एक पूर्णतया परावर्ती पृष्ठ है )
2014 कठिन - 20. सूची\(-I\) ( घटना) को सूची\(-II\) (उस घटना के होने में लगे समय अन्तराल की कोटि) से सुमेलित कीजिऐ और सूचियों के बाद दिये गये विकल्पों में से सही विकल्प चुनिये।
2014 मध्यमसूची- \(I\) सूची- \(II\) \((a)\) पृथ्वी का घूर्णन काल \((i)\) \(10^5 \; s\) \((b)\) पृथ्वी का परिक्रमण काल \((ii)\) \(10^7 \; s\) \((c)\) एक प्रकाश तरंग का काल \((iii)\) \(10^{-15} \; s\) \((d)\) एक ध्वनि तरंग का काल \((iv)\) \(10{^-3} \; s\) - 21. तीव्रता \(16\) एवं \(9\) इकाई वाली दो एकवर्णी प्रकाश पुंजों के बीच व्यतिकरण हो रहा है। परिणामी चित्र के उजले और काले हिस्सों की तीव्रताओं का अनुपात होगा 2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के अन्य टॉपिक
- 25प्रश्न प्रकाश का एकल झिरी विवर्तन
- 13प्रश्न सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शन
- 9प्रश्न Brewster's Law and Other methods of polarisation
- 54प्रश्न यंग का प्रयोग
- 4प्रश्न वृत्तीय झिरी द्वारा विवर्तन
- 15प्रश्न Variations in YDSE
- 19प्रश्न Polarisation of Light and Malus' Law
- 2प्रश्न Thin film Interference
- 2प्रश्न हाइगेंस का सिद्धांत
- 1प्रश्न Mix Examples-Wave Optics
- 4प्रश्न Doppler's Effect of Light
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में प्रकाश तरंगों का व्यतिकरण के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 21 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
प्रकाश तरंगों का व्यतिकरण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
19% आसान, 52% मध्यम और 29% कठिन।