प्रश्न
नए पहले112 में से 1–50 प्रश्न
- 1. एक विद्युतचुंबकीय तरंग में एक चुंबकीय क्षेत्र सदिश को \(\vec{B}=B_0\sin\left(2\pi vt-\dfrac{2\pi x}{\lambda}\right)\hat{j}\) द्वारा निरूपित किया जाता है। इसका संबंधित विद्युत क्षेत्र सदिश ______ है। 2026 मध्यम
- 2. एक बिंदु प्रकाश स्रोत निर्वात में विद्युतचुंबकीय तरंगें उत्सर्जित करता है। \(L\) m की दूरी पर रखा एक संसूचक तीव्रता \(I_o\) मापता है। संसूचक को अब उसी गोलीय सतह पर एक अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि मूल स्थान और नए स्थान के बीच का कोण \(45°\) है। नए स्थान पर मापी गई तीव्रता _______ होगी। 2026 आसान
- 3. एक विद्युतचुंबकीय तरंग जो \(x\)-दिशा में गमन कर रही है, को क्षेत्र समीकरण \(E_y = 300\sin\omega\left(t - \dfrac{x}{c}\right)\) द्वारा वर्णित किया गया है। यदि इलेक्ट्रॉन केवल \(y\)-दिशा में \(1.5 \times 10^6\) m/s की चाल से गति करने के लिए प्रतिबंधित है, तो इलेक्ट्रॉन पर लगने वाले अधिकतम विद्युत और चुंबकीय बलों का अनुपात _______ है। 2026 मध्यम
- 4. एक लेज़र किरण की तीव्रता \( 4.0\times10^{14} W/m^{2} \) है। किरण से संबंधित चुंबकीय क्षेत्र का आयाम __________ T है। (लीजिए \( \epsilon_{0}=8.85\times10^{-12} C^{2}/Nm^{2} \) और \( c=3\times10^{8} m/s \)) 2026 आसान
- 5. एक माध्यम में संचरित होती हुई एक विद्युत चुंबकीय तरंग का विद्युत क्षेत्र \(\overline{E}(x,t) = 25\ sin(2.0 \times 10^{15}t - 10^{7}x)\hat{n}\) द्वारा दिया गया है, तो माध्यम का अपवर्तनांक ___________ है।
(सभी दिए गए माप SI इकाइयों में हैं) 2026 कठिन - 6. एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग का विद्युत क्षेत्र इस प्रकार दिया गया है :
\(E _y=69 \sin \left[0.6 \times 10^3 x -1.8 \times 10^{11} t \right] V / m\).
इस विद्युतचुंबकीय तरंग से संबद्ध चुंबकीय क्षेत्र के लिए व्यंजक _________ T है। 2026 कठिन - 7. एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग का विद्युत क्षेत्र, जो एक अज्ञात अचुंबकीय माध्यम में संचरित हो रहा है, इस प्रकार दिया गया है,
\(E_y=20 \sin \left(3 \times 10^6 x-4.5 \times 10^{14} t\right) V / m\)
(जहाँ \(x, t\) और अन्य राशियों के मान S.I. मात्रकों में हैं)। माध्यम का परावैद्युतांक __________ है।
(निर्वात में प्रकाश की चाल \(3 \times 10^8 m / s\) है) 2026 आसान - 8. एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग मुक्त आकाश में \(c =3 \times 10^8 m / s\) वेग से गति कर रही है और इसका विद्युत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }=54 \sin ( kz -\omega t ) \hat{ j } V / m\) द्वारा दिया गया है, जहाँ \(\hat{j}\) y-अक्ष के अनुदिश एकांक सदिश है। तरंग का चुंबकीय क्षेत्र सदिश \(\overrightarrow{ B }\) है: 2026 कठिन
- 9. निर्वात में संचरित होने वाली एक विद्युतचुंबकीय तरंग के लिए, \(\vec{k}\), \(\vec{E}\) और \(\omega\) क्रमशः संचरण सदिश, विद्युत क्षेत्र और कोणीय आवृत्ति को दर्शाते हैं। इस तरंग से संबद्ध चुंबकीय क्षेत्र को द्वारा दर्शाया जाता है: 2026 मध्यम
- 10. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन (A): विद्युतचुंबकीय तरंग उस सतह पर दाब डालती है जिस पर वे आपतित होती हैं।
कारण (R): विद्युतचुंबकीय तरंगों से कोई द्रव्यमान संबद्ध नहीं होता है।
उपर्युक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2026 मध्यम - 11. मुक्त आकाश में संचरित एक विद्युतचुंबकीय तरंग के विद्युत क्षेत्र का समीकरण इस प्रकार दिया गया है:
E \(=\sqrt{377} \sin \left(6.27 \times 10^3 t -2.09 \times 10^{-5} x \right)\) N/C
विद्युतचुंबकीय तरंग की औसत शक्ति \(\left(\frac{1}{\alpha}\right) W / m ^2\) है। \(\alpha\) का मान ___________ है।
\(\left(\right.\) SI मात्रकों में \(\sqrt{\frac{\mu_0}{\varepsilon_0}}=377\) लीजिए \()\) 2026 मध्यम - 12. निर्वात और एक माध्यम में विद्युतचुंबकीय तरंगों की चालों का अनुपात होगा, जहाँ माध्यम का परावैद्युतांक k=3 तथा पारगम्यता \(\mu=2\mu_{0}\) है।
(जहाँ \(\mu_0=\) निर्वात की पारगम्यता है) 2026 आसान - 13. सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2026 कठिनसूची-I सूची-II A रेडियो तरंगें I मैग्नेट्रॉन वाल्व द्वारा उत्पन्न होती हैं B सूक्ष्म तरंगें II परमाणुओं की कंपन अवस्थाओं में परिवर्तन के कारण C अवरक्त तरंगें III आंतरिक कोश के इलेक्ट्रॉनों का उच्च ऊर्जा स्तर से निम्न ऊर्जा स्तर में संक्रमण के कारण D X-किरणें IV इलेक्ट्रॉनों के तीव्र त्वरण के कारण - 14. \(\dfrac{1}{2}\epsilon_0 E^2\) (जहाँ \(\epsilon_0\) = निर्वात की विद्युतशीलता तथा \(E\) = विद्युत क्षेत्र) का विमीय सूत्र \(M^a L^b T^c\) है। \(2a - b + c\) का मान = _______। 2026 मध्यम
- 15. 20 MHz आवृत्ति की एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग निर्वात में \(+x\) दिशा के अनुदिश गमन करती है। अंतरिक्ष और समय में किसी विशिष्ट बिंदु पर, तरंग का विद्युत क्षेत्र सदिश \(\mathrm{E}_y=9.3 \mathrm{Vm}^{-1}\) है। तब, उस बिंदु पर तरंग का चुंबकीय क्षेत्र सदिश क्या होगा? 2025 मध्यम
- 16. एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग निर्वात में \(+x\) दिशा के अनुदिश संचरित होती है। कार्तीय निर्देशांक निकाय में तरंग से संबंधित विद्युत क्षेत्र \(\vec{E}\) और चुंबकीय क्षेत्र \(\vec{B}\) सदिशों के घटक ________ हैं। 2025 आसान
- 17. एक विद्युतचुंबकीय तरंग का चुंबकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{\mathrm{B}}=\left(\frac{\sqrt{3}}{2} \hat{i}+\frac{1}{2} \hat{j}\right) 30 \sin \left[\omega\left(\mathrm{t}-\frac{z}{\mathrm{c}}\right)\right]\) (S.I. मात्रकों में) दिया गया है।
संगत विद्युत क्षेत्र S.I. मात्रकों में होगा: 2025 आसान - 18. एक विद्युतचुंबकीय तरंग की उपस्थिति के कारण जिसका विद्युत घटक \(\mathrm{E}=100 \sin (\omega \mathrm{t}-\mathrm{kx}) \mathrm{NC}^{-1}\) द्वारा दिया गया है, 200 cm लंबाई का एक बेलन अपने अंदर कुछ मात्रा में विद्युतचुंबकीय ऊर्जा रखता है। यदि समान लंबाई का, लेकिन पिछले वाले से आधे व्यास वाला एक और बेलन समान मात्रा में विद्युतचुंबकीय ऊर्जा रखता है, तो संबंधित विद्युतचुंबकीय तरंग के विद्युत क्षेत्र का परिमाण किस प्रकार संशोधित किया जाना चाहिए? 2025 मध्यम
- 19. मुक्त आकाश में एक विद्युतचुंबकीय तरंग का विद्युत क्षेत्र है \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=57 \cos \left[7.5 \times 10^6 \mathrm{t}-5 \times 10^{-3}(3 x+4 y)\right](4 \hat{i}-3 \hat{j}) N / C\). संबंधित चुंबकीय क्षेत्र टेस्ला में _______ है। 2025 मध्यम
- 20. यदि किसी प्रकाशीय माध्यम की आपेक्षिक पारगम्यता \(\frac{10}{\pi}\) तथा आपेक्षिक परावैद्युतांक \(\frac{1}{0.0885}\) है, तो इस माध्यम की तुलना में निर्वात में प्रकाश का वेग ________ गुना अधिक है।
\(\left(\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} \mathrm{H} / \mathrm{m}, \epsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{~F} / \mathrm{m}\right.\)
\(\left.\mathrm{c}=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\right)\) 2025 आसान - 21. \(35 \mathrm{MHz}\) आवृत्ति की एक समतल विद्युत चुंबकीय तरंग मुक्त अवकाश में \(\mathrm{X}\)-दिशा में अनुदिश गति करती है। एक निश्चित बिन्दु पर (स्थिति एवं समय में) \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=9.6 \hat{\mathrm{j}} \mathrm{V} / \mathrm{m}\) है। इस बिन्दु पर चुंबकीय क्षेत्र का मान _______ है। 2024 कठिन
- 22. दिए गए विद्युतचुंबकीय तरंग \(E_y=600 \sin (\omega t-k x) \mathrm{Vm}^{-1}\) में, संबंधित प्रकाश पुंज की तीव्रता क्या है? ( \(\mathrm{W} / \mathrm{m}^2\) में ); (दिया गया है \(\epsilon_0=\) \(\left.9 \times 10^{-12} \mathrm{C}^{-2} \mathrm{~N}^{-1} \mathrm{~m}^{-2}\right)\) 2024 कठिन
- 23. एक समतल विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र \(5 \times 10^{10} \mathrm{~Hz}\) आवृत्ति तथा \(50 \mathrm{Vm}^{-1}\) आयाम के ज्या वक्रीय दोलन करता है। तरंग के विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र का कुल औसत ऊर्जा घनत्व _______ है। [दिया है, \(\varepsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{C}^2 / \mathrm{Nm}^2\) ] 2024 कठिन
- 24. एक समतल विद्युत चुंबकीय तरंग \(\mathrm{x}\) दिशा में संचरित हो रही है। इसकी तरंगदैर्ध्य \(4 \mathrm{~mm}\) है। यदि विद्युत क्षेत्र y दिशा में अधिकतम परिमाण \(60 \mathrm{Vm}^{-1}\) के साथ है, तो चुंबकीय क्षेत्र का समीकरण _______ है। 2024 कठिन
- 25. एक समतल विद्युतचुंबकीय तरंग में चुंबकीय क्षेत्र \(\mathrm{B}_y=\left(3.5 \times 10^{-7}\right) \sin \left(1.5 \times 10^3 \mathrm{x}+0.5\right.\) \(\left.\times 10^{11} \mathrm{t}\right) \mathrm{T}\) है। संगत विद्युत क्षेत्र _______ होगा। 2024 कठिन
- 26. एक विद्युतचुंबकीय तरंग में विद्युत क्षेत्र \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=\hat{\mathrm{i}} 40 \cos \omega\left(\mathrm{t}-\frac{\mathrm{z}}{\mathrm{c}}\right) N \mathrm{NC}^{-1}\) द्वारा दिया गया है। इस तरंग का चुंबकीय क्षेत्र प्रेरण (SI मात्रक में) _______ है। 2024 कठिन
- 27. मुक्त अवकाश में एक विद्युत चुंबकीय तरंग का विद्युत क्षेत्र \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=\mathrm{E}_0 \cos (\omega \mathrm{t}-\mathrm{kz}) \hat{\mathrm{i}}\) द्वारा प्रदर्शित किया गया है। संगत चुंबकीय क्षेत्र सदिश _______ होगा। 2024 कठिन
- 28. नीचे कथन दिये गये है :
कथन \(I\): विद्युत चुम्बकीय तरंगे ऊर्जा का संचरण करती है जब वह अवकाश में गति करती है और इस ऊर्जा में विद्युत क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र का बराबर भाग होता है।
कथन \(II\): जब कोई विद्युत चुम्बकीय तरंग किसी तल से टकराती है तो तल पर एक दाब आरोपित होता है।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में सबसे उचित उत्तर चुनिए : 2024 कठिन - 29. विद्युतचुंबकीय तरंगें एक माध्यम में \(1.5 \times 10^8 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से संचरण करती हैं। माध्यम की आपेक्षिक चुंबकशीलता \(2.0\) है। आपेक्षिक परावैद्युतांक _______ होगा। 2024 कठिन
- 30. \(x\)-दिशा में संचरित एक समतल विद्युत चुंबकीय तरंग को निम्न प्रकार प्रदर्शित किया गया है \(\mathrm{E}_{\mathrm{y}}=\left(200 \mathrm{Vm}^{-1}\right) \sin \left[1.5 \times 10^7 \mathrm{t}-0.05 \mathrm{x}\right] \text {; }\) तरंग की तीव्रता है : (दिया है \(\epsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{C}^2 \mathrm{~N}^{-1} \mathrm{~m}^{-2}\) ) 2024 कठिन
- 31. यदि किसी विद्युतचुम्बकीय तरंग की आवृत्ति \(60 \mathrm{MHz}\) है तथा यह वायु में \(\mathrm{z}\)-अक्ष की धनात्मक दिशा के अनुदिश संचरित होती है तब इसके संगत वैद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्र एक दूसरे के परस्पर लम्बवत है। तरंगदैर्ध्य _______ (मीटर में) है। 2024 कठिन
- 32. \(15 \mathrm{~kW}\) शक्ति वाला विद्युत चुम्बकीय विकिरण का एक स्रोत प्रति सेकण्ड \(10^{16}\) फोटोन उत्पन्न करता है, स्पेक्ट्रम के जिस भाग से विकिरण सम्बन्धित है, वह है:- (प्लाँक नियतांक \(\mathrm{h}=6 \times 10^{-34} \mathrm{Js}\) ) 2023 आसान
- 33. \(20 \mathrm{MHz}\) आवृत्ति की एक समतल वैद्युतचुंबकीय तरंग मुक्त आकाश में \(x\)-दिशा के अनुदिश संचरित होती है। एक निश्चित स्थान एवं समय पर, \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=6.6 \hat{\mathrm{j}} \mathrm{V} / \mathrm{m}\) हो। इस बिन्दु पर \(\overrightarrow{\mathrm{B}}\) क्या है? 2023 मध्यम
- 34. एक वैद्युतचुंबकीय तरंग के लिए किसी क्षण एक निश्चित स्थान पर, विद्युत क्षैत्र ऋणात्मक \(\mathrm{z}\)-अक्ष के अनुदिश तथा चुम्बकीय क्षेत्र धनात्मक \(\mathrm{x}\)-अक्ष के अनुदिश है। तब वैधुतचुंबकीय तरंग के संचरण की दिशा है: 2023 आसान
- 35. एक विद्युत चुम्बकीय तरंग, ऋणात्मक \(\mathrm{z}\) दिशा में ऊर्जा स्थानान्तरित कर रही है। किसी नियत बिन्दु एवं नियत समय पर, तरंग के विद्युत क्षेत्र की दिशा, धनात्मक \(\mathrm{y}\) दिशा के अनुदिश हैं। उस बिन्दु एवं क्षण पर, तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा क्या होगी? 2023 आसान
- 36. किसी अल्प आयतन में वैद्युतचुंबकीय तरंग की ऊर्जा जिस आवृत्ति के साथ दोलन करती है, वह है 2023 मध्यम
- 37. किसी विद्युत चुम्बकीय तरंग में विधुत क्षेत्र निम्नवत है \(\overrightarrow{\mathrm{E}}=20 \sin \omega\left(\mathrm{t}-\frac{\mathrm{x}}{\mathrm{c}}\right) \overrightarrow{\mathrm{j} N C^{-1}}\) जहाँ \(\omega\) एवं \(\mathrm{c}\) क्रमशः कोणीय आवृत्ति एवं विद्युत चुम्बकीय तरंग का वेग हैं। \(5 \times 10^{-4} \mathrm{~m}^3\) के आयतन में अंतर्विष्ट (Contained) ऊर्जा होगी: (दिया है \(\varepsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{C}^2 / \mathrm{Nm}^2\) ) 2023 मध्यम
- 38. नीचे दो कथन दिए गए हैं- कथन \(\mathrm{I}\) : विद्युत चुम्बकीय तरंगे विद्युत एवं चुम्बकीय क्षेत्र के द्वारा विक्षेपित नही होती हैं। कथन II : विद्यत चुम्बकीय तरंग में, विद्युत क्षेत्र एवं चुम्बकीय क्षेत्र के आयाम एक-दूसरे से \(\mathrm{E}_0=\sqrt{\frac{\mu_0}{\varepsilon_0}} \mathrm{~B}_0\) के अनुसार सम्बंधित होते है। 2023 मध्यम
- 39. निर्वात में चलती हुई एक विद्युत चुम्बकीय तरंग के वैद्युत क्षेत्र तथा चुम्बकीय क्षेत्र के घटक \(E _{ x }= E _0 \sin ( kz -\omega t )\) \(B _{ y }= B _0 \sin ( kz -\omega t )\) द्वारा वर्णित है, तब \(\mathrm{E}_0\) व \(\mathrm{B}_0\) के बीच सही संबंध दिया गया है : 2023 मध्यम
- 40. समतल वैद्युत चुम्बकीय तरंग के लिए \(\mathrm{E}=\mathrm{E}_0 \sin (\omega \mathrm{t}-\mathrm{kx})\) एवं \(\mathrm{B}=\mathrm{B}_0 \sin (\omega \mathrm{t}-\mathrm{kx})\) हैं, औसत विद्युत ऊर्जा घनत्व तथा औसत चुम्बकीय ऊर्जा घनत्व का अनुपात है: 2023 मध्यम
- 41. विद्युत चुम्बकीय तरंग के औसत विद्युत ऊर्जा घनत्व एवं कुल औसत ऊर्जा घनत्व का अनुपात होता है: 2023 आसान
- 42. \(\mathrm{y}\)-अक्ष के अनुदिश संचरित एक विधुत चुम्बकीय तरंग में चुम्बकीय क्षेत्र का आयाम \(6.0 \times 10^{-7} \mathrm{~T}\) है। विधुत चुम्बकीय तरंग में विधुत क्षेत्र का अधिकतम मान है : 2023 आसान
- 43. यदि निर्वात में विद्युत चुम्बकीय तरंगों के विद्युत क्षेत्र तथा संचरण सदिश को \(\overrightarrow{\mathrm{E}}\) एवं \(\overrightarrow{\mathrm{K}}\) से प्रदर्शित किया हो, तो चुम्बकीय क्षेत्र सदिश है ( \(\omega\) - कोणीय आवृत्ति): 2023 मध्यम
- 44. एक \(110\,W\) के प्रकाश बल्ब की लगभग \(10\,\%\) शक्ति दृश्य विकिरण में परिवर्तित होती है। बल्ब से \(1\,m\) की दूरी से \(5\,m\) की दूरी तक दृश्य विकिरण की औसत तीव्रताओं में आया अंतर \(a \times 10^{-2}\,W / m ^2\) है। ' \(a\) ' का मान \(..............\) होगा। 2022 मध्यम
- 45. एक एन्टीना एक परावैद्युत माध्यम जिसका परावैद्युत नियतांक \(6.25\) है, में स्थित है। यदि एन्टीने का अधिकतम आकार \(5.0 mm\) है यह न्यूनतम आवृति \(GHz\) का विकिरण उत्पन्न कर सकता है। ( \(\mu_{ r }=1\) परावैद्युत माध्यम के लिये) 2022 मध्यम
- 46. एक समान समतल विद्युत चुम्बकीय तरंग की विद्युत क्षेत्र तीव्रता \(E =-301.6 \sin ( kz -\omega t ) \hat{ a }_{ x }+\) \(452.4 \sin ( kz -\omega t ) \hat{ a }_{ y } \frac{ V }{ m }\) है, तो इसी तरंग की चुम्बकीय तीव्रता \(H\) का मान \(Am ^{-1}\) होगा: [c \(=3 \times 10^8 ms ^{-1}\), निर्वात में प्रकाश की चाल एवं निर्वात की पारगम्यता \(\left.\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} NA ^{-2}\right]\) 2022 मध्यम
- 47. एक समतल वैद्युत चुम्बकीय तरंग का चुम्बकीय क्षेत्र निम्नवत है : \(\overrightarrow{ B }=2 \times 10^{-8} \sin \left(0.5 \times 10^3 x +1.5 \times 10^{11} t \right) \hat{ j } T\) विद्युत क्षेत्र का आयाम होगा 2022 मध्यम
- 48. एक समतल वैद्युत चुम्बकीय तरंग में समाहित दोलनीकृत चुम्बकीय क्षेत्र \(B _{ y }=5 \times 10^{-6} \sin 1000 \pi\left(5 x -4 \times 10^8 t \right) T\) द्वारा निरूपित है। विद्युत क्षेत्र का आयाम होगा। 2022 मध्यम
- 49. एक समतल विद्युतचुम्बकीय तरंग सापेक्षिक चुम्बकशीलता \(1.61\) तथा सापेक्षिक विद्युतशीलता \(6.44\) वाले माध्यम में गमन करती है। यदि किसी बिन्दु पर चुम्बकीय तीव्रता का परिमाण \(4.5 \times 10^{-2}\) \(Am ^{-1}\) है तो उस बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र तीव्रता का लगभग परिमाण होगा- (मुक्त आकाश की चुम्बकशीलता \(\mu_0=4\,\pi \times 10^{-7}\,NA ^{-2}\), निर्वात में 2022 मध्यम
- 50. एक सतह पर आपतित एक बल्ब से निकलने वाले प्रकाश की तीव्रता \(0.22\,W / m ^2\) है। इस प्रकाश तरंग में चुम्बकीय क्षेत्र का आयाम \(..........\times 10^{-9}\,T\) ज्ञात कीजिये। (दिया : निर्वात की विद्युतशीलता \(\epsilon_0=8.85 \times 10^{-12}\,C ^2N ^{-1}m ^{-2}\), निर्वात में प्रकाश की चाल \(c =3 \times 10^8 ms ^{-1}\) ) 2022 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - वैद्युतचुंबकीय तरंगें के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में वैद्युतचुंबकीय तरंगें के गुणों के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 112 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
वैद्युतचुंबकीय तरंगें के गुणों के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
16% आसान, 55% मध्यम और 29% कठिन।