प्रश्न
नए पहले9 में से 1–9 प्रश्न
- 1. एक व्यक्ति सरल रेखा में गतिमान है। वह x दूरी तक एकसमान वेग \(\mathrm{v}_1\) से तथा अगली \(\frac{3}{2} \mathrm{x}\) दूरी तक एकसमान वेग \(\mathrm{v}_2\) से गति करता है। इस गति में औसत वेग \(\frac{50}{7} \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। यदि \(\mathrm{v}_1\) \(5 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है तो \(\mathrm{v}_2=\) _________ \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) होगा। 2025 आसान
- 2. एक कण एक सरल रेखा में गति करते हुए आधी दूरी 6 \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) की चाल से तय करता है। अन्य आधी दूरी को दो समान समयांतरालों में क्रमशः 9 \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) और 15 \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) की चाल से तय किया जाता है। गति के दौरान कण की औसत चाल _______ है। 2024 कठिन
- 3. एक रेलगाड़ी विरामावस्था से चलना प्रारंभ करती है, पहले t समय के लिए \(80 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल तक एकसमान त्वरण से त्वरित होती है, फिर वह 3t समय के लिए नियत चाल से चलती है। इस यात्रा की कुल अवधि के लिए रेलगाड़ी की औसत चाल (किलोमीटर प्रति घंटा में) _______ होगी। 2024 कठिन
- 4. एक घुड़सवार आधी दूरी \(5 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से तय करता है। बची हुई दूरी, आधे समय में \(10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से एवं बाकी के आधे समय में \(15 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से तय की जाती है। गति कें कुल समय के लिए औसत तय की गई घुड़सवार की माध्य औसतन चाल \(\mathrm{x} / 7 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान हो गा।
2023 कठिन - 5. एक कार \(\mathrm{V}_1\) चाल से ' \(\mathrm{x}\) ' दूरी तय करती है, फिर उसी दिशा में \(\mathrm{V}_2\) चाल से ' \(\mathrm{x}\) ' दूरी तय करती है। कार की औसत चाल है : 2023 मध्यम
- 6. एक वाहन प्रथम \(4\) कि.मी. को \(3 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से तथा अन्य \(4\) कि.मी. को \(5\) कि.मी./घण्टा की चाल से चलता है तब इसकी औसत चाल \(..........km/h\) है : 2023 मध्यम
- 7. कोई व्यक्ति एक ही दिशा में \(x\) दूरी \(v_1\) वेग से एवं \(x\) दूरी \(v_2\) वेग तय करता है। व्यक्ति का औसत वेग \(v\) है, तो \(v, v_1\) एवं \(v_2\) के बीच सम्बंध होगा: 2023 मध्यम
- 8. प्रदर्शित चित्र में एक वस्तु रेखाखण्ड \(\mathrm{AB}, \mathrm{BC}\) तथा \(\mathrm{CD}\) पर क्रमशः \(v_1, v_2\) व \(v_3\) चाल से गति करती है, जहाँ \(\mathrm{AB}=\mathrm{BC}\) और \(\mathrm{AD}=3 \mathrm{AB}\) है, तब वस्तु की औसत चाल होगी:
2023 मध्यम - 9. एक कार \(AB\) दूरी चलने के दौरान प्रथम एक तिहाई वेग \(v _1\,ms ^{-1}\) से, द्वितीय एक तिहाई \(v _2\,ms ^{-1}\) वेज से तथा अंतिम एक तिहाई \(v _3\,ms ^{-1}\) वेग से चलता है तो कार का औसत वेग \(ms ^{-1}\) में ज्ञात कीजिये। यदि \(v _3=3 v _1, v _2=2 v _1\) तथा \(v _1=11\,ms ^{-1}\,ms ^{-1}\) है।
2022 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - सरल रेखा में गति के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में औसत वेग, औसत चाल के कितने प्रश्न आए हैं?
2022–2025 के 9 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
औसत वेग, औसत चाल के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
11% आसान, 56% मध्यम और 33% कठिन।