प्रश्न
नए पहले42 में से 1–42 प्रश्न
- 1. \(0^{\circ} \mathrm{C}\) पर दो चालकों का प्रतिरोध समान तथा प्रतिरोध ताप गुणांक क्रमशः \(\alpha_1\) तथा \(\alpha_2\) है। श्रेणी क्रम व समान्तर क्रम में उनके संगत प्रतिरोध ताप गुणांक _______ है। 2024 कठिन
- 2. दो तार \(A\) और \(B\) एक ही पदार्थ के बने हैं और उनका द्रव्यमान समान है। तार A की त्रिज्या \(2.0 \mathrm{~mm}\) है और तार \(B\) की त्रिज्या \(4.0 \mathrm{~mm}\) है। तार B का प्रतिरोध \(2 \Omega\) है। तार \(\mathrm{A}\) का प्रतिरोध _______ \(\Omega\) है। 2024 कठिन
- 3. एक अर्धचालक के प्रतिरोधकता के ताप गुणांक \(\alpha\) को मापने के लिए, चित्र में दर्शाई गई एक विद्युत व्यवस्था तैयार की जाती है। भुजा BC अर्धचालक से बनी है। प्रयोग \(25^{\circ} \mathrm{C}\) पर किया जा रहा है और अर्धचालक भुजा का प्रतिरोध \(3 \mathrm{~m} \Omega\) है। भुजा BC को \(2^{\circ} \mathrm{C} / \mathrm{s}\) की स्थिर दर से ठंडा किया जाता है। यदि \(10 \mathrm{~s}\) के बाद गैल्वेनोमीटर \(\mathrm{G}\) कोई विक्षेप नहीं दर्शाता है, तो \(\alpha\) _______ है।
2024 कठिन - 4. एक तार जिसका प्रतिरोध \(R\) और त्रिज्या \(r\) है, उनको तब तक खींचा जाता है जब तक उसकी त्रिज्या \(r / 2\) न हो जाए। यदि खींचे हुए तार का नया प्रतिरोध \(xR\) है, तो \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 5. एक तार का प्रतिरोध \(0^{\circ} \mathrm{C}, 100^{\circ} \mathrm{C}\) और \(t^{\circ} \mathrm{C}\) पर क्रमशः \(10 \Omega, 10.2 \Omega\) और \(10.95 \Omega\) पाया जाता है। केल्विन पैमाने में तापमान \(t\) _______ है। 2024 कठिन
- 6. एक तार के प्रतिरोध (\(R\)) को निर्धारित करने के लिए, एक परिपथ नीचे डिज़ाइन किया गया है। इस परिपथ के लिए वोल्टमीटर और एमीटर के पाठ्यांकों के लिए \(V-I\) अभिलाक्षणिक वक्र चित्र में दर्शाया गया है। \(\mathrm{R}\) का मान _______ \(\Omega\) है।
2024 कठिन - 7. कमरे के तापमान पर \((27^{\circ} \mathrm{C})\), एक तापन अवयव का प्रतिरोध \(50 \Omega\) है। सामग्री का तापमान गुणांक \(2.4 \times 10^{-4}{ }^{\circ} \mathrm{C}^1\) है। जब इसका प्रतिरोध \(62 \Omega\) है, तो अवयव का तापमान _______ \({ }^{\circ} \mathrm{C}\) है। 2024 कठिन
- 8. प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी के प्लेटिनम तार के प्रतिरोध हिम-बिंदु और भाप-बिंदु पर क्रमशः \(8 \Omega\) और \(10 \Omega\) हैं। \(400^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान के एक गर्म कुंड में डालने के बाद, प्लेटिनम तार का प्रतिरोध _______ होगा। 2024 कठिन
- 9. सामान्य तापमान \(\left(27^{\circ} \mathrm{C}\right)\) पर एक विद्युत टोस्टर का प्रतिरोध \(60 \Omega\) है। टोस्टर को \(220 \mathrm{~V}\) के स्त्रोत से जोड़ा गया है। इसमें प्रवाहित धारा \(2.75 \mathrm{~A}\) मान तक पहुँचती है। टोस्टर का तापमान लगभग _______ मान तक पहुँचता है। (यदि \(\alpha=2 \times 10^{-4} /{ }^{\circ} \mathrm{C}\) ) 2024 कठिन
- 10. \(160 \Omega\) प्रतिरोध वाले तार को पिघलाकर इसकी लम्बाई की एक-चौथाई लम्बाई के बराबर का एक तार बनाया जाता है। तार एक नया प्रतिरोध होगा: 2023 कठिन
- 11. चित्रों में समान प्रतिरोध \(\mathrm{R}\) वाले \(3\) प्रतिरोधों के अलग-अलग संयोजन प्रदर्शित हैं। शक्ति क्षय के लिए बढ़ता हुआ क्रम है:
2023 मध्यम - 12. एक आयाताकार समांतर षटफलक को \(1 \mathrm{~cm} \times 1 \mathrm{~cm} \times 100 \mathrm{~cm}\) मापा जाता है। यदि इसका विशिष्ठ प्रतिरोध \(3 \times 10^{-7} \Omega \mathrm{m}\) है तो इसके दो विपरीत आयाताकार फलकों के बीच का प्रतिरोध__________\(x^{-7} \Omega\) होगा। 2023 आसान
- 13. एक धात्विक तार की लम्बाई \(20 \%\) बढ़ा दी जाती है और इसके अनुप्रस्थ परिच्छेद का क्षेत्रफल \(4 \%\) घटा दिया जाता है। धात्विक तार के प्रतिरोध में प्रतिशत परिवर्तन___________. 2023 मध्यम
- 14. एक खोखले बेलनाकार चालक की लम्बाई \(3.14 \mathrm{~m}\) है, जबकि इसके आन्तरिक व बाह्टा व्यास क्रमशः \(4 \mathrm{~mm}\) व \(8 \mathrm{~mm}\) है। चालक का प्रतिरोध \(\mathrm{n} \times 10^{-3} \Omega\) है। यदि पदार्थ की प्रतिरोधकता \(2.4 \times 10^{-8} \Omega \mathrm{m}\) है तो \(\mathrm{n}\) का मान_______________ है। 2023 मध्यम
- 15. एक तार का प्रतिरोध \(5 \ \Omega\) है। इसकी वास्तविक लम्बाई खींचकर पाँच गुनी कर देने पर इसका नया प्रतिरोध (ओम में) होगा - 2023 मध्यम
- 16. किसी एक समान धात्विक तार में \(2 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित होती है, जब इसके सिरों पर \(3.4 \mathrm{~V}\) वाली बैट्री को लगाया जाता है। एकसमान धात्विक तार का द्रव्यमान \(8.92 \times 10^{-3} \mathrm{~kg}\), घनत्व \(8.92 \times 10^3\) \(\mathrm{kg} / \mathrm{m}^3\) एवं प्रतिरोधकता \(1.7 \times 10^{-8} \Omega-\mathrm{m}\) है। तार की लम्बाई है: 2023 मध्यम
- 17. किसी स्रोत के सिरों से जुड़े चालक में \(0^{\circ} \mathrm{C}\) एवं \(100^{\circ} \mathrm{C}\) पर क्रमशः \(2 \mathrm{~A}\) एवं \(1.2 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित होती है। \(50^{\circ} \mathrm{C}\) पर चालक में प्रवाहित धारा का मान____________\(\times 10^2 \mathrm{~mA}\) होगा। 2023 कठिन
- 18. नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन-\(I\) : श्रेणी क्रम में संयोजित प्रतिरोधों का तुल्य प्रतिरोध, संयोजन में लगे न्यूनतम प्रतिरोध से छोटा होता है। कथन-\(II\) : पदार्थ की प्रतिरोधकता तापमान पर निर्भर नहीं करती है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 19. यदि एक तांबे के तार को इसकी लम्बाई के \(20^{\circ} \%\) बढ़ाने के लिये खींचा जाता है तो तार के प्रतिरोध में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिये। 2023 मध्यम
- 20. दिए गए बेलनाकार तार की लंबाई को इसकी वास्तविक लम्बाई से दो गुना बढ़ायी जाती है। तार के प्रतिरोध में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
- 21. एक एल्युमिनियम तार की लम्बाई को \(04 \%\) खींच कर बढ़ा दिया जाता है, तो इसके प्रतिरोध में प्रतिशत परिवर्तन होगा \(.....\,\%\) 2022 मध्यम
- 22. एक तार से प्रवहित धारा तथा आरोपित विभव का परिवर्तन चित्रानुसार है। तार की लम्बाई \(31.4\,cm\) है। तार का व्यास \(2.4\,cm\) है। तार की प्रतिरोधकता \(x \times 10^{-3} \Omega\,cm\) है तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। \([\pi=3.14\) लें \(]\)
2022 मध्यम - 23. किसी \(1\,m\) लम्बे ताँबे के तार में, \(1\,A\) मान की धारा प्रवाहित हो रही है। यदि तार का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(2.0\,mm ^2\) है, एवं ताँबें की प्रतिरोधकता \(1.7 \times 10^{-8} \Omega m\) है तो तार में प्रवाहित इलेक्ट्रॉन द्वारा अनुभव किए जाने वाला बल \(...........\times 10^{-23} N\) है । (इलेक्ट्रॉन पर आवेश \(=1.6 \times 10^{-19}\,C\) ) 2022 मध्यम
- 24. किसी \(1\) मीटर लम्बे तार को दो असमान भागों \(X\) और \(Y\) में तोड़ा गया है। तार के \(X\) भाग को बढ़ाकर एक और तार \(W\) बनाया गया। \(W\) की लम्बाई \(X\) की लम्बाई से दोगुनी एवं \(W\) का प्रतिरोध \(Y\) के प्रतिरोध से दोगुना है। \(X\) और \(Y\) की लम्बाईयों का अनुपात ज्ञात करो। 2022 मध्यम
- 25. नीचे दो कथन दिए गए हैं, इनमें से एक अभिकथन \(A\) द्वारा निरूपित है, एवं दूसरा कारण \(R\) द्वारा निरूपित है। अभिकथन \(A\) : कॉनसटैन्टन एवं मैगनिन जैसी धातुऐं मानक प्रतिरोध कुंडली बनाने में प्रयुक्त होती है। कारण \(R\) : कॉनसटैन्टन एवं मैंगनिन के प्रतिरोध ताप गुणांक का मान बहुत कम होता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें। 2022 मध्यम
- 26. \(R _1\) प्रतिरोध वाले एक तार को खींचकर इसकी लम्बाई में, इसकी वास्तविक लम्बाई के दो गुना के बराबर वृद्धि की जाती है। नए प्रतिरोध का वास्तविक प्रतिरोध से अनुपात है: 2022 आसान
- 27. \(R\) प्रतिरोध का एक मिश्रित चालक बनाने के लिए \(l\) लम्बाई एवं \(d\) व्यास वाले आठ ताँबे के तारों को पार्श्व क्रम में जोड़ा जाता है। यदि \(2 l\) लम्बाई वाले किसी अकेले ताँबे के तार का प्रतिरोध \((R)\) समान है, तो इस तार का व्यास \(..........d\) होगा। 2022 आसान
- 28. तापमान \(10^{\circ}\,C\) तथा \(30^{\circ}\,C\) पर एक तार का प्रतिरोध क्रमश: \(2 \Omega\) तथा \(3 \Omega\) है तो तार के पदार्थ के प्रतिरोध तापीय गुणांक \(........^{\circ}C ^{-1}\) होगा । 2022 मध्यम
- 29. \(1\, \Omega\) प्रतिरोध के किसी तार की लम्बाई \(1 \,m\) है। इस तार को खींचकर इसकी लम्बाई में \(25\, \%\) की वद्धि की गयी है। निकटतम पूर्णांक तक तार के प्रतिरोध में होने वाला प्रतिशत परिवर्तन \(.....\,\%\) होगा। 2021 कठिन
- 30. किस समान लम्बाई तथा \(2\) मिलीमीटर व्यास के एक लोहे के तार तथा एक ताँबा-निकिल मिश्रधातु के तार को समान्तर में जोडने पर \(3\) ओम का तुल्य प्रतिरोध प्राप्त होता है ? (\(m\) में) (दिया है लोहे तथा ताँबा-निकिल मिश्रधातु की प्रतिरोधकता क्रमशः \(12\, \mu \Omega \,cm\) तथा \(51\, \mu \Omega \,cm\) है) 2021 कठिन
- 31. किसी बैटरी के टर्मिनलों से लम्बाई \('l'\) के किसी चालक तार जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(A\) और विधुतीय प्रतिरोधकता \(\rho\) है, को जोड़ा गया है। इसके सिरों के मध्य \(V\) विभवान्तर के कारण, धारा प्रवाहित होने लगती है। यदि समान पदार्थ के तार की लम्बाई को दोगुना और अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल को आधा कर दिया जाए, तो परिणामी धारा का मान होगा। 2021 मध्यम
- 32. किसी चालक का प्रतिरोध \(15^{\circ} C\) पर \(16\, \Omega\) तथा \(100^{\circ} C\) पर \(20\, \Omega\) है। इस चालक के प्रतिरोध, का ताप-गुणांक होगा। 2021 मध्यम
- 33. ओम के नियम के प्रयोग में, एक \(10.0 \,cm\) लम्बे एवं \(5.00 \,mm\) व्यास के चालक के सिरों पर \(5.0\, V\) का विभवांतर लगाया गया है। चालक में मापी गई धारा का मान \(2.00\, A\) है। चालक की प्रतिरोधकता में अधिकतम अनुमत प्रतिशत त्रुटि होगी। 2021 कठिन
- 34. चार सुचालक पदार्थ ताँबा, टंग्सटन, पारा तथा एल्यूमिनियम की प्रतिरोधकता क्रमशः \(\rho_{C}, \rho_{T}, \rho_{ M }\) एवं \(\rho_{A}\) है, तो 2020 आसान
- 35. एक प्रयोग में, एक पदार्थ के प्रतिरोध का तापमान के फलन में (किसी परास में) ग्राफ बनाया जाता है। दिखाये गये चित्रानुसार यह एक सरल रेखा है। इससे निष्कर्ष निकाल सकते है कि ।
2019 कठिन - 36. एक ताँबे के तार को खींचकर \(0.5 \,\%\) लम्बा कर दिया जाता है। यदि इसका आयतन नहीं बदलता है तो, इसके विध्यूत-प्रतिरोध में प्रतिशत पारिवर्तन का मान ............ \(\%\) होगा : 2019 मध्यम
- 37. किसी चालक में यदि चालक इलेक्ट्रॉनों की संख्या प्रति एकांकी आयतन \(8.5 \times 10^{28}\, m ^{-3}\) है और माध्य मुक्त समय \(25\, fs\) (फेम्टो-सेकेण्ड) है तो उसकी करीबी प्रतिरोधकता हैं :- \(\left( m _{ e }=9.1 \times 10^{-31}\, kg \right)\) 2019 मध्यम
- 38. त्रिज्याओं \(a\) तथा \(b ( b > a )\) के दो समकेन्द्रीय चालक गोलों के बीच एक \(\rho\) प्रतिरोधकता का पदार्थ भर दिया जाता है। इन गोलों के बीच प्रतिरोध का मान होगा? 2019 कठिन
- 39. कक्ष तापमान पर एक तापक तन्तु का प्रतिरोध \(100 \Omega\) है। जब इसे \(220 \;V\) के स्रोत से जोड़ते हैं तो इसमें \(2\;A\) की एक स्थायी धारा प्रवाहित होती है और इसका तापमान कक्ष के तापमान से \(500^{\circ} C\) ज्यादा हो जाता है। तापक तन्तु के प्रतिरोध का ताप गुणांक कितना है ? 2018 कठिन
- 40. लम्बाई \(1\) तथा त्रिज्या \(r\) के एकसमान तार का प्रतिरोध \(100 \Omega\) है। इसको त्रिज्या \(\frac{r}{2}\) के तार में पुनः ढाला जाता है। नये तार का प्रतिरोध \(\dots \; \Omega\) होगा 2017 कठिन
- 41. बिजली से चलने वाले टोस्टर के प्रतिरोध का तापमान से बदलाव \(R(T)=R_{0}\left[1+\alpha\left(T-T_{0}\right)\right]\) द्वारा दिया गया है। \(T_{0}=300 \;K\) पर \(R=100 \Omega\) है तथा \(T=500\; K\) पर \(R=120 \Omega\) है। टोस्टर \(200 \;V\) के स्रोत से जुड़ा है, तथा उसका तापमान \(300\; K\) से एक समान दर पर बढ़कर \(30 \;s\) में \(500\; K\) हो जाता है। तब इस प्रक्रम में किया गया कुल कार्य है 2016 कठिन
- 42. निम्नलिखित में \(' I '\) विद्युत धारा को एवं अन्य चिह्न अपने सामान्य अर्थ को इंगित करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प वैद्युत चालकता की सही विमा को बताता है ? 2016 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - विद्युत धारा के अन्य टॉपिक
- 27प्रश्न Electric Cells and Combination of cells in Series and Parallel
- 12प्रश्न Combination of Resistors - Series and Parallel
- 23प्रश्न Potentiometer
- 26प्रश्न मीटर सेतु
- 81प्रश्न समतुल्य पतिरोध
- 41प्रश्न विद्युत ऊर्जा और शक्ति
- 23प्रश्न विद्युत धार, धारा घनत्व, अपवाह वेग, विश्रांत काल
- 14प्रश्न किरखोफ के नियम
- 6प्रश्न Carbon resistors and Color code for Carbon resistors
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में ओम का नियम, प्रतिरोधकता और चालकता के कितने प्रश्न आए हैं?
2016–2024 के 42 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
ओम का नियम, प्रतिरोधकता और चालकता के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
10% आसान, 45% मध्यम और 45% कठिन।