ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - दोलन

Method to determine Time Period and Frequency PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Method to determine Time Period and Frequency पर STD 11 - दोलन के 19 प्रश्न, 2013–2026 में पूछे गए।

19प्रश्न
145STD 11 - दोलन में
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 5% मध्यम 26% कठिन 68%

प्रश्न

नए पहले

19 में से 1–19 प्रश्न

  1. 1. एक M द्रव्यमान और A अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल वाला एक बेलनाकार गुटका \(\rho\) घनत्व वाले एक द्रव में अपनी अक्ष ऊर्ध्वाधर रखते हुए तैर रहा है। जब इसे थोड़ा दबाकर छोड़ा जाता है, तो गुटका दोलन करने लगता है। दोलन का आवर्तकाल _________ है। 2026 मध्यम
  2. 2. 10 cm भुजा और 10 g द्रव्यमान का एक हल्का खोखला घन पानी में तैर रहा है। इसे नीचे धकेल कर छोड़ा जाता है जिससे यह सरल आवर्त दोलन करता है। दोलनों का आवर्तकाल \(y \pi \times 10^{-2} \mathrm{~s}\) है, जहाँ \(y\) का मान ________ है।
    (गुरुत्वीय त्वरण, \(g=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\), पानी का घनत्व \(=10^3 \mathrm{~kg} / \mathrm{m}^3\) )
    2025 कठिन
  3. 3. एक कण जिसका द्रव्यमान \(0.50 \mathrm{~kg}\) है, बल \(\mathrm{F}=-50\left(\mathrm{Nm}^{-1}\right) \mathrm{x}\) के अधीन सरल आवर्त गति करता है। दोलन का आवर्त काल \(\frac{x}{35} s\) है। \(x\) का मान _______ है। (दिया है \(\pi=\frac{22}{7}\) ) 2024 कठिन
  4. 4. एक स्प्रिंग के स्प्रिंग नियतांक \((k)\) को प्रायोगिक रूप से ज्ञात करने के लिए, एक छात्र समय के मापन में \(2 \%\) धनात्मक त्रुटि और द्रव्यमान के मापन में \(1 \%\) ऋणात्मक त्रुटि करता है। \(\mathrm{k}\) के मान के निर्धारण में प्रतिशत त्रुटि _______ है। 2024 कठिन
  5. 5. एक सरल आवर्त निकाय में एक द्रव्यमान स्प्रिंग व्यवस्था को प्रदर्शित किया है जिसका तल घर्षण रहित है। गुटके का द्रव्यमान \(1\) कि.ग्रा. होने पर कोणीय आवृत्ति \(\omega_1\) है। जब इसका द्रव्यमान \(2\) किग्रा हो तो कोणीय आवृत्ति \(\omega_2\) है। अनुपात \(\omega_2 / \omega_1\) है :
    2023 आसान
  6. 6. किसी स्प्रिंग के मुक्त सिरे से जुड़ा द्रव्यमान \(\mathrm{m}, 1 \mathrm{~s}\) के आवर्तकाल के साथ सरल आवर्तगति करता है। यदि द्रव्यमान को \(3 \mathrm{~kg}\) बढ़ा दिया जाये तो दोलन काल एक सेकण्ड बढ़ जाता है। \(\mathrm{m}\) का मान ( \(\mathrm{kg}\) में) ज्ञात कीजिये। 2023 मध्यम
  7. 7. माना पृथ्वी एक समान घनत्व वाला एक ठोस गोला है, एवं उसके व्यास के अनुदिश पृथ्वी के आर-पार एक सुरंग खोदी जाती है। यह पाया जाता है कि जब कोई कण इस सुरंग में छोड़ा जाता है तो वह सरल आवर्त गति करता है। यदि कण का द्रव्यमान \(100 \mathrm{~g}\) है तो कण की गति का आवर्तकाल लगभग होगा (यदि \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\), पृथ्वी की त्रिज्या \(=6400 \mathrm{~km}\) ) 2023 मध्यम
  8. 8. मान लीजिए पथ्वी के केन्द्र से लम्बवत् दूरी \(( R / 2)\) ( \(R\) - पथ्वी की त्रिज्या) पर, किसी जीवा के अनुदिश, पथ्वी में कोई सुरंग खोदी गयी है। इस सुरंग की दीवारें घर्षण हीन है। यदि इस सुरंग में किसी कण को मुक्त रूप से छोड़ा जाए, तो यह सरल आवर्त गति करता है जिसका आवर्तकाल है। 2021 कठिन
  9. 9. निम्नलिखित में से समय के उस फलन को चुनिए जो \(\frac{\pi}{\omega}\) आवर्तकाल की सरल आवर्त गति का निरूपण करता है। 2021 कठिन
  10. 10. एक छल्ला एक कील पर टंगा हुआ है। वह \((i)\) अपने समतल में बिना सकरे या फिसले \(T _{1}\) आवर्तकाल से दोलन कर सकता है और \((ii)\) उसके समतल के लम्बवत् दिशा में \(T _{2}\) आवर्तकाल से आगे-पीछे दोलन कर सकता है। अनुपात \(\frac{ T _{1}}{ T _{2}}\) होगा ? 2020 कठिन
  11. 11. \(m\) द्रव्यमान के एक पिण्ड को, लम्बाई \(L\) तथा अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(A\) द्रव्यमानरहित के तार के एक सिरे से लटकाते हैं। तार के पदार्थ का यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(Y\) है। यदि द्रव्यमान को थोड़ा सा नीचे खींचकर छोड़ देते हैं तो ऊर्ध्व दिशा में इसके दोलन की आवृत्ति होगी। 2020 मध्यम
  12. 12. द्रव्यमान \('M'\) तथा लम्बाई \('2L'\) की एक छड़ को उसके मध्यबिन्दु से एक तार द्वारा लटकाया गया है। यह छड़ मरोड़ दोलन करती है। यदि प्रत्येक द्रव्यमान \(' m '\) के दो पिण्डों को छड़ के मध्यबिन्दु से \('L/2'\) दूरी पर दोनों तरफ जोड़ते है, तो दोलन की आवृत्ति \(20\, \%\) घट जाती है। अनुपात \(m / M\) का सन्निकट मान होगा। 2019 कठिन
  13. 13. द्रव्यमान \(m\) व लम्बाई \(\ell\) की एक एकसमान क्षैतिज छड़ \(AB\) के दो सिरों पर चित्रानुसार, दो द्रव्यमान रहित समरूप कमानियों को जिनका स्प्रिंग नियतांक \(k\) है, क्षैतिज लगायी गयी हैं। छड़ अपने केन्द्र \('O'\) पर धुराग्रस्त है तथा यह क्षैतिज समतल में घूर्णन के लिये स्वतंत्र है। दिखाये गये चित्रानुसार कमानियों के दूसरे सिरों को दो दृढ़ आधारों पर जोड़ा गया है। छड़ को हल्के से एक छोटे कोण से धकेल कर छोड़ दिया जाता है। छड़ के परिणामी दोलनों की आवृत्ति होगी।
    2019 कठिन
  14. 14. एक सरल लोलक का हवा में आवर्त काल \(T\) है। अब लोलक को एक गैर चिपचिपा द्रव में डुबाया जाता है, जिसका घनत्व लोलक के घनत्व का \(1 / 16\) है। यदि लोलक पूरा समय द्रव में रहता है तो सरल लोलक का द्रव में आर्वत काल होगा। 2019 कठिन
  15. 15. एक व्यक्ति (द्रव्यमान \(= M ), L\) लम्बाई के एक झूले पर झूल रहा हैं। झूले को कोणीय आयाम \(\theta_{0}\) है। झूले के अपने निम्नतम बिन्दु से गुजरते समय, वह व्यक्ति झूले पर खड़ा हो जाता है। यदि खड़े कोने से उस व्यक्ति
    का द्रव्यमान केन्द्र \(\ell(\ell<< L )\), दूरी से विस्थापित हो जाता है। तो, व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य होगा :
    2019 कठिन
  16. 16. किसी ठोस में चांदी का एक परमाणु \(10^{12} / sec\) की आवृत्ति से किसी दिशा में सरल आवर्त गति करता है। एक परमाणु को दूसरे परमाणु से जोड़ने वाले बंध का बल नियतांक कितना ......... \(N/m\) होगा ? (चांदी का आणिवक भार \(=108\) और अवागाद्रो संख्या \(=6.02 \times 10^{23}\) \(g\) मोल\(^{- 1})\) 2018 मध्यम
  17. 17. किसी एकसमान तार की अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल \('A^{\prime}\) है। इससे बनाये गये एक लोलक का आवर्तकाल \(T\) है। इस लोलक के गोलक से एक अतिरिक्त \(M\) द्रव्यमान जोड़ देने से लोलक का आवर्तकाल परिवर्तित होकर \(T_{M}\) हो जाता है। यदि इस तार के पदार्थ का यंग गुणांक ' \(Y\) हो तो \(\frac{1}{Y}\) का मान होगा : \((g=\) गुरुत्वीय त्वरण \()\) 2015 कठिन
  18. 18. एक कण एक सरल रेखा में सरल आवर्त गति से गतिशोल है। यह विरामावस्था से प्रारम्भ कर प्रथम \(\tau\) सैकिण्ड में दूरी \(a\) और अगले \(\tau\) सैकिण्ड में दूरी \(2 a\) उसी दिशा में तय करता है। तब: 2014 कठिन
  19. 19. एक उर्द्धवाधर बेलनाकार पात्र में आदर्श गैस भरा गया है जो मुक्त चलित पिस्टन द्रव्यमान \(M\) है को सहायता प्रदान करता है। बेलनाकार पात्र एवं पिस्टन दोनों के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(A\) समान है। जब पिस्टन साम्यावस्था में है तो गैस का आयतन \(V _{0}\) तथा दाब \(P _{0}\) है। पिस्टन को अल्प विस्थापित कर छोड़ दिया जाता है। यह मानते हुए कि निकाय वातावरण से पूर्णत: विलगित है पिस्टन द्वारा प्रदर्शित स. आ. गति आवृति होगी 2013 कठिन

STD 11 - दोलन के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Method to determine Time Period and Frequency के कितने प्रश्न आए हैं?

2013–2026 के 19 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Method to determine Time Period and Frequency के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

5% आसान, 26% मध्यम और 68% कठिन।