प्रश्न
नए पहले54 में से 1–50 प्रश्न
- 1. एक द्विक-झिर्री प्रयोग में, जब एक झिर्री को \(1.56\) अपवर्तनांक वाली एक पारदर्शी अभ्रक शीट से ढका जाता है, तो केंद्रीय फ्रिंज दोनों झिर्रियों के अनावृत होने पर प्राप्त \(7^{वें}\) चमकीले फ्रिंज की स्थिति पर विस्थापित हो जाती है। यदि प्रकाश स्रोत की तरंगदैर्घ्य \(450\) nm है, तो अभ्रक शीट की मोटाई \(\alpha \times 10^{-9}\) m है। \(\alpha\) का मान ______ है। 2026 मध्यम
- 2. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, आपतित प्रकाश की तरंगदैर्घ्य \(6000\) Å है, झिर्रियों \(S_1\) और \(S_2\) के बीच का पृथक्करण \(5\) cm है और झिर्रियों के तल तथा पर्दे के बीच की दूरी \(50\) cm है, जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। यदि \(P\) पर परिणामी तीव्रता व्यक्तिगत झिर्रियों के कारण तीव्रता के बराबर है, तो व्यतिकारी तरंगों के बीच पथांतर __________ Å है।
2026 कठिन - 3. व्यतिकरण प्रयोग में, परदे पर बिंदु \(A\) पर दो व्यतिकारी तरंगों के बीच पथांतर \(\lambda/3\) है, जहाँ \(\lambda\) इन तरंगों की तरंगदैर्घ्य है, तथा एक अन्य बिंदु \(B\) पर पथांतर \(\lambda/6\) है। बिंदु \(A\) और \(B\) पर तीव्रताओं का अनुपात _______ है। 2026 मध्यम
- 4. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, जब पर्दे को झिरियों के तल से दूर ले जाया जाता है तो कोणीय फ्रिंज चौड़ाई बढ़ जाएगी।
कथन II : यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, जब एकवर्णी स्रोत को उच्च तरंगदैर्ध्य वाले दूसरे एकवर्णी स्रोत से प्रतिस्थापित किया जाता है तो कोणीय फ्रिंज चौड़ाई बढ़ जाएगी।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2026 कठिन - 5. प्रकाश की एक किरण, जिसमें 650 nm और 550 nm तरंगदैर्घ्य हैं, यंग के द्वि-झिरी को प्रकाशित करती है, जिनकी झिर्रियों के बीच की दूरी 2 mm है। व्यतिकरण फ्रिंज एक पर्दे पर बनती हैं, जो झिर्रियों से 1.2 m की दूरी पर रखा है। केंद्रीय उच्चिष्ठ से उस बिंदु की न्यूनतम दूरी जहाँ दोनों तरंगदैर्घ्यों के कारण बनने वाली दीप्त फ्रिंज संपाती होती हैं, वो ___________ \(\times 10^{-5} m\) है। 2026 आसान
- 6. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में अधिकतम तीव्रता \(I_0\) है। झिर्रियों के बीच की दूरी (\(d\)) \(5\lambda\) है, जहाँ \(\lambda\) प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्घ्य है। \(D = 10d\) पर रखे गए पर्दे पर, ठीक एक झिरी के सम्मुख फ्रिंज की तीव्रता _______ है। 2026 कठिन
- 7. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, प्रत्येक एकल झिरी द्वारा उत्पन्न तीव्रता \(I_0\) है। दोनों झिरियों के बीच की दूरी 2 mm है। झिरियों से पर्दे की दूरी 10 m है। प्रकाश की तरंगदैर्घ्य \(6000\) Å है। झिरियों में से किसी एक झिरी के ठीक सामने पर्दे पर प्रकाश की तीव्रता _________ है। 2026 मध्यम
- 8. यंग के द्विक-झिर्री प्रयोग के दो अलग-अलग व्यवस्थाओं में, समान चौड़ाई की फ्रिंज प्राप्त करने के लिए दो भिन्न तरंगदैर्घ्य के एकवर्णी प्रकाश स्रोतों का उपयोग किया जाता है। झिर्री पृथक्करणों का अनुपात और उपयोग किए गए प्रकाश के तरंगदैर्घ्यों का अनुपात क्रमशः \(2: 1\) और \(1: 2\) है। झिर्रियों और संबंधित पर्दों के बीच की दूरियों ( \(D_1 / D_2\) ) का संगत अनुपात ___________ है। 2026 आसान
- 9. एक द्वि-झिरी व्यतिकरण प्रयोग 600 nm तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के साथ किया जाता है, जिससे पर्दे पर एक व्यतिकरण फ्रिंज पैटर्न बनता है, जिसमें 10वीं दीप्त फ्रिंज का केंद्र केंद्रीय उच्चिष्ठ से 10 mm की दूरी पर है। जब प्रकाश स्रोत को 660 nm तरंगदैर्ध्य के एक अन्य स्रोत से बदल दिया जाता है, तो उसी 10वीं दीप्त फ्रिंज के केंद्र की केंद्रीय उच्चिष्ठ से दूरी _________ mm होगी। 2025 कठिन
- 10. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन-(A) : यदि यंग का द्वि-झिरी प्रयोग वायु की अपेक्षा किसी प्रकाशतः सघन माध्यम में किया जाता है, तो क्रमागत फ्रिंज निकट आ जाते हैं।
कारण-(R) : वायु की अपेक्षा प्रकाशतः सघन माध्यम में प्रकाश की चाल कम हो जाती है, जबकि इसकी आवृत्ति नहीं बदलती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए : 2025 आसान - 11. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, लाल प्रकाश द्वारा निर्मित फ्रिंज नीले प्रकाश द्वारा निर्मित फ्रिंजों की तुलना में करीब होते हैं।
कारण (R): फ्रिंज चौड़ाई प्रकाश की तरंगदैर्घ्य के सीधे आनुपातिक होती है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2025 आसान - 12. यंग का द्वि-झिरी व्यतिकरण प्रयोग 480 nm और 600 nm तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश का उपयोग करके व्यतिकरण पैटर्न प्राप्त करने के लिए किया जाता है। 480 nm प्रकाश की दीप्त फ्रिंजों की वह न्यूनतम कितनी संख्या जो 600 nm प्रकाश द्वारा बनी दीप्त फ्रिंजों के साथ पहली बार संपाती होती है? 2025 मध्यम
- 13. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में दो झिर्रियों में से एक की चौड़ाई d है जबकि दूसरी झिरी की चौड़ाई \(x \mathrm{~d}\) है। यदि पर्दे पर व्यतिकरण प्रतिरूप में अधिकतम और न्यूनतम तीव्रता का अनुपात \(9: 4\) है, तो \(x\) का मान क्या है? (मान लीजिए कि आयाम झिरी की चौड़ाई के अनुसार परिवर्तित होता है।) 2025 कठिन
- 14. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, झिर्रियों के बीच की दूरी 0.2 mm है। यदि झिर्रियों के बीच की दूरी बढ़ाकर 0.4 mm कर दी जाती है, तो फ्रिंज चौड़ाई में प्रतिशत परिवर्तन कितना होगा? 2025 आसान
- 15. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, स्रोत श्वेत प्रकाश है। एक झिरी को लाल फिल्टर से ढका गया है और दूसरी को हरे फिल्टर से। इस स्थिति में... 2025 मध्यम
- 16. चित्र में प्रदर्शित एक द्विझिर्री प्रयोग में जब \(400 \mathrm{~nm}\) की तरंगदैर्ध्य का प्रकाश लिया जाता है तो बिन्दु \(\mathrm{P}\) पर अदीप्त फ्रिन्ज प्राप्त होती है। यदि \(\mathrm{D}=0.2\) मी. हो, तो \(S_1\) व \(S_2\) के बीच की न्यूनतम दूरी _______ \(\mathrm{mm}\) है।
2024 कठिन - 17. दो झिर्रियां \(1 \mathrm{~mm}\) दूर हैं और पर्दा झिर्रियों से \(1 \mathrm{~m}\) दूर स्थित है। \(500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश का उपयोग किया जाता है। एकल झिर्री पैटर्न के केंद्रीय उच्चिष्ठ के भीतर द्वि-झिर्री पैटर्न के \(10\) उच्चिष्ठ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक झिर्री की चौड़ाई _______ \(\times 10^{-4} \mathrm{~m}\) है। 2024 कठिन
- 18. एकल झिरी प्रयोग में, हरे प्रकाश का एक समानांतर पुंज जिसकी तरंगदैर्ध्य \(550 \mathrm{~nm}\) है, चौड़ाई \(0.20 \mathrm{~mm}\) की एक झिरी से गुजरता है। पारगमित प्रकाश \(100 \mathrm{~cm}\) दूर रखे पर्दे पर प्राप्त किया जाता है। केंद्रीय उच्चिष्ठ से प्रथम निम्निष्ठ की दूरी \(\mathrm{x} \times 10^{-5} \mathrm{~m}\) होगी। \(\mathrm{x}\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 19. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में दो झिर्रियों में से एक की चौड़ाई दूसरी झिर्री की तुलना में \(4\) गुना है। व्यतिकरण प्रतिरूप में अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रता का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
- 20. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, किसी बिंदु पर तीव्रता अधिकतम तीव्रता की \(\left(\frac{1}{4}\right)^{\text {th }}\) है, केंद्रीय उच्चिष्ठ से बिंदु की न्यूनतम दूरी _______ \(\mu \mathrm{m}\) है। (दिया है : \(\lambda=600 \mathrm{~nm}, d=1.0 \mathrm{~mm}, \mathrm{D}=1.0 \mathrm{~m}\) ) 2024 कठिन
- 21. यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में, \(5000\) \(A\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश से किया गया, स्लिट्स के बीच की दूरी \(0.3 \mathrm{~mm}\) है और स्लिट्स से स्क्रीन \(200 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर है। केंद्रीय मैक्सिमा \(x=0 \mathrm{~cm}\) पर है। तीसरे मैक्सिमा के लिए \(\mathrm{x}\) का मान _______ \(\mathrm{mm}\) है। 2024 कठिन
- 22. यंग के द्विक-झिरी प्रयोग में दो तरंगदैर्ध्य \(\lambda_1\) और \(\lambda_2\) का उपयोग किया जाता है। \(\lambda_1=450 \mathrm{~nm}\) और \(\lambda_2=650 \mathrm{~nm}\) हैं। \(\lambda_2\) द्वारा उत्पन्न न्यूनतम व्यतिकरण फ्रिंज की कोटि, जो \(\lambda_1\) द्वारा उत्पन्न फ्रिंज के साथ संपात होती है, वो \(n\) है। \(n\) का मान _________ है। 2024 कठिन
- 23. \(800\) एवं \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य वाली दो प्रकाश तरंगों का उपयोग यंग के झिरियों से \(7 \mathrm{~m}\) की दूरी पर रखे पर्दे पर व्यतिकरण फ्रिन्जें प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यदि दोनों झिरियों के बीच की दूरी \(0.35 \mathrm{~mm}\) है, तो केन्द्रीय दीप्त उच्चिष्ठ से उस बिन्दु की निकटतम दूरी जहाँ दोनों तरंगदैर्ध्यों की दिप्त फ्रिन्जें संपाती होती हैं, वह दूरी ____________ \(\mathrm{mm}\) है। 2023 मध्यम
- 24. द्विझिरी प्रयोग में, \(400 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के लिए पर्दे पर प्राप्त फ्रिंज की चौड़ाई \(2 \mathrm{~mm}\) है। \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश के लिए फ्रिंज चौडाई होगी: 2023 मध्यम
- 25. एक यंग द्विस्लिट प्रयोग में पर्दे पर स्थित उन दो बिन्दुओं \(\mathrm{P}\) तथा \(\mathrm{Q}\) पर तीव्रताओं का अनुपात ज्ञात कीजिये, जहाँ समान आयाम वाली दो तरंगों के मध्य कलान्तर क्रमशः \(\pi / 3\) तथा \(\pi / 2\) है : 2023 मध्यम
- 26. एक यंग के द्विझिरी प्रयोग में, झिरियों में आने वाले प्रकाश के आयाम का अनुपातः \(2: 1\) है। व्यतिकरण पैटर्न में अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात है: 2023 मध्यम
- 27. यंग द्विझिरी प्रयोग में व्यतिकरण पैटर्न प्राप्त करने के लिए \(7000\mathring A\)एवं \(5500 \mathring A\)की दो तरंगदैध्यों का एक प्रकाश पुँज लिया गया है। झिरियों के बीच की दूरी \(2.5 \mathrm{~mm}\) तथा झिरियों के तल से पर्दे तक की दूरी \(150 \mathrm{~cm}\) है। केन्द्रीय फ्रिन्ज से वह न्यूनतम दूरी, जहाँ दोनों तरंगदैध्यों के कारण दीप्त फ्रिन्ज बनती है, \(\mathrm{n} \times 10^{-5} \mathrm{~m}\) है। \(\mathrm{n}\) का मान___________है। 2023 मध्यम
- 28. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, केन्द्रीय उच्चिष्ठ से पाँचवी दिप्त फ्रिन्ज की स्थिति \(5 \mathrm{~cm}\) है। झिरियों एवं पर्दे के बीच की दूरी \(1 \mathrm{~m}\) है, एवं \(600 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य वाला एक वर्णी प्रकाश प्रयुक्त किया जाता है, तो झिरियों के बीच की दूरी है : 2023 आसान
- 29. यंग के द्विझिरी प्रयोग में, दो बिन्दुओं पर तीव्रताएँ क्रमशः \(I_1\) तथा \(I_2\) है जहाँ पथान्तर क्रमशः \(\frac{\lambda}{4}\) व \(\frac{\lambda}{3}\) ( \(\lambda\) प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्ध्य) है। यदि प्रत्येक झिरी से उत्पन्न तीव्रता \(\mathrm{I}_0\) से प्रद्रर्शित की गई हो तब \(\frac{\mathrm{I}_1+\mathrm{I}_2}{\mathrm{I}_0}=\ldots \ldots .\). होगा। 2023 मध्यम
- 30. यंग के द्विझिरी प्रयोग में, दोनो झिरी \(800 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश से प्रकाशित हैं। प्रदर्शित चित्रानुसार \(\mathrm{A}_1\) को \(\mathrm{P}\) से मिलाने वाली रेखा \(\mathrm{A}_1 \mathrm{~A}_2\) के लम्बवत है। यदि \(\mathrm{P}\) पर प्रथम निम्निष्ठ प्राप्त होता हो तो झिरियों के बीच की दूरी ' \(a\) ' का मान होगा - झिरियों से पर्दे की दूरी \(D=5 \mathrm{~cm}\) है।
2023 मध्यम - 31. एकवर्णीय प्रकाश से किये गये यंग द्वि-स्लिट प्रयोग में स्लिटों के तल से कुछ दूर पर्दे पर फ्रिंजे प्राप्त हुई। यदि पर्दे को स्लिट की ओर \(5 \times 10^{-2}\,m\) से खिसकाया जाता है, तो फ्रिंज चौडाई में \(3 \times 10^{-3}\,cm\) परिवर्तन आता है। यदि स्लिटो के मध्य दूरी \(1\,mm\) है, तो प्रकाश की तरंगदैर्ध्य ( \(nm\) में) ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
- 32. यंग द्विस्लिट प्रयोग में दोनो स्लिटों के मध्य दूरी \(0.6\,mm\) है। व्यतिकरण प्रतिरूप पर्दे पर स्लिट से \(80\,cm\) दूरी पर प्रेक्षित किया जाता है। पर्दे पर प्रथम काली फ्रिंज को किसी एक स्लिट के सीधे विपरीत दिशा में प्रेक्षित किया जाता है। प्रकाश की तरंगदैर्ध्य \(nm\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
- 33. यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में तरंगदैर्ध्य \(5000 \mathring A\), वाला एक वर्णीय प्रकाश फ्रिंज चौड़ाई \(0.5\,mm\) की फ्रिंज उत्पन्न करता है। यदि \(6000 \mathring A\) तरंगदैर्ध्य के एक अन्य एकवर्णीय प्रकाश का उपयोग किया जाए एवं स्लिटों के बीच दूरी को दो गुना कर दिया जाए तो नई फ्रिंज चौड़ाई \(.............\,mm\) होगी। 2022 कठिन
- 34. यंग के द्विक-झिरी प्रयोग में, \(560\,nm\) वाले लेसर प्रकाश द्वारा बने व्यतिकरण प्रारूप में, दो लगातार दीप्त फ्रिन्जों के बीच की दूरी \(7.2\,mm\) है। अब कोई दूसरा प्रकाश स्त्रोत प्रयुक्त किया जाता है, जिससे उत्पन्न व्यतिकरण प्रारूप में दा लगातार दीप्त फ्रिन्जों के बीच की दूरी \(8.1\,mm\) है। दूसरे प्रकाश स्त्रोत की तरंगदैर्ध्य \(............nm\) है। 2022 मध्यम
- 35. दो झिरियों, से जो \(1 \;mm\) के पथकन पर हैं, \(6 \;mm\) की फ्रिंज चौड़ाई उत्पन्न की गई है। पर्दा \(10\; m\) की दूरी पर स्थित है। प्रयोग किए गए प्रकाश की तरंगदैर्ध्य \('x'\) \(nm\) है। \('x'\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(\dots\) है। 2021 मध्यम
- 36. एक यंग द्विस्लिट प्रयोग में स्लिटों के बीच दूरी \(0.3\) मिली मीटर \(( mm )\) तथा स्लिटों के तल से पर्दे की दूरी \(1.5\) मीटर है। केन्द्रीय चमकीली फ्रिन्ज के दोनों तरफ चतुर्थ चमकीली फ्रिन्जो के बीच की दूरी \(2.4\) सेमी. है। प्रयुक्त प्रकाश की आवत्ति \(\dots \; \times 10^{14}\) हर्टज है। 2021 कठिन
- 37. एक यंग की द्विझिरी व्यवस्था में, पर्दे की झिर्रियों से दूरी \(0.5\; m\) है तथा झिर्रियों के मध्य पथकन \(0.5 \;mm\) है। जब झिर्रियों को \(5890 \mathring A\) तरंगदैर्ध्य के एकवर्णी के प्रकाश से प्रकाशित किया जाता है, तो पहली तथा तीसरी दीप्त फ्रिंजो के बीच की दूरी होगी। 2021 कठिन
- 38. यंग द्विस्लिट प्रयोग में एक स्लिट की चौड़ाई दूसरे स्लिट की चौड़ाई की तीन गुना है। यदि स्लिट से निकलने वाले प्रकाश का आयाम स्लिट के चौड़ाई के समानुपाती हों, तो व्यक्तिकरण प्रतिरूप में न्यूनतम तथा अधिकतम तीव्रता का अनुपात \(x : 4\) है, जहाँ \(x\;\dots\) है। 2021 कठिन
- 39. यंग के द्विझिरी प्रयोग में झिरियों के बीच की दूरी में समय के साथ इस प्रकार विचरण हो रहा है \(d ( t )= d _{0}+ a _{0} \sin \omega t\); यहाँ \(d _{0}, \omega\) और \(a _{0}\) स्थिरांक है। सबसे अधिक फ्रिंज चौड़ाई और सबसे कम फ्रिंज चौडाई में निर्धारित समय के पश्चात् प्राप्त अन्तर होगा। 2021 कठिन
- 40. यंग के एक द्विझिरी प्रयोग में किसी एक झिरी की चौड़ाई दूसरी झिरी की चौड़ाई की तीन गुनी है। किसी झिरी से आने वाले प्रकाश का आयाम झिरी की चौड़ाई का अनुक्रमानुपाती है। व्यतिकरण पैटर्न में अधिकतम और निम्नतम तीव्रता का अनुपात होगा। 2021 कठिन
- 41. यंग के किसी द्विझिरी प्रयोग में दो झिरियों के बीच पथकन \(2\; mm\) है तथा पर्दे की झिरियों से दूरी एक मीटर है। \(500 \;nm\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश का उपयोग करने पर फ्रिंज-पथकन होगा। \((mm\) मे\()\) 2021 मध्यम
- 42. दो पतले छिद्रों जो \(1\, mm\) दूरी से पृथक हैं को प्रकाश स्रोत \((\lambda=632.8\, nm )\) से प्रतिदिप्त किया जाता है तो पदे पर व्यतिकरण फ्रिंज प्राप्त होता है। पदे से छिद्र की दूरी \(100\, cm\) है। यदि केन्द्रिय दिप्त फ्रिंज से \(1.27\, mm\) की दूरी पर पदे पर दिप्त फ्रिंज प्राप्त होता है तो छिद्र से इस बिन्दु तक पहुँच रहे तरंगों का पथान्तर ........\(\mu m\) है 2020 कठिन
- 43. एक द्वि-झिरी प्रयोग में पर्दे पर एक स्थान पर दो व्यतिकरण करने वाली तंरगों का पथांतर उनके तरंगदैर्घ्य का \(\frac{1}{8}\) है। तब इस स्थान पर प्रकाश की तीव्रता का एक चमकीली फ्रिंज के बीच में प्रकाश की तीव्रता से अनुपात होगा। 2020 मध्यम
- 44. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में जब \(700\, nm\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश से पर्दे के एक भाग में बनने वाली फ्रिंजों की संख्या \(16\) है। यदि प्रकाश का तरंगदैर्ध्य \(400 \,nm\) कर दिया जाये तो पर्दे के उसी भाग में बनने वाली फ्रिंजों की संख्या होगी? 2020 मध्यम
- 45. यंग के द्विझिरी प्रयोग में दो झिरियों के बीच की दूरी \(0.15 \,mm\) है। यदि इसमें \(589\, nm\) तरंगदैर्ध्य का प्रकाश प्रयोग में लाया जाये और बनने वाले व्यतिकरण पैटर्न को \(1.5\) मीटर दूर रखे एक पर्दे पर देखा जाये तो पर्दे पर दो उत्तरोत्तर फ्रिंजों के बीच की दूरी .....\(mm\) होगी। 2020 मध्यम
- 46. यंग के एक द्वि-झिरी प्रयोग में \(500\, nm\) का प्रकाश इन्टरफेयरेन्स फ्रिन्जेस बनाता है। यदि झिर्रियों के बीच की दूरी \(0.05\, mm\) हो तो बनने वाली फ्रिन्जेस के बीच की कोणीय दूरी (डिग्री में) निम्न में से किसके निकटतम होगी ?(\(^o\) में) 2020 मध्यम
- 47. यंग के एक द्विझिरी प्रयोग में, \(\lambda\) तरंगदैर्ध्य के एकवर्णी प्रकाश का उपयोग किया गया है। पर्दे के उस बिन्दु पर जहां पथान्तर \(\lambda\) है, प्रकाश की तीव्रता \(K\) मात्रक है। तो ऐसे बिन्दु पर जहां पथान्तर \(\frac{\lambda}{6}\) है, तीव्रता होगी \(\frac{ nK }{12}\) जहां \(n\) एक पूर्णाक है, जिसका मान है ..... । 2020 मध्यम
- 48. प्रदर्शित यंग द्वि-स्लिट प्रयोग पर विचार कीजिये। स्लिटों के मध्य दूरी \(d\) तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) के पदों में क्या होनी चाहिये ताकि प्रथम निम्निष्ठ सीधा स्लिट \(\left( S _{1}\right)\) के सामने प्राप्त हो ?
2019 कठिन - 49. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में, पर्दे के एक बिन्दु पर व्यतिकरण करने वाली दो तरंगों का पथान्तर तरंगदैर्ध्य का \(\frac{1}{8}\) गुना है। इस बिन्दु पर तीव्रता तथा दीप्त फ्रिन्ज के केन्द्र पर तीव्रता का अनुपात लगभग होगा। 2019 मध्यम
- 50. यंग के द्विझिरी उपकरण में झिर्रियों के बीच दूरी \(0.320 \,mm\) है। तरंगदैर्ध्य \(\lambda=500 \, nm\) का प्रकाश झिर्रियों पर पड़ता है। कोणीय परास \(-30^{\circ} \leq \theta \leq 30^{\circ}\) में दिखने वाली दीप्त फ्रिंजों की संख्या होगी। 2019 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के अन्य टॉपिक
- 25प्रश्न प्रकाश का एकल झिरी विवर्तन
- 13प्रश्न सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शन
- 9प्रश्न Brewster's Law and Other methods of polarisation
- 4प्रश्न वृत्तीय झिरी द्वारा विवर्तन
- 15प्रश्न Variations in YDSE
- 21प्रश्न प्रकाश तरंगों का व्यतिकरण
- 19प्रश्न Polarisation of Light and Malus' Law
- 2प्रश्न Thin film Interference
- 2प्रश्न हाइगेंस का सिद्धांत
- 1प्रश्न Mix Examples-Wave Optics
- 4प्रश्न Doppler's Effect of Light
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में यंग का प्रयोग के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 54 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
यंग का प्रयोग के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
13% आसान, 46% मध्यम और 41% कठिन।