ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - तरंगें

Transverse Stationary Waves and Sonometer PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Transverse Stationary Waves and Sonometer पर STD 11 - तरंगें के 18 प्रश्न, 2013–2025 में पूछे गए।

18प्रश्न
129STD 11 - तरंगें में
2013–2025वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 56% मध्यम 28% कठिन 17%

प्रश्न

नए पहले

18 में से 1–18 प्रश्न

  1. 1. एक डोरी पर संचरित तरंग का समीकरण \(\mathrm{y}=\sin [20 \pi \mathrm{x}+10 \pi \mathrm{t}]\) है, जहाँ x तथा t SI मात्रकों में दूरी तथा समय हैं। दो बिंदुओं के बीच की न्यूनतम दूरी, जिनकी दोलन चाल समान है, कितनी होगी ? 2025 आसान
  2. 2. एक सोनोमीटर तार जिसकी अनुनादी लंबाई \(90 \mathrm{~cm}\) है, उनकी मूल आवृत्ति \(400 \mathrm{~Hz}\) है जब इसे कुछ तनाव में रखा जाता है। तार की अनुनादी लंबाई जिसकी मूल आवृत्ति \(600 \mathrm{~Hz}\) है, समान तनाव के तहत ________ \(\mathrm{cm}\). 2024 कठिन
  3. 3. \(8 \times 10^3 \mathrm{~kg} / \mathrm{m}^3\) घनत्व के एक तार को \(0.5 \mathrm{~m}\) की दूरी पर स्थित दो क्लेम्प के बीच खींचा जाता है। तार में उत्पन्न विस्तार \(3.2 \times 10^{-4}\) है। यदि तार के पदार्थ का यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(\mathrm{Y}=8 \times 10^{10} \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) है तो तार में कम्पन्न की मूल आवृत्ति___________\(\mathrm{Hz}\) होगी। 2023 मध्यम
  4. 4. \(90 \mathrm{~cm}\) लम्बा एक गिटार का तार \(120 \mathrm{~Hz}\) की मूलभूत आवृत्ति के साथ दोलन करता है। \(180 \mathrm{~Hz}\) मूलभूत आवृत्ति को उत्पन्न करने के लिए तार की लम्बाई_______\(\mathrm{cm}\) होगी। \(...........cm\). 2023 आसान
  5. 5. दो दृढ़ आधारों के बीच तनित किसी एक रस्सी के कम्पनों की मूल आवृत्ति (fundamental frequency) \(50 \mathrm{~Hz}\) है। रस्सी का द्रव्यमान \(18 \mathrm{~g}\) एवं इसका रेखीय द्रव्यमान घनत्व \(20 \mathrm{~g} / \mathrm{m}\) है। रस्सी में उत्पन्न अनुप्रस्थ तरंग की चाल_________________\(\mathrm{ms}^{-1}\) है। 2023 मध्यम
  6. 6. एक सोनोमीटर प्रयोग में जब डोरी से \(180 \mathrm{~g}\) का एक द्रव्यमान बाँधा गया है, यह \(30 \mathrm{~Hz}\) की मूल आवृत्ति से कम्पन्न करती है। द्रव्यमान \(m\) को जोड़ने डोरी \(50 \mathrm{~Hz}\) मूलभूत आवृति से कम्पन्न करती है। \(\mathrm{m}\) का मान____________\(\mathrm{g}\) है। 2023 आसान
  7. 7. एक \(30\,cm\) लम्बा तार दो स्तिर आधारों के बीच खींचा हुआ है, जिसकी \(n\) वीं एवं \(( n +1)\) वीं संनादी \((harmonics)\) क्रमशः \(400\,Hz\) एवं \(450\,Hz\) में हैं। यदि तार पर \(2700\,N\) की तन्यता है, तो इसका रेखीय द्रव्यमान घनत्व .......\(kg / m\) है। 2022 आसान
  8. 8. रेखीय घनत्व \(9.0 \times 10^{-4} \;kg / m\) वाला एक तार दो दढ़ आधारों के बीच \(900 \;N\) तनाव से खींचा जाता है। तार \(500\; Hz\) आवत्ति पर अनुनादित होता है। अगली उच्च आवत्ति जिस पर वही तार अनुनादित करता है, \(550\; Hz\) है। तार की लम्बाई मीटर है। 2021 कठिन
  9. 9. दो एकसमान, समान पदार्थ के बने डोरी \(X\) एवं \(Z\) में तनाव क्रमश: \(T_{X}\) एवं \(T_{Z}\) है। यदि उनके मूल आवृति क्रमशः \(450 \,Hz\) एवं \(300 \,Hz\) है तो \(T_{X} / T_{Z}\) का अनुपात है 2020 आसान
  10. 10. लम्बाई \(L\) के एक तार का प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान \(6.0 \times 10^{-3} \,kgm ^{-1}\) है तथा इस पर \(540\, N\) का तनाव लगाया हुआ है। यदि इसकी दो क्रमागत अनुनाद आवृत्तियों का मान \(420 \,Hz\) और \(490\, Hz\) हो, तो \(L\) का मीटर में मान है? 2020 आसान
  11. 11. सरल रेखा के अनुदिश संचरित एक अनुप्रस्थ तरंग के लिये दो शिखरों (श्रृंग) के मध्य दूरी \(5\, m\) है जबकि एक श्रृंग व एक गर्त के मध्य दूरी \(1.5 \,m\) है। तरंगों की संभावित तरंगदैर्ध्य ( \(m\) में) होगी। 2020 आसान
  12. 12. \(1\,m\) लम्बाई तथा \(5\, g\) द्रव्यमान की एक डोरी के दोनों सिरों को दृढ़ रखा है। डोरी में \(8.0\, N\) का तनाव है। \(100\, Hz\) आवृत्ति के एक बाहरी कम्पित्र से डोरी में कम्पन्न उत्पन्न करते है। डोरी में बने निकटतम निस्पंदों के बीच की दूरी का सन्निकट मान \(.....\,cm\) होगा। 2019 मध्यम
  13. 13. दोनों सिरों से बँधी हुई \(2.0\, m\) लम्बी एक डोरी \(240 \,Hz\) के एक कम्पित्र से चलित है। डोरी अपने तीसरे गुणावृत्ती (harmonic) में कंपन करती है। तरंग की चाल और इसकी मूल आवृत्ति हैं। 2019 आसान
  14. 14. एक ही पदार्थ के एकसमान लंबाई परंतु भिन्न त्रिज्या \(r\) तथा \(2 r\) के दो तारों को जोड़कर, \(2 L\) लम्बाई का एक तार बनाया जाता है। यह इस प्रकार कम्पित होता है कि दोनों तारों का जोड़ एक निस्पंद बने। यदि तार \(A\) में प्रस्पंदों की संख्या \(p\) है और \(B\) में \(q\) है, तब अनुपात \(p : q\) है।
    2019 कठिन
  15. 15. यदि तार को दोनों सिरों पर जकड़ा जाता है। तार चौथी सन्नादी में ढोलन करता है। स्थिर तरंग का समीकरण है \(Y =0.3 \, \sin (0.157 x ) \, \cos (200 \pi t )\) तार की लम्बाई .....\(m\) होगी। 2019 आसान
  16. 16. दो तारों \(W_{1}\) तथा \(W_{2}\) की समान त्रिज्या \(r\) है तथा घनत्व क्रमशः \(\rho_{1}\) और \(\rho_{2}\) इस प्रकार हैं कि \(\rho_{2}=4 \rho_{1}\) । चित्रानुसार इन तारों को बिन्दु \(O\) पर जोड़ा गया है। इस संयोजन को सोनोमीटर के तार के रूप में प्रयोग करते हैं और इसे तनाव \(T\) पर रखते हैं। बिन्दु \(O\), दोनों सेतुओं के मध्य में हैं। इस संयुक्त तार में एक अप्रगामी तरंग उत्पत्र की जाती हैं तो जोड़ पर निस्पंद (node) बनता है। \(W_{1}\) व \(W_{2}\) तारों में बने प्रस्पंदों (antinode) की संख्या का अनुपात होगा
    2017 मध्यम
  17. 17. स्थायी सिरों के बीच एक सोनोमापी तार की कुल लम्बाई \(110 \;cm\) हैं। इसकी लम्बाई को अनुपात \(6: 3: 2\) में विभाजित करने के लिये दो सेतु रखे गये हैं। तार में तनाव \(400\; N\) हैं और प्रति इकाई लम्बाई, द्रव्यमान \(0.01 \;kg / m\) हैं। वह न्यूनतम उभयनिष्ठ आवृत्ति, जिससे कि तीनों भाग कम्पन कर सकेंगें, हैं 2014 मध्यम
  18. 18. एक सोनोमीटर की तार जो स्टील की बनी है की लम्बाई \(1.5\, m\) है। तनाव के कारण इसमें \(1 \%\) का प्रत्यास्थ विकृति उत्पन्न होती है। स्टील का मूल आवृत्ति क्या ............ \(Hz\) होगी यदि स्टील तार का घनत्व एवं प्रत्यास्थता क्रमश: \(7.7\) \(\times 10^{3} kg / m ^{3}\) एवं \(2.2 \times 10^{11} N / m ^{2}\) है ? 2013 आसान

STD 11 - तरंगें के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Transverse Stationary Waves and Sonometer के कितने प्रश्न आए हैं?

2013–2025 के 18 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Transverse Stationary Waves and Sonometer के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

56% आसान, 28% मध्यम और 17% कठिन।