ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य

भू-चुंबकत्व PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

भू-चुंबकत्व पर STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य के 11 प्रश्न, 2015–2022 में पूछे गए।

11प्रश्न
68STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य में
2015–2022वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 18% मध्यम 55% कठिन 27%

प्रश्न

नए पहले

11 में से 1–11 प्रश्न

  1. 1. दो दण्ड चुम्बक, किसी क्षैतिज तल में क्रमशः \(3\,s\) एवं \(4\,s\) के आवर्तकाल से पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र में दोलन कर रही हैं। यदि उनके जड़त्वाघूर्णो का अनुपात \(3: 2\) है, तो उनके चुम्बकीय आघूर्णो का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
  2. 2. एक चुम्बक को चुम्बकीय यामोत्तर (मेरीडियन) से \(45^{\circ}\) का कोण बनाते हुए लटकाया गया है, जो कि क्षैतिज से \(60^{\circ}\) का कोण बनाती है। नमन कोण का वास्तविक मान है 2022 मध्यम
  3. 3.  किसी स्थान जहाँ नमन कोण \(37^{\circ}\) है, पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का ऊध्र्वाधर घटक \(6 \times 10^{-5}\,T\) है। उस स्थान पर पृथ्वी के परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र का मान होगा (दिया है \(\tan 37^{\circ}=\frac{3}{4}\) ) 2022 आसान
  4. 4. किसी स्थान \(P\) पर जहाँ नमन कोण का मान \(30^{\circ}\) है, वहाँ दोलनी चुम्बकत्वमापी के \((Oscillations\,magnetometer)\) कम्पास की सूई, प्रति मिनट \(20\) दोलन करती है। किसी दूसरे स्थान \(Q\) पर जहाँ नमन कोण का मान \(60^{\circ}\) है, वहाँ दोलनों की प्रति मिनट संख्या \(10\) हो जाती है। दोनों स्थानों पर कुल चुम्बकीय क्षेत्रों का अनुपात \(\left( B _{ Q }: B _{ P }\right)\) होगा: 2022 कठिन
  5. 5. किसी स्थान पर, नमन कोण \(30^{\circ}\) है एवं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक \(0.5\,G\) है। उस स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का कुल परिमाण ( \(G\) में) होगा - 2022 आसान
  6. 6. \(14\, cm\) लम्बा कोई छड़ चुम्बक चुम्बकीय याम्योत्तर में इस प्रकार रखा गया है कि इसका उत्तरी ध्रुव भौगोलिक उत्तरी ध्रुव की ओर इंगित करता है। छड़ चुम्बक के केन्द्र से \(18 \,cm\) दूरी पर उदासीन बिन्दु प्राप्त किया गया है। यदि \(B _{ H }=0.4 \,G\), हो, तो चुम्बक आघूर्ण होगा। \(\left(1\, G =10^{-4} T \right)\) 2021 कठिन
  7. 7. चुम्बकीय याम्योत्तर से \(30^{\circ}\) के कोण पर आभास नति \(45^{\circ}\) है। सही नति ज्ञात कीजिए। 2021 मध्यम
  8. 8. सही विकल्प को चुने। 2021 मध्यम
  9. 9. दो स्थानों पर नमन कोणों का मान क्रमशः \(45^{\circ}\) तथा \(30^{\circ}\) है। इन स्थानों पर एक चुम्बकीय सुई एक मिनट में क्रमशः \(30\) तथा \(40\) दोलन करती है। यदि, इन दो स्थानों पर पृथ्वी के कुल चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता क्रमशः \(B_{1}\) तथा \(B_{2}\) हैं तो, अनुपात \(B_{1} / B_{2}\) का निकटतम मान होगा। 2019 मध्यम
  10. 10. एक लड़ाकू जहाज की लम्बाई \(20\; m\), पंखों के सिरों के बीच दूरी \(15 \;m\) तथा ऊँचाई \(5 \;m\) है, और यह दिल्ली के ऊपर पूर्व-दिशा में \(240\; ms ^{-1}\) गति से उड़ रहा है। दिल्ली के ऊपर पृथ्वी का चुम्बकीय-क्षेत्र \(5 \times 10^{-5} \;T\) है, डिक्लिनेशन कोण \(\sim 0^{\circ}\) है, तथा डिप कोण \(\theta\) के लिये \(\sin \theta=\frac{2}{3}\) है। यदि प्रेरित-विभव हैं : \(V_{B}\) जहाज के ऊपर व नीचे के बीच ; \(V_{W}\) पंखों के सिरों के बीच। तब 2016 कठिन
  11. 11. किसी छोटे से दंड चुम्बक को पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के चुम्बकीय याम्योत्तर में इस प्रकार रखा गया है कि उसका उत्तर ध्रुव, उत्तर की ओर है। इसके कारण चुम्बक के मध्यबिन्दु से पूर्व-पश्चिम दिशा में खींची गई सरल रेखा पर, उदासीन बिन्दु प्राप्त होते हैं, जिनकी चुम्बक से दूरी \(30\; cm\) है। तो, चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण \(\left( Am ^{2}\right.\) में होगा लगभग : (दिया है, \(\frac{\mu_{0}}{4 \pi}=10^{-7} SI\) मात्रक में तथा \(B _{ H }=\) पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक \(=3.6 \times 10^{-5}\;Tesla\).) 2015 मध्यम

STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में भू-चुंबकत्व के कितने प्रश्न आए हैं?

2015–2022 के 11 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

भू-चुंबकत्व के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

18% आसान, 55% मध्यम और 27% कठिन।