ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण

यंग गुणांक PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

यंग गुणांक पर STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण के 47 प्रश्न, 2016–2026 में पूछे गए।

47प्रश्न
94STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण में
2016–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 21% मध्यम 36% कठिन 43%

प्रश्न

नए पहले

47 में से 1–47 प्रश्न

  1. 1. एक धातु की डोरी \(A\) को एक दृढ़ आधार से निलंबित किया गया है और इसके मुक्त सिरे से \(M\) द्रव्यमान का एक गुटका जोड़ा गया है। \(2M\) द्रव्यमान का दूसरा गुटका पहली डोरी के निचले सिरे से डोरी \(B\) का उपयोग करके निलंबित किया गया है। डोरी \(A\) और \(B\) के अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल समान हैं। डोरी \(A\) और \(B\) की लंबाइयों का अनुपात \(2\) है और उनके यंग प्रत्यास्थता गुणांकों \((Y_A/Y_B)\) का अनुपात \(0.5\) है। \(A\) और \(B\) में विस्तार का अनुपात ______ है। 2026 मध्यम
  2. 2. दो तार \(A\) और \(B\) अलग-अलग पदार्थों के बने हैं जिनकी लंबाई क्रमशः 6.0 cm और 5.4 cm है और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल क्रमशः \(3.0 \times 10^{-5} m^2\) और \(4.5 \times 10^{-5} m^2\) है, जिन्हें एक दिए गए भार के अंतर्गत समान परिमाण से खींचा जाता है। तार \(A\) के यंग गुणांक का तार \(B\) के यंग गुणांक से अनुपात \(x : 3\) है। x का मान ___________ है। 2026 आसान
  3. 3. एक डोरी \(A\) जिसकी लंबाई \(0.314\) m और यंग गुणांक \(2 \times 10^{10}\) N/m\(^2\) है, को एक अन्य डोरी \(B\) से जोड़ा जाता है जिसकी लंबाई और यंग गुणांक दोनों ही \(A\) के दोगुने हैं। डोरियों के इस श्रेणी संयोजन को फिर एक दृढ़ आधार से निलंबित किया जाता है और इसके मुक्त सिरे पर \(0.8\) kg द्रव्यमान का एक भार जोड़ा जाता है। संयोजन की लंबाई में कुल परिवर्तन _____ mm है। (दोनों डोरियों की त्रिज्या \(0.2\) mm है और गुरुत्वीय त्वरण \(= 10\) m/s\(^2\)) (भार के द्रव्यमान की तुलना में दोनों डोरियों का द्रव्यमान नगण्य मानिए) 2026 कठिन
  4. 4. एक धात्विक छड़ में अनुदैर्ध्य तरंग की चाल \(400~m/s\) है। यदि छड़ के पदार्थ के घनत्व और यंग गुणांक में क्रमशः 0.5% और 1% की वृद्धि की जाती है, तो तरंग की चाल लगभग ___________ \(m/s\) तक परिवर्तित हो जाती है। 2026 आसान
  5. 5. चित्र \(1\) मीटर लंबाई के एक तार के विस्तार (\(\Delta l\)) को दर्शाता है, जिसे कमरे की छत से एक सिरे पर निलंबित किया गया है और दूसरे सिरे पर \(W\) भार लटकाया गया है। यदि तार का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(10^{-5}\) m\(^2\) है, तो तार का यंग गुणांक __________ N/m\(^2\) है।
    2026 मध्यम
  6. 6. पदार्थों A, B, C और D के लिए प्रतिबल-विकृति आरेख चित्र में दर्शाया गया है। किस पदार्थ का यंग गुणांक सबसे अधिक है?
    image
    2026 मध्यम
  7. 7. समान अनुप्रस्थ-काट के लेकिन भिन्न पदार्थों के दो तार \(A\) और \(B\) को एक साथ जोड़ा गया है। तार \(A\) और तार \(B\) के यंग मापांक का अनुपात \(20/11\) है। जब इस जुड़े हुए तार को किसी निश्चित तनाव के अंतर्गत रखा जाता है, तो तार \(A\) और तार \(B\) में दीर्घीकरण बराबर होते हैं। यदि तार \(A\) की लंबाई \(2.2\) m है, तो तार \(B\) की लंबाई _______ m है। 2026 मध्यम
  8. 8. त्रिज्या \(r\) तथा लंबाई \(L\) के इस्पात के एक तार का यंग मापांक \(Y\) है। यदि तार की त्रिज्या \(r\) और लंबाई \(L\) को दोगुना कर दिया जाए, तो \(Y\) का मान होगा 2026 आसान
  9. 9. दो तार A तथा B समान पदार्थ के बने हैं जिनकी लंबाइयों का अनुपात \(\frac{L_A}{L_B}=\frac{1}{3}\) तथा उनके व्यासों का अनुपात \(\frac{d_A}{d_B}=2\) है। यदि दोनों तारों को समान बल लगाकर खींचा जाता है, तो उनके संबंधित विस्तारों का अनुपात क्या होगा? 2025 आसान
  10. 10. एक हल्की डोरी की लंबाई 1.4 m है जब उस पर तनाव 5 N है। यदि तनाव बढ़कर 7 N हो जाता है, तो डोरी की लंबाई 1.56 m हो जाती है। डोरी की मूल लंबाई _____ m है। 2025 आसान
  11. 11. यंग गुणांक ज्ञात करने के एक प्रयोग में, 3 m लंबे और 3 mm त्रिज्या वाले एक तार में 50 kg द्रव्यमान से ऊर्ध्वाधरतः भारित करने पर 0.1 mm का विस्तार होता है। इस प्रयोग के अनुसार तार के यंग गुणांक का मान \(\mathrm{P} \times 10^{11} \mathrm{Nm}^{-2}\) है, जहाँ P का मान क्या है? (\(\left.\mathrm{g}=3 \pi \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right)\) लीजिए) 2025 मध्यम
  12. 12. अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(A\), प्रत्यास्थता गुणांक \(2 \times 10^{11} \mathrm{Nm}^{-2}\) और लम्बाई \(2 \mathrm{~m}\) का एक तार दो ऊर्ध्वाधर दृढ़ आधारों के बीच तना हुआ है। जब \(2 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान को मध्य में निलंबित किया जाता है, तो यह अपनी मूल स्थिति से नीचे झुक जाता है, जिससे आधार बिंदुओं पर \(\theta=\frac{1}{100}\) रेडियन का कोण बनता है। \(A\) का मान _______ \(\times 10^{-4} \mathrm{~m}^2\) है (मान लीजिए \(\mathrm{x}<\mathrm{L}\) )। (दिया है: \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) )
    2024 कठिन
  13. 13. चित्र में दिखाए गए प्रत्येक तीनों गुटकों \(\mathrm{P}, \mathrm{Q}\) व \(\mathrm{R}\) का द्रव्यमान \(3 \mathrm{~kg}\) है। प्रत्येक तार \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) का अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफल \(0.005 \mathrm{~cm}^2\) तथा यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(2 \times 10^{11} \mathrm{Nm}^{-2}\) है। घर्षण को नगण्य मानकर, तार B में अनुदैर्ध्य विकृति _______ \(\times 10^{-4}\) है।
    (दिया है, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) )
    2024 कठिन
  14. 14. धातु के एक तार का एक सिरा छत से कसा हुआ है तथा इसके दूसरे सिरे से \(2 \mathrm{~kg}\) का एक भार लटका हुआ है। इसी प्रकार का एक तार इस भार के निचले सिरे से जुड़ा है तथा इस निचले तार से \(1 \mathrm{~kg}\) का एक अन्य भार लटका हुआ है। तो ऊपरी तार में अनुदैर्ध्य विकृति तथा निचले तार में अनुदैर्ध्य विकृति का अनुपात _______ होगा। [तार का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(=0.005 \mathrm{~cm}^2\), \(\mathrm{Y}=2 \times 10^{11}\  \mathrm{Nm}^{-2}\) तथा \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right]\) 2024 कठिन
  15. 15. दो व्यक्ति एक तार को अपनी ओर खींचते हैं। प्रत्येक व्यक्ति तार पर \(200 \mathrm{~N}\) का बल लगाता है। तार के पदार्थ का यंग गुणांक \(1 \times 10^{11} \mathrm{~N} \mathrm{~m}^{-2}\) है। तार की मूल लंबाई \(2 \mathrm{~m}\) और अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(2 \mathrm{~cm}^2\) है। तार की लंबाई में _______ \(\mu \mathrm{m}\) की वृद्धि होगी। 2024 कठिन
  16. 16. \(L\) लम्बाई तथा \(r\) त्रिज्या का एक तार एक सिरे पर बँधा है। यदि इसका दूसरा सिरा \(\mathrm{F}\) बल द्वारा खींचा जाता है तो इसकी लंबाई में \(l\) वृद्धि होती है। प्रारंभिक लंबाई समान रखकर यदि तार की त्रिज्या तथा आरोपित बल दोनों घटाकर उनके मूल मानों से आधे करने पर इसकी लंबाई में _______ वृद्धि होगी। 2024 कठिन
  17. 17. \(\'L'\) लंबाई व \(\mathrm{A}\) अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफल के एक तार के पदार्थ का यंग मापांक गुणांक \(\mathrm{Y}\) है। यदि तार की लंबाई दोगुनी तथा अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफल आधा कर दिया जाये तो यंग मापांक गुणांक _______ होगा। 2024 कठिन
  18. 18. समान पदार्थों के बने दो धात्विक तारों \(\mathrm{P}\) व \(\mathrm{Q}\) का आयतन समान है। यदि इनके अनुप्रस्थ परिच्छेद क्षेत्रफलों का अनुपात \(4: 1\) है तथा \(F_1\) बल आरोपित करने पर इसकी लम्बाई में वृद्धि \(\Delta l\) होती है। \(\mathrm{Q}\) में समान विस्तार उत्पन्न करने के लिए आरोपित बल \(\mathrm{F}_2\) है। \(\frac{\mathrm{F}_1}{\mathrm{~F}_2}\) का मान _______ हैं। 2024 कठिन
  19. 19. तापमान में वृद्धि के साथ यंग प्रत्यास्थता गुणांक _______। 2024 कठिन
  20. 20. यंग का प्रत्यास्थता गुणांक \(\mathrm{Y}=49000 \frac{\mathrm{m}}{\ell} \frac{\text { dyne }}{\mathrm{cm}^2}\) द्वारा दिए गए समीकरण से निर्धारित किया जाता है, जहाँ \(\mathrm{M}\) द्रव्यमान है और \(\ell\) प्रयोग में उपयोग किए गए तार का विस्तार है। अब यंग के मापांक \((\mathrm{Y})\) में त्रुटि का अनुमान ग्राफ पेपर में \(M-\ell\) आलेख से डेटा लेकर लगाया जाता है। भार अक्ष और विस्तार अक्ष के अनुदिश सबसे छोटे पैमाने के विभाजन क्रमशः \(5 \mathrm{~g}\) और \(0.02\) \(\mathrm{cm}\) हैं। यदि \(\mathrm{M}\) और \(\ell\) का मान क्रमशः \(500 \mathrm{~g}\) और \(2 \mathrm{~cm}\) है, तो \(\mathrm{Y}\) की प्रतिशत त्रुटि _______ है। 2024 कठिन
  21. 21. \(0.2 \mathrm{~cm}\) समान त्रिज्या वाले दो द्रव्यमान रहित तार, प्रदर्शित चित्र में दर्शाये अनुसार भारित है, जिनमें एक तार स्टील का बना है एवं दूसरा पीतल (brass) से निर्मित है। स्टील के तार का प्रसार____________\(\times 10^{-6} \mathrm{~m}\) है [स्टील का यंग नियामक \(=2 \times 10^{11} \mathrm{Nm}^{-2}\), \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right]\)
    2023 कठिन
  22. 22. \(3 \mathrm{~mm}^2\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले, \(6 \mathrm{~m}\) लम्बे स्टील के तार का यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(2 \times 11^{11} \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) है । किसी दिए हुए ग्रह पर यह तार एक आधार से लटका हुआ है। एक \(4 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान का गुटका, इस तार के मुक्त सिरे पर बंधा है। इस ग्रह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान, पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण के मान का \(\frac{1}{4}\) गुना है। तार का प्रसार है: \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right)\) : 2023 मध्यम
  23. 23. \('L'\) लम्बाई एवं ' \(r\) ' त्रिज्या वाला कोई तार अपने एक सिरे से दृढ़ता पूर्वक बंधा हुआ है। जब तार का दूसरा सिरा बल \(\mathrm{f}\) द्वारा खींचा जाता है, तो इसकी लम्बाई में ' \(\ell\) ' वृद्वि हो जाती है। समान पदार्थ से बना ' \(2 \mathrm{~L}\) ' लम्बाई एवं ' \(2 \mathrm{r}\) ' त्रिज्या वाला तार इसी प्रकार से ' \(2 \mathrm{f}\) ' बल द्वारा खींचा जाता है। अब लम्बाई में वृद्धि होगी: 2023 मध्यम
  24. 24. चित्र में दर्शाये अनुसार, किसी तार का यंग प्रत्यास्थता गुणांक ज्ञात करने के एक प्रयोग में, प्रसार-लोड (भार) का वक्र आरेखित किया गया है। वक्र एक सरल रेखा है, जो कि मूल बिन्दु से गुजर रही है, एवं भार-अक्ष से \(45^{\circ}\) का कोण बना रही है। तार की लम्बाई \(62.8 \mathrm{~cm}\) एवं इसका व्यास \(4 \mathrm{~mm}\) है। यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(\mathrm{x} \times 10^4 \mathrm{Nm}^{-2}\) पाया जाता है। \(\mathrm{x}\) का मान है_______
    2023 आसान
  25. 25. एक \(100 \mathrm{~m}\) लम्बे तार का अनुप्रस्थ परिच्छेद का क्षेत्रफल \(6.25 \times 10^{-4} \mathrm{~m}^2\) तथा यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(10^{10} \mathrm{Nm}^{-2}\) है। यदि इस पर लगाया भार \(250 \mathrm{~N}\) हो, तब तार की लम्बाई में होने वाली वृद्धि होगी: 2023 आसान
  26. 26. एक स्टील छड़ की त्रिज्या \(20 \mathrm{~mm}\) एवं लम्बाई \(2.0 \mathrm{~m}\) है। \(62.8 \mathrm{kN}\) का बल इसे लम्बाई के अनुदिश खीचता है। स्टील का यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(2.0 \times 10^{11} \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) है। तार में उत्पन्न अनुदैर्ध्य विकृति_____________\(\times 10^{-5}\) है। 2023 आसान
  27. 27. स्टील के तार ' \(\mathrm{A}\) ' पर एक बल आरोपित किया है जिसका एक सिरा दृढ आधार से बंधा है। इसके फलस्वरुप तार मे परिणामी विस्तार \(0.2\) मि.मी. है। यदि दूसरे स्टील के तार ' \(\mathrm{B}\) ' पर एक समान बल आरोपित करें जिसकी लम्बाई तार ' \(A\) ' से दो गुनी तथा व्यास \(2.4\) गुना है, तो तार ' \(\mathrm{B}\) ' का विस्तार\(..........\times 10^{-2}\,mm\) होगा (तारों के वृत्ताकार अनुप्रस्थ परिच्छेद एक समान है) 2023 मध्यम
  28. 28. तार \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) के पदार्थो के यंग गुणांकों का अनुपात \(1: 4\) है, जबकि इनके अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफलों का अनुपात \(1: 3\) है। यदि दोनों तारों पर समान भार लटकाया जाता है, तो तार \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) में हुए प्रसारों का अनुपात होगा : [माना तार \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) की लम्बाईयाँ समान हैं] 2023 मध्यम
  29. 29. तार की लम्बाईयाँ \(\ell_1\) एवं \(\ell_2\) हो जाती हैं, जब इस पर क्रमशः \(100 \mathrm{~N}\) एवं \(120 \mathrm{~N}\) तन्यता आरोपित की जाती है। यदि \(10 \ell_2=11 \ell_1\), तो तार की वास्तविक लम्बाई \(\frac{1}{\mathrm{x}} \ell_1\) होगी। यहाँ \(\mathrm{x}\) का मान___________है। 2023 मध्यम
  30. 30. \(1\,cm ^2\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले तार की लम्बाई को खींचकर दोगुना करने के लिए आवश्यक बल \(........\times 10^{7}\,N\) होगा : (दिया है, तार का यंग गुणांक \(=2 \times 10^{11}\,N / m ^2\) ) 2022 कठिन
  31. 31. \(3.2\,m\) लम्बे स्टील के तार \(\left( Y _{ S }=2.0 \times 10^{11}\right.\) \(Nm ^{-2}\) ) एवं \(4.4\,M\) लम्बे ताँबे के तार \(\left( Y _{ C }=1.1 \times 10^{11} Nm ^{-2}\right)\) की त्रिज्याऐं समान \(1.4\,mm\) की हैं, इन दोनों तारों के सिरे एक-दूसरे से जुड़े हैं। जब यह किसी लोड के द्वारा खीचें जाते हैं, तो परिणामी प्रसार का मान \(1.4\,mm\) है। आरोपित भार (लोड) का मान न्यूटन में होगा : (दिया है : \(\pi=\frac{22}{7}\) ) 2022 कठिन
  32. 32. \(4\,mm ^2\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल और \(0.5\) लम्बाई वाली कोई रस्सी, एक \(2\,kg\) द्रव्यमान के ठोस पिण्ड से जुड़ी हुई है। पिण्ड को किसी त्रिज्या \(0.5\,m\) त्रिज्या वाले उर्ध्वाधर वृत्ताकार पथ पर घुमाया जाता है। वृत्ताकार पथ के निम्नतम बिन्दु पर, पिण्ड की चाल \(5\,m / s\) है। जब पिण्ड वृत्ताकार पथ के निम्नतम बिन्दु पर है तो उस समय रस्सी में उत्पन्न विकृति का मान \(\ldots . . \times 10^{-5}\) होगा। (माना यंग गुणांक \(10^{11}\,N / m ^2\) एवं \(g =10\,m / s ^2\) ) 2022 कठिन
  33. 33. अपने प्रारम्भिक मानों से, एक तार की लम्बाई दोगुनी एवं त्रिज्या आधी कर दी गई है। पदार्थ के यंग नियतांक का मान: 2022 आसान
  34. 34. एक \(20\,kg\) द्रव्यमान, \(0.4\,m ^2\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल एवं \(20\,m\) लम्बाई की एक समान भारी छड़ किसी स्थिर आधार से लटक रही है। पार्श्व संकुचन को नगण्य मानने पर, अपने भार के कारण छड़ का प्रसार \(x \times 10^{-9} m\) होता है। \(x\) का मान \(........\) है: (दिया है, यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(Y =2 \times 10^{11} Nm ^{-2}\) तथा \(\left.g =10 ms ^{-2}\right)\) 2022 कठिन
  35. 35. एक तार का पृथ्वी की सतह पर विस्तार \(10^{-4}\,m\) है। समान विमाओं वाले समान तार को अन्य ग्रह पर \(6 \times 10^{-5}\,m\) विस्तारित किया जाता है। उस ग्रह पर गुरूत्वीय त्वरण \(ms ^{-2}\) में ज्ञात कीजिए। (पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण \(=10\,m / s ^2\) ) 2022 कठिन
  36. 36. \(L\) लम्बाई एवं \(r\) त्रिज्या का एक तार, अपने एक सिरे पर दृढ़ता से जुड़ा हुआ है। जब तार का दूसरा सिरा, F बल से खींचा जाता है, तो इसकी लम्बाई में \(5\,cm\) की वृद्धि होती है। समान पदार्थ का बना, \(4 L\) लम्बाई एवं \(4 r\) त्रिज्या का कोई दूसरा तार, समान परिसिथतियों के अन्तर्गत \(4 F\) बल से खींचा जाता है तो इस तार की लम्बाई में हुई वृद्धि का मान \(...........cm\) होगा। 2022 कठिन
  37. 37. यंग गुणांक ज्ञात करने के एक प्रयोग में, पाँच अलग-अलग लम्बाइयों \((1,2,3,4\) एवं \(5\,m )\) किन्तु समान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(\left(2\,mm ^2\right)\) वाले स्टील के तार लिए गए हैं, एवं प्रसार-लोड (भार) वक्र प्राप्त किए गए हैं। तारों की लम्बाई के साथ, वक्रों के ढाल (प्रसार/लोड) को आरेखित किया गया है, एवं निम्न ग्राफ प्राप्त किया गया है। दिये गये स्टील के तारों का यंग गुणांक \(x \times 10^{11} Nm ^{-2}\) है। \(x\) का मान \(.............\) है।
    2022 कठिन
  38. 38. चार समान खोखले बेलनाकार मदु इस्पात स्तम्भ \(50 \times 10^{3}\) किलाग्राम के भारी संरचना को संभालते हैं। प्रत्येक स्तम्भ की आन्तरिक तथा बाह्य त्रिज्याएं क्रमशः \(50\) सेमी. तथा \(100\) सेमी. है। समान स्थानीय वितरण मानते हुए स्तम्भ के सम्पीडन विकति की गणना कीजिए। \(\left[ Y =2.0 \times 10^{11} \,Pa , g =9.8\right.\) मी/से.\(^2\) का उपयोग करे] 2021 मध्यम
  39. 39. एक रैखिक बल \(F\) लगाने पर किसी धातु के एकसमान तार में \(0.04 \,m\) की वद्धि हो जाती है। यदि तार की लम्बाई और व्यास दो गुने कर दिए जाएं तो समान बल लगाने पर लम्बाई में वद्धि \(.....\,cm\) होगी। 2021 कठिन
  40. 40. समान लम्बाई और त्रिज्या के दो तारों का पंक्ति बनाते हुए उनके सिरों से जोड़ा और भारित किया गया है। दोनों तारो के यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(Y_{1}\) और \(Y _{2}\) है। यह संयोजन एकल तार की भांति व्यवहार करता है, तब इसका यंग प्रत्यास्थता गुणांक है। 2021 मध्यम
  41. 41. दो तारों \(A\) तथा \(B\) के यंग प्रत्यास्थता गुणांकों का अनुपात \(7: 4\) है। तार \(A\) की लम्बाई \(2 \,m\) तथा त्रिज्या \(R\) है। तार \(B\) की लम्बाई \(1.5\, m\) तथा त्रिज्या \(2 \,mm\) है। यदि इन दोनों तारों की लम्बाई में वृद्धि, एक दिये गये भार के कारण, बराबर है तो \(R\) का सन्निकट मान \(......\,mm\) होगा। 2019 मध्यम
  42. 42. एक बालक का गुलेल \(42 \,cm\) लम्बी और \(6\, mm\) अनुप्रस्थ काट के व्यास की रबड़ की डोरी का बना है,
    जिसका द्रव्यमान नगण्य है। बालक \(0.02\, kg\) भार का एक पत्थर इस पर रखता है और डोरी को एक नियत बल से \(20 cm\) द्वारा तानित करता है। जब इसे छोडता है, तब पत्थर \(20\, ms ^{-1}\) के वेग से जाता है। तानित होने पर डोरी के अनुप्रस्थ काट में परिवर्तन नगण्य है। रबड़ का यंग प्रत्यास्थता गुणांक का निकटतम मान है।
    2019 मध्यम
  43. 43. एक प्रयोग में, पीतल तथा स्टील के दो तारों का प्रयोग किया गया है जिसमें प्रत्येक की लम्बाई \(1 \,m\) तथा अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(1\, mm ^{2}\) है। इन तारों को श्रेणीक्रम में जोड़ते हैं तथा संयुक्त तार के एक सिरे को दूढ़ स्तम्भ
    से जोड़ते हैं एवं दूसरे सिरे को खींचा जाता है। \(0.2\, mm\) की कुल वृद्धि के लिये प्रतिबल का मान होगा : (दिया है, स्टील तथा पीतल के यंग प्रत्यास्थता गुणांक, क्रमश: \(120 \times 10^{9} \,N / m ^{2}\) तथा \(60 \times 10^{9} \, N / m ^{2}\) है)
    2019 मध्यम
  44. 44. रेखीय प्रसार गुणांक \(\alpha {/^o}C\) वाली धातु से बनी लम्बाई \(L\) तथा एक समान अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल \(A\) की एक छड़ को कक्ष तापमान पर रखा गया है। जब एक बाह्य संदाबी बल \(F\) को इसके प्रत्येक सिरों पर लगाते है, तो \(\Delta T K\) तापमान वृद्धि होने पर, छड़ की लम्बाई में कोई परिवर्तन नहीं पाया जाता है। इस धातु का यंग प्रत्यास्थता गुणांक, \(Y\) होगा : 2019 मध्यम
  45. 45. स्टील की एक पतली एवं लम्बी छड़ के दोनों सिरों पर एक संपीडन बल \(F\) लगाया जाता है तथा साथ ही छड़ को गर्म करके उसका तापमान \(\Delta T\) बढ़ाया जाता है। इससे छड़ की लम्बाई में कुल परिवर्तन शून्य है। माना कि छड़ की लम्बाई \(l\), अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(A\), यंग प्रत्यास्थता गुणांक \(Y\) व रेखीय प्रसार गुणांक \(\alpha\) है तो \(F\) का मान होगा 2017 मध्यम
  46. 46. \(1 \;m\) लम्बी पतली छड़ की त्रिज्या \(5 mm\) है। यंग माडलस निकालने के लिये इस के सिरे पर \(50 \pi \;kN\) का बल लगाया गया। मानें कि बल बिलकुल ठीक से ज्ञात है। यदि लम्बाइयों के मापन के अल्पांश \(0.01 \;mm\) हैं। तब निम्न में से कौन सा कथन गलत है ? 2016 आसान
  47. 47. अविस्तारित \(L\) लम्बाई की एकसमान शंकुनुमा तार के सिरों की त्रिज्या क्रमशः \(R\) तथा \(3R\) हैं। उसकी धातु का यंग-माडुलस \(Y\) है। \(R\) त्रिज्या वाले सिरे को एक ढृढ़ आधार पर जड़ित किया गया है तथा दूसरे सिरे पर \(M\) द्रव्यमान लटकाया गया है। संतुलन-अवस्था में तार की लम्बाई होगी 2016 कठिन

STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में यंग गुणांक के कितने प्रश्न आए हैं?

2016–2026 के 47 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

यंग गुणांक के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

21% आसान, 36% मध्यम और 43% कठिन।