प्रश्न
नए पहले27 में से 1–27 प्रश्न
- 1. दो सेल जिनके विद्युत वाहक बल (EMF) E और आंतरिक प्रतिरोध r समान हैं, बाह्य प्रतिरोध 6 \(\Omega\) से प्रवाहित धारा समान होती है जब दोनों सेल या तो समांतर क्रम में या श्रेणी क्रम में संयोजित होते हैं। आंतरिक प्रतिरोध r का मान ___________ \(\Omega\) है। 2026 कठिन
- 2. जब एक सेल के टर्मिनलों के सिरों पर एक \(5\ \Omega\) का बाह्य प्रतिरोध जोड़ा जाता है, तो उसमें \(0.25\text{ A}\) की धारा प्रवाहित होती है। जब इस \(5\ \Omega\) प्रतिरोधक को एक \(2\ \Omega\) प्रतिरोधक से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो उसमें \(0.5\text{ A}\) की धारा प्रवाहित होती है। सेल का आंतरिक प्रतिरोध _______ \(\Omega\) है। 2026 आसान
- 3. परिपथ में दर्शाए गए \(A\) तथा \(B\) बिंदुओं के मध्य विभवांतर और विद्युत धारा हैं _____।
2026 कठिन - 4. \(1\) V और \(2\) V विद्युत वाहक बल तथा क्रमशः \(2\,\Omega\) और \(1\,\Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाले दो सेल समांतर क्रम में एक बाह्य प्रतिरोध से जुड़े हैं। इस संयोजन से बाह्य प्रतिरोध में \(1\) A की धारा प्रवाहित होती है। यदि किसी एक सेल की ध्रुवता उत्क्रमित कर दी जाए, तो बाह्य प्रतिरोध से प्रवाहित धारा का मान \(\dfrac{\alpha}{5}\) A होगा। \(\alpha\) का मान __________ है। 2026 कठिन
- 5. दो सेल जिनका विद्युत वाहक बल 1 V और 2 V है तथा आंतरिक प्रतिरोध क्रमशः \(2 \Omega\) और \(1 \Omega\) है, एक \(6 \Omega\) के बाह्य प्रतिरोध के साथ श्रेणीक्रम में जुड़े हुए हैं। परिपथ में कुल धारा \(\mathrm{I}_1\) है। अब उन्हीं दो सेलों को समांतर क्रम में उसी बाह्य प्रतिरोध के साथ जोड़ा जाता है। इस स्थिति में, प्रवाहित कुल धारा \(I_2\) है। \(\left(\frac{I_1}{I_2}\right)\) का मान \(\frac{x}{3}\) है। \(x\) का मान _____ है। 2025 मध्यम
- 6. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन-I : दो अनादर्श बैटरी के समांतर क्रम में संयोजित होने पर उनका तुल्य विद्युत वाहक बल दोनों विद्युत वाहक बलों में से किसी एक से कम होता है।
कथन-II : दो अनादर्श बैटरी के समांतर क्रम में संयोजित होने पर उनका तुल्य आंतरिक प्रतिरोध दोनों बैटरियों के आंतरिक प्रतिरोधों में से किसी एक से कम होता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए। 2025 मध्यम - 7. दिए गए परिपथ में, सेल का टर्मिनल विभवांतर _______ है।
2024 कठिन - 8. दिये गये परिपथ में, आदर्श वोल्टमीटर \((\mathrm{V})\) में पाठ्यांक _______ है।
2024 कठिन - 9. दो सेलों को चित्रानुसार विपरीत अवस्था में जोड़ा गया है। \(\mathrm{E}_1\) सेल \(8 \mathrm{~V}\) emf व \(2 \Omega\) आंतरिक प्रतिरोध एवं \(\mathrm{E}_2\) सेल \(2 \mathrm{~V}\) emf व \(4 \Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाला है। \(\mathrm{E}_2\) सेल का टर्मिनल विभवान्तर _______ वोल्ट है।
2024 कठिन - 10. \(1.5 \mathrm{~V}\) विधुत वाहक बल के दो एकसमान सेल एक \(10 \Omega\) प्रतिरोध के सिरों से श्रेणी क्रम में जुड़े हैं। \(10 \Omega\) प्रतिरोध के सिरों से जुड़ा एक आदर्श वोल्टमीटर \(1.5 \mathrm{~V}\) पाठ्यांक देता है। प्रत्येक सेल का आन्तरिक प्रतिरोध__________\(\Omega\)है। 2023 मध्यम
- 11. दो एकसमान सैलों को चाहें श्रेणी क्रम मे जाडा जाए या समान्तर क्रम में, यह \(5 \Omega\) के एक बाह्य प्रतिरोध में समान धारा प्रवाहित करते है। प्रत्येक सैल का आन्तरिक प्रतिरोध _________________ \(\Omega\) होगा। 2023 मध्यम
- 12. नीचे दिए गए चित्र में प्रदर्शित परिपथ में, \(3 \Omega\) वाले प्रतिरोध में प्रवाहित धारा \(\frac{\mathrm{x}}{3} \mathrm{~A}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान_______________है।
2023 कठिन - 13. प्रदर्शित चित्र में बिन्दु \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) के बीच में दो सेल लगे है। सेल \(1\) का आन्तरिक प्रतिरोध \(3 \Omega\) तथा विधुत वाहक बल \(12 \mathrm{~V}\) है। सेल 2 का आन्तरिक प्रतिरोध \(6 \Omega\) तथा विधुत वाहक बल \(6 \mathrm{~V}\) है। \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) के बीच \(4 \Omega\) का एक बाहय प्रतिरोध \(\mathrm{R}\) जुड़ा है। \(\mathrm{R}\) में बहने वाली धारा \(\mathrm{A}\) है।
2023 मध्यम - 14. दो एकसमान सेल प्रत्येक का विद्युत् वाहक बल \((emf)\) \(1.5\,V\) है, दो समान्तर क्रम में संयोजित प्रतिरोधों प्रत्येक का प्रतिरोध \(20\,\Omega\) है, के सिरों पर समान्तर क्रम में जोड़े जाते है। एक वोल्टमीटर परिपथ में जुड़ा है जिसका मापन \(1.2\,V\) है। प्रत्येक सेल का आन्तरिक प्रतिरोध है \(........... \, \Omega\) 2022 कठिन
- 15. दो एकसमान सेलों का समान्तर अथवा श्रेणीक्रम संयोजन एक बाहरी \(2 \Omega\) के प्रतिरोध को समान धारा प्रदान करता है। प्रत्येक सेल के आन्तरिक प्रतिरोध का मान \(.......\Omega\) होगा। 2022 मध्यम
- 16. समान वि.वा.ब. \((emf)\) परन्तु भिन्न-भिन्न आंतरिक प्रतिरोधों \(r _1\) व \(r _2\) वाले दो सैलों को \(R\) प्रतिरोध के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। \(R\) प्रतिरोध का वह मान, जिसके लिए दूसरे सैल पर विभवान्तर शून्य है :- 2022 मध्यम
- 17. \(5\) समान सेलें आन्तारिक प्रतिरोध \(1\, \Omega\) तथा वि.वा.ब. \(5\, V\) को श्रेणी क्रम तथा समान्तर क्रम में एक बाह्य प्रतिरोध \(R\) के साथ जोड़ी जाती हैं। \('R'\) के किस मान के लिये श्रेणी तथा समान्तर क्रम में विधुत धारा समान होगी? (\(\Omega\) में) 2021 कठिन
- 18. दो सेल जिनके विधुत वाहक बल \(2 E\) और \(E\) तथा आंतरिक प्रतिरोध क्रमशः \(r_{1}\) और \(r_{2}\) हैं किसी बाह्य प्रतिरोध \(R\) से संयोजित है (आरेख देखिए) \(R\) का वह मान क्या है जिसके लिए पहले सेल के टर्मिनलों के बीच विभवान्तर शून्य हो जाता है ?
2021 कठिन - 19. किसी विधुत परिपथ में एक नियत \(emf\) का कोई सेल \(5\, \Omega\) प्रतिरोध के किसी लोड प्रतिरोधक के सिरों पर \(1.25\, V\) का विभवान्तर उत्पन्न करता है। यद्यपि यह, \(2 \,\Omega\) लोड प्रतिरोध के सिरों पर \(1 \,V\) का विभवान्तर उत्पन्न करता है। सेल का \(\operatorname{emf} \,\frac{x}{10} \,V\) है। यहाँ \(x\) का मान \(......\) होगा। 2021 मध्यम
- 20. सर्वप्रथम प्रत्येक \(10\) ओम के \(n\) बराबर प्रतिरोधक \(20\) वोल्ट वि.वा.ब. तथा \(10\) ओम आन्तरिक प्रतिरोध की बैटरी से श्रेणी क्रम में जुड़े होते हैं। प्रवाहित धारा \(I\) प्रेक्षित की जाती है। उसके बाद उसी बैटरी से \(n\) प्रतिरोधक समान्तर क्रम में जोड़े जाते हैं। यह पाया गया है कि धारा का मान \(20\) गुना बढ़ जाता है, तो \(n\) का मान \(.....\) है। 2021 कठिन
- 21. क्रमबद्ध श्रेणी में जोड़ी हुई दो बैटरियों को पार्श्व सम्बंधन (parallel combination) में जुड़े दो प्रतिरोधक तारों से जोड़ा गया है। दोनों बैटरियों का विधुत वाहक बल \(10\, V\) है पर उनकी आंतरिक प्रतिरोधकता \(20 \,\Omega\) और \(5 \,\Omega\) है। तारों के प्रतिरोध \(30 \,\Omega\) और \(R\, \Omega\) हैं। ऐसी दशा में यदि \(20\, \Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाली बैटरी के टर्मिनलों का विभवान्तर शून्य हो तो \(R\) ( \(\Omega\) में) का मान है। 2020 कठिन
- 22. चित्र में दिखाई गयी बैटरी से निकली धारा का मान (एम्पियर में) क्या होगा ? दिया गया है : \(R _{1}=15\, \Omega, R _{2}=10 \,\Omega, R _{3}=20\, \Omega, R _{4}=5\, \Omega\) \(R _{5}=25\, \Omega, R _{6}=30\, \Omega, E =15 \,V\)
2019 मध्यम - 23. दिखाये गये परिपथ में, \(R _{1}=1.0\, \Omega, R _{2}=2.0\, \Omega\), \(E _{1}=2\, V\) और \(E _{2}= E _{3}=4 \,V\) है। बिन्दुओं ' \(a\) ' एवं ' \(b\) ' के बीच विभवान्तर लगभग ( \(V\) में) है?
2019 मध्यम - 24. ओम के नियम का सत्यापन करने के लिये, एक छात्रा वोल्टमीटर को एक बैटरी के सिरों के सिरों के बीच जोड़ती है, और परिपथ में वोल्टता \(( V )\) तथा विधुत धारा \((I)\) के विभिन्न मान प्राप्त कर, निम्नांकित ग्राफ बनाती है। यदि \(V _{0}\) का मान लगभग शून्य है तो, सही कथन का चयन कीजिए :
2019 मध्यम - 25. दर्शाये गये परिपथ जाल में, भुजा \(EB\) के प्रतिरोध \(4 \Omega\) से यदि कोई धारा प्रवाहित नहीं हो रही है तो, \(A\) तथा \(D\) बिन्दुओं के बीच विभवान्तर होगा :
2015 कठिन - 26. एक वोल्टमीटर से समान्तर क्रम में, दो बैटरियाँ, जोड़ी गई हैं। पहली, \(10 V\) तथा \(1 \Omega\) आन्तरिक प्रतिरोध की और दूसरी, \(15 V\) तथा \(0.6 \Omega\) आन्तरिक प्रतिरोध की (आरेख देखिये) तो, वोल्टमीटर के पठन (रीडिंग) का सन्निकट मान होगा :
2015 कठिन - 27. विद्युत वाहक बल \(220\; V\) की एक दिष्ट धारा मुख्य सप्लाई को एक \(1 \Omega\) के प्रतिरोध द्वारा विद्युत वाहक बल \(200\; V\) की एक संभारित बैटरी से जोड़ा जाता है। बैटरी के टर्मिनल को एक बाहय प्रतिरोध ' \(R^{\prime}\) से जोड़ा जाता है। ' \(R\) ' का न्यूनतम मान, जिससे कि बैटरी में धारा प्रवाहित होकर उसे आवेशित करे, है : 2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - विद्युत धारा के अन्य टॉपिक
- 12प्रश्न Combination of Resistors - Series and Parallel
- 23प्रश्न Potentiometer
- 26प्रश्न मीटर सेतु
- 81प्रश्न समतुल्य पतिरोध
- 41प्रश्न विद्युत ऊर्जा और शक्ति
- 23प्रश्न विद्युत धार, धारा घनत्व, अपवाह वेग, विश्रांत काल
- 42प्रश्न ओम का नियम, प्रतिरोधकता और चालकता
- 14प्रश्न किरखोफ के नियम
- 6प्रश्न Carbon resistors and Color code for Carbon resistors
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में Electric Cells and Combination of cells in Series and Parallel के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 27 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
Electric Cells and Combination of cells in Series and Parallel के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
4% आसान, 41% मध्यम और 56% कठिन।