ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता

परावैद्युत का प्रभाव और ध्रुवण PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

परावैद्युत का प्रभाव और ध्रुवण पर STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के 53 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

53प्रश्न
219STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 6% मध्यम 30% कठिन 64%

प्रश्न

नए पहले

53 में से 1–50 प्रश्न

  1. 1. एक समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच की दूरी \(0.885\) mm है। इसकी धारिता \(1\,\mu\)F है जब प्लेटों के बीच के स्थान को \(1\times 10^{13}\,\Omega\)m प्रतिरोधकता और \(17.7\times 10^{14}\,\Omega\) प्रतिरोध वाले एक कुचालक पदार्थ से भरा जाता है। कुचालक पदार्थ की सापेक्ष विद्युतशीलता \(\alpha\times 10^7\) है। \(\alpha\) का मान ________ है। (निर्वात की विद्युतशीलता \(=8.85\times 10^{-12}\) F/m लें) 2026 कठिन
  2. 2. C धारिता (बिना किसी परावैद्युत के) के एक समांतर-प्लेट संधारित्र की प्लेटों के मध्य का स्थान अब तीन परावैद्युत पट्टिकाओं से भरा जाता है जिनके परावैद्युतांक \(K _1=2, K_2=3\), तथा \(K _3=5\) हैं (जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है)। यदि नई धारिता \(\frac{ n }{3} C\) है, तो \(n\) का मान ___________.
    image
    2026 मध्यम
  3. 3. एक समांतर प्लेट संधारित्र जिसकी प्लेटों के बीच की दूरी 5 mm है, एक बैटरी द्वारा आवेशित किया जाता है। 2 mm मोटाई की एक अभ्रक (माइका) शीट को प्रवेश कराने पर तथा प्लेटों के संयोजन को बैटरी के टर्मिनलों से बनाए रखने पर, यह पाया जाता है कि यह बैटरी से \(25 \%\) अधिक आवेश खींचता है। अभ्रक का परावैद्युतांक ___________ है। 2026 आसान
  4. 4. एक समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता C है, जब समांतर प्लेटों के बीच निर्वात हो।
    एक शीट जिसकी मोटाई प्लेटों के बीच की दूरी की \(\left(\frac{1}{3}\right)^{ rd }\) है और सापेक्ष परावैद्युतांक K है, उसे प्लेटों के बीच रखा जाता है। निकाय की नई धारिता है :
    2026 मध्यम
  5. 5. सही कथनों को पहचानिए :
    A. संधारित्रों के श्रेणीक्रम संयोजन की तुल्य धारिता हमेशा संयोजन में किसी भी संधारित्र की सबसे कम धारिता से कम होती है।
    B. जब एक संधारित्र की आवेशित प्लेटों के बीच एक परावैद्युत माध्यम रखा जाता है, तो परावैद्युत के कुचालक गुणधर्म के कारण आवेशों का विस्थापन नहीं हो सकता है।
    C. संधारित्र प्लेट का क्षेत्रफल बढ़ाना या परावैद्युत की मोटाई कम करना धारिता बढ़ाने का एक वैकल्पिक तरीका है।
    D. एक बिंदु आवेश के लिए, आवेश के स्थान पर केन्द्रित संकेन्द्री गोलीय कोश समविभव पृष्ठ होते हैं।
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
    2026 मध्यम
  6. 6. तीन समानांतर प्लेट संधारित्र, जिनमें प्रत्येक का क्षेत्रफल A तथा प्लेटों के बीच की दूरी d है, उसको दो परावैद्युत ( \(k _1\) और \(k _2\) ) से निम्नलिखित तरीके से भरा गया है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है? \(\left( k _1> k _2\right)\)
    image
    2026 आसान
  7. 7. एक समानांतर प्लेट संधारित्र पर आवेश \(5 \times 10^{-6} \mathrm{C}\) है। एक परावैद्युत पट्टिका को प्लेटों के बीच डाला जाता है और यह प्लेटों के बीच के अधिकांश स्थान को भर देती है। यदि पट्टिका के एक फलक पर प्रेरित आवेश \(4 \times 10^{-6} \mathrm{C}\) है तो पट्टिका का परावैद्युतांक ________ होगा। 2025 मध्यम
  8. 8. एक समांतर-प्लेट संधारित्र जिसकी धारिता \(40 \mu \mathrm{~F}\) है, को 100 V विद्युत आपूर्ति से जोड़ा गया है। अब प्लेटों के बीच के स्थान को \(\mathrm{K}=2\) परावैद्युत स्थिरांक वाले परावैद्युत पदार्थ से भर दिया जाता है। परावैद्युत पदार्थ के प्रवेश के कारण, संधारित्र में अतिरिक्त आवेश तथा स्थिरवैद्युत ऊर्जा में परिवर्तन क्रमशः कितना होंगा? 2025 मध्यम
  9. 9. एक समांतर प्लेट संधारित्र को समान रूप से (आधा) दो परावैद्युत पदार्थों से भरा गया है, जिनके परावैद्युतांक \(\varepsilon_1\) और \(\varepsilon_2\) हैं, जैसा कि चित्रों में दिखाया गया है। प्लेटों के बीच की दूरी d है और प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल A है। यदि पहली और दूसरी व्यवस्था में धारिताएँ क्रमशः \(C_1\) और \(C_2\) हैं, तो \(\frac{C_1}{C_2}\) है :

    2025 कठिन
  10. 10. तीन समांतर-प्लेट संधारित्र \(\mathrm{C}_1, \mathrm{C}_2\) तथा \(\mathrm{C}_3\) प्रत्येक \(5 \mu \mathrm{~F}\) धारिता के चित्र में दर्शाए अनुसार जुड़े हैं। बिंदुओं A और B के बीच तुल्य धारिता, जब संधारित्र \(C_1\) की समांतर प्लेटों के बीच के स्थान को 4 परावैद्युतांक वाले परावैद्युत माध्यम से भर दिया जाता है, तब होगी :
    2025 आसान
  11. 11. दो एक समान आवेशित गोलों का समान लम्बाई की डोरियों से लटकाया गया है। डोरियाँ एक दूसरे से \(37^{\circ}\) का कोण बनाती हैं। जब इन्हें \(0.7\) ग्राम/सेमी.\(^3\), घनत्व के किसी द्रव में डुबाया जाता है, तो उनके बीच बना कोण वही रहता है। यदि गोले के पदार्थ का घनत्व \(1.4\)ग्राम/सेमी.\(^3\) हो, तो द्रव का परावैद्युतांक _______ होगा। \(\left(\tan 37^{\circ}=\frac{3}{4}\right)\). 2024 कठिन
  12. 12. दो समरूप आवेशित गोले समान लंबाई की डोरियों से निलंबित हैं। डोरियां एक-दूसरे के साथ \(\theta\) कोण बनाती हैं। जब इन्हें पानी में निलंबित किया जाता है, तो कोण समान रहता है। यदि गोले के पदार्थ का घनत्व \(1.5 \mathrm{~g} / \mathrm{cc}\) है, तो पानी का परावैद्युतांक _______ होगा। (पानी का घनत्व \(=1 \mathrm{~g} / \mathrm{cc}\) लें ) 2024 कठिन
  13. 13. एक समान्तर प्लेट संधारित्र, जिसकी प्लेटों के बीच की दूरी \(5 \mathrm{~mm}\) है, उसको एक बैटरी द्वारा आवेशित किया जाता है। यह पाया जाता है कि इसकी प्लेटों के बीच \(2 \mathrm{~mm}\), मोटाई की एक परावैद्युत चादर रखने से इस पर पहले से \(25 \%\) अधिक आवेश एकत्रित होता है जबकि बैटरी कनेक्शन लगा रहे, चादर पर परातैद्युतांक _______ हैं। 2024 कठिन
  14. 14. एक समांतर प्लेट संधारित्र जिसकी धारिता \(12.5 \mathrm{pF}\) है, को उसकी प्लेटों के बीच जुड़े एक बैटरी द्वारा \(12.0 \mathrm{~V}\) के विभवांतर तक आवेशित किया जाता है। अब बैटरी को हटा दिया जाता है और प्लेटों के बीच एक परावैद्युत पट्टिका \(\left(\epsilon_{\mathrm{r}}=6\right)\) डाली जाती है। परावैद्युत पट्टिका डालने के बाद इसकी स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तन _______ \(\times 10^{-12} \mathrm{~J}\) है। 2024 कठिन
  15. 15. एक संधारित्र जिसकी धारिता \(10 \mu \mathrm{F}\) है, जिसकी प्लेटें वायु के माध्यम से \(10 \mathrm{~mm}\) की दूरी पर अलग की गई हैं और प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल \(4 \mathrm{~cm}^2\) है, अब उसे चित्र में दर्शाए अनुसार \(\mathrm{K}_1=2, \mathrm{~K}_2=3\) के दो परावैद्युत माध्यमों से समान रूप से भरा गया है। यदि प्लेटों के बीच नया बल \(8 \mathrm{~N}\) है, तो आपूर्ति वोल्टेज _______ \(\times 10^{-4}\)V है।
    2024 कठिन
  16. 16. एक संधारित्र में वायु परावैद्युत माध्यम के रूप में है तथा दो चालक प्लेटें जिनका क्षेत्रफल \(12 \mathrm{~cm}^2\) है और वे \(0.6 \mathrm{~cm}\) दूर हैं। जब एक परावैद्युत पट्टिका जिसका क्षेत्रफल \(12 \mathrm{~cm}^2\) तथा मोटाई \(0.6 \mathrm{~cm}\) है, प्लेटों के बीच डाली जाती है, तो एक चालक प्लेट को \(0.2 \mathrm{~cm}\) से विस्थापित करना पड़ता है ताकि धारिता पिछले मामले के समान रहे। पट्टिका का परावैद्युतांक _______ है। (दिया है \(\left.\epsilon_0=8.834 \times 10^{-12} \mathrm{~F} / \mathrm{m}\right)\) 2024 कठिन
  17. 17. धारिता \(15 \mathrm{pF}\) वाले एक समान्तर पट्ट संधारित्र की प्लेटों के मध्य वायु है। प्लेटो के मध्य दूरी आधी कर दी जाती है तथा उनके मध्य रिक्त स्थान को परावैद्युतांक \(3.5\) वाले माध्यम से भरा जाता है तो धारिता \(\frac{\mathrm{x}}{4} \mathrm{pF}\) हो जाती है। \(\mathrm{x}\) का मान ज्ञात कीजिए। 2023 मध्यम
  18. 18. एक समान्तर पट्ट संधारित्र का क्षेत्रफल \(40 \mathrm{~cm}^2\) एवं प्लेटों के बीच की दूरी \(2 \mathrm{~mm}\) है प्लेटों के बीच का स्थान परावैद्युत स्थिरांक \(5\) तथा \(1 \mathrm{~mm}\) मोटाई वाले एक परावैद्युत माध्यम से भर दिया जाता है। निकाय की धारिता है : 2023 मध्यम
  19. 19. एक संधारित्र की धारिता \(5 \ \mu \mathrm{F}\) है जब इसकी समान्तर प्लेटें \(d\) मोटाई के वायु माध्यम द्वारा पृथक है। \(1.5\) परावैद्युतांक के पदार्थ की पट्टिका, जिसकी मोटाई \(\frac{\mathrm{d}}{2}\) तथा क्षेत्रफल प्लेटों के क्षेत्रफल के बराबर, दोनों प्लेटों के बीच रख दी जाती है। पट्टिका की उपस्थिति में संधारित्र की धारिता _______________ \(\mu \mathrm{F}\) है। 2023 मध्यम
  20. 20. प्लेट क्षेत्रफल \(A\) तथा प्लेटों के बीच की दूरी \(d\) के एक समान्तर प्लेट संधारित्र को \(\mathrm{K}=4\) परावैधुतांक के परावैद्युत पदार्थ से भर दिया गया है। परावैद्युत पदार्थ की मोटाई \(x\) है, जहाँ \(x < d.\) माना \(x=\frac{1}{3} d\) तथा \(x=\frac{2 d}{3}\) के लिए निकाय की धारिताएं क्रमशः \(\mathrm{C}_1\) व \(\mathrm{C}_2\) हैं। यदि \(\mathrm{C}_1=2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_2\) का मान__________\(\mu \mathrm{F}\) है।
    2023 कठिन
  21. 21. \(C\) एवं \(3 C\) धारिताओं वाले दो समानान्तर पट्टिका संधारित्र पार्श्व क्रम में संयोजित हैं, एवं \(18\,V\) के विभवान्तर तक आवेशित किए जाते हैं। फिर बैट्री हटा दी जाती है, एवं \(C\) धारिता वाले संधारित्र की पट्टिकाओं के बीच, \(9\) परावैद्युत स्थिरांक वाला पदार्थ पूर्णतः भर दिया जाता है। दोनों संधारित्रों के बीच अंतिम विभवान्तर \(..........V\) होगा। 2022 कठिन
  22. 22. दो संधारित्रों को श्रेणी क्रम में जोड़ा गया है, जिनमें प्रत्येक की धारिता \(40\,\mu F\) है। इनमें से एक संधारित्र की पट्यियों के बीच के स्थान को \(K\) परावैद्युतांक वाले परावैद्युत पदार्थ से भरा जाता है कि निकाय की तुल्य धारिता \(24\,\mu F\) हो जाती है। \(K\) का मान होगा : 2022 मध्यम
  23. 23. एक समान्तर पट्ट संधारित्र जिसकी प्लेट का क्षेत्रफल \(A\) तथा प्लेटो के बीच दूरी \(d =2\,m\) है, की धारिता \(4\,\mu\,F\) है। यदि उनके मध्य आधे स्थान को चित्रानुसार \(K =3\) परावैधुतांक वाले परावैधुत पदार्थ से भर दिया जाये तो निकाय की नई धारिता \(..........\mu\,F\)  होगी।
    2022 कठिन
  24. 24. एक समानान्तर पट्ट संधारित्र दो प्लेटो से बना है। प्रत्येक का क्षेत्रफल \(30\,\pi\,cm ^2\) है तथा ये एक दूसरे से \(1\,mm\) दूरी पर है। एक परावैद्युत पदार्थ (परावैद्युतांक सामर्थ्य \(3.6 \times 10^7\,Vm ^{-1}\) ) को प्लेटो के मध्य भरा जाता है। यदि परावैद्युत को बिना क्षति पहुँचाये संधारित्र अधिकतम आवेश \(7 \times 10^{-6}\,C\) को वहन कर सकता है तो पदार्थ का परावैद्युतांक ज्ञात कीजिए। \(\left\{\frac{1}{4 \pi \varepsilon_0}=9 \times 10^9 Nm ^2 C ^{-2}\right\}\) 2022 मध्यम
  25. 25. एक समानान्तर पट्टिका संधारित्र की पट्टियों की चौड़ाई \(4 cm\) लम्बाई \(8 cm\) एवं उनके बीच की दूरी \(4 mm\) है, जो कि एक \(20 V\) वाली बैट्री से जुड़ा है। एक 5 परावैद्युतांक गुटका पट्यिों के बीच में रखा जाता है, जिसकी लम्बाई \(1 cm\), चौड़ाई \(4 cm\) एवं मोटाई \(4 mm\) है। इस निकाय की स्थैतिक वैद्युत ऊर्जा का मान \(..........\) \(\in_0 J\) होगा। (जहाँ \(\epsilon_0\) मुक्त आकाश की विद्युतशीलता है) 2022 मध्यम
  26. 26. एक समांतर पट्न संधारित्र परावैद्युतांक \(10\) वाले माध्यम द्वारा भरा जाता है, इसको एक बैटरी से जोड़कर आवेशित किया जाता है। परावैद्युत पट्टिका को परावैद्युतांक \(15\) वाले दूसरे पदार्थ द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाता है तो संधारित्र की ऊर्जा 2022 कठिन
  27. 27. एक संयुक्त समानान्तर पट्टिका संधारित्र, दो अलग-अलग परावैद्युत पदार्थो से बना है, जिनकी मोटाई \(t_1\) एवं \(t_2\) है, जैसाकि चित्र में दर्शाया गया है। दोनों परावैद्युत पदार्थो को एक पतली सुचालक पन्नी \(F\) से अलग किया गया है। सुचालक पन्नी पर विभव \(..........V\) होगा।
    2022 कठिन
  28. 28. एक \(V\) विभवान्तर का विद्युत स्रोत, दो एकसमान संधारित्रों के संयोजन के साथ दर्शाये चित्रानुसार जोड़ा जाता है। जब कुंजी ' \(K\) ' बंद होती है, तो संयोजन द्वारा कुल संचित ऊर्जा \(E _1\) है। अब कुंजी ' \(K\) ' खोल दी गई है, एवं संधारित्रों की पट्टियों के बीच, 5 परावैद्युतांक वाला परावैद्युत पदार्थ भरा गया है। अब संयोजन द्वारा कुल संचित ऊर्जा \(E _2\) है। अनुपात \(E _1 / E _2\) होगा :
    2022 कठिन
  29. 29. \(K\) परावैद्युतांक वाले किसी गुटके के अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल, एक समानान्तर पट्टिका संधारित्र की पट्यियों के क्षेत्रफल के बराबर है, एवं उसकी मोटाई \(\frac{3}{4} d\) है, जहाँ \(d\) संधारित्र की पट्यिं के बीच की दूरी है। जब गुटके को संधारित्र की प्लेटों के बीच में रखा जाता है तो इसकी धारिता होगी : (दिया है \(C _{ o }\) संधारित्र की प्रारम्भिक धारिता है) 2022 कठिन
  30. 30. \(200\, \mu F\) धारिता का एक समान्तर प्लेट संधारित्र \(200\) वोल्ट बैटरी से जोड़ दिया जाता है। बैटरी को जुड़ी रखते हुए \(2\) पैरावैघुतांक वाले पैरावैघुत गुटके को प्लेटों के बीच रख देते है। धारित्र में स्थिर वैधुत ऊर्जा का परिवर्तन \(.......\) जूल होगा। 2021 कठिन
  31. 31. दिखाए गए चित्र में, एक समांतर प्लेट संधारित्रों की प्लेटों के मध्य एक संयुक्त परावैधुत रखकर, संधारित्र बनाया गया है। इस संधारित्र की धारिता होगी। (दिया है, प्लेट का क्षेत्रफल \(= A\) )
    2021 मध्यम
  32. 32. दो संधारित्र जिनकी धारिताएं \(2 C\) और \(C\) है को पार्श्व में जोड़कर, \(V\) वोल्टेज तक आवेशित किया गया है। बैटरी को हटाकर, \(C\) धारिता वाले संधारित्र को, \(K\) परावैधुतांक वाले माध्यम से भर दिया गया है। संधारित्रों के सिरों पर विभवांतर का मान होगा। 2021 मध्यम
  33. 33. एक समान्तर प्लेट धारित्र में प्लेट का क्षेत्रफल \(A\) तथा प्लेटों के बीच अन्तराल \(d\) है? \(K _{1}\) तथा \(K _{2}\) परावैधुतांक वाले समान क्षेत्रफल \(A / 2\) तथा मोटाई \(d / 2\) के दो परावैधुत गुटके प्लेटों के मध्य स्थान में रखे जाते है। धारित्र की धारिता होगी?
    2021 कठिन
  34. 34. एक समांतर प्लेट संधारित्र में, प्लेट का क्षेत्रफल \(100 \,m ^{2}\) और प्लेटों का पथकन \(10 \,m\) है। प्लेटों के बीच के स्थान को परावैधुतांक \(10\) के पदार्थ से \(5 \,m\) मोटाई तक भर दिया गया है। इस निकाय की परिणामी धारिता का मान ' \(x\) ' \(pF\) है। \(\varepsilon_{0}\) का मान \(=8.85 \times 10^{-12} F \,m^{-1}\). यहाँ ' \(x\) ' का मान निकटतम पूर्णांक में \(.......\) होगा। 2021 कठिन
  35. 35. किसी दिए गए समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता बदलने के लिए परावैधुतांक \('K'\) के किसी पदार्थ का प्रयोग किया गया है। परावैधुत पदार्थ का क्षेत्रफल, संधारित्र की प्लेट के क्षेत्रफल के समान है। परावैधुत पदार्थ के स्लैब की मोटाई \(\frac{3}{4} d\) है जहाँ ' \(d\) ', समांतर प्लेट संधारित्र में, प्लेटों के बीच पथकन है। मूल धारिता \(\left( C _{0}\right)\) के पदों में नई धारिता \(\left( C ^{\prime}\right)\) को नीचे दिए अनुसार किस प्रकार व्यक्त किया जाएगा? 2021 मध्यम
  36. 36. किसी समान्तर पट्टिका संधारित्र, जिसकी पट्टिकाओं का क्षेत्रफल ' \(A\) ' तथा पट्टिकाओं के बीच पथकन ' \(d\) ' है में कोई परावैधुत पदार्थ भरा है। इस संधारित्र की धारिता क्या होगी जबकि परावैधुत पदार्थ की विधुतशीलता/ परावैघुतांक में विचरण नीचे दिए अनुसार हो रहा है : \(\varepsilon( x )=\varepsilon_{0}+ kx\), जबकि \(\left(0< x \leq \frac{ d }{2}\right)\) \(\varepsilon( x )=\varepsilon_{0}+ k ( d - x )\), जबकि \(\left(\frac{ d }{2} \leq x \leq d \right)\) 2021 कठिन
  37. 37. किसी समान्तर पट्टिका संधारित्र व्यवस्था में संधारित्र की पट्टिका का क्षेत्रफल \(2 \,m ^{2}\) तथा दो पट्टिकाओं के बीच पथकन् \(1 \,m\) है। यदि पट्टिकाओं के बीच के रिक्त स्थान में \(0.5\, m\) मोटाई तथा क्षेत्रफल \(2 \,m ^{2}\) (आरेख देखिए) का कोई परावैधुत पदार्थ भर दें, तो इस व्यवस्था की धारिता \(.....\,\varepsilon_{0}\) होगी। (पदार्थ का परावैधुतांक \(=3.2\) ) (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)
    2021 कठिन
  38. 38. यदि किसी संधारित्र की पट्टिकाओं पर मुक्त आवेश \(q _{ f }\) है तथा उसकी पट्टिकाओं के बीच रखे परावैधुतांक \(k\) के परावैधुत स्लैब पर बद्ध आवेश \(q _{ b }\) है, तो बद्ध आवेश \(q _{ b }\) को इस प्रकार व्यक्त किया जा सकता है। 2021 कठिन
  39. 39. एक समान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेट की लम्बाई \('l'\) चौड़ाई \('w'\) और उसके प्लेटों के बीच की दूरी \('d'\) है। इसको एक विधुत वाहक बल (emf) \(V\) वाली बैटरी से जोड़ा जाता है। उसी मोटाई \('d'\) और परावैधुतांक \(k =4\) के एक परावैधुत गुटके को संधारित्र की प्लेटों के बीच घुसाया जाता है। प्लेटों के अंदर गुटके को कितना घुसाने पर, संधारित्र में उचित ऊर्जा पहले वाली संचित ऊर्जा की दोगुनी होगी ? 2020 कठिन
  40. 40. समानान्तर प्लेटों से बने एक संधारित्र की प्लेटों का क्षेत्रफल \(A\) है तथा उनके बीच की दूरी \('d'\) है। इन प्लेटों क बीच एक परावैधुत पदार्थ भरा हुआ है जिसका परावैधुतांक \(k ( x )= K (1+\alpha x )\) है। यहाँ पर ' \(x\) ' किसी एक प्लेट से दूरी है। यदि \((\alpha d)<<1\) हो, तो इस संधारित्र की धारिता का उपयुक्त मान होगा। 2020 कठिन
  41. 41. भुजा \('a'\) वाली दो वर्गाकार प्लेटों को दूरी \(d\) पर रखकर एक समांतर प्लेट संधारित्र बनाया जाता है। दिया है ( \(d \ll< a\) )। इसमें परवैध्यूतांक \(K\) के परावैध्यूत को चित्रानुसार लगाते हैं जिससे निचले त्रिभुजाकार भाग में परावैध्यूत पदार्थ रहता है। इस संधारित्र की धारिता होगी :
    2019 कठिन
  42. 42. धारिता \(12\, pF\) वाले एक समान्तर पट्ट संधारित्र को इसकी प्लेटों के मध्य \(10\, V\) विभवान्तर उत्पन्न करने के लिए एक बैटरी द्वारा आवेशित किया जाता है। अब आवेशन बैटरी को हटा दिया जाता है तथा प्लेटों के मध्य \(6.5\) परावैधुतांक वाली पोर्सिलेन पट्टिका लगाई जाती है तो पट्टिका पर संधारित्र द्वारा किया गया कार्य ......\(pJ\) है। 2019 कठिन
  43. 43. दो सर्वसम समान्तर पट्टिका संधारित्रों में, प्रत्येक की, धारिता \(C\) है उनकी प्लेटों (पट्टिकाओं) का क्षेत्रफल \(A\) हैं और पट्टिकाओं के बीच की दूरी \(d\) है। दोनों प्लेटों के बीच के स्थान को \(K _{1}, K _{2}\) तथा \(K _{3}\) परावैधुतांक के तीन परावैधुत स्लैब से भर दिया है। सभी स्लैबों की मोटाई समान हैं किन्तु पहले संधारित्र में उन्हें, आरेख \(I\) के अनुसार तथा दूसरे में आरेख \(II\) के अनुसार रखा गया है। \(\left( E _{1}\right.\) तथा \(E _{2}\) क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय संधारित्र से सम्बन्धित है) यदि इन नये संधारित्रों में प्रत्येक को समान विभव \(V\) से आवेशित किया जाये तो, इनमें संचित ऊजाओं का अनुपात होगा ।
    2019 कठिन
  44. 44. एक समान्तर प्लेट संधारित्र की वोल्टेज श्रेणी (rating) \(500\, V\) है। इसका परावैधुत पदार्थ अधिकतम \(10^{6} \,V / m\) का विधुत क्षेत्र सहन कर सकता है। प्लेट का क्षेत्रफल \(10^{-4} m ^{2}\) है। यदि संधारित्र की धारिता का मान \(15 \,pF\) हो तो परावैधुतांक का मान होगा । (दिया है \(\in_{0}=8.86 \times 10^{-12} \,C ^{2} / Nm ^{2}\) ) 2019 कठिन
  45. 45. एक समान्तर पट्ट संधारित्र की प्लेटों का क्षेत्रफल \(6 \,cm ^{2}\) तथा उनके बीच दूरी \(3\, mm\) है। प्लेटों के बीच तीन उसी मोटाई तथा एकसमान क्षेत्रफल के परावैधुतों जिनके परावैधुतांक, \(K _{1}=10, K _{2}=12\) तथा \(K _{3}=14\) हैं, से चित्रानुसार भर दिया जाता है। इसी संधारित्र में ऐसे परावैधुत का परावैधुतांक क्या होगा जिसे डालने पर वही धारिता प्राप्त हो।
    2019 कठिन
  46. 46. वायु से भरे दो समान्तर प्लेट संधारित्रों, जिनकी धारिताएँ \(C\) तथा \(nC\) हैं, के सामन्तर संयोजन को \(V\) वोल्टता की बैटरी से जोड़ा गया है। जब संधारित्र पूर्णतया आवेशित हो जाते हैं तो बैटरी को हटा दिया जाता है और तत्पश्चात पहले संधारित्र की दोनों प्लेटों के बीच परावैधुतांक \(K\) का परावैधुत पदार्थ रख देते हैं। संयुक्त संयोजन के लिये नया विभवान्तर है। 2019 कठिन
  47. 47. वर्गाकार प्लेटों वाले एक समान्तर प्लेट संधारित्र को चित्रानुसार चार परावैधुतों, जिनके परावैधुतांक \(K _{1}, K _{2}, K _{3}\) तथा \(K _{4}\) है, से भर दिया जाता है तो प्रभावी परावैधुतांक \(K\) का मान होगा?
    2019 कठिन
  48. 48. \(90\, pF\) धारिता के एक समान्तर प्लेट संधारित्र को \(20\, V\) विघुत वाहक बल की एक बैटरी से जोड़ते हैं। यदि \(K=\frac{5}{3}\) परावैघुत पदार्थ प्लेटों के बीच प्रविष्ट किया जाता है तो प्रेरित आवेश का ......... \(nC\) परिमाण होगा 2018 मध्यम
  49. 49. समान्तर प्लेट संधारित्रों के एक संयोजन को एक निश्चित विभवान्तर पर रखा गया है। (चित्र देखिये) जब \(3\; mm\) मोटे गुटके को सभी संधारित्रों की प्लेटों के बीच डाला जाता है, तो वही विभवान्तर बनाये रखने के लिए प्लेटों के बीच की दूरी को \(2.4\; mm\) से बढ़ाना पड़ता है। गुटके का परावैद्युतांक होगा
    2017 कठिन
  50. 50. दो वृत्तीय प्लेटों, जिनके बीच की दूरी \(5 \,mm\) हैं, से एक समान्तर पट्टिका संधारित्र बनाया गया है जिसके बीच परावैध्युत  स्थिरांक \(2.2\) का एक परवैध्युत रखा गया है। जब परवैध्युत में विध्युत क्षेत्र \(3 \times 10^{4} \,V / m\) है, तब धनात्मक प्लेट का आवेश घनत्व लगभग होगा: 2014 मध्यम

STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में परावैद्युत का प्रभाव और ध्रुवण के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 53 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

परावैद्युत का प्रभाव और ध्रुवण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

6% आसान, 30% मध्यम और 64% कठिन।