ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - गति के नियम

अंसमान संवेग का संरक्षण PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

अंसमान संवेग का संरक्षण पर STD 11 - गति के नियम के 14 प्रश्न, 2019–2026 में पूछे गए।

14प्रश्न
111STD 11 - गति के नियम में
2019–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 14% मध्यम 36% कठिन 50%

प्रश्न

नए पहले

14 में से 1–14 प्रश्न

  1. 1. 14 kg द्रव्यमान का एक पिंड जो प्रारंभ में विराम अवस्था में है, विस्फोटित होकर तीन खंडों में टूट जाता है, जिनके द्रव्यमानों का अनुपात \(2:2:3\) है। समान द्रव्यमान वाले दो टुकड़े एक दूसरे के लंबवत प्रत्येक \(18~m/s\) की चाल से गति करते हैं। भारी खंड का वेग ___________ \(m/s\) है। 2026 कठिन
  2. 2. \(1000\) किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड \(6\) मी/से. वेग से क्षैतिज दिशा में गति कर रहा है यदि \(200\) किग्रा. अतिरिक्त द्रव्यमान जोड़ देने पर अन्तिम वेग (मी/से. में) है : 2024 कठिन
  3. 3. \(4\) ग्राम तथा \(25\) ग्राम की दो वस्तुओं की गतिज ऊर्जाएँ समान है। उनके रेखीय संवेगों का अनुपात है : \(\quad\) 2024 कठिन
  4. 4. एक सरल लोलक जिसकी लंबाई \(1 \mathrm{~m}\) है, उसमें \(1 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान का एक लकड़ी का गोलक है। इस पर \(10^{-2} \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक गोली \(2 \times 10^2 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से टकराती है। गोली गोलक में अंतःस्थापित हो जाती है। गोलक के वापस झूलने से पहले वह जिस ऊँचाई तक उठता है, वह _______ है। ( \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) का उपयोग करें) 2024 कठिन
  5. 5. \(\mathrm{M}_1\) द्रव्यमान की एक तोप \(\mathrm{M}_2\) द्रव्यमान की एक गोली को क्षैतिज दिशा में दागती है। दागने के तुरन्त बाद तोप तथा गोली की गतिज ऊर्जाओं का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  6. 6. \(10 \mathrm{~g}\) की एक गोली बंदूक की नली को \(600 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के वेग से छोडती है। यदि बंदूक की नली \(50 \mathrm{~cm}\) लम्बी है एवं बंदूक का द्रव्यमान \(3 \mathrm{~kg}\) है, तो बन्दूक को दिये गये आवेग का मान होगा: 2023 आसान
  7. 7. \(10\) कि.ग्रा. द्रव्यमान की एक मशीन गन से \(20\) ग्राम की गोलियाँ \(180\) गोली प्रति मिनट की दर से \(100\) मी./से. की एक समान चाल से दागी जाती है। गन का पश्चगामी वेग है: 2023 आसान
  8. 8. एक \(60\,kg\) द्रव्यमान का आदमी सड़क पर दौड़ रहा है और वह अचानक एक रिथर \(120\,kg\) द्रव्यमान वाली ट्रॉली पर कुदता है। तब ट्रोली कार वेग \(2\,ms ^{-1}\) से गति प्रारम्भ करती है, दौड़ते हुये आदमी का वेग \(\left( ms ^{-1}\right.\) में) कुदते समय कितना था? 2022 मध्यम
  9. 9. \(M\) द्रव्यमान का एक पिंड \(1: 1: 2\) के अनुपात में तीन भागों में विस्फोटित होता है। दो छोटे भाग एक दूसरे के लम्बवत् क्रमश: \(30\,ms ^{-1}\) एवं \(40\,ms ^{-1}\) वेग से उड़ते है। तीसरे भाग का वेग \(..........\,ms ^{-1}\) होगा। 2022 मध्यम
  10. 10. विल्यर्डस, मेज पर छोटी गेंदो को, लकडी की डंडी से मारकर खेले जाने वाला एक खेल है। \(0.05\,kg\) द्रव्यमान की दो विल्यर्डस खेल की गेंद एक-दूसरे की तरफ विपरीत दिशाओं में \(10\,ms ^{-1}\) की चाल से चल रहीं है, वो आपस में टकराती हैं एवं वापस समान चाल से चलने लगती हैं। यदि सम्पर्क का समय \(t=0.005\,s\) है, दोनों गेंदो द्वारा एक-दूसरे पर लगाया गये बल का मान \(.........\,N\) होगा। 2022 मध्यम
  11. 11. \('4 \,g'\) द्रव्यमान की किसी गोली को \(4 \,kg\) द्रव्यमान की किसी बंदूक से दागा गया है। यदि गोली \(50 \, ms ^{-1}\) की चाल से गति करती है, तो बंदूक को प्रदान किया गया आवेग तथा बंदूक का प्रतिक्षेप वेग है। 2021 मध्यम
  12. 12. \(9\, m / s\) की चाल से गतिमान कोई गेंद विराम में स्थित किसी अन्य सर्वसम गेंद से संघट्ट करती है। संघट्टन के पश्चात् प्रत्येक गेंद की दिशा अपनी मूल दिशा से \(30^{\circ}\) का कोण बनाती है। संघट्ट के पश्चात् गेंदों के वेगों का अनुपात \(x : y\) हैं। जहाँ \(x\,.....\) है। 2021 कठिन
  13. 13. वेग \((\sqrt{3} \hat{ i }+\hat{ j }) ms ^{-1}\) से गतिशील द्रव्यमान \(m _{1}\) का एक कण
    \(A\) विश्राम अवस्था में द्रव्यमान \(m _{2}\) के एक कण \(B\) से संघट्ट करता है। संघट्ट के पश्चात कणों \(A\) एवं \(B\) के वेग क्रमशः \(\overrightarrow{ V }_{1}\) एवं \(\overrightarrow{ V }_{2}\) है। यदि \(m _{1}=2 m _{2}\) एवं संघट्ट के पश्चात \(\overrightarrow{ V }_{1}=(\hat{ i }+\sqrt{3} \hat{ j }) ms ^{-1}\) तब \(\overrightarrow{ V }_{1}\) एवं \(\overrightarrow{ V }_{2}\) के बीच कोण \(......^o\) है।
    2020 कठिन
  14. 14. एक व्यक्ति (द्रव्यमान \(=50 \,kg\) ) तथा उसका बेटा (द्रव्यमान \(=20\, kg\) ) किसी घर्षणरहित पृष्ठ पर, एक दूसरे के सामने खड़े है। वह व्यक्ति अपने बेटे को धकेलता है। जिससे, वह, उस व्यक्ति के सापेक्ष \(0.70 \,ms ^{-1}\) की चाल से गति करने लगता हैं। तो, उस व्यक्ति की पृष्ठ के सापेक्ष चाल \(.......\,ms^{-1}\) होगी। 2019 मध्यम

STD 11 - गति के नियम के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में अंसमान संवेग का संरक्षण के कितने प्रश्न आए हैं?

2019–2026 के 14 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

अंसमान संवेग का संरक्षण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

14% आसान, 36% मध्यम और 50% कठिन।