प्रश्न
नए पहले8 में से 1–8 प्रश्न
- 1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A. किसी द्रव के पृष्ठ के अणुओं की तुलना में उसके आंतरिक अणुओं की अतिरिक्त ऊर्जा के कारण पृष्ठ तनाव उत्पन्न होता है।
B. जैसे-जैसे द्रव का तापमान बढ़ता है, श्यानता गुणांक बढ़ता है।
C. जैसे-जैसे गैस का तापमान बढ़ता है, श्यानता गुणांक बढ़ता है।
D. प्रक्षुब्धता का आरंभ रेनॉल्ड्स संख्या द्वारा निर्धारित होता है।
E. एक अपरिवर्ती प्रवाह में दो धारा रेखाएँ कभी प्रतिच्छेद नहीं करतीं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2025 मध्यम - 2. \(0.3\,g\) द्रव्यमान एवं \(8\,g / cc\) घनत्व की एक छोटी गेंद जब ग्लिसरीन से भरे एक बर्तन में गिरायी जाती है तो कुछ समय पश्चात् उसका वेग स्थिर हो जाता है। यदि ग्लिसरीन का घनत्व \(1.3\,g / cc\) है तो गेंद पर लगने वाला श्यानता बल \(x \times 10^{-4}\,N\) होगा। \(x\) का मान \(........\) है। [यदि \(g =10\,m / s ^2\) ] 2022 मध्यम
- 3. एक छोटी गेंद जिसका द्रव्यमान ' \(m\) ' तथा घनत्व \(d _1\) है, को जब ग्लिसरीन से भरे एक बर्तन में छोडा जाता है, तो कुछ समय पश्चात् उसका वेग नियत हो जाता है। यदि ग्लिसरीन का घनत्व \(d _2\) हो, तो गेंद पर लगने वाला श्यान बल होगा: 2022 मध्यम
- 4. यदि \(\rho\) घनत्व तथा \(\eta\) श्यानता गुणांक वाला द्रव, जो \(v\) चाल से एक पाइप जिसका व्यास \(d\) है, में प्रवाहित होता है, तो रेनोल्ड़ संख्या \(\left( R _{ e }\right)\) का सही सूत्र होगा \(.......\) 2022 आसान
- 5. मान लीजिए आपने ओलिक अम्ल का कोई तनु विलयन इस प्रकार से लिया है कि विलयन के प्रति \(cm ^3\) में ओलिक अम्ल की सांदता \(0.01 \;cm^3\) हो जाती है। इसके पश्चात आप इस विलयन की \(4 cm^2\) क्षेत्रफल की कोई पतली (एकाणुफ मोटी) फिल्म बनाते हैं जिसमें त्रिज्या \(\left(\frac{3}{40 \pi}\right)^{\frac{1}{3}} \times 10^{-3}\, cm\) की \(100\) गोलीय बूंद मानी गयी हैं। तब आलिक अम्ल के किसी अणु का साइज \(x \times 10^{-14} \,m\) होगा । यहाँ \(x\) का मान 2021 कठिन
- 6. एक पाइप से पानी \(100\) लीटर प्रति मिनट की दर से निकल रहा है। यदि पाइप की त्रिज्या \(5 \,cm\) है, तब प्रवाह की रेनाल्ड संख्या की कोटि है ? (पानी का घनत्व \(=1000 \,kg / m ^{3}\), पानी का श्यानता गुणांक \(=1\, mPa s\) ) 2019 कठिन
- 7. दो नलियाँ जिनकी त्रिज्यायें क्रमशः \(r_{1}\) एवं \(r_{2}\) तथा लम्बाईयाँ, \(l_{1}\) व \(1_{2}\) हैं, को श्रेणी क्रम में जोड़ा गया है और उनमें एक द्रव धारा रेखीय प्रवाह में बहता है। पहली तथा दूसरी नली के सिरों के बीच के दाबान्तर क्रमशः \(P _{1}\) तथा \(P _{2}\) हैं। यदि \(P _{2}\) का मान \(4 P _{1}\) तथा \(l _{2}\) का मान \(\frac{l_{1}}{4}\) हो तो त्रिज्या \(r_{2}\) का मान होगा 2017 कठिन
- 8. पानी के नल की एक टोंटी का व्यास \(\frac{2}{\sqrt{\pi}} \; cm\) है। इससे \(15\) लिटर की एक बाल्टी को भरने में \(5\) मिनट का समय लगता है। (यदि, जल का घनत्व \(=10^{3} kg / m ^{3}\) तथा जल की श्यानता \(=10^{-3}\; Pa.s\) है) तो, इस प्रवाह के लिये रेनल्ड्स संख्या होगी : 2015 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण के अन्य टॉपिक
- 11प्रश्न Buoyancy, Archimedes' Principle and Laws of Floatation
- 22प्रश्न Viscosity and Stoke's Law and Terminal
- 8प्रश्न दाब
- 19प्रश्न बर्नूली का सिद्धांत
- 7प्रश्न सांतत्य-समीकरण, प्रवाह दर
- 9प्रश्न चाल का बहिर्वाह टोरिसेली का नियम
- 5प्रश्न पास्कल का नियम
- 9प्रश्न द्रव्य स्तंभ और बैरोमीटर द्वारा दाब
- 6प्रश्न श्यानता
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में Reynold's Number and Poiseuille's Equation के कितने प्रश्न आए हैं?
2015–2025 के 8 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
Reynold's Number and Poiseuille's Equation के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
13% आसान, 38% मध्यम और 50% कठिन।