प्रश्न
नए पहले13 में से 1–13 प्रश्न
- 1. एक दूरबीन, जिसके अभिदृश्यक का व्यास \(R\) है, का उपयोग एक दूरस्थ तारे का प्रेक्षण करने के लिए किया जाता है जो \(500\) nm तरंगदैर्घ्य का प्रकाश उत्सर्जित करता है, और इसका विभेदन \(5 \times 10^{-7}\) रेडियन है। \(R\) का मान _____ cm है। 2026 मध्यम
- 2. किसी दूरस्थ तारे को अभिदृश्यक लेंस के व्यास \(a\) वाली किसी दूरबीन द्वारा \(3.0\times 10^{-7}\) रेडियन के कोणीय विभेदन पर देखा जाना है। यदि तारे से दूरबीन तक पहुँचने वाले प्रकाश की तरंगदैर्घ्य \(500\) nm है, तो दूरबीन के अभिदृश्यक लेंस का न्यूनतम व्यास ________ cm होगा। (निकटतम पूर्णांक) 2026 मध्यम
- 3. एक वैज्ञानिक, संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की सहायता से किसी विषाणु का विश्लेषण कर रहा है। बेहतर विश्लेषण एवं विभेदन क्षमता को सुधारने के लिए, उसे करना चाहिए (सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए) 2023 मध्यम
- 4. एक अभिदृश्यक का द्वारक \(24.4\,cm\) हैं। यदि \(2440 \mathring A\) तरंगदैर्ध्य का प्रकाश, वस्तु को देखने में प्रयोग किया जाता है तो दूरदर्शी की विभेदन क्षमता होगी- 2022 आसान
- 5. कोई सूक्ष्मदर्शी जो कि प्रारम्भ में हवा (अपर्वतनांक \(=1\) ) में रखा था, उसे अब तेल (अपवर्तनांक \(=2\) ) में डुबाया जाता है। किसी प्रकाश जिसका हवा में तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) है, के लिये तेल के कारण सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता में आए परिवर्तन का परिकलन कीजिए। सही विकल्प चुने। 2022 मध्यम
- 6. एक स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप में इलेक्ट्रॉनों की चाल \(1 \times 10^{7} \;ms ^{-1}\) है। यदि इसमें इलेक्ट्रॉनों के स्थान पर समान चाल के प्रोटॉनों को प्रयुक्त किया जाए तो स्कैनिंग प्रोट्रोन माइक्रोस्कोप की विभेदन क्षमता कितने गुणांक से परिवर्तित होगी? 2021 मध्यम
- 7. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन \(A\) है और दूसरा कारण \(R\). अभिकथन \(A\) : कोई इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी, प्रकाशिक सूक्ष्मदर्शी की तुलना में बेहतर विभेदन क्षमता प्राप्त कर सकता है। कारण \(R\) : किसी इलेक्ट्रॉन प्रक्षेपी द्वारा उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों की दे ब्राग्ली तरंगदैर्ध्य, दश्य प्रकाश की तरंगदैर्ध्य की तुलना में बहुत कम होती है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए। 2021 मध्यम
- 8. एक टेलीस्कोप के द्वारक का व्यास \(5 \,m\) है। पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी \(4 \times 10^{5}\, km\) है। यदि प्रकाश का तरंगदैर्ध्य \(5500 \,\mathring A\) लिया जाय तो चन्द्रमा पर दो वस्तुओं की बीच की न्यूनतम दूरी लगभग कितनी होगी जिससे उनमें विभेदन करा जा सके। (\(m\) में) 2020 मध्यम
- 9. एक दूरदर्शी के अभिदृश्यक लेन्स का व्यास \(250\, cm\) है। एक दूर स्थित वस्तु से आने वाले तरंगदैर्ध्य \(600\, nm\) के प्रकाश के लिये दूरदर्शी की विभेदन सीमा होगी, लगभग .....। 2019 आसान
- 10. एक सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक लेन्स की संख्यात्मक द्वारक (numerical aperature) का मान \(1.25\) है। यदि \(5000\, \mathop A\limits^o \) तरंगदैर्ध्य का प्रकाश प्रयोग करे तो, दो बिन्दुओं को अलग-अलग देखने के लिये उनके बीच की न्यूनतम दूरी ....\(\mu m\) होगी। 2019 मध्यम
- 11. एक तारे से आ रहे \(500\, nm\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश को संसूचित (detect) करने के लिये \(200\, cm\) व्यास के अभिदृश्यक लेंस वाले दूरदर्शी की विभेदन सीमा ज्ञात कीजिये? 2019 आसान
- 12. दो तारे पृथ्वी से \(10\) प्रकाश-वर्ष की दूरी पर हैं। उनको एक टेलिस्कोप द्वारा देखा जाता है, जिसका अभिदृश्यक \(30\; cm\) व्यास का है। प्रकाश की तरंगदैर्घ्य \(600\; nm\) है। \((1\) प्रकाश-वर्ष \(=9.46 \times 10^{15} \;m)\) है। टेलिस्कोप अगर उन तारों को लगभग विभेदित देख पा रहा है, तब उनके बीच की दूरी का order है 2016 मध्यम
- 13. यदि मानव नेत्र की पुतली की त्रिज्या \(0.25 \,cm\), और स्पष्ट दुष्टी की न्यूनतम दूरी \(25 \,cm\) हो तो, \(500\, nm\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश में, दो वस्तुओं के बीच .........\(\mu m\) न्यूनतम दूरी तक मानव नेत्र उन दोनों के बीच विभेदन कर सकेगा ? 2015 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के अन्य टॉपिक
- 25प्रश्न प्रकाश का एकल झिरी विवर्तन
- 9प्रश्न Brewster's Law and Other methods of polarisation
- 54प्रश्न यंग का प्रयोग
- 4प्रश्न वृत्तीय झिरी द्वारा विवर्तन
- 15प्रश्न Variations in YDSE
- 21प्रश्न प्रकाश तरंगों का व्यतिकरण
- 19प्रश्न Polarisation of Light and Malus' Law
- 2प्रश्न Thin film Interference
- 2प्रश्न हाइगेंस का सिद्धांत
- 1प्रश्न Mix Examples-Wave Optics
- 4प्रश्न Doppler's Effect of Light
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शन के कितने प्रश्न आए हैं?
2015–2026 के 13 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
सूक्ष्मदर्शी और दूरदर्शन के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
23% आसान, 77% मध्यम और 0% कठिन।